जीएसटी परिषद MCQ

By: LM GYAN

On: 3 January 2026

Follow Us:

जीएसटी परिषद MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप जीएसटी परिषद से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 20 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

जीएसटी परिषद MCQ

प्रश्न 1: भारत में वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर कानून द्वारा निर्धारित जी.एस.टी. की अधिकतम दर क्या है –

Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
A) 18 प्रतिशत
B) 20 प्रतिशत
C) 28 प्रतिशत
D) 40 प्रतिशत
उत्तर: 40 प्रतिशत
व्याख्या: जीएसटी अधिनियम के अनुसार, जीएसटी की अधिकतम दर 40% निर्धारित है, हालांकि वर्तमान में अधिकतम लागू दर 28% है तथा कुछ वस्तुओं पर उपकर जोड़ा जाता है। यह परिषद को आवश्यकता पड़ने पर दर बढ़ाने की लचीलापन देता है।

प्रश्न 2: जी.एस.टी. के “इनपुट कर जमा तंत्र” के लाभ के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही है –

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024
A) यह दोहरे करारोप़ण को रोकता है।
B) यह उत्पादन पर कर से बचाता है।
C) यह स्टार्ट-अप को कर से राहत प्रदान करता है।
D) यहाँ उत्पादकों को रिकॉर्ड रखने की जरूरत नहीं होती है।
उत्तर: यह दोहरे करारोप़ण को रोकता है।
व्याख्या: इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) प्रणाली जीएसटी की प्रमुख विशेषता है, जो सप्लाई चेन में दोहरे करारोपण को समाप्त करती है तथा करों का कैस्केडिंग प्रभाव कम करती है।

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से कौन सी वस्तु वस्तु एवं सेवा कर की परिधि से बाहर है –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) वाहन स्पिरिट
B) प्राकृतिक गैस
C) तंबाकू
D) मादक पेय
उत्तर: प्राकृतिक गैस
व्याख्या: पेट्रोलियम क्रूड, हाई स्पीड डीजल, पेट्रोल, प्राकृतिक गैस तथा ATF जीएसटी से बाहर हैं। मादक पेय तथा तंबाकू पर जीएसटी के साथ वैट/उपकर लागू होता है।

प्रश्न 4: वस्तु एवं सेवा कर परिषद् एक संवैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत की गई है –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) 122
B) 279 A
C) 184 (1)
D) 247
उत्तर: 279 A
व्याख्या: 101वें संशोधन द्वारा अनुच्छेद 279A जोड़ा गया, जिसके तहत जीएसटी परिषद का गठन हुआ। यह सहकारी संघवाद का प्रतीक है।

प्रश्न 5: जीएसटी परिषद में कितने सदस्य होते हैं –

Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – K2)
A) 30
B) 35
C) 33
D) 23
उत्तर: 33
व्याख्या: जीएसटी परिषद में केंद्रीय वित्त मंत्री (अध्यक्ष), राजस्व राज्य मंत्री तथा सभी 28 राज्यों एवं 3 केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर) के वित्त मंत्री – कुल 33 सदस्य हैं।

प्रश्न 6: निम्नांकित में से कौन सी वस्तु लोक वस्तु (पब्लिक गुड) नहीं हैं –

RAS (Pre) Exam – 2023
A) सरकारी प्रशासन
B) राष्ट्रीय सुरक्षा
C) कारें
D) सड़कें
उत्तर: कारें
व्याख्या: कारें निजी वस्तु हैं। सार्वजनिक वस्तुएं गैर-प्रतिस्पर्धी तथा गैर-बहिष्कारी होती हैं, जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा, सड़कें तथा प्रशासन।

प्रश्न 7: 101वाँ संविधान संशोधन अधिनियम किससे संबंधित है –

A) FRBM अधिनियम से
B) वस्तु एवं सेवा कर
C) केलकर कार्यदल से
D) आयकर सुधार से
उत्तर: वस्तु एवं सेवा कर
व्याख्या: 101वां संशोधन (2016) जीएसटी लागू करने के लिए था, जिसमें अनुच्छेद 279A जोड़कर जीएसटी परिषद का गठन किया गया।

प्रश्न 8: वस्तु एवं सेवा कर परिषद का अध्यक्ष होता है –

A) प्रधानमंत्री
B) राष्ट्रपति
C) केन्द्रीय वित्तमंत्री
D) केन्द्रीय राजस्व सचिव
उत्तर: केन्द्रीय वित्तमंत्री
व्याख्या: अनुच्छेद 279A के अनुसार जीएसटी परिषद का अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री होता है। निर्णय तीन-चौथाई बहुमत से होते हैं।

प्रश्न 9: 101वें संविधान संशोधन (वस्तु एवं सेवा कर) विधेयक को राष्ट्रपति द्वारा कब स्वीकृति प्रदान की गई –

A) 2 सितंबर, 2016
B) 4 सितंबर, 2016
C) 6 सितंबर, 2016
D) 8 सितंबर, 2016
उत्तर: 8 सितंबर, 2016
व्याख्या: 101वें संशोधन को राष्ट्रपति ने 8 सितंबर 2016 को स्वीकृति दी, जिससे जीएसटी की संवैधानिक आधारशिला रखी गई।

प्रश्न 10: वस्तु एवं सेवा कर परिषद् का प्रावधान है –

A) अनुच्छेद-268
B) अनुच्छेद 268A
C) अनुच्छेद-279
D) अनुच्छेद-279A
उत्तर: अनुच्छेद-279A
व्याख्या: 101वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया अनुच्छेद 279A जीएसटी परिषद की स्थापना, संरचना तथा कार्यों का वर्णन करता है।

प्रश्न 11: जीएसटी के तहत माल और सेवाओं पर कौनसी दर निर्धारित नहीं की गई है –

A) 5%
B) 12%
C) 22%
D) 28%
उत्तर: 22%
व्याख्या: जीएसटी स्लैब 0%, 5%, 12%, 18% तथा 28% हैं। 22% कोई मानक दर नहीं है।

प्रश्न 12: वस्तु एवं सेवा कर को लागू किया गया था –

A) 1 जुलाई, 2017
B) 1 जून, 2017
C) 1 अगस्त, 2017
D) 1 सितंबर, 2017
उत्तर: 1 जुलाई, 2017
व्याख्या: जीएसटी 1 जुलाई 2017 से लागू हुआ, जो अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में क्रांतिकारी परिवर्तन था।

प्रश्न 13: माल और सेवा कर नेटवर्क (जी.एस.टी.एन.) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
(i) यह एक गैर सरकारी, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।
(ii) यह एक गैर लाभ कंपनी है।

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
A) न तो (i) ना ही (ii)
B) केवल (i)
C) दोनों (i) और (ii)
D) केवल (ii)
उत्तर: दोनों (i) और (ii)
व्याख्या: GSTN एक गैर-लाभकारी सेक्शन 8 कंपनी है, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकारों की 49% तथा निजी संस्थाओं की 51% हिस्सेदारी है।

प्रश्न 14: भारत की जीएसटी परिषद् का अध्यक्ष है –

A) प्रधानमंत्री
B) वित्त मंत्री
C) वित्त सचिव
D) लोकसभा का अध्यक्ष
उत्तर: वित्त मंत्री
व्याख्या: जीएसटी परिषद का अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री होता है।

प्रश्न 15: 101वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2016 संबंधित है –

Evaluation Officer 2020
A) FRBM अधिनियम से
B) GST (वस्तु एवं सेवा कर) से
C) केलकर कार्यदल से
D) आयकर सुधार से
उत्तर: GST (वस्तु एवं सेवा कर) से
व्याख्या: 101वां संशोधन जीएसटी लागू करने के लिए था।

प्रश्न 16: निम्नलिखित में कौन सा संवैधानिक संशोधन अधिनियम ’माल एवं सेवा कर’ से सम्बन्धित है –

Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
A) 101 वाँ संशोधन अधिनियम, 2016
B) 102 वाँ संशोधन अधिनियम, 2016
C) 103 वाँ संशोधन अधिनियम, 2019
D) 104 वाँ संशोधन अधिनियम, 2020
उत्तर: 101 वाँ संशोधन अधिनियम, 2016
व्याख्या: 101वां संशोधन जीएसटी से संबंधित है।

प्रश्न 17: जीएसटी क्या है –

A) प्रत्यक्ष कर
B) अप्रत्यक्ष कर
C) कॉर्पोरेट कर
D) नगरपालिका कर
उत्तर: अप्रत्यक्ष कर
व्याख्या: जीएसटी अप्रत्यक्ष कर है, जो उपभोक्ता द्वारा वहन किया जाता है।

प्रश्न 18: भारत की जीएसटी परिषद का अध्यक्ष है-

Gram Sevak 2016
A) प्रधान मंत्री
B) वित्त मंत्री
C) वित्त सचिव
D) लोक सभा का अध्यक्ष
उत्तर: वित्त मंत्री
व्याख्या: जीएसटी परिषद का अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री है।

प्रश्न 19: किसे जी.एस.टी. (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे के अन्दर रखा गया है –

RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
A) मानवीय उपभोग के लिए शराब
B) विधुत
C) पेट्रोलियम उत्पाद
D) घी
उत्तर: घी
व्याख्या: घी पर जीएसटी लागू है। शराब, बिजली तथा पेट्रोलियम उत्पाद जीएसटी से बाहर हैं।

प्रश्न 20: भारत की जीएसटी परिषद का अध्यक्ष है-

A) प्रधानमंत्री
B) वित्त मंत्री
C) वित्त सचिव
D) लोक सभा का अध्यक्ष
उत्तर: वित्त मंत्री
व्याख्या: जीएसटी परिषद का अध्यक्ष केंद्रीय वित्त मंत्री होता है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment