अंतरिक्ष अनुसंधान MCQ

By: LM GYAN

On: 9 January 2026

Follow Us:

अंतरिक्ष अनुसंधान MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 140 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

अंतरिक्ष अनुसंधान MCQ

प्रश्न 1: उपग्रहों के उद्देश्यों के संबंध में स्तंभ-I और स्तंभ-II का मिलान कीजिए और सही विकल्प चुनिए :

स्तंभ-I (संचार उपग्रह)स्तंभ-II (उद्देश्य)
A. जीसैट-एन2i. डीटीएच अनुप्रयोग आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए।
B. जीसैट-24ii. संपूर्ण भारत में ब्रॉडबैंड और उड़ान के दौरान कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए।
C. सीएमएस-01iii. विस्तारित C बैंड में सेवा प्रदान करने के लिए।
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)
A) i ii iii
B) ii iii i
C) iii i ii
D) ii i iii
उत्तर: ii i iii
व्याख्या: जीसैट-एन2 ब्रॉडबैंड और इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी (ii), जीसैट-24 डीटीएच सेवाओं (i), तथा सीएमएस-01 विस्तारित C-बैंड (iii) के लिए है।

प्रश्न 2: निम्नलिखित उपग्रह सेवाओं पर विचार करें :
A. प्रसारण उपग्रह सेवा (BSS)
B. मोबाइल उपग्रह सेवा (MSS)
C. पृथ्वी अन्वेषण उपग्रह सेवा (EESS)
उपरोक्त में से कौन सी वैध उपग्रह आधारित सेवाएँ हैं –

Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)
A) केवल A और C
B) केवल B और C
C) केवल A और B
D) A, B और C सभी
उत्तर: A, B और C सभी
व्याख्या: BSS (टीवी प्रसारण), MSS (मोबाइल संचार), EESS (रिमोट सेंसिंग) सभी ITU द्वारा मान्यता प्राप्त वैध उपग्रह सेवाएँ हैं।

प्रश्न 3: चंद्रयान-I _____ -है।

Village Development Officer Exam 2025
A) पृथ्वी अवलोकन उपग्रह
B) एक चंद्र-अन्वेषी शलाका (परिक्षित्र)
C) एक नेविगेशन उपग्रह
D) एक भूस्थिर उपग्रह
उत्तर: एक चंद्र-अन्वेषी शलाका (परिक्षित्र)
व्याख्या: चंद्रयान-1 भारत का पहला चंद्र ऑर्बिटर मिशन था, जो चंद्रमा की सतह का मानचित्रण और खनिज अध्ययन करने के लिए भेजा गया।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से किस देश ने ग्लोनास (GLONASS) जी.पी.एस. तकनीक विकसित की है –

Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
A) संयुक्त राज्य अमेरिका
B) चीन
C) जापान
D) रूस
उत्तर: रूस
व्याख्या: GLONASS रूस की ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है, जो अमेरिका के GPS का समकक्ष है।

प्रश्न 5: 21 जुलाई, 1969 को नील आर्मस्ट्राँग के बाद चन्द्रमा पर पहला कदम रखने वाला कौन था –

REET‐2024 LEVEL‐1 (Math&Env. Studies)
A) यूरी गगारिन
B) एलन शेफर्ड
C) कल्पना चावला
D) एडविन एल्ड्रिन
उत्तर: एडविन एल्ड्रिन
व्याख्या: अपोलो 11 मिशन में नील आर्मस्ट्रांग पहले और बज़ एल्ड्रिन (एडविन एल्ड्रिन) दूसरे व्यक्ति थे जिन्होंने चंद्रमा पर कदम रखा।

प्रश्न 6: भारत का भविष्य मिशन, जिसे इसरो द्वारा संचालित किया जा रहा है और जिसका उद्देश्य इंसानों को अंतरिक्ष में भेजना है, वह है _____।

Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
A) निसार
B) एस्ट्रोसैट-2
C) शुक्रयान 1
D) गगनयान
उत्तर: गगनयान
व्याख्या: गगनयान भारत का मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम है, जो 3 अंतरिक्ष यात्रियों को LEO में भेजेगा।

प्रश्न 7: कुलसेकरपट्टिनम अंतरिक्ष बंदरगाह किस राज्य में बनाया जा रहा है –

A) आंध्र प्रदेश
B) तमिलनाडु
C) केरल
D) कर्नाटक
उत्तर: तमिलनाडु
व्याख्या: कुलसेकरपट्टिनम (तूतीकोरिन, तमिलनाडु) में ISRO का दूसरा लॉन्चपैड SSLV जैसे छोटे रॉकेट्स के लिए बन रहा है।

प्रश्न 8: निम्नलिखित में से किस एजेंसी भारत में आपदा प्रबंधन के लिए उपग्रह डेटा अधिग्रहण और प्रसंस्करण, डेटा प्रसार और निर्णय समर्थन के लिए उत्तरदायी है –

Livestock Assistant Exam 2025
A) विकास और शैक्षिक संचार (डी.ई.सी.यू.)
B) राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एन.आर.एस.सी.)
C) भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पी.आर.एल.)
D) अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एस.ए.सी.)
उत्तर: राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एन.आर.एस.सी.)
व्याख्या: NRSC (हैदराबाद) आपदा प्रबंधन के लिए रिमोट सेंसिंग डेटा का उपयोग करता है।

प्रश्न 9: निसार उपग्रह को किस रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया –

A) पीएसएलवी
B) जीएसएलवी एफ-16
C) आर्जियन वी
D) जीएसएलवी मार्क 3
उत्तर: जीएसएलवी एफ-16
व्याख्या: NISAR (NASA-ISRO SAR) को GSLV-F16 से लॉन्च किया गया, जो L और S बैंड रडार से पृथ्वी अवलोकन करता है।

प्रश्न 10: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन बने –

A) अंगद प्रताप
B) प्रशांत नायर
C) शुभांशु शुक्ला
D) अजीत कृष्णन
उत्तर: शुभांशु शुक्ला
व्याख्या: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के तहत ISS पर पहुंचे पहले भारतीय बने।

प्रश्न 11: ‘शिव शक्ति स्टेशियों’ या ‘शिव शक्ति बिन्दु’ किसका नाम है –

Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
A) चन्द्रयान-3 के विक्रम लैंडर का लैंडिंग स्थल
B) अटलांटिक महासागर में एक भारतीय बिंदु
C) मंगल ग्रह पर एक अंतरिक्ष स्टेशन
D) अंटार्कटिका में एक भारतीय स्टेशन
उत्तर: चन्द्रयान-3 के विक्रम लैंडर का लैंडिंग स्थल
व्याख्या: चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को ‘शिव शक्ति पॉइंट’ नाम दिया गया, जो दक्षिणी ध्रुव के निकट है।

प्रश्न 12: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा तीसरा लॉन्च पैड कहाँ बनाया जाएगा –

A) श्रीहरिकोटा
B) थुम्बा
C) चंद्रपुर
D) तिरुवनंतपुरम
उत्तर: श्रीहरिकोटा
व्याख्या: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में तीसरा लॉन्च पैड NGLV जैसे भारी रॉकेट्स के लिए बन रहा है।

प्रश्न 13: ‘विक्रम 3201’ और ‘कल्पना 3201’ किसके द्वारा विकसित किए गए हैं –

A) DRDO और HAL
B) इसरो और एससीएल
C) BARC और IIT दिल्ली
D) TCS और Infosys
उत्तर: इसरो और एससीएल
व्याख्या: विक्रम और कल्पना 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर अंतरिक्ष उपयोग के लिए ISRO और SCL द्वारा विकसित किए गए।

प्रश्न 14: प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस _____ को मनाया गया था।

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
A) 27 अगस्त 2024
B) 31 अगस्त 2024
C) 20 अगस्त 2024
D) 23 अगस्त 2024
उत्तर: 23 अगस्त 2024
व्याख्या: 23 अगस्त चंद्रयान-3 लैंडिंग की वर्षगांठ पर पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया।

प्रश्न 15: SPADEX का क्या अर्थ है –

A) स्पेस डिप्लॉयमेंट एक्सपेरिमेंट
B) स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट
C) सैटेलाइट डॉकिंग एक्सप्लोरेशन
D) स्पेस डायनेमिक एक्सपेरिमेंट
उत्तर: स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट
व्याख्या: SPADEX अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन मिशन है, जो भविष्य के अंतरिक्ष स्टेशन के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 16: नासा द्वारा लॉन्च किए गए SPHEREX और PUNCH मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है –

A) SPHEREx का उद्देश्य सौर हवा की गति को मापना है, जबकि PUNCH ब्रह्मांड की उत्पत्ति का अध्ययन करता है।
B) दोनों मिशन वैंडेनबर्ग स्पेस फ़ोर्स बेस से स्पेसएक्स फ़ॉल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च किए गए थे।
C) PUNCH का पूरा नाम “स्पेक्ट्रो-फ़ोटोमीटर फ़ॉर द हिस्ट्री ऑफ़ द यूनिवर्स” है।
D) ये मिशन केवल सौर घटनाओं का अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, न कि ब्रह्मांडीय विकास के लिए।
उत्तर: दोनों मिशन वैंडेनबर्ग स्पेस फ़ोर्स बेस से स्पेसएक्स फ़ॉल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च किए गए थे।
व्याख्या: SPHEREx ब्रह्मांड के इतिहास का अध्ययन और PUNCH सौर कोरोना का अध्ययन करता है। दोनों Falcon 9 से Vandenberg से लॉन्च हुए।

प्रश्न 17: SPADEX मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है –

A) SpaDeX मिशन के तहत दो सैटेलाइट्स, SDX-01 (Chaser) और SDX-02 (Target), को 30 दिसंबर 2024 को PSLV-C60 रॉकेट से लॉन्च किया गया था।
B) ISRO ने 16 जनवरी 2025 को इन दोनों सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक जोड़ा, जिससे भारत दुनिया का चौथा देश बना जिसने अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक हासिल की।
C) SpaDeX मिशन का उद्देश्य केवल सैटेलाइट्स की मरम्मत और इन्‍फ्रारेड तकनीक से आकाश में जानकारी जुटाना है।
D) 13 मार्च 2025 को ISRO ने SpaDeX मिशन के दोनों सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक अलग (अनडॉक) कर दिया, जिससे भारत की जटिल अंतरिक्ष क्षमता सिद्ध हुई।
उत्तर: SpaDeX मिशन का उद्देश्य केवल सैटेलाइट्स की मरम्मत और इन्‍फ्रारेड तकनीक से आकाश में जानकारी जुटाना है।
व्याख्या: SPADEX मुख्य रूप से डॉकिंग तकनीक प्रदर्शन के लिए है, न कि केवल मरम्मत या इन्फ्रारेड के लिए।

प्रश्न 18: इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के वर्तमान (अगस्त, 2024) अध्यक्ष _____ हैं।

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) डॉ. के. राधाकृष्णन
B) डॉ. के. कस्तूरीरंगन
C) डॉ. एस. सोमनाथ
D) डॉ. के. सिवन
उत्तर: डॉ. एस. सोमनाथ
व्याख्या: डॉ. एस. सोमनाथ जनवरी 2022 से ISRO के अध्यक्ष हैं।

प्रश्न 19: राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र (एन आर एस सी) कहाँ स्थित है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) बैंगलुरु
B) हैदराबाद
C) श्रीहरिकोटा
D) अहमदाबाद
उत्तर: हैदराबाद
व्याख्या: NRSC हैदराबाद में स्थित ISRO की इकाई है जो रिमोट सेंसिंग डेटा हैंडल करती है।

प्रश्न 20: निम्नलिखित में से भारत का कौन सा पहला अंतराग्रहीय (इंटरप्लेनेटरी) मिशन है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) मंगलयान
B) एस्ट्रोसेट (Astrosat)
C) RISAT-1
D) चंद्रयान-1
उत्तर: मंगलयान
व्याख्या: मंगल ऑर्बिटर मिशन (MOM) 2013 में लॉन्च भारत का पहला इंटरप्लेनेटरी मिशन था।

प्रश्न 21: पहला शैक्षणिक उपग्रह ISRO द्वारा वर्ष में छोड़ा गया था।

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A) METSAT, 2010
B) EDSAT, 2006
C) GSAT, 2010
D) EDUSAT, 2004
उत्तर: EDUSAT, 2004
व्याख्या: EDUSAT (GSAT-3) भारत का पहला उपग्रह था जो विशेष रूप से शिक्षा प्रसारण के लिए बनाया गया। इसे 20 सितंबर 2004 को लॉन्च किया गया था ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा पहुंचाई जा सके।

प्रश्न 22: भारत द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया पहला उपग्रह था:

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
A) चंद्रयान-1
B) आई आर एस (IRS)-1A
C) इनसेट (INSAT)-1A
D) आर्यभट्ट
उत्तर: आर्यभट्ट
व्याख्या: आर्यभट्ट भारत का पहला कृत्रिम उपग्रह था, जिसे 19 अप्रैल 1975 को सोवियत रॉकेट से लॉन्च किया गया। यह पूरी तरह से भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा डिजाइन और निर्मित था।

प्रश्न 23: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक के रूप में कौन विख्यात है –

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
A) डॉ. सतीश धवन
B) डॉ. विक्रम साराभाई
C) डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम
D) डॉ. होमी जहाँगीर भाभा
उत्तर: डॉ. विक्रम साराभाई
व्याख्या: डॉ. विक्रम साराभाई ने 1962 में INCOSPAR की स्थापना की, जो बाद में ISRO बना। उन्हें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है।

प्रश्न 24: निम्नलिखित में से किस दिन को भारत में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ घोषित किया गया है –

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) 20 अगस्त
B) 23 अगस्त
C) 25 अगस्त
D) 27 अगस्त
उत्तर: 23 अगस्त
व्याख्या: 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया।

प्रश्न 25: अमरीका (US) द्वारा विकसित की गयी वैश्विक उपग्रह – आधारित नाव्य (नेविगेशन) प्रणाली का नाम है :-

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) GPS
B) गैलीलियो (Galileo)
C) बेईदो (Bei Dou)
D) ग्लोनास(Glonass)
उत्तर: GPS
व्याख्या: GPS (Global Positioning System) अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा विकसित वैश्विक नेविगेशन प्रणाली है।

प्रश्न 26: जी. पी. एस (GPS) प्रणाली का मुख्य कार्य है :-

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) मौसम पूर्वानुमान
B) नाव्यता (नेविगेशन) और स्थिति का पता लगाना
C) उपग्रह इमेजिंग
D) अंतरिक्ष अन्वेषण
उत्तर: नाव्यता (नेविगेशन) और स्थिति का पता लगाना
व्याख्या: GPS मुख्य रूप से किसी भी स्थान पर सटीक स्थिति (latitude, longitude, altitude) और नेविगेशन प्रदान करता है।

प्रश्न 27: निम्न में से कौन सा इसरो (ISRO) द्वारा लांच किया गया अंतरिक्ष मिशन नहीं है –

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) चन्द्रयान
B) मंगलयान
C) आदित्य L1
D) अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम (स्पेस शटल)
उत्तर: अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम (स्पेस शटल)
व्याख्या: स्पेस शटल कार्यक्रम NASA (अमेरिका) का था, जबकि शेष तीन मिशन ISRO के हैं।

प्रश्न 28: चद्रयान-3 मिशन को लांच (प्रक्षेपण) करने के लिए इसरो (ISRO) का संक्रयात्मक हैवी लिफ्ट लांच वाहन कौन सा है –

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
A) GSLV MK3
B) GSLV
C) LVM3-M4
D) GSLV MK2
उत्तर: LVM3-M4
व्याख्या: चंद्रयान-3 को LVM3-M4 (पूर्व में GSLV Mk III) रॉकेट से 14 जुलाई 2023 को प्रक्षेपित किया गया था।

प्रश्न 29: भारत की पहली सौर वेधशाला ने सूर्य – पृथ्वी के गंतव्य बिंदु L1 की यात्रा कब आरंभ की थी –

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
A) नवंबर 07, 2023
B) दिसंबर 01, 2023
C) जनवरी 25, 2024
D) सितंबर 02, 2023
उत्तर: सितंबर 02, 2023
व्याख्या: आदित्य-L1 को 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया गया और यह L1 पॉइंट की ओर यात्रा पर निकला।

प्रश्न 30: विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (अंतरिक्ष केंद्र) स्थित है-

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A) तिरुवनंतपुरम
B) श्रीहरिकोटा
C) हैदराबाद
D) बेंगलुरु
उत्तर: तिरुवनंतपुरम
व्याख्या: विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित है और रॉकेट विकास का प्रमुख केंद्र है।

प्रश्न 31: वह कृत्रिम उपग्रह जिसे उसी स्थान से अवलोकन करने पर उसे निश्चित स्थिति (फिक्सड् पोजीशन) में देखा जाता है :

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) भू-स्थैतिक उपग्रह
B) नॉन पोलर उपग्रह
C) पोलर उपग्रह
D) दूरस्थ सेंसिंग (Remote sensing) उपग्रह
उत्तर: भू-स्थैतिक उपग्रह
व्याख्या: भू-स्थैतिक उपग्रह (Geostationary) पृथ्वी के साथ समान गति से घूमते हैं, इसलिए पृथ्वी से देखने पर स्थिर दिखते हैं।

प्रश्न 32: चंद्रमा के सतह पर चलने वाला पहला मानव :

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) सुनीता विलियम्स
B) यूरी गागरिन
C) नील आर्मस्ट्रांग
D) बज़ एल्ड्रिन
उत्तर: नील आर्मस्ट्रांग
व्याख्या: नील आर्मस्ट्रांग 20 जुलाई 1969 को अपोलो 11 मिशन में चंद्रमा पर उतरने वाले पहले मानव थे।

प्रश्न 33: भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.एस.टी.) 2007 में कहाँ पर स्थापित किया गया था –

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) जोधपुर
B) चेन्नई
C) तिरुवनंतपुरम
D) विशाखापट्टनम
उत्तर: तिरुवनंतपुरम
व्याख्या: IISST को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में शिक्षा देने के लिए 2007 में तिरुवनंतपुरम (केरल) में स्थापित किया गया।

प्रश्न 34: अगर किसी वस्तु को 11.2 KM/S से अधिक वेग से पृथ्वी से ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो वस्तु

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
A) पृथ्वी पर वापिस आ जाएगी
B) चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाएगी
C) अंतरिक्ष में चली जाएगी
D) पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाएगी
उत्तर: अंतरिक्ष में चली जाएगी
व्याख्या: 11.2 km/s पृथ्वी का पलायन वेग (escape velocity) है। इससे अधिक वेग पर वस्तु पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से मुक्त होकर अंतरिक्ष में चली जाती है।

प्रश्न 35: निम्नलिखित में से किस वर्ष में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की स्थापना की गई थी –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) 1952
B) 1962
C) 1969
D) 1972
उत्तर: 1969
व्याख्या: ISRO की औपचारिक स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी, जो INCOSPAR का विस्तारित रूप था।

प्रश्न 36: भूस्थिर उपग्रहों का स्थापन पृथ्वी तल से _ किमी ऊपर की दूरी पर किया जाता है।

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) 45990
B) 26000
C) 36000
D) 55690
उत्तर: 36000
व्याख्या: भू-स्थिर उपग्रहों की कक्षा पृथ्वी से लगभग 35,786 km (लगभग 36,000 km) ऊपर होती है, जहां वे पृथ्वी के साथ समान गति से घूमते हैं।

प्रश्न 37: प्रथम भारतीय अन्तरिक्षयान जो 3 सदस्यों को ले जाएगा और वह अंतरिक्ष में 3 दिनों के लिए रहेगा :

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) भास्कर 3
B) एन आई एस ए आर
C) गगनयान
D) स्पैडेक्स
उत्तर: गगनयान
व्याख्या: गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसमें तीन एस्ट्रोनॉट्स को 3 दिन के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा जाएगा।

प्रश्न 38: प्रथम भारतीय उपग्रह का नाम है:

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
A) इनसैट (INSAT)
B) आर्यभट्ट
C) कल्पना- I
D) भास्कर- I
उत्तर: आर्यभट्ट
व्याख्या: आर्यभट्ट भारत का पहला उपग्रह था, जिसे 19 अप्रैल 1975 को लॉन्च किया गया।

प्रश्न 39: निम्न में से भारत में जन्मी, कौन सी अंतरिक्ष यात्री थी जिनकी वापसी के दौरान कोलंबिया के अंतरिक्ष यान में मृत्यु हो गई थी –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
A) रितु करिधल
B) सिरिशा बांदला
C) कल्पना चावला
D) सुनीता विलियम्स
उत्तर: कल्पना चावला
व्याख्या: कल्पना चावला भारत में जन्मी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थीं। वे 1 फरवरी 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया दुर्घटना में मृत्यु हो गई थीं।

प्रश्न 40: भारत ने कई कृत्रिम उपग्रह (सेटेलाइट) बनाए और प्रक्षेपित किए हैं। निम्न में से प्रथम भारतीय कृत्रिम उपग्रह को पहचानिए:

Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
A) इनसैट (INSAT)
B) आर्यभट्ट
C) कल्पना- I
D) भास्कर- I
उत्तर: आर्यभट्ट
व्याख्या: आर्यभट्ट भारत का पहला कृत्रिम उपग्रह था, जिसे 19 अप्रैल 1975 को लॉन्च किया गया।

प्रश्न 41: नासा की रिसेप्शन लॉबी में लगाये गये चित्र में किस भारतीय राजा को दर्शाया गया है –

Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
A) कृष्ण देव राजे
B) महाराजा अशोक
C) टीपू सुल्तान
D) महाराजा अकबर
उत्तर: टीपू सुल्तान
व्याख्या: टीपू सुल्तान ने 18वीं शताब्दी में लौह आवरण वाले रॉकेट विकसित किए थे, जो आधुनिक रॉकेट्री के प्रारंभिक रूप थे। नासा ने उनके इस योगदान को सम्मान देते हुए उनकी तस्वीर अपनी लॉबी में प्रदर्शित की है।

प्रश्न 42: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र भारत में कहाँ स्थित है?

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
A) थिरुवनंतपुरम
B) बेंगलुरु
C) श्रीहरिकोटा
D) हैदराबाद
उत्तर: श्रीहरिकोटा
व्याख्या: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित है। यह इसरो का प्रमुख प्रक्षेपण केंद्र है जहां से PSLV, GSLV आदि लॉन्च होते हैं।

प्रश्न 43: 1981 में इसरो (ISRO) द्वारा प्रक्षेपित किया गया प्रथम भूस्थैतिक उपग्रह कौन सा था?

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
A) INSAT-B (इनसेट-बी)
B) आर्यभट्ट
C) एप्पल (APPLE)
D) जीसैट (GSAT)
उत्तर: एप्पल (APPLE)
व्याख्या: एप्पल (Ariane Passenger Payload Experiment) 1981 में आरियन रॉकेट से प्रक्षेपित भारत का पहला भूस्थिर संचार उपग्रह था। यह प्रयोगात्मक था और संचार तकनीक का परीक्षण किया।

प्रश्न 44: नासा (NASA) का मुख्यालय किस शहर में स्थित है?

Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – K1)
A) कैलिफोर्निया
B) हैम्पटन
C) वाशिंगटन डीसी
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: वाशिंगटन डीसी
व्याख्या: नासा का मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में है जहां से समग्र नीति और निर्देशन होता है। विभिन्न केंद्र जैसे जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी कैलिफोर्निया में हैं।

प्रश्न 45: किस संगठन ने अगस्त 2024 में भारत का पहला पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट लॉन्च किया –

A) इसरो
B) डीआरडीओ
C) स्पेस ज़ोन इंडिया
D) टाटा ग्रुप
उत्तर: स्पेस ज़ोन इंडिया
व्याख्या: स्पेस ज़ोन इंडिया ने अगस्त 2024 में RHUMI-1 नामक पुन: प्रयोज्य हाइब्रिड रॉकेट लॉन्च किया। यह निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि थी जिसमें पेलोड ले जाकर सुरक्षित वापसी हुई।

प्रश्न 46: उस अंतरिक्ष यान का नाम बताइए जो हाल ही में (जुलाई 2024 में) सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु 1 (LPOINT) के चारों ओर अपनी पहली हेलो कक्षा पूरी करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला मिशन बन गया है।

A) XPoSat
B) आदित्य-L1
C) बैंडवैगन-1
D) एस्ट्रोसैट
उत्तर: आदित्य-L1
व्याख्या: आदित्य-L1 भारत का पहला सौर मिशन है जो L1 पर हेलो ऑर्बिट में स्थापित है। जुलाई 2024 में इसने अपनी पहली हेलो कक्षा पूरी की, जो सूर्य का निरंतर अध्ययन करने में सहायक है।

प्रश्न 47: ‘इन्सेट’ का पूरा नाम क्या है –

A) भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह
B) भारतीय संचार और प्रसारण प्रणाली
C) भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संगठन
D) भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान
उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह
व्याख्या: INSAT (Indian National Satellite) भारत की बहुउद्देशीय भूस्थिर उपग्रह श्रृंखला है जो संचार, मौसम विज्ञान और प्रसारण सेवाएं प्रदान करती है।

प्रश्न 48: इसरो (ISRO) द्वारा चंद्रयान-3 मिशन के साथ भेजे गए रोवर को क्या नाम दिया गया था –

Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
A) ज्ञान गंगा
B) विक्रम
C) प्रज्ञान
D) आदित्य L-1
उत्तर: प्रज्ञान
व्याख्या: चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम विक्रम और रोवर का नाम प्रज्ञान रखा गया। प्रज्ञान का अर्थ बुद्धि या ज्ञान है, जो चंद्र सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग किए।

प्रश्न 49: किस संगठन ने “व्योममित्र” नामक भारतीय रोबोट विकसित किया –

A) C-DAC, पुणे
B) ISRO
C) TIFR
D) DRDO
उत्तर: ISRO
व्याख्या: व्योममित्र एक हाफ-ह्यूमनॉइड रोबोट है जिसे इसरो ने गगनयान मिशन के लिए विकसित किया। यह अंतरिक्ष यात्री की तरह कार्य कर मिशन की सुरक्षा जांचेगा।

प्रश्न 50: भारत का पहला सौर मिशन आदित्य एल 1 कब लॉन्च किया गया –

A) 22 जनवरी 2024
B) 2 सितंबर, 2023
C) 23 मार्च, 2023
D) 1 जनवरी 2024
उत्तर: 2 सितंबर, 2023
व्याख्या: आदित्य-L1 को 2 सितंबर 2023 को PSLV-C57 से लॉन्च किया गया। यह सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला मिशन है जो L1 पर हेलो ऑर्बिट में है।

प्रश्न 51: निम्न में से कौन सा संचार उपग्रहों द्वारा उपयोग की जाने वाली कक्षा का एक प्रकार है जो उन्हें पृथ्वी की सतह के सापेक्ष एक निश्चित स्थिति में रहने की अनुमति देता है –

Assistant Engineer – Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam – 2022
A) निम्न पृथ्वी की कक्षा
B) भूस्थैतिक कक्षा
C) ध्रुवीय कक्षा
D) सूर्य समकालिक कक्षा
उत्तर: भूस्थैतिक कक्षा
व्याख्या: भूस्थैतिक कक्षा (GEO) में उपग्रह पृथ्वी के घूर्णन से समकालिक गति करता है, जिससे वह पृथ्वी के किसी बिंदु पर स्थिर प्रतीत होता है – संचार के लिए आदर्श।

प्रश्न 52: अंतरिक्ष में मानव भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन का नाम क्या है –

A) व्योमनौत
B) शक्ति
C) गगनयान
D) नाविका
उत्तर: गगनयान
व्याख्या: गगनयान भारत का मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम है जो 2025-26 तक तीन अंतरिक्ष यात्रियों को निम्न पृथ्वी कक्षा में भेजने का लक्ष्य रखता है।

प्रश्न 53: चंद्रयान मिशन जैसे भारी पेलोड के लिए किस प्रक्षेपण वाहन का उपयोग किया जाता है –

A) GSLV Mk3
B) GSLV Mk2
C) LVM3
D) Geosynchronous Satellite Launch Vehicle
उत्तर: LVM3
व्याख्या: LVM3 (पूर्व में GSLV Mk-III) इसरो का सबसे शक्तिशाली लॉन्च व्हीकल है जो 4 टन तक GEO पेलोड ले जा सकता है। चंद्रयान-2 और 3 इसी से लॉन्च हुए।

प्रश्न 54: चंद्रयान 3 मिशन के रोवर को कहा जाता है

A) विक्रम
B) भीम
C) प्रज्ञान
D) ध्रुव
उत्तर: प्रज्ञान
व्याख्या: चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान नामक था। प्रज्ञान ने चंद्र सतह पर प्रयोग किए और भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 55: मानव को अंतरिक्ष में भेजने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन का नाम क्या है –

A) व्योमनॉट
B) शक्ति
C) गगनयान
D) नाविका
उत्तर: गगनयान
व्याख्या: गगनयान इसरो का मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन है जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को LEO में भेजेगा। व्योममित्र इसका पूर्व परीक्षण रोबोट है।

प्रश्न 56: इसरो के किस मिशन ने चंद्रमा पर पानी की बर्फ की खोज की –

A) चंद्रयान-1
B) मंगलयान
C) गगनयान
D) आदित्य-एल1
उत्तर: चंद्रयान-1
व्याख्या: चंद्रयान-1 के M3 (Moon Mineralogy Mapper) उपकरण ने 2009 में चंद्रमा पर पानी की अणुओं और बर्फ की उपस्थिति की पुष्टि की।

प्रश्न 57: चंद्रयान-3 के लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट लैंड किस तारीख को किया था –

A) 14 जुलाई 2023
B) 5 अगस्त 2023
C) 23 अगस्त 2023
D) 7 सितंबर 2023
उत्तर: 23 अगस्त 2023
व्याख्या: विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट सफल सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत चौथा देश बना जो चंद्रमा पर पहुंचा।

प्रश्न 58: चंद्रयान मिशन जैसे भारी पेलोड के लिए किस प्रक्षेपण यान का उपयोग किया जाता है –

A) जीएसएलवी एमके3
B) जीएसएलवी एमके2
C) एलवीएम3
D) जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च वाहन
उत्तर: एलवीएम3
व्याख्या: LVM3 (Launch Vehicle Mark-3) इसरो का हेवी लिफ्ट व्हीकल है जो चंद्रयान जैसे मिशनों के लिए उपयोग होता है। यह 10 टन तक LEO में ले जा सकता है।

प्रश्न 59: भारत की “रॉकेट वूमैन” किसे कहा जाता है?

Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
A) रितु कारीधाल
B) जानकी अम्मा
C) कल्पना चावला
D) अदिती पंत
उत्तर: रितु कारीधाल
व्याख्या: रितु करिधाल मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशंस डायरेक्टर थीं। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें “रॉकेट वूमन ऑफ इंडिया” कहा जाता है।

प्रश्न 60: पृथ्‍वी का अपनी अक्ष के प्रति घूर्णन होता है :

Supervisor (women empowerment) Exam 2018
A) उत्तर से दक्षिण
B) दक्षिण से उत्तर
C) पूर्व से पश्चिम
D) पश्चिम से पूर्व
उत्तर: पश्चिम से पूर्व
व्याख्या: पृथ्वी पश्चिम से पूर्व दिशा में अपनी अक्ष पर घूर्णन करती है। इसी कारण सूर्य पूर्व से उदय और पश्चिम में अस्त होता प्रतीत होता है।

प्रश्न 61: निम्नलिखित में से कोनसा एक आदित्य L1 मिशन से सम्बंधित सही कथन नहीं है –

A) आदित्य-एल1 को PSLV-C57 रॉकेट से प्रक्षेपित किया।
B) आदित्य- L1 इसरो का पहला खगोल विज्ञान वेधशाला-श्रेणी मिशन है।
C) अंतरिक्ष यान को सूर्य पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेजियन बिंदु 1 (एल) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित करने की योजना है।
D) अंतरिक्ष यान पर कुल सात पेलोड स्थापित किए गए है
उत्तर: आदित्य- L1 इसरो का पहला खगोल विज्ञान वेधशाला-श्रेणी मिशन है।
व्याख्या: आदित्य-L1 इसरो का पहला सौर वेधशाला मिशन है लेकिन खगोल वेधशाला श्रेणी का दूसरा (एस्ट्रोसैट पहला)। अन्य कथन सही हैं।

प्रश्न 62: चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण में किस प्रक्षेपण यान का उपयोग किया गया –

A) जीएसएलवी
B) एएसएलवी
C) पीएसएलसी
D) एसएलवी
उत्तर: जीएसएलवी
व्याख्या: चंद्रयान-3 को LVM3 (GSLV Mk-III) से लॉन्च किया गया। यह भारी पेलोड क्षमता वाला यान है।

प्रश्न 63: चंद्रयान 3 के चाँद पर सफल लेंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को किस दिवस के रूप में बनाने की घोषणा की है –

A) राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
B) राष्ट्रीय अंतरिक्षयान दिवस
C) राष्ट्रीय चंद्र दिवस
D) राष्ट्रीय प्रज्ञान दिवस
उत्तर: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
व्याख्या: 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री ने इसे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया।

प्रश्न 64: चन्‍द्रमा की सतह पर जिस जगह विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान उतरे थे, उस स्‍थान को क्‍या कहा जायेगा –

A) शिव शक्ति बिन्‍दु
B) भारत बिन्‍दु
C) तिरंगा बिन्‍दु
D) भीष्‍म बिन्‍दु
उत्तर: शिव शक्ति बिन्‍दु
व्याख्या: प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 लैंडिंग साइट को “शिव शक्ति पॉइंट” नाम दिया, जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।

प्रश्न 65: संचार उपग्रह के लिए सामान्यतः उपयोग में ली जाने वाली कक्षा होती है –

A) ध्रुवीय कक्षा
B) सौर तुल्यकालिक कक्षा
C) भू-तुल्यकालिक कक्षा
D) इनमें से कोई भी
उत्तर: भू-तुल्यकालिक कक्षा
व्याख्या: GEO में उपग्रह पृथ्वी पर स्थिर दिखता है, जो निरंतर संचार और प्रसारण के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 66: निम्नलिखित में से कौन सा सुदुर संवेदन में प्रयुक्त होने वाले सक्रिय संवेदक का उदाहरण है –

Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
A) रेडार
B) उपग्रह-फोटोग्राफी
C) रेडियोमीटर
D) आवेश-युग्मित युक्ति
उत्तर: रेडार
व्याख्या: रेडार सक्रिय संवेदक है जो स्वयं माइक्रोवेव सिग्नल भेजकर प्रतिबिंब से जानकारी प्राप्त करता है। अन्य निष्क्रिय हैं।

प्रश्न 67: नासा व इसरो के मध्य दोहरी आवृत्ति संश्लिष्ट द्वारक राडार उपग्रह प्रक्षेपण करने के लिए एक संयुक्त परियोजना है –

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
A) जीसेट-12
B) जीसेट-11
C) आरआइएसएटी – 1 ए
D) निसार
उत्तर: निसार
व्याख्या: NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) पृथ्वी अवलोकन मिशन है जो पारिस्थितिकी और आपदाओं का अध्ययन करेगा।

प्रश्न 68: वर्ष 1957 में अन्तरिक्ष में भेजा गया पहला मानव निर्मित उपग्रह है :

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
A) आर्यभट्ट -I
B) आई. आर. एस-I
C) स्पुतनिक- I
D) रोहिणी-I
उत्तर: स्पुतनिक- I
व्याख्या: सोवियत संघ ने 4 अक्टूबर 1957 को स्पुतनिक-1 लॉन्च किया जो पहला कृत्रिम उपग्रह था और अंतरिक्ष युग की शुरुआत की।

प्रश्न 69: वैश्विक कवरेज के लिए न्यूनतम कितने क्रियाशील अन्तरिक्ष यान आवश्यक हैं –

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
A) 4
B) 1
C) 2
D) 3
उत्तर: 3
व्याख्या: भूस्थिर कक्षा में 120° अंतर पर 3 उपग्रह पूरे विश्व को कवर कर सकते हैं।

प्रश्न 70: उपग्रह ‘गगन’ को प्रक्षेपित करने का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध कराना है अचूक –

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
A) भूमि एवं जल संसाधन
B) पथ प्रदर्शन
C) मौसम पूर्वानुमान
D) आपदा प्रबन्धन मदद
उत्तर: पथ प्रदर्शन
व्याख्या: GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) नागरिक उड्डयन के लिए सटीक नेविगेशन प्रदान करता है।

प्रश्न 71: सूर्य को जानने के लिए नासा द्वारा प्रक्षेपित अन्तरिक्ष यान है –

CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
A) पार्कर सोलर प्रोब
B) प्रोबिंग सन
C) मिशन ऑन सन
D) हॉकिंग सोलर प्रोब
उत्तर: पार्कर सोलर प्रोब
व्याख्या: पार्कर सोलर प्रोब नासा का मिशन है जो सूर्य के कोरोना का अध्ययन करने के लिए सबसे निकट पहुंचा है। यह सूर्य की बाहरी वायुमंडल की रहस्यों को सुलझाने में सहायक है।

प्रश्न 72: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन वर्ष में स्थापित हुआ ।

CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
A) 1985
B) 1963
C) 1969
D) 1972
उत्तर: 1969
व्याख्या: इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी। इससे पहले INCOSPAR (1962) था जिसे विक्रम साराभाई के नेतृत्व में इसरो में परिवर्तित किया गया।

प्रश्न 73: आर्टमिस 1 नामक अंतरिक्ष मिशन लाँच किया गया –

CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
A) ESA द्वारा
B) ISRO द्वारा
C) JAXA द्वारा
D) NASA द्वारा
उत्तर: NASA द्वारा
व्याख्या: आर्टेमिस-1 नासा का अनमैन्ड मिशन था जो SLS रॉकेट और ओरियन कैप्सूल का परीक्षण था। यह चंद्रमा के चारों ओर गया और मानव चंद्र मिशन की तैयारी थी।

प्रश्न 74: सैल्यूट – I है एक

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
A) रॉकेट
B) नक्षत्र
C) अन्तरिक्ष स्टेशन
D) भूस्थिर उपग्रह
उत्तर: अन्तरिक्ष स्टेशन
व्याख्या: सैल्यूट-1 सोवियत संघ का पहला अंतरिक्ष स्टेशन था जो 1971 में लॉन्च हुआ। यह मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन की शुरुआत था।

प्रश्न 75: सौर मण्डल के बाहर भेजा गया पहला अन्तरिक्ष यान था –

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
A) मंगलयान
B) पायोनियर – 1
C) पायोनियर – 10
D) चन्द्रयान-2
उत्तर: पायोनियर – 10
व्याख्या: पायोनियर-10 (1972) पहला यान था जो बृहस्पति पार कर सौर मंडल से बाहर गया। यह अंतरतारकीय अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाला पहला था।

प्रश्न 76: भारत के अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जन्मदाता किसे माना जाता है –

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
A) डॉ. होमी जहाँगीर भाभा
B) डॉ. विक्रम साराभाई
C) डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
D) डॉ. पंचानन माहेश्वरी
उत्तर: डॉ. विक्रम साराभाई
व्याख्या: डॉ. विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का पिता कहा जाता है। उन्होंने INCOSPAR की स्थापना की जो बाद में इसरो बनी।

प्रश्न 77: भू-स्थिर उपग्रह घूमता है –

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
A) किसी भी ऊँचाई पर
B) स्थिर ऊँचाई पर
C) ध्रुवों के ऊपर किसी ऊँचाई पर
D) ऊँचाई जो द्रव्यमान पर निर्भर हो
उत्तर: स्थिर ऊँचाई पर
व्याख्या: भूस्थिर उपग्रह 35,786 किमी की निश्चित ऊंचाई पर भूमध्यरेखीय कक्षा में घूमते हैं ताकि पृथ्वी के साथ समकालिक रहें।

प्रश्न 78: निम्नलिखित में से कौन सा भारत का प्रथम निजी क्षेत्र द्वारा विकसित रॉकेट है –

A) पीएसएलवी – एक्सएल
B) विक्रांत – एस
C) विक्रम – एस
D) पीएसएलवी जी
उत्तर: विक्रम – एस
व्याख्या: विक्रम-S स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत का पहला निजी रॉकेट है जो 2022 में प्रथम उड़ान (प्रारंभ) मिशन में सफल रहा।

प्रश्न 79: एक भू-स्थिर उपग्रह लगभग किस ऊँचाई पर व किस तल में भ्रमण करता है –

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
A) 36,000 मी, ध्रुवीय तल
B) 36,000 मी, भूमध्यरेखीय तल
C) 36,000 किमी, भूमध्यरेखीय तल
D) 36,000 किमी, ध्रुवीय तल
उत्तर: 36,000 किमी, भूमध्यरेखीय तल
व्याख्या: GEO उपग्रह 35,786 किमी (लगभग 36,000 किमी) ऊंचाई पर भूमध्यरेखीय तल में घूमते हैं ताकि पृथ्वी पर स्थिर रहें।

प्रश्न 80: किस वर्ष में भारत ने चन्द्रयान – I छोड़ा था –

A) 2010
B) 2007
C) 2008
D) 2009
उत्तर: 2008
व्याख्या: चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 को PSLV-C11 से लॉन्च किया गया। इसने चंद्रमा पर पानी की खोज की।

प्रश्न 81: नील आर्मस्ट्रांग पहली बार चाँद पर उतरे थे :

3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
A) जुलाई 1970 में
B) सितम्बर 1970 में
C) जुलाई 1969 में
D) सितम्बर 1969 में
उत्तर: जुलाई 1969 में
व्याख्या: अपोलो-11 मिशन में नील आर्मस्ट्रांग 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर पहला मानव बने। उनका प्रसिद्ध कथन “एक छोटा कदम…” था।

प्रश्न 82: पृथ्वी की सतह से लगभग इस ऊँचाई पर एक भूस्थिर उपग्रह को स्थापित किया जाता है :

3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
A) 20,000 km
B) 30,000 km
C) 36,000 km
D) 26,000 km
उत्तर: 36,000 KM
व्याख्या: GEO की ऊंचाई लगभग 36,000 किमी है जहां कक्षीय अवधि 24 घंटे होती है, पृथ्वी के घूर्णन से समान।

प्रश्न 83: पृथ्वी की सतह से भू-स्थिर उपग्रह की ऊँचाई लगभग कितनी होती है –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A) 63000 कि.मी.
B) 36000 कि.मी.
C) 42000 कि.मी.
D) 6000 कि.मी.
उत्तर: 36000 कि.मी.
व्याख्या: सटीक ऊंचाई 35,786 किमी है जो लगभग 36,000 किमी मानी जाती है।

प्रश्न 84: बौना ग्रह, सीरीस किसके मध्य स्थित है –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A) बृहस्पति और शनि
B) शनि और अरुण
C) अरुण और वरुण
D) बृहस्पति और मंगल
उत्तर: बृहस्पति और मंगल
व्याख्या: सीरीस क्षुद्रग्रह पट्टी (Asteroid Belt) में सबसे बड़ा बौना ग्रह है जो मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित है।

प्रश्न 85: ‘विक्रम – एस’ क्या है –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A) भारत का प्रथम निजी निर्मित रॉकेट।
B) नासा (एन.ए.एस.ए.) में स्थापित प्रक्षेपण यान नियन्त्रण केन्द्र।
C) श्री हरीकोटा में नव स्थापित प्रक्षेपण यान नियन्त्रण केन्द्र।
D) मौसम की जानकारी हेतु हाल ही में भेजा गया भारतीय उपग्रह।
उत्तर: भारत का प्रथम निजी निर्मित रॉकेट।
व्याख्या: विक्रम-S स्काईरूट का पहला निजी रॉकेट है जो 2022 में प्रारंभ मिशन में लॉन्च हुआ।

प्रश्न 86: इसरो (ISRO) के बारे में सही कथन / कथनों का चयन कीजिए –
(1) इसरो द्वारा पहले भारतीय उपग्रह का निर्माण किया गया और इसे 1975 में यू. एस. ए. (USA) द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
(2) एन्ट्रिक्स कॉरपोरेशन इसरो की विपणन शाखा है।
(3) इसरो की मास्टर कन्ट्रोल फेसिलिटी, हासन में स्थित है।

CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
A) 1, 2, 3
B) 1,3
C) 2, 3
D) 1, 2
उत्तर: 2, 3
व्याख्या: आर्यभट्ट (1975) सोवियत संघ से लॉन्च हुआ। एंट्रिक्स इसरो की कमर्शियल विंग है और MCF हासन में है।

प्रश्न 87: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किस ठोस रॉकेट बूस्टर का स्थैतिक परीक्षण सफलतापूर्वक किया है, जो कि भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान एम. के. III के एस 200 रॉकेट बूस्टर का मानव-रेटेड संस्करण है –

School Lecturer 2022 Gk (G-C)
A) एच.एस.200
B) एल. एस. 200
C) एन.एस. 400
D) के.एस. 400
उत्तर: एच.एस.200
व्याख्या: HS200 गगनयान के लिए मानव-रेटेड सॉलिड बूस्टर है जो LVM3 के S200 का सुरक्षित संस्करण है।

प्रश्न 88: निम्नलिखित में से कौनसा एक भू-तुल्यकालिक उपग्रह है –

School Lecturer 2022 Geography (Group – B)
A) आई. आर. एस.
B) इनसैट
C) लैंडसैट
D) स्पॉट एच. आर.वी.
उत्तर: इनसैट
व्याख्या: INSAT श्रृंखला भूस्थिर उपग्रह हैं जबकि IRS रिमोट सेंसिंग के लिए LEO में हैं।

प्रश्न 89: पृथ्वी का पलायन वेग है

Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
A) 13.6 कि.मी / सेकंड
B) 19.2 कि.मी./ सेकंड
C) 11.9 कि.मी / सेकंड
D) 11.2 कि.मी./ सेकंड
उत्तर: 11.2 कि.मी./ सेकंड
व्याख्या: पृथ्वी से पलायन वेग ≈ 11.2 km/s है, जिससे वस्तु गुरुत्व से मुक्त होकर अंतरिक्ष में जा सकती है।

प्रश्न 90: इसरो की स्थापना की गई थी –

Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
A) 15 अक्टूबर 1972 को
B) 15 अगस्त 1972 को
C) 12 अगस्त, 1969
D) 15 अगस्त 1969 को
उत्तर: 15 अगस्त 1969 को
व्याख्या: इसरो की आधिकारिक स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई। यह स्वतंत्रता दिवस पर हुई थी।

प्रश्न 91: जी.पी.एस. सिग्नल को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?

RSMSSB VDO Mains 2022
A) 1/10 सेकेंड
B) 1/15 सेकेंड
C) 1/20 सेकेंड
D) 1/25 सेकेंड
उत्तर: 1/15 सेकेंड
व्याख्या: GPS उपग्रह 20,200 किमी ऊंचाई पर हैं। प्रकाश गति से दूरी ≈ 0.067 सेकंड, लेकिन औसत समय लगभग 1/15 सेकंड माना जाता है।

प्रश्न 92: जी.पी.एस. सैटेलाईट किस ऊँचाई पर स्थापित किए जाते हैं –

RSMSSB VDO Mains 2022
A) 9000 कि.मी.
B) 30,200 कि.मी.
C) 36,000 कि.मी.
D) 20,200 कि.मी.
उत्तर: 20,200 कि.मी.
व्याख्या: GPS उपग्रह MEO (Medium Earth Orbit) में लगभग 20,200 किमी ऊंचाई पर 6 कक्षाओं में स्थित हैं।

प्रश्न 93: चन्द्रयान-2 के “लैन्डर” का नाम है –

A) विक्रम
B) विजय
C) परम
D) प्रज्ञान
उत्तर: विक्रम
व्याख्या: चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान था। विक्रम लैंडिंग के दौरान संपर्क टूट गया था।

प्रश्न 94: चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चाँद की सतह पर मौजूद जिस क्रेटर की तसवीर ली वह है :

Police SI 14 September 2021 (Gk)
A) साराभाई क्रेटर
B) कलाम क्रेटर
C) रमन्ना क्रेटर
D) भाभा क्रेटर
उत्तर: साराभाई क्रेटर
व्याख्या: चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने विक्रम साराभाई के नाम पर क्रेटर की उच्च रिजॉल्यूशन तस्वीर ली।

प्रश्न 95: तियांगोंग है –

A) चीन का नव प्रक्षेपित अन्तराग्रहीय अभियान
B) चीन का अंतरिक्ष स्टेशन
C) मंगल पर उतरने का चीन का अभियान,
D) चंद्रमा पर उतरने का चीन का अभियान
उत्तर: चीन का अंतरिक्ष स्टेशन
व्याख्या: तियांगोंग चीन का मॉड्यूलर अंतरिक्ष स्टेशन है जो ISS का विकल्प है।

प्रश्न 96: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना कब हुई –

Police SI 14 September 2021 (Gk)
A) 1 अगस्त, 1969
B) 10 अगस्त, 1966
C) 12 अगस्त, 1969
D) 15 अगस्त, 1969
उत्तर: 15 अगस्त, 1969
व्याख्या: इसरो 15 अगस्त 1969 को स्थापित हुआ।

प्रश्न 97: भारत का प्रथम उपग्रह जिसकी सम्पूर्ण रचना (डिजाईन) एवं निर्माण भारत में हुआ है :

Police SI 13 September 2021 (Gk)
A) IRNSS
B) आर्यभट्ट
C) EOS-01
D) GSAT-30
उत्तर: आर्यभट्ट
व्याख्या: आर्यभट्ट (1975) भारत का पहला पूर्ण स्वदेशी उपग्रह था।

प्रश्न 98: चन्द्रयान-2 चन्द्रमा के किस हिस्से पर भेजा गया था –

A) दक्षिणी ध्रुव
B) उत्तरी ध्रुव
C) मध्य भाग
D) पृथ्वी की तरफ का हिस्सा
उत्तर: दक्षिणी ध्रुव
व्याख्या: चंद्रयान-2 दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग का प्रयास था जो पानी की संभावना के कारण चुना गया।

प्रश्न 99: भारतीय क्षेत्रीय संचार उपग्रह प्रणाली (IRNSS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
IRNSS के तुल्यकाली (जियोस्टेशनरी) कक्षाओं में तीन उपग्रह और भू-तुल्यकाली कक्षाओं में चार उपग्रह हैं।
IRNSS की व्याप्ति संपूर्ण भारत पर और इसकी सीमाओं से बाहर लगभग 5500 वर्ग किमी. तक है।
वर्ष 2019 के मध्य तक भारत के पास पूर्ण व्याप्ति के साथ अपनी स्वयं की उपग्रह संचार प्रणाली होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A) केवल 1
B) केवल 1 और 2
C) केवल 2 और 3
D) इनमे से कोई नहीं
उत्तर: केवल 1
व्याख्या: NavIC में 3 GEO और 4 GSO उपग्रह हैं। व्याप्ति भारत और 1500 किमी तक है। पूर्ण ऑपरेशनल 2018 में हुआ।

प्रश्न 100: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधानसंगठन (ISRO) द्वारा सूर्य अध्ययन हेतु प्रस्तावित मिशन का क्‍या नाम है –

Rajasthan High Court LDC 2020
A) आदित्य एल-वन
B) मणिकरण एल-वन
C) सूर्यनाथन एल-वन
D) बीरबल एल-वन
उत्तर: आदित्य एल-वन
व्याख्या: आदित्य-L1 सूर्य का L1 पर अध्ययन करने वाला मिशन है।

प्रश्न 101: निम्न में से कौन सा आवृत्ति बैंड INSAT/GSAT उपग्रह संचार हेतु उपयोग में नहीं लिया जाता है –

RPSC Ras Pre. Exam 2021
A) MF
B) Ku
C) Ka
D) C
उत्तर: MF
व्याख्या: INSAT/GSAT मुख्य रूप से C, Ku और Ka बैंड का उपयोग करते हैं। MF (मीडियम फ्रीक्वेंसी) ग्राउंड रेडियो के लिए है, उपग्रह संचार में नहीं।

प्रश्न 102: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन का आदर्शवाक्य

RPSC Ras Pre. Exam 2021
A) तेजस्विनावधीतमस्तु
B) बलस्य मूलं विज्ञानम्
C) वयं रक्षामः
D) जागृतं अहर्निशम्
उत्तर: बलस्य मूलं विज्ञानम्
व्याख्या: DRDO का motto “बलस्य मूलं विज्ञानम्” है, अर्थात “शक्ति का मूल विज्ञान है”।

प्रश्न 103: नेशनल रिमोट सेन्सिंग एजेन्सी जहां स्थित है –

Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
A) अहमदाबाद
B) बैंगलुरू
C) हैदराबाद
D) श्रीहरिकोटा
उत्तर: हैदराबाद
व्याख्या: NRSC (National Remote Sensing Centre) ISRO की इकाई है जो हैदराबाद में स्थित है।

प्रश्न 104: भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रद्योगिकी संस्थान जहां स्थित है –

Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
A) हैदराबाद
B) इन्दौर
C) तारापुर
D) तिरूवनन्तपुरूम
उत्तर: तिरूवनन्तपुरूम
व्याख्या: IIST (Indian Institute of Space Science and Technology) तिरुवनंतपुरम, केरल में स्थित है।

प्रश्न 105: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संघ किस वर्ष में स्थापित हुआ था –

Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
A) 1948
B) 1969
C) 1978
D) 1999
उत्तर: 1969
व्याख्या: ISRO की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी। पहले INCOSPAR 1962 में था।

प्रश्न 106: भारत द्वारा, मंगल आॅर्बिटर अंतरिक्ष यान जहां से छोड़ा गया –

Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
A) श्रीहरिकोटा
B) थुम्बा
C) कल्पक्कम
D) तारापुर
उत्तर: श्रीहरिकोटा
व्याख्या: मंगलयान (MOM) PSLV से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।

प्रश्न 107: अंतरिक्ष विभाग का मुख्यालय जहां स्थापित है –

Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
A) अहमदाबाद
B) बैंगलुरू
C) नई दिल्ली
D) तिरूवनन्तपुरम
उत्तर: बैंगलुरू
व्याख्या: DOS और ISRO का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है।

प्रश्न 108: आई.आर.एन.एस.एस. का पूरा नाम क्या है?

Raj Police Constable(9321)
A) इंडियन रेशनल न्यूमेरिक सेलेक्शन सिस्टम
B) इंडियन रोटेशनल नोडल स्टेशनरी सिस्टम
C) इंडियन रीज़नल नेविगेशन सैट ेलाइट सिस्टम
D) इंडियन रेस्पॉन्सिव नेवल सर्च सिस्टम
उत्तर: इंडियन रीज़नल नेविगेशन सैट ेलाइट सिस्टम
व्याख्या: IRNSS या NavIC भारत की क्षेत्रीय नेविगेशन सिस्टम है।

प्रश्न 109: 2018 में थुम्बा भूमध्यरेखीय राॅकेट लाॅन्चिंग स्टेशन, भारत ने यू.एन. को समर्पित करने के पश्चात् ………. वर्ष पूरे किए हैं –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-1
A) 40
B) 30
C) 50
D) 20
उत्तर: 50
व्याख्या: TERLS थुम्बा 1968 में UN को समर्पित हुआ, 2018 में 50 वर्ष पूरे।

प्रश्न 110: एसकैटसैट-1(SCATSAT-1) …………… के लिए एक उपग्रह है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1
A) संचार
B) शिक्षा
C) मौसम पूर्वानुमान
D) जी पी एस
उत्तर: मौसम पूर्वानुमान
व्याख्या: SCATSAT-1 समुद्री हवाओं और मौसम पूर्वानुमान के लिए स्कैटरमीटर उपग्रह है।

प्रश्न 111: इसरो के वाणिज्यिक शाखा का क्या नाम है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1
A) अंतरिक्ष
B) लूनर
C) स्पेस
D) डी आर डी ओ
उत्तर: अंतरिक्ष
व्याख्या: Antrix Corporation ISRO की कमर्शियल विंग है। अब NewSpace India Limited (NSIL) भी है।

प्रश्न 112: कौन से भारतीय वैज्ञानिक को 2016 हाॅल आॅफ फेम में शामिल किया गया था –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1
A) बी. आर. रेड्डी
B) यू. आर. राॅव
C) एन. आर. रेड्डी
D) एफ. आर. राॅव
उत्तर: यू. आर. राॅव
व्याख्या: प्रो. उडुपी रामचंद्र राव (ISRO के पूर्व चेयरमैन) को 2016 में IAU Satellite Hall of Fame में शामिल किया गया।

प्रश्न 113: PSLV राॅकेट में इस्तेमाल किया जाता है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-1
A) केवल ठोस प्रणोदक
B) केवल एकतरल प्रणोदक
C) केवल द्वितरल प्रणोदक
D) दोनों ठोस तथा द्वितरल प्रणोदक
उत्तर: दोनों ठोस तथा द्वितरल प्रणोदक
व्याख्या: PSLV के चार स्टेज में अल्टरनेट सॉलिड और लिक्विड प्रोपेलेंट उपयोग होते हैं।

प्रश्न 114: सौरमण्डल के बाहर भेजा गया प्रथम अन्तरिक्ष यान था –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-1
A) चन्द्रयान-2
B) मंगलयान
C) पायोनियर-1
D) पायोनियर-10
उत्तर: पायोनियर-10
व्याख्या: Pioneer-10 पहला मानव निर्मित यान था जो सौरमंडल से बाहर गया (1973 लॉन्च)।

प्रश्न 115: निम्न में से कौनसा शैक्षणिक उद्देश्य के लिये प्रक्षेपित एक भारतीय विश्वविद्यालय उपग्रह नहीं है –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-1
A) प्रथम
B) पीसेट
C) स्वयम
D) सरल
उत्तर: सरल
व्याख्या: PRATHAM, PISAT, SWAYAM छात्र उपग्रह हैं। SARAL फ्रेंच-भारतीय ऑल्टिमीट्री मिशन है।

प्रश्न 116: मेनका(MENCA), एक उपकरण जो पहले भारतीय मंगल आॅर्बिटर मिशन में उड़ा था, मूल रूप से एक ……… स्पेक्ट्रोमीटर है –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-1
A) इमेजिंग
B) आॅप्टिकल
C) एक्स-रे
D) मास(द्रव्यमान)
उत्तर: मास(द्रव्यमान)
व्याख्या: MENCA (Mars Exospheric Neutral Composition Analyser) मंगल के वायुमंडल का मास स्पेक्ट्रोमीटर है।

प्रश्न 117: गगन (इसरो का एक उपग्रह) का पूर्ण प्रपत्र है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1
A) जी. आई. एस. एडेड जियो संवर्धित (ऑगमेंटेड) नेटवर्क
B) जी. आई. एस. एडेड जियो संवर्धित (ऑगमेंटेड) नेविगेशन
C) जी. पी. एस. एडेड जियो संवर्धित (ऑगमेंटेड) नेटवर्क
D) जी. पी. एस. एडेड जियो संवर्धित (ऑगमेंटेड) नेविगेशन
उत्तर: जी. पी. एस. एडेड जियो संवर्धित (ऑगमेंटेड) नेविगेशन
व्याख्या: GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) नागरिक उड्डयन के लिए SBAS है।

प्रश्न 118: ………. को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के पिता कहते हैं –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1
A) रामा के. साराभाई
B) विक्रम अम्बालाल साराभाई
C) कृष्णास्वामी रंगा
D) जी. माधवन नायर
उत्तर: विक्रम अम्बालाल साराभाई
व्याख्या: डॉ. विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है।

प्रश्न 119: आई. आर. एस. श्रंखला उपग्रह …….. के लिए उपयोग किया जाता है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1
A) वानिकी
B) शिक्षा
C) सुदूर संवेदन
D) खगोल
उत्तर: सुदूर संवेदन
व्याख्या: IRS (Indian Remote Sensing) सीरीज पृथ्वी अवलोकन और रिमोट सेंसिंग के लिए है।

प्रश्न 120: …… उपग्रह फोन व कम-गति संचार के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा उपग्रह नक्षत्र है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1
A) ग्लोबलस्टार
B) मेरीडियन
C) ब्रिजवे
D) लिओसैट
उत्तर: ग्लोबलस्टार
व्याख्या: Globalstar LEO नक्षत्र है जो सैटेलाइट फोन और कम स्पीड डेटा प्रदान करता है।

प्रश्न 121: ……….. कृत्रिम बुद्धि(आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस) के साथ अंतरिक्ष में उड़ने वाला पहला रोबोट है –

A) साइमन
B) वाल्क्यरिए आर 5
C) रोबोनाॅट
D) स्पाइड नाॅट
उत्तर: साइमन
व्याख्या: साइमन (CIMON) पहला AI आधारित रोबोट एस्ट्रोनॉट सहायक था, जिसे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भेजा गया था। यह मानव अंतरिक्ष यात्रियों की सहायता करता है।

प्रश्न 122: पृथ्वी की तहत के 2डी/3डी चित्रण/निरूपण का पता लगाने के लिए ……….. इसरो द्वारा विकसित एक भारतीय साॅफ्टवेयर एप्लीकेशन है –

A) भुवन
B) भूमि
C) भुयान
D) भूदेव
उत्तर: भुवन
व्याख्या: भुवन ISRO का भू-स्थानिक पोर्टल है जो पृथ्वी की 2D/3D इमेजरी प्रदान करता है। यह गूगल अर्थ जैसा लेकिन भारतीय डेटा पर आधारित है।

प्रश्न 123: ISRO द्वारा PSLV-39 की मदद से श्री हरिकोटा से कौनसा उपग्रह छोड़ा गया है-

A) IRNSS-1G
B) IRNSS-1H
C) IRNSS-11
D) IRNSS-1J
उत्तर: IRNSS-1H
व्याख्या: IRNSS-1H नाविक नेविगेशन सिस्टम का हिस्सा था, जिसे PSLV-C39 से 2017 में लॉन्च किया गया था (हालांकि लॉन्च असफल रहा)।

प्रश्न 124: निम्न में से इसरो के कौन-से मिशन का लांच पुनर्निर्धारित किया गया-

A) GSAT-11
B) GSAT-6
C) GSAT-10
D) GSAT-12
उत्तर: GSAT-11
व्याख्या: GSAT-11 को तकनीकी कारणों से लॉन्च पुनर्निर्धारित किया गया था और बाद में एरियन रॉकेट से लॉन्च किया गया।

प्रश्न 125: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 तक भारतीयों को स्वदेशी ………… से अंतरिक्ष में भेजने की घोषणा की गई –

A) वायुयान
B) चन्द्रयान
C) गगनयान
D) अंतरिक्षयान
उत्तर: गगनयान
व्याख्या: गगनयान भारत का मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसकी घोषणा स्वतंत्रता दिवस 2018 पर की गई थी (बाद में समयसीमा बदली)।

प्रश्न 126: भारत द्वारा पुनः प्रयोग किये जाने वाले अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहन का प्रायोगिक परीक्षण कब संपम्न किया गया –

A) 18 मार्च, 2016
B) 23 मई, 2016
C) 2 मार्च, 2017
D) 21 जून, 2016
उत्तर: 23 मई, 2016
व्याख्या: RLV-TD (Reusable Launch Vehicle Technology Demonstrator) का पहला परीक्षण 23 मई 2016 को सफलतापूर्वक किया गया था।

प्रश्न 127: भारत द्वारा मंगल पर भेजे गये यान का मिशन था-

A) मार्स आर्बिटर मिशन
B) चन्द्र मिशन
C) गगन
D) एस्ट्रोसैट
उत्तर: मार्स आर्बिटर मिशन
व्याख्या: मंगलयान (Mars Orbiter Mission) भारत का पहला मंगल मिशन था, जिसे 2013 में लॉन्च किया गया।

प्रश्न 128: वर्तमान में भारत में किस स्थान से उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाता है-

A) विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, त्रिवेन्द्रम
B) राष्ट्रीय उपग्रह विमोचन केंद्र, केरल
C) सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, शार, श्रीहरिकोटा, आंध्रप्रदेश
D) राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केन्द्र, हैदराबाद
उत्तर: सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, शार, श्रीहरिकोटा, आंध्रप्रदेश
व्याख्या: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR) श्रीहरिकोटा भारत का मुख्य लॉन्च पैड है।

प्रश्न 129: भारत द्वारा प्रक्षेपित पहला उपग्रह आर्यभट्ट 19 अप्रैल, 1975 को किसकी सहायता से प्रक्षेपित किया गया-

A) यू. एस. ए.
B) यू. एस. एस. आर.(सोवियत संघ)
C) यूरोपियन एजेंसी
D) जापान
उत्तर: यू. एस. एस. आर.(सोवियत संघ)
व्याख्या: आर्यभट्ट को सोवियत रॉकेट कोस्मोस-3M से कपुस्टिन यार से लॉन्च किया गया था।

प्रश्न 130: निम्न में से कौन सा कथन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में सहीं नहीं है –

A) भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट था।
B) महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के जनक के रूप में जाना जाता है।
C) इसरो की स्थापना 1962 ई. में हुई थी।
D) इसरो भारत के अंतरिक्ष विभाग को रिपोर्ट करता है|
उत्तर: इसरो की स्थापना 1962 ई. में हुई थी।
व्याख्या: ISRO की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी, जबकि 1962 में INCOSPAR बना था।

प्रश्न 131: भारत की आईआरएनएसएस श्रृंखला के तहत कुल कितने उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाना है –

A) 5
B) 6
C) 7
D) 8
उत्तर: 7
व्याख्या: NavIC (IRNSS) में 7 उपग्रह हैं – 3 भू-स्थिर और 4 भू-समकालिक।

प्रश्न 132: अंतरिक्ष में कदम रखने वाला भारत का पहला व्यक्ति कौन था-

A) राजेश शर्मा
B) सुनीता विलियम्स
C) राकेश शर्मा
D) कल्पना चावला
उत्तर: राकेश शर्मा
व्याख्या: राकेश शर्मा 1984 में सोयुज T-11 पर अंतरिक्ष गए पहले भारतीय थे।

प्रश्न 133: चंद्रयान-1 क्या था –

A) भू-अवलोकन उपग्रह
B) चंद्र मिशन
C) नेविगेशन उपग्रह
D) भू-स्थिर उपग्रह
उत्तर: चंद्र मिशन
व्याख्या: चंद्रयान-1 भारत का पहला चंद्र अन्वेषण मिशन था, जिसने चंद्रमा पर पानी के अणु खोजे।

प्रश्न 134: आईआरएनएसएस-1E भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) का पांचवा उपग्रह है| इसे किस प्रक्षेपण यान के द्वारा अन्तरिक्ष में स्थापित किया गया था-

A) पीएसएलवी-C31
B) पीएसएलवी-C30
C) पीएसएलवी-C21
D) जीएसएलवी मार्क-3
उत्तर: पीएसएलवी-C31
व्याख्या: IRNSS-1E को PSLV-C31 से 20 जनवरी 2016 को लॉन्च किया गया था।

प्रश्न 135: निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन आईआरएनएसएस के बारे में सहीं नहीं है?

A) आईआरएनएसएस श्रृंखला में भू-स्थिर गैर भू-स्थिर उपग्रह शामिल हैं|
B) अभी तक आईआरएनएसएस समूह के 5 उपग्रह प्रक्षेपित किए जा चुके हैं|
C) आईआरएनएसएस मानचित्रण और ट्रैकिंग सेवाएं प्रदान करेगा|
D) आईआरएनएसएस समूह के अब तक प्रक्षेपित सभी उपग्रहों का प्रक्षेपण पीएसएलवी-C30 प्रक्षेपण यान के द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार), श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से किया गया था|
उत्तर: आईआरएनएसएस समूह के अब तक प्रक्षेपित सभी उपग्रहों का प्रक्षेपण पीएसएलवी-C30 प्रक्षेपण यान के द्वारा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (शार), श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से किया गया था|
व्याख्या: NavIC उपग्रह विभिन्न PSLV मिशनों से लॉन्च किए गए, सभी एक ही PSLV-C30 से नहीं।

प्रश्न 136: निम्नलिखित कथनों से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?

A) मास्टर कंट्रोल सुविधा (MCF), नैनीताल में स्थित है।
B) एस. एन. बोस राष्ट्रीय बुनियादी विज्ञान केन्द्र, कोलकाता में स्थित है|
C) भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, ओडिशा में स्थित है|
D) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोमैग्नेटिज्म , मुंबई में स्थित है|
उत्तर: मास्टर कंट्रोल सुविधा (MCF), नैनीताल में स्थित है।
व्याख्या: MCF हासन (कर्नाटक) में है, नैनीताल में नहीं।

प्रश्न 137: निम्नलिखित कथनों से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?

A) एआरवीआई (ARVI) पुणे के पास स्थित है|
B) चीन भारत के अंतरिक्ष विकास कार्यक्रम में सबसे बड़ा भागीदार है|
C) भारत का पहला प्रयोगिक उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 था।
D) भारत अन्य देशों के उपग्रहों को भी अन्तरिक्ष में स्थापित करता है।
उत्तर: चीन भारत के अंतरिक्ष विकास कार्यक्रम में सबसे बड़ा भागीदार है|
व्याख्या: भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम मुख्यतः स्वदेशी है, चीन सहयोगी नहीं है।

प्रश्न 138: ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के बारे में कौन सा कथन सही है?

A) इसे भारत में स्वदेशी रूप से विकसित और संचालित किया गया था|
B) इसे रूस के सहयोग से विकसित किया गया था|
C) इसे संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से विकसित किया गया था|
D) इसे संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन के सहयोग से विकसित किया गया था|
उत्तर: इसे भारत में स्वदेशी रूप से विकसित और संचालित किया गया था|
व्याख्या: PSLV ISRO का पूर्णतः स्वदेशी रॉकेट है, जिसे विश्वसनीय माना जाता है।

प्रश्न 139: निम्नलिखित में से कौन सा कथन चंद्रयान-1 के बारे में सही नहीं है-

A) इसकी शुरूआत अक्टूबर 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा की गई थी|
B) भारत ने पीएसएलवी-XL रॉकेट का प्रयोग करते हुए इस अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था|
C) इस यान को 8 नवम्बर 2008 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया था|
D) तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 15 अगस्त,2003 को अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में इस परियोजना की घोषणा की थी|
उत्तर: भारत ने पीएसएलवी-XL रॉकेट का प्रयोग करते हुए इस अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था|
व्याख्या: चंद्रयान-1 को PSLV-C11 से लॉन्च किया गया था, XL वेरिएंट नहीं।

प्रश्न 140: भारतीय मिशन आदित्य L-1 का सम्बन्ध निम्न में से किस से है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-1
A) सूर्य
B) बृहस्पति
C) मंगल
D) चन्द्रमा
उत्तर: सूर्य
व्याख्या: आदित्य-L1 भारत का पहला सौर मिशन है जो L1 पॉइंट से सूर्य का अध्ययन करता है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment