दक्षिण भारत का इतिहास MCQ

By: LM GYAN

On: 26 December 2025

Follow Us:

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप दक्षिण भारत का इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 20 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
  • 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।

✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

भारत सामान्य ज्ञान प्रश्न

दक्षिण भारत का इतिहास MCQ

प्रश्न 1: निम्न में से किस पल्लव शासक ने ‘चित्रकारप्पुली’ (चित्रकारों में व्याघ्र) और ‘चेत्तकारी’ (मन्दिर निर्माता) की उपाधि धारण की –

Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
A) महेन्द्र वर्मन I
B) नरसिंह I
C) महेन्द्र वर्मन II
D) परमेश्वर वर्मन I
उत्तर: महेन्द्र वर्मन I
व्याख्या: महेंद्रवर्मन प्रथम ने चित्रकारपुली (चित्रकारों में बाघ) और चेट्टकारी (मंदिर निर्माता) उपाधियाँ धारण कीं। वह कला, संगीत और मंदिर निर्माण में कुशल था।

प्रश्न 2: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
a. राजराजा प्रथम ने नौसेना अभियानों द्वारा बर्मा के कुछ भागों पर, मलाया पर एवं सुमात्रा पर अधिकार कर लिया था।
b. राजेन्द प्रथम ने लंका (सिलोन) पर विजय प्राप्त की थी।
c. चोल राजाओं द्वारा उत्तरी लंका पर तब तक अधिकार बनाए रखा गया जब तक विजयबाहु प्रथम द्वारा उन्हें निष्कासित नहीं किया गया।
d. चोल शक्ति का तेरहवीं शताब्दी में उस समय ह्रास हुआ जब उनके क्षेत्र का होयसल एवं पाण्ड्य शक्तियों के मध्य विभाजन हो गया।
उपरोक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं –

A) a, b व c
B) c व d
C) b, c व d
D) केवल d
उत्तर: b, c व d
व्याख्या: राजेंद्र प्रथम ने श्रीलंका जीता। विजयबाहु I ने चोलों को बाहर किया। चोलों का पतन 13वीं शताब्दी में पांड्य-होयसल विभाजन से हुआ। राजराजा ने मालदीव और श्रीलंका के कुछ भाग जीते, लेकिन बर्मा-सुमात्रा राजेंद्र के थे।

प्रश्न 3: निम्न में से किस शासक ने “पट्टियनप्पालई” के लेखक को प्रभूत मात्रा में स्वर्ण मुद्राएं दी थीं –

School Lecturer 2022 History (Group – C)
A) करिकाल
B) नेडुंजेरल
C) शेनगुटुवन
D) नेडुनजेल्लियन
उत्तर: करिकाल
व्याख्या: चोल शासक करिकाल ने पट्टिनप्पालई के रचयिता कडियालुर उरुत्तुरुंगण्णनार को सोने की मुद्राएँ दान दीं।

प्रश्न 4: किस तमिल महाकाव्य में कोवलन और माधवी की कथा दी गयी है –

Head Master (Sanskrit Edu.) – 20211 (PAPER-I)
A) मेघदूत
B) मणिमेखलै
C) शिलप्पादिकारम
D) जीवक चिन्तामणि
उत्तर: शिलप्पादिकारम
व्याख्या: शिलप्पादिकारम (इलंगो अडिगल) में कोवलन और कन्नगी की कथा है, जबकि मणिमेखलै उसकी अगली कथा है।

प्रश्न 5: वह कौन सा भू-भाग था जो ब्राह्मणों को दान दिया जाता था तथा उनसे भूमिकर व अन्य प्रकार के कर राजा द्वारा नहीं वसूले जाते थे –

REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV
A) अग्रभाग
B) अग्रहार
C) अग्रदान
D) भूमि-दान
उत्तर: अग्रहार
व्याख्या: अग्रहार कर-मुक्त ब्राह्मण ग्राम थे, जो दक्षिण भारत में सामान्य थे।

प्रश्न 6: चोल अभिलेखों में भूमि की विभिन्न कोटियों का उल्लेख मिलता है, उनमें से “वेल्लनवगाई” का संबंध था

REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
A) गैर-ब्राह्मण किसान स्वामी की भूमि
B) ब्राह्मणों को उपहार में दी गई भूमि
C) किसी विद्यालय के रखरखाव के लिए भूमि
D) मंदिर को उपहार में दी गई भूमि
उत्तर: गैर-ब्राह्मण किसान स्वामी की भूमि
व्याख्या: वेल्लनवगाई गैर-ब्राह्मण (वेल्लाल) किसानों की कर योग्य भूमि थी।

प्रश्न 7: चालुक्यों की राजधानी कौन सी थी –

REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
A) मदुरै
B) भरुच
C) अमरावती
D) ऐहोल
उत्तर: ऐहोल
व्याख्या: बादामी चालुक्यों की प्रारंभिक राजधानी ऐहोल थी, बाद में बादामी बनी।

प्रश्न 8: कामरूप वंश निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित था –

Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
A) मध्य प्रदेश
B) बिहार
C) असम
D) ओडिशा
उत्तर: असम
व्याख्या: कामरूप प्राचीन असम का राज्य था, जिसकी राजधानी प्रागज्योतिषपुर थी।

प्रश्न 9: दक्षिण भारत में, बसे गाँव, जिनमें व्यापारियों और सौदागरों का प्रभुत्व होता था, वे कहलाते थे।

Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
A) नगरम
B) ब्रह्मदेय
C) अग्रहर
D) उर
उत्तर: नगरम
व्याख्या: नगरम व्यापारियों के गाँव थे, जबकि उर किसानों के, ब्रह्मदेय/अग्रहर ब्राह्मणों के।

प्रश्न 10: द्वितीय संगम का आयोजन किस स्थान पर हुआ –

A) मदुरै
B) तजांवुर
C) कपाटपुरम्
D) रंगपुर
उत्तर: कपाटपुरम्
व्याख्या: तीन संगमों में पहला मदुरै, दूसरा कपाटपुरम और तीसरा फिर मदुरै में हुआ।

प्रश्न 11: नौवीं शताब्दी के मध्य में तंजावर शहर किनके द्वारा बसाया गया –

Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
A) मुत्तरैयर
B) राजा राजा चोला प्रथम
C) विजयालय
D) राजेंद्र प्रथम
उत्तर: विजयालय
व्याख्या: चोल पुनरुत्थान के संस्थापक विजयालय ने तंजावुर बसाया और बृहदेश्वर मंदिर की नींव रखी।

प्रश्न 12: संगम युगीन चोल राज्य में राजसूय यज्ञ सम्पादित किया गया –

A) एलारा द्वारा
B) नेडियोन द्वारा
C) पेरूनरकिल्लि द्वारा
D) करिकाल द्वारा
उत्तर: पेरूनरकिल्लि द्वारा
व्याख्या: संगम चोल शासक पेरुनरकिल्लि ने राजसूय यज्ञ किया।

प्रश्न 13: महाभारत के सर्वप्रथम तमिल अनुवादक थे –

A) पेरून्देवनार
B) कम्बन
C) सुन्दरमूर्ति
D) भारवि
उत्तर: पेरून्देवनार
व्याख्या: पेरुंदेवनार ने महाभारत का तमिल अनुवाद किया, जबकि कम्बन रामायण के।

प्रश्न 14: निम्न में से कौन सा शासक चेरवंशीय है –

A) शेनगुट्टवन
B) इदनजोरियल
C) करिकाल
D) नेथदल
उत्तर: शेनगुट्टवन
व्याख्या: शेंगुट्टुवन (लाल चेर) चेर वंश का प्रसिद्ध शासक था, जिसकी कथा शिलप्पादिकारम में है।

प्रश्न 15: संगम साहित्य में वर्णित ‘कन्नगी’ है –

A) एक पक्षीय प्रेम
B) अनुचित प्रेम
C) तमिल महाकाव्य की नायिका
D) व्यापारियों का समूह
उत्तर: तमिल महाकाव्य की नायिका
व्याख्या: कन्नगी शिलप्पादिकारम की पतिव्रता नायिका है।

प्रश्न 16: निम्न में से कौन सा संगम युग का बन्दरगाह नहीं था –

A) अरिकमेडु
B) उरैयूर
C) कोरकै
D) अलंगुलम
उत्तर: अलंगुलम
व्याख्या: अरिकमेडु, कोरकै (पुहार) और उरैयूर संगम काल के प्रमुख बंदरगाह/शहर थे। अलंगुलम बाद का है।

प्रश्न 17: दक्षिण भारतीय प्रसिद्ध महाकाव्य ‘कुरल’ का लेखक था –

A) कम्बन
B) ओट्कुट्टन
C) तिरूवल्लुवर
D) पुग्ेनिद
उत्तर: तिरूवल्लुवर
व्याख्या: तिरुक्कुरल तिरुवल्लुवर की नीति ग्रंथ है, तमिल की बाइबिल कहलाती है।

प्रश्न 18: संगम कवि कपिलर का आश्रयदाता कौन था –

A) कारि
B) ओरि
C) नल्लि
D) पारि
उत्तर: पारि
व्याख्या: प्रसिद्ध संगम कवि कपिलर का संरक्षक वेल पारि था।

प्रश्न 19: कावेरीपतनम किनका मुख्य बन्दरगाह था –

A) चेरों
B) चोलों
C) शकों
D) सातवाहनों
उत्तर: चोलों
व्याख्या: कावेरीपट्टिनम (पुहार) संगम चोलों का प्रमुख बंदरगाह था।

प्रश्न 20: किस दक्षिण भारतीय राज्य में उत्तम ग्राम प्रशासन था –

A) चेर
B) चालुक्य
C) चोल
D) वातापी
उत्तर: चोल
व्याख्या: चोलों का उत्तम ग्राम प्रशासन (उत्तरमेरूर अभिलेख) प्रसिद्ध है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment