भारतीय विदेश नीति MCQ

By: LM GYAN

On: 3 January 2026

Follow Us:

भारतीय विदेश नीति MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप भारतीय विदेश नीति से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 30 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

भारतीय विदेश नीति MCQ

प्रश्न 1: “इस महासभा के समक्ष में अपनी जनता और अपनी सरकार की ओर से यह कहना चाहता हूँ कि हम संयुक्त राष्ट्र संघ के संविधान के सिद्धान्तों और उद्देश्यों के प्रति पूर्ण और निष्कलंक प्रतिबद्धता रखते हैं और हम अपनी पूरी क्षमता के साथ उन सिद्धांतों और उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे।” निम्नलिखित में से भारत के किस प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह वक्तव्य दिया था –

Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group – A)
A) जवाहरलाल नेहरू
B) लाल बहादुर शास्त्री
C) मोरारजी देसाई
D) अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर: जवाहरलाल नेहरू
व्याख्या: यह उद्धरण जवाहरलाल नेहरू का है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की ओर से UN चार्टर के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा शांति एवं सहयोग पर जोर दिया।

प्रश्न 2: 1974 में भारत ने श्रीलंका के साथ दोनों देशों के मध्य ऐतिहासिक पानी में सीमाएँ तय करने की इच्छा से एक समझौता किया। निम्नलिखित में से किस द्वीप का नाम इस समझौते में विशेष रूप से उल्लिखित है –

Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group – A)
A) मन्नार द्वीप
B) कच्चाथीवु द्वीप
C) पिजन द्वीप
D) पम्बन द्वीप
उत्तर: कच्चाथीवु द्वीप
व्याख्या: 1974 के समझौते में कच्चाथीवु द्वीप श्रीलंका को सौंपा गया, जो भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा निर्धारण का महत्वपूर्ण हिस्सा था।

प्रश्न 3: भारत की विदेश नीति में गुट-निरपेक्षता के सिद्धान्त में निम्नांकित में से क्या सम्मिलित नहीं है –

Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group – A)
A) शक्ति-गुटों की ओर अप्रतिबद्धता
B) विदेश नीति में स्वतंत्रता
C) विश्व मामलों के प्रति तटस्थता
D) शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर ज़ोर
उत्तर: विश्व मामलों के प्रति तटस्थता
व्याख्या: गुट-निरपेक्षता अप्रतिबद्धता एवं स्वतंत्र नीति है, किंतु यह पूर्ण तटस्थता नहीं; NAM सक्रिय रूप से शांति एवं न्याय के लिए कार्य करता है।

प्रश्न 4: 29 अप्रैल, 1954 को पंचशील समझौते पर औपचारिक रूप से किन दो नेताओं के बीच हस्ताक्षर किए गए थे –

Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
A) जवाहरलाल नेहरू और चाउ एन-लाई
B) महात्मा गांधी और माओ-से-तुंग
C) सरदार वल्लभभाई पटेल और देंग शियाओपिंग
D) लाल बहादुर शास्त्री और झोउ एनलाई
उत्तर: जवाहरलाल नेहरू और चाउ एन-लाई
व्याख्या: पंचशील समझौता 29 अप्रैल 1954 को नेहरू एवं चाउ एन-लाई के बीच हस्ताक्षरित हुआ, जिसमें शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांत शामिल थे।

प्रश्न 5: भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी जल समझौता किस वर्ष में हुआ था –

Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)
A) 1965
B) 1963
C) 1960
D) 1955
उत्तर: 1960
व्याख्या: सिंधु जल संधि 19 सितंबर 1960 को नेहरू एवं अयूब खान के बीच हस्ताक्षरित हुई, जिसका मध्यस्थता विश्व बैंक ने की।

प्रश्न 6: निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(i) ग्लोकलाइज़ेशन समकालीन सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रणालियों में सार्वभौमिकीकरण और विशिष्टीकरण दोनों प्रवृत्तियों का एक साथ घटित होना है।
(ii) यह शब्द, ग्लोबलाइज़ेशन (वैश्वीकरण) और लोकलाइज़ेशन (स्थानीयकरण) का एक भाषाई मिश्रण है, जिसे समाजशास्त्री रोलैंड रॉबर्टसन द्वारा गढ़ा और लोकप्रिय बनाया गया था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –

SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
A) केवल (i)
B) केवल (ii)
C) (i) और (ii) दोनों
D) न तो (i) और न ही (ii)
उत्तर: (i) और (ii) दोनों
व्याख्या: ग्लोकलाइजेशन वैश्वीकरण एवं स्थानीयकरण का संयोजन है तथा रोलैंड रॉबर्टसन ने इस शब्द को लोकप्रिय बनाया।

प्रश्न 7: निम्नलिखित में से किस वर्ष से भारत ने गोलान हाइट्स में संयुक्त राष्ट्र शान्ति स्थापना मिशन (अभियान) (यूएनडीओएफ) में अपना योगदान देना प्रारंभ किया है –

SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
A) 2004
B) 2005
C) 2006
D) 2007
उत्तर: 2006
व्याख्या: भारत ने 2006 से UNDOF में रसद बटालियन भेजकर गोलान हाइट्स में शांति अभियान में योगदान दिया।

प्रश्न 8: नेहरू युग में भारतीय विदेश नीति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(i) अगस्त 1948 में भारत और भूटान के बीच ‘स्थायी शांति और मित्रता की संधि’ पर हस्ताक्षर किए गए थे।
(ii) भूटान की पहली पंचवर्षीय योजना 1961 में शुरू की गई थी, जिसका 100% वित्तपोषण भारत द्वारा किया गया था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –

SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
A) केवल (i)
B) केवल (ii)
C) (i) और (ii) दोनों
D) न तो (i) और न ही (ii)
उत्तर: केवल (ii)
व्याख्या: भारत-भूटान संधि 8 अगस्त 1949 को हुई तथा भूटान की पहली पंचवर्षीय योजना (1961) का पूर्ण वित्तपोषण भारत ने किया।

प्रश्न 9: भारत गणराज्य और सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ (यूएसएसआर) के मध्य शान्ति, मैत्री और सहयोग सन्धि से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) इस पर मास्को में 12 जुलाई, 1971 को हस्ताक्षर किए गये थे।
(II) सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ (यूएसएसआर) की तरफ से इस सन्धि पर ए.ए. ग्रोमिको ने हस्ताक्षर किए थे।
सही विकल्प का चयन कीजिए :

SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
A) केवल (I) सही है।
B) केवल (II) सही है।
C) (I) एवं (II) दोनों सही हैं
D) न तो (I), न ही (II) सही है
उत्तर: केवल (II) सही है।
व्याख्या: भारत-सोवियत मैत्री संधि 9 अगस्त 1971 को हस्ताक्षरित हुई तथा सोवियत पक्ष से ए.ए. ग्रोमिको ने हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 10: गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के सह-संस्थापक थे :

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) सी. राजगोपालाचारी
B) जवाहर लाल नेहरू
C) महात्मा गाँधी
D) सरदार पटेल
उत्तर: जवाहर लाल नेहरू
व्याख्या: NAM के प्रमुख सह-संस्थापक नेहरू, टीटो (यूगोस्लाविया) तथा नासिर (मिस्र) थे।

प्रश्न 11: नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I): भारत के प्रथम प्रधानमंत्री विदेश नीति के उद्देश्यों को गुटनिरपेक्षता नीति के माध्यम से हासिल करना चाहते थे।
कथन (II): गुटनिरपेक्षता की नीति के बारे में अन्य विकासशील देशों को सहमत कराने के लिए भारत ने कभी भी प्रयास नहीं किया।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) कथन (I) गलत है, लेकिन कथन (II) सही है।
B) कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
C) कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
D) कथन (1) सही हैं, लेकिन कथन (II) गलत है।
उत्तर: कथन (1) सही हैं, लेकिन कथन (II) गलत है।
व्याख्या: नेहरू ने गुटनिरपेक्षता को विदेश नीति का आधार बनाया तथा अन्य देशों को NAM में शामिल करने के लिए सक्रिय प्रयास किए।

प्रश्न 12: किस ऐतिहासिक दिन, भारत और चीन के बीच पंचशील समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे –

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
A) 26 अप्रैल, 1954
B) 27 अप्रैल, 1954
C) 29 अप्रैल, 1954
D) 30 अप्रैल, 1954
उत्तर: 29 अप्रैल, 1954
व्याख्या: पंचशील समझौता 29 अप्रैल 1954 को तिब्बत संबंधी भारत-चीन समझौते का हिस्सा था।

प्रश्न 13: “पंचशील” के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है –

Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
A) प्रादेशिक अखण्डता और प्रभुता के प्रति पारस्परिक सम्मान की भावना।
B) किसी पर आक्रमण न करना।
C) दोनों राष्ट्रों द्वारा सामूहिक सुरक्षा की अवधारणा को स्वीकार करना।
D) एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना।
उत्तर: दोनों राष्ट्रों द्वारा सामूहिक सुरक्षा की अवधारणा को स्वीकार करना।
व्याख्या: पंचशील में सामूहिक सुरक्षा का कोई प्रावधान नहीं; यह सह-अस्तित्व एवं अहस्तक्षेप पर आधारित है।

प्रश्न 14: एशियाई एकजुटता की अभिवृद्धि के लिए स्वतंत्रता के बाद प्रथम एशियाई सम्बन्ध सम्मेलन जवाहरलाल नेहरू ने कब आयोजित किया था –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
A) 1950
B) 1947
C) 1948
D) 1949
उत्तर: 1949
व्याख्या: मार्च 1949 में नई दिल्ली में एशियाई संबंध सम्मेलन आयोजित हुआ, जो एशियाई एकता का प्रतीक था।

प्रश्न 15: 1955 में ऐतिहासिक अफ्रो-एशियन सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ था –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
A) नई दिल्ली, भारत
B) बेलग्रेड, यूगोस्लाविया
C) बांडुंग, इन्डोनेशिया
D) कोलम्बो, श्रीलंका
उत्तर: बांडुंग, इन्डोनेशिया
व्याख्या: बांडुंग सम्मेलन (1955) अफ्रो-एशियाई एकता का प्रतीक था, जिसने NAM की नींव रखी।

प्रश्न 16: निम्न में से कौन सी भारतीय विदेश नीति की विशेषता नहीं है –

RSMSSB PTI Grade-III P1
A) शांति
B) मैत्री
C) सह-अस्तित्व
D) साम्राज्यवाद
उत्तर: साम्राज्यवाद
व्याख्या: भारतीय विदेश नीति उपनिवेशवाद एवं साम्राज्यवाद का विरोध करती है।

प्रश्न 17: निम्नलिखित नेताओं में से कौन “गुटनिरपेक्ष आंदोलन” के संस्थापक नहीं थे –

A) स्टालिन
B) नासेर
C) टीटो
D) नेहरू
उत्तर: स्टालिन
व्याख्या: NAM के संस्थापक नेहरू, टीटो तथा नासिर थे; स्टालिन सोवियत गुट के नेता थे।

प्रश्न 18: निम्नलिखित में से कौन भारत की विदेश नीति के संचालन का मार्गदर्शन करता है –

A) एक्ट ईस्ट पॉलिसी
B) पंचशील
C) एशियन
D) लुक वेस्ट पॉलिसी
उत्तर: पंचशील
व्याख्या: पंचशील भारतीय विदेश नीति के मूल सिद्धांत हैं।

प्रश्न 19: भारत और चीन द्वारा पंचशील की घोषणा में की गई थी।

A) 1950
B) 1954
C) 1958
D) 1962
उत्तर: 1954
व्याख्या: पंचशील 1954 में घोषित हुआ।

प्रश्न 20: निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िए:
A. डोकलाम एक त्रि-जंक्शन है।
B. यह विवाद मुख्य रूप से चीन और भूटान के बीच है।
C. वर्तमान में डोकलाम पर चीन का कब्जा है।

A) A सही है, B और C गलत हैं
B) A और B सही हैं, C गलत है
C) B सही है, A और C गलत हैं
D) A, B और C सही हैं
उत्तर: A और B सही हैं, C गलत है
व्याख्या: डोकलाम भारत-भूटान-चीन त्रि-जंक्शन है तथा विवाद मुख्यतः चीन-भूटान का है; चीन का पूर्ण कब्जा नहीं है।

प्रश्न 21: निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

A) गुटनिरपेक्ष देशों का पहला शिखर सम्मेलन 1961 ई. में बेलग्रेड में आयोजित किया गया था।
B) गुटनिरपेक्ष देशों के पहले शिखर सम्मेलन में 25 देशों ने भाग लिया।
C) एक गुटनिरपेक्ष देश भी सैन्य गठबंधन का सदस्य हो सकता है।
D) गुट निरपेक्ष आंदोलन जातिवाद और उपनिवेशवाद में विश्वास नहीं करता।
उत्तर: एक गुटनिरपेक्ष देश भी सैन्य गठबंधन का सदस्य हो सकता है।
व्याख्या: NAM का मूल सिद्धांत सैन्य गुटों से अप्रतिबद्धता है।

प्रश्न 22: भारत की विदेश नीति का ‘गुजराल सिद्धांत’ किसके प्रधानमंत्रित्व काल में प्रतिपादित किया गया था –

A) इंदिरा गांधी
B) पी वी नरसिम्हा राव
C) अटल बिहारी वाजपेयी
D) एच.डी. देवेगौड़ा
उत्तर: एच.डी. देवेगौड़ा
व्याख्या: गुजराल सिद्धांत (1996-97) पड़ोसियों के साथ असममित उदारता का सिद्धांत था, जिसे विदेश मंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने प्रतिपादित किया।

प्रश्न 23: पंचशील समझौता प्रधानमंत्री नेहरु एवं _ के बीच हुआ था।

A) प्रीमियर झोउ एनलाई
B) डेंग जियाओपींग
C) जिग्मे सिंग्ये वांगचुक
D) माओ जेडॉन्ग
उत्तर: प्रीमियर झोउ एनलाई
व्याख्या: पंचशील नेहरू एवं चाउ एन-लाई (झोउ एनलाई) के बीच हुआ।

प्रश्न 24: निम्नलिखित में से कौनसा एक “पंचशील” का सिद्धान्त नहीं है –

A) शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व
B) एक दुसरे की भू-भागीय अखंडता और प्रभुता का पारस्परिक सम्मान
C) एक दुसरे के आंतरिक मामलों में पारस्परिक अहस्तक्षेप
D) गुटनिरपेक्षता
उत्तर: गुटनिरपेक्षता
व्याख्या: पंचशील में गुटनिरपेक्षता शामिल नहीं; यह NAM का सिद्धांत है।

प्रश्न 25: ‘शीत युद्ध’ में …… गठबंधन विश्व में अच्छे प्रभाव नहीं लाये हैं – नेहरू। अपने इस भाषण में नेहरू किस गठबंधन की ओर इशारा कर रहे हैं –

A) विदेशी आर्थिक गठबंधन
B) सैनिक गठबंधन
C) परमाणु गठबंधन
D) सांस्कृतिक गठबंधन
उत्तर: सैनिक गठबंधन
व्याख्या: नेहरू ने शीत युद्ध के सैन्य गुटों (NATO, SEATO आदि) की आलोचना की।

प्रश्न 26: ‘पंचशील सिद्धांत’ को भारत-चीन समझौते के अंतर्गत किस वर्ष लागू किया गया –

A) 1950
B) 1951
C) 1952
D) 1954
उत्तर: 1954
व्याख्या: पंचशील 1954 में लागू हुआ।

प्रश्न 27: भारतीय विदेश नीति निर्माण में जवाहरलाल नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान था –

A) शीतयुद्ध समाप्ति हेतु प्रयास
B) महाशक्तियों में मित्रता का प्रयास
C) असंलग्नता अथवा गुट निरपेक्ष विदेश नीति का अवलम्बन करना
D) श्रीलंका की समस्याओं के समाधान का प्रयास
उत्तर: असंलग्नता अथवा गुट निरपेक्ष विदेश नीति का अवलम्बन करना
व्याख्या: नेहरू ने गुटनिरपेक्षता को भारतीय विदेश नीति का आधार बनाया।

प्रश्न 28: निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सही नहीं है –

A) गुटनिरपेक्ष देशों का पहला शिखर सम्मेलन 1961 ई. में बेलग्रेड में हुआ –
B) 25 राष्ट्रों ने गुटनिरपेक्ष देशों के पहले सम्मेलन में भाग लिया।
C) एक गुटनिरपेक्ष देश, सैनिक गठबंधनों का भी सदस्य हो सकता है।
D) गुटनिरपेक्ष आंदोलन नस्लभेद और उपनिवेशवाद में विश्वास नहीं करता है।
उत्तर: एक गुटनिरपेक्ष देश, सैनिक गठबंधनों का भी सदस्य हो सकता है।
व्याख्या: NAM सैन्य गुटों से अप्रतिबद्धता पर आधारित है।

प्रश्न 29: निम्नलिखित में से कौन भारतीय विदेश नीति की विशेषता नहीं है –

A) साम्राज्यवाद का विरोध
B) गैर संरेखण
C) संयुक्त राष्ट्र का विरोध
D) पंचशील
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र का विरोध
व्याख्या: भारत UN का समर्थक है तथा इसके सुधार की वकालत करता है।

प्रश्न 30: 18 वीं शताब्दी के अंत तक, भारत का निर्यात अपने आयात से अधिक हो गया। इसकी वजह क्या थी –

A) भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजों द्वारा अपनाई गई मुक्त व्यापार नीति।
B) बुनियादी ढांचे में ब्रिटिश सरकार द्वारा किए गए निवेश से अधिशेष उत्पादन हुआ।
C) विश्व बाजार के बारे में भारतीय किसानों में जागरूकता बढ़ी।
D) ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल के राजस्व से भारतीय सामान खरीदने और उन्हें निर्यात करने की प्रथा है।
उत्तर: ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल के राजस्व से भारतीय सामान खरीदने और उन्हें निर्यात करने की प्रथा है।
व्याख्या: कंपनी बंगाल राजस्व से भारतीय वस्तुएं खरीदकर यूरोप निर्यात करती थी, जिससे व्यापार अधिशेष दिखता था।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment