पादपों में संगठन एवं पोषण MCQ

By: LM GYAN

On: 5 January 2026

Follow Us:

पादपों में संगठन एवं पोषण MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप पादपों में संगठन एवं पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 20 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

पादपों में संगठन एवं पोषण MCQ

प्रश्न 1: पादप उत्तक मुख्यतः दो प्रकार के होते है …… और …..

A) स्थायी उत्तक, जटिल स्थायी उत्तक
B) विभज्योत्तक उत्तक, सरल स्थायी उत्तक
C) विभज्योत्तक उत्तक, स्थायी उत्तक
D) सरल स्थायी, जटिल स्थायी उत्तक
उत्तर: विभज्योत्तक उत्तक, स्थायी उत्तक
व्याख्या: पादप ऊतकों को मुख्य रूप से दो वर्गों में बांटा जाता है: विभज्योतक (मेरिस्टेमेटिक टिश्यू) जो निरंतर विभाजन करने में सक्षम होते हैं तथा स्थायी ऊतक जो विभाजन क्षमता खो चुके होते हैं। स्थायी ऊतक आगे सरल तथा जटिल में विभक्त होते हैं।

प्रश्न 2: क्लोरोफिल निम्न का एक समन्वय यौगिक है:

Village Development Officer Exam 2025
A) लोहा
B) कोबाल्ट
C) मैग्नीशियम
D) मैंगनीज
उत्तर: मैग्नीशियम
व्याख्या: क्लोरोफिल अणु के पोर्फिरिन रिंग के केंद्र में मैग्नीशियम आयन स्थित होता है। यह प्रकाश अवशोषण तथा प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से पत्तियां पीली पड़ जाती हैं (क्लोरोसिस)।

प्रश्न 3: जड़ों में न्यूमेटॉफोर का पाया जाना, अनुकूलन है

REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
A) मरुद्भिद
B) लवणमृदोद्भिद
C) जलोद्भिद
D) समेद्भिद
उत्तर: लवणमृदोद्भिद
व्याख्या: न्यूमेटोफोर्स (श्वसन जड़ें) मैंग्रोव जैसे लवणमृद्भिदों (हैलोफाइट्स) में पाई जाती हैं। ये कीचड़युक्त क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के अनुकूलन के रूप में ऊपर की ओर बढ़ती हैं।

प्रश्न 4: एक कोशिका या कर्तोतक से पूरे पौधे का जनन करने की क्षमता को कहते हैं :-

Livestock Assistant Exam 2025
A) कायिक संकरण (सोमेटिक हाइब्रीडाइजेशन)
B) पूर्णशक्तता (टोटीपोटेंसी)
C) जल संवर्धन (हाइड्रोपोनिक्स)
D) वायव संवर्धन (एरोपोनिक्स)
उत्तर: पूर्णशक्तता (टोटीपोटेंसी)
व्याख्या: टोटीपोटेंसी पादप कोशिका की वह क्षमता है जिससे वह पूर्ण विकसित पौधे में परिवर्तित हो सकती है। यह ऊतक संवर्धन की आधारभूत अवधारणा है।

प्रश्न 5: कुछ मेढक अपने अंडे देने के लिए किन विशेष पौधों के पानी का उपयोग करते हैं:
निम्नलिखित विकल्प में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुने:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
A) ब्रोमेलिएड
B) मेडागास्कर पेरिविंकल
C) कैलेंचो पिन्नाटा
D) कैक्टस
उत्तर: ब्रोमेलिएड
व्याख्या: ब्रोमेलिएड (एपिफाइटिक पौधे) पत्तियों के बीच पानी जमा करते हैं (फाइटोटेलमेटा)। कुछ ट्रॉपिकल मेंढक इन जलाशयों में अंडे देते हैं तथा टैडपोल विकसित करते हैं।

प्रश्न 6: ‘पादप जगत का एम्फीबियन’ (उभयचर) है:

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) ब्रायोफाईट्स
B) टेरिडोफाईट्स
C) जिम्नोस्पर्मस
D) थैलोफाईट्स
उत्तर: ब्रायोफाईट्स
व्याख्या: ब्रायोफाइट्स (मॉस, लिवरवॉर्ट) जल में निषेचन के लिए निर्भर होते हैं लेकिन स्थल पर रहते हैं, इसलिए इन्हें पादप जगत का उभयचर कहा जाता है।

प्रश्न 7: इनमें से बीज अंकुरण के लिए सबसे अधिक आवश्यक क्या है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) रोशनी
B) खाद
C) उच्च तापमान
D) पानी
उत्तर: पानी
व्याख्या: पानी बीज अंकुरण की प्राथमिक आवश्यकता है। यह बीज को फुलाता है, संग्रहित भोजन को घोलता है तथा एंजाइमों को सक्रिय करता है।

प्रश्न 8: आप किसी ऐसे पौधे को जो बीज तो उत्पन्न करता है, किन्तु पुष्प नहीं, निम्न में से किस समूह में रखेंगे –

A) अनावृतबीजी
B) ब्रायोफाइटा
C) कवक
D) टेरिडोफाइटा
उत्तर: अनावृतबीजी
व्याख्या: जिम्नोस्पर्म (अनावृतबीजी) नग्न बीज उत्पन्न करते हैं लेकिन इनमें पुष्प नहीं होते। उदाहरण: पाइन, साइकस।

प्रश्न 9: पुष्प की छोटी पत्ती की तरह दिखने वाला भाग क्या कहलाता है –

A) बाह्यदल
B) पंखुड़ियाँ
C) स्त्रीकेसर
D) पुंकेसर
उत्तर: बाह्यदल
व्याख्या: बाह्यदल (सेपल्स) हरे तथा पत्ती जैसे होते हैं जो कलिका अवस्था में पुष्प की रक्षा करते हैं।

प्रश्न 10: प्रकाश संश्लेषण की क्रिया अधिक होती है-

A) नारंगी प्रकाश में
B) हरे प्रकाश में
C) लाल प्रकाश में
D) पीले प्रकाश में
उत्तर: लाल प्रकाश में
व्याख्या: क्लोरोफिल लाल तथा नीले प्रकाश को अधिक अवशोषित करता है। लाल प्रकाश में प्रकाश संश्लेषण की दर सर्वाधिक होती है।

प्रश्न 11: स्पाइरोगाइरा की जनन की विधि है –

Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
A) मुकुलन
B) विखंडन
C) पुनरुद्भवन
D) खंडन
उत्तर: खंडन
व्याख्या: स्पाइरोगाइरा (हरित शैवाल) में अलैंगिक जनन खंडन (Fragmentation) द्वारा होता है जिसमें तंतु टूटकर नए जीव बनाते हैं।

प्रश्न 12: प्रोटीन के संश्लेषण के लिए आवश्यक तत्त्व है –

Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
A) निकल
B) नाइट्रोजन
C) बोरॉन
D) लौह
उत्तर: नाइट्रोजन
व्याख्या: नाइट्रोजन अमीनो एसिड तथा प्रोटीन संश्लेषण के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से पौधों का विकास रुक जाता है।

प्रश्न 13: विषाणु मुक्त पादप प्राप्त किये जाते हैं :

Forester Exam 2020 Shift 2
A) कलिका संवर्धन से
B) अण्डाशय संवर्धन से
C) इनमें से कोई नहीं
D) विभज्योतक संवर्धन से
उत्तर: विभज्योतक संवर्धन से
व्याख्या: मेरिस्टेम (विभज्योतक) क्षेत्र विषाणु मुक्त होता है। मेरिस्टेम कल्चर द्वारा स्वस्थ तथा विषाणु मुक्त पौधे प्राप्त किए जाते हैं।

प्रश्न 14: पादपों में कायिक प्रवर्धन की इकाई, निम्नलिखित में से कौन सी है –

Forester Exam 2020 Shift 1
A) प्रकन्द
B) भूस्तरी
C) बल्ब
D) ये सभी
उत्तर: ये सभी
व्याख्या: प्रकंद, भूस्तरी तथा बल्ब सभी कायिक प्रवर्धन (Vegetative propagation) की प्राकृतिक इकाइयां हैं जिनसे नए पौधे बनते हैं।

प्रश्न 15: वृक्षों की आयु वर्षों में निर्धारित की जाती है –

A) इसके भार द्वारा
B) इसकी ऊंचाई द्वारा
C) इसकी जड़ों की लम्बाई द्वारा
D) वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर
उत्तर: वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर
व्याख्या: डेंड्रॉक्रोनोलॉजी में तने के क्रॉस सेक्शन में वार्षिक वलयों (एनुअल रिंग्स) की गिनती से वृक्ष की आयु ज्ञात की जाती है।

प्रश्न 16: निम्नलिखित में से कौन-सा एक पेड़ के तने से संबंधित हैं –
A. अंत:काष्ठ (Heartwood)
B. कैम्ब्रियम (Cambrium)
C. ज़ाइलम (Xylem)
D. पोषवाह (Phloem)

Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
A) केवल A और B
B) A, B, C और D
C) केवल A, B और C
D) केवल A, B और D
उत्तर: A, B, C और D
व्याख्या: तने में हार्टवुड (मृत जाइलम), कैम्बियम (वृद्धि के लिए), जाइलम (जल चालन) तथा फ्लोएम (भोजन चालन) सभी मौजूद होते हैं।

प्रश्न 17: निम्नलिखित में से कौन-सा एकबीजपत्री होता है –

Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
A) सरसों
B) नींबू
C) प्याज
D) आलू
उत्तर: प्याज
व्याख्या: प्याज एकबीजपत्री (मोनोकॉट) है जिसमें समानांतर शिराविन्यास तथा फाइब्रस जड़ें होती हैं। शेष द्विबीजपत्री हैं।

प्रश्न 18: अभिकथन (A) : पत्तियों का रंग हरा है।
कारण (R) : क्लोरोफिल, पत्तों में मौजूद एक हरा वर्णक है।
सही विकल्प चुनें:

Police SI 14 September 2021 (Gk)
A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
उत्तर: (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
व्याख्या: पत्तियां क्लोरोफिल वर्णक के कारण हरी दिखती हैं। क्लोरोफिल प्रकाश संश्लेषण के लिए भी आवश्यक है।

प्रश्न 19: पुष्प के जनन-चक्र हैं –

A) पुमंग एवं जायांग
B) बाह्य दलपंुज एवं दलपुंज
C) दलपुंज एवं पुमंग
D) बाह्य दलपुंज एवं जायांग
उत्तर: पुमंग एवं जायांग
व्याख्या: पुमंग (एंड्रोशियम) तथा जायांग (गाइनोशियम) पुष्प के जनन भाग हैं। अन्य सहायक भाग हैं।

प्रश्न 20: अनिषेक जनन होता है –

A) हरमोन्स के बिना फल का पिरवर्धन
B) बिना निषेचन फल का परिवर्धन
C) बिना निषेचन अण्डाणु का परिवर्धन
D) बिना निषेचन भु्रण का निषेचन
उत्तर: बिना निषेचन अण्डाणु का परिवर्धन
व्याख्या: पैरथेनोकार्पी बिना निषेचन फल विकास है, जबकि पैरथेनोजेनेसिस बिना निषेचन अंडाणु से भ्रूण विकास है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment