जीवों का वर्गीकरण MCQ

By: LM GYAN

On: 5 January 2026

Follow Us:

जीवों का वर्गीकरण MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप जीवों के वर्गीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 10 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

जीवों का वर्गीकरण MCQ

प्रश्न 1: उस जंतु का नाम बताइये जो अपनी त्वचा से सांस लेता है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
A) हाथी
B) ऊँट
C) बन्दर
D) केंचुआ
उत्तर: केंचुआ
व्याख्या: केंचुआ (Earthworm) त्वचीय श्वसन करता है। इसकी त्वचा नम रहती है तथा ऑक्सीजन सीधे त्वचा के माध्यम से रक्त में विसरित हो जाती है। अन्य विकल्पों में फेफड़े या गलफड़े होते हैं।

प्रश्न 2: अंडप्रजक जंतु की पहचान करें –

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
A) कुत्ता
B) मनुष्य
C) तितली
D) गाय
उत्तर: तितली
व्याख्या: तितली अंडप्रजक (Oviparous) है जो अंडे देती है। कुत्ता, मनुष्य तथा गाय सजीवप्रजक (Viviparous) हैं जो जीवित शिशु को जन्म देते हैं।

प्रश्न 3: अंडे देने वाले जंतुओं को क्या कहते हैं –
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
A) अंडजरायुज जंतु
B) पात्रे निषेचित जंतु
C) सजीवप्रजक जंतु
D) अण्डप्रजक जंतु
उत्तर: अण्डप्रजक जंतु
व्याख्या: अण्डप्रजक (Oviparous) जंतु अंडे देते हैं जिनमें भ्रूण का विकास बाहर होता है। उदाहरण: पक्षी, सरीसृप, कीट। सजीवप्रजक गर्भ में शिशु विकसित करते हैं।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से कौन-सा एककोशीय नहीं है?

Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – K1)
A) यूग्लेना (Euglena)
B) अमीबा (Amoeba)
C) परमेशियम (Paramecium)
D) हाइड्रा (Hydra)
उत्तर: हाइड्रा (Hydra)
व्याख्या: हाइड्रा बहुकोशिकीय जंतु है जो निडारिया संघ का सदस्य है। यूग्लेना, अमीबा तथा परमीशियम प्रोटोजोआ हैं जो एककोशिकीय होते हैं।

प्रश्न 5: एवीज वर्ग का जन्तु है-

A) चमगादड़
B) व्हेल
C) उल्लू
D) छिपकली
उत्तर: उल्लू
व्याख्या: एवीज (Aves) वर्ग में पक्षी आते हैं जिनमें पंख, चोंच तथा अंडे देने की विशेषता होती है। उल्लू एक पक्षी है। चमगादड़ स्तनधारी तथा छिपकली सरीसृप है।

प्रश्न 6: निम्नलिखित में से जीव विज्ञान की कौन सी शाखा पक्षियों के अध्ययन से सम्बन्धित है –

Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
A) इचथियोलाॅजी
B) पाॅमोलाॅजी
C) एन्टोमाॅलाॅजी
D) आर्निथाॅलाॅजी
उत्तर: आर्निथाॅलाॅजी
व्याख्या: आर्निथोलॉजी पक्षियों का अध्ययन है। इच्थियोलॉजी मछलियों, एन्टोमोलॉजी कीटों तथा पॉमोलॉजी फलों का अध्ययन करती है।

प्रश्न 7: मगरमच्छ, प्राणी जगत के किस संवर्ग का है –

REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I
A) पक्षी
B) सरीसृप
C) जलस्थलचर
D) मत्स्य
उत्तर: सरीसृप
व्याख्या: मगरमच्छ रेप्टिलिया (सरीसृप) वर्ग का सदस्य है। इनमें शल्की त्वचा, अंडे तथा ठंडे रक्त की विशेषताएं होती हैं।

प्रश्न 8: वर्गीकरण की आधारित इकाई है –

A) जीनस
B) फैमिली
C) स्पेशीज
D) आॅर्डर
उत्तर: स्पेशीज
व्याख्या: स्पीशीज (Species) वर्गीकरण की मूल तथा सबसे छोटी इकाई है। यह समान गुणों वाले तथा प्रजनन करने वाले जीवों का समूह है।

प्रश्न 9: ‘एथलीट फुट’ नामक बीमारी किससे उत्पन्न होती है –

A) निमेटोड
B) जीवाण्ुा
C) कवक
D) ्रप्रोटोजोआ
उत्तर: कवक
व्याख्या: एथलीट फुट ट्राइकोफाइटन जैसे फंगस से होता है। यह पैर की उंगलियों के बीच खुजली तथा छिलने का कारण बनता है।

प्रश्न 10: कटलफिश का संबंध संघ से है।

A) एकिनोडर्मेटा
B) मोलस्क
C) ऐनेलिडा
D) पाइसेज़
उत्तर: मोलस्क
व्याख्या: कटलफिश (Cuttlefish) मोलस्का संघ का सदस्य है। इसमें ऑक्टोपस, स्क्विड तथा घोंघे भी शामिल हैं। इनमें मांसल पैर तथा शंख होता है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment