भारत की जलवायु MCQ

By: LM GYAN

On: 25 December 2025

Follow Us:

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप भारत की जलवायु से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 50 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
  • 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।

✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

भारत सामान्य ज्ञान प्रश्न

भारत की जलवायु MCQ

प्रश्न 1: सूची-I को सूची-II से मिलाइये और सूचियों के नीचे दिये कूटों का उपयोग कर सही उत्तर बताइये :

सूची-I (स्थानीय पवनें/तूफान)सूची-II (राज्य)
A. काल-बैसाखी/नॉर्वेस्टर(i) कर्नाटक
B. आम्र-बौछार(ii) प. बंगाल-असम
C. फूलों वाली बौछार(iii) तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश
D. लू(iv) पंजाब से बिहार तक
Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
A) (ii) (iii) (i) (iv)
B) (iii) (ii) (i) (iv)
C) (iii) (ii) (iv) (i)
D) (iv) (ii) (iii) (i)
उत्तर: (ii) (iii) (i) (iv)
व्याख्या: काल बैसाखी पश्चिम बंगाल-असम में, आम्र बौछार तमिलनाडु-आंध्र में, फूलों वाली बौछार कर्नाटक में तथा लू पंजाब से बिहार तक चलती है।

प्रश्न 2: हिन्द महासागर द्विध्रुव (IOD) सम्बन्धित है :

SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
A) हिन्द महासागर में सुनामी भविष्यवाणी से
B) हिन्द महासागर में चक्रवातीय चेतावनी से
C) भारतीय मानसून की भविष्यवाणी से
D) भारतीय प्लेट के ध्रुवीय व्युत्क्रमण से
उत्तर: भारतीय मानसून की भविष्यवाणी से
व्याख्या: IOD हिंद महासागर में समुद्री तापमान का दोलन है, जो भारतीय मानसून को प्रभावित करता है। सकारात्मक IOD अच्छा मानसून लाता है।

प्रश्न 3: निम्नांकित कथनों में से कौन सा एक सही नहीं है –

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024
A) चेन्नई में वर्षा की विषमता मुम्बई से अधिक है।
B) लौटता मानसून तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में वर्षा लाता है।
C) पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से उत्पन्न होते हैं।
D) मानसून अभियान (Monex) संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) तथा भारत के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया हाया था।
उत्तर: मानसून अभियान (MONEX) संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) तथा भारत के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया हाया था।
व्याख्या: MONEX वैश्विक वायुमंडलीय अनुसंधान कार्यक्रम (GARP) का हिस्सा था, न कि केवल USA-भारत का संयुक्त प्रयास।

प्रश्न 4: तमिलनाडु व कोरोमंडल तट पर शीतकाल में वर्षा होती है –

A) उत्तर पूर्वी मानसून के द्वारा
B) भूमध्य सागरीय चक्रवात के द्वारा
C) दक्षिण-पश्चिमी मानसून के द्वारा
D) उष्ण कटिबंधीय चक्रवात के द्वारा
उत्तर: उत्तर पूर्वी मानसून के द्वारा
व्याख्या: शीतकाल में तमिलनाडु और कोरोमंडल तट पर उत्तर-पूर्वी मानसून (लौटता मानसून) वर्षा लाता है।

प्रश्न 5: निम्न में से कौन सा उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु दर्शाता है –

A) AW
B) Dfc
C) Cwg
D) Am
उत्तर: AW
व्याख्या: कोपेन वर्गीकरण में AW उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु (गर्म ग्रीष्म, शुष्क शीत) को दर्शाता है।

प्रश्न 6: भारत के कौन से क्षेत्र उत्तरी-पूर्वी मानसून से वर्षा प्राप्त करते हैं – A. तमिलनाडु तट B. गुजरात तट C. दक्षिणी आन्ध्र प्रदेश D. दक्षिण – पूर्व कर्नाटक कूट :

RAS (Pre) Exam – 2023
A) A, B, C और D
B) A, C और D
C) B, C और D
D) A, B और C
उत्तर: A, C और D
व्याख्या: उत्तर-पूर्वी मानसून तमिलनाडु तट, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और दक्षिण-पूर्व कर्नाटक में वर्षा लाता है। गुजरात इससे प्रभावित नहीं होता।

प्रश्न 7: भारतीय मानसून के वार्षिक चक्रण हैतु, भूमि तथा सागरीय भागों के गर्म होने की विभिन्न दरों पर आधारित, तापीय संकल्पना किसने दी –

SR TEACHER (SPECIAL EDUCATION EXAM) – 2018 (G.K.)
A) ई. हैली
B) फॉन
C) हैडली
D) एम.टी. यिन
उत्तर: ई. हैली
व्याख्या: एडमंड हैली ने 1686 में तापीय संकल्पना दी, जिसमें स्थल-जल के असमान गर्म होने को मानसून का कारण बताया।

प्रश्न 8: निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन एल नीनों से सम्बन्धित नहीं है –

Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
A) यह भारतीय मानसून को प्रभावित करती है।
B) यह एक संकरी गर्म समुद्र जलधारा है।
C) यह चक्रवाती मौसम को जन्म देती है।
D) यह कभी-कभी द. अमेरिका के पेरू के तट के पास चलती है ।
उत्तर: यह चक्रवाती मौसम को जन्म देती है।
व्याख्या: एल नीनो चक्रवातों को कम करता है, न कि जन्म देता। यह मानसून को कमजोर करता है।

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से कौन से कारक जलवायु परिवर्तन के लिए उत्तरदायी हैं – (a) सौर धब्बे (b) एल नीनो व ला नीना (c) बाह्य अन्तरिक्ष परिघटनाएँ (d) अनाच्छादन

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A) (a), (c), (d)
B) (a), (b), (c)
C) (b), (c), (d)
D) (a), (b), (d)
उत्तर: (a), (c), (d)
व्याख्या: सौर धब्बे, अंतरिक्ष घटनाएं और अनाच्छादन जलवायु परिवर्तन में योगदान देते हैं, जबकि एल नीनो अल्पकालिक है।

प्रश्न 10: निम्नलिखित में से कौन सा स्थान दक्षिण-पश्चिम मानसून से सबसे पहले वर्षा प्राप्त करता है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A) मुम्बई
B) राँची
C) अगरतला
D) कोलकता
उत्तर: अगरतला
व्याख्या: दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले पूर्वोत्तर भारत (अगरतला क्षेत्र) में पहुंचता है।

प्रश्न 11: निम्नलिखित में से कौन सा कारक भारत में मानसून के प्रभाव को प्रबल बनाता है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
A) मई माह में उत्तरी हिमालय प्रदेश में भारी हिमपात होता है।
B) जब मई माह में उत्तरी हिन्द महासागर में अधिक उच्च वायुदाब स्थापित होता है।
C) मार्च तथा अप्रैल माह में चिली तथा अर्जेण्टीना में सुविकसित उच्च वायुदाब रहता है।
D) अप्रैल-मई माह में जंजीबार के निकट पूर्वी अफ्रीकी तट पर भारी वर्षा होती है।
उत्तर: मार्च तथा अप्रैल माह में चिली तथा अर्जेण्टीना में सुविकसित उच्च वायुदाब रहता है।
व्याख्या: दक्षिणी गोलार्ध में उच्च दाब मानसून को मजबूत बनाता है।

प्रश्न 12: उत्तर-पूर्व मानसून के माध्यम से भारत में अक्टूबर से दिसम्बर महीनों के मध्य लगभग 75 सेमी की उच्चतम मौसमी वर्षा होती है :

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
A) उत्तरी सरकार तट के सहारे
B) कोंकण तट के सहारे
C) मालाबार तट के सहारे
D) कोरोमण्डल तट के सहारे
उत्तर: कोरोमण्डल तट के सहारे
व्याख्या: उत्तर-पूर्वी मानसून कोरोमंडल तट पर भारी वर्षा लाता है।

प्रश्न 13: निम्नलिखित में से कौनसा मानसून तन्त्र के बारे में सही नहीं है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
A) पूर्वी जेट स्ट्रीम भारतीय मानसून तन्त्र को बहुत प्रभावित करती है।
B) एल-नीनो की धारा, जो कि मानसून तन्त्र को प्रभावित करती है, प्रशान्त महासागर के दक्षिण पूर्वी भाग में मई-जून में प्रकट होती है।
C) पी. कोटेश्वरम् ने मानसून हवाओं के तन्त्र एवं ऊपरी वायु संचरण में सम्बन्ध स्थापित किया।
D) मानसून तन्त्र को समझाने वाला वायु-राशि सिद्धान्त TCZ के विस्थापन पर आधारित है।
उत्तर: एल-नीनो की धारा, जो कि मानसून तन्त्र को प्रभावित करती है, प्रशान्त महासागर के दक्षिण पूर्वी भाग में मई-जून में प्रकट होती है।
व्याख्या: एल नीनो दक्षिण अमेरिका के पेरू तट पर क्रिसमस के आसपास प्रकट होता है।

प्रश्न 14: निम्नांकित में से कौनसा समय मानसून प्रत्यावर्तन की ऋतु का है –

A) फ़रवरी से मध्य जून
B) अक्टूबर से मध्य दिसम्बर
C) दिसम्बर से फरवरी
D) मध्य जून से सितम्बर
उत्तर: अक्टूबर से मध्य दिसम्बर
व्याख्या: मानसून का प्रत्यावर्तन अक्टूबर से दिसंबर तक होता है।

प्रश्न 15: पश्चिमी विक्षोभ का सम्बन्ध है –

High Court LDC 2022 (12 March 2023)
A) हिन्द महासागर से
B) बंगाल की खाड़ी से
C) अरब सागर से
D) भूमध्य सागर से
उत्तर: भूमध्य सागर से
व्याख्या: पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होकर शीतकाल में उत्तर भारत में वर्षा लाते हैं।

प्रश्न 16: निम्नलिखित में से कौनसा सही सुमेलित नहीं है –

CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
A) मैंगो शावर्स – तमिलनाडु
B) चेरी ब्लॉसम – कर्नाटक
C) बारदोली छीड़ा – केरल
D) नॉर्वेस्टर्स – पश्चिमी बंगाल
उत्तर: बारदोली छीड़ा – केरल
व्याख्या: बारदोली छीड़ा गुजरात में है, मैंगो शावर्स केरल-कर्नाटक में।

प्रश्न 17: पंजाब के मैदानी इलाकों से मानसून पीछे हटने लगता –

CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
A) मध्य-अक्टूबर में
B) मध्य-जुलाई में
C) मध्य-सितंबर में
D) दिसंबर में
उत्तर: मध्य-सितंबर में
व्याख्या: मानसून का प्रत्यावर्तन पंजाब से सितंबर में शुरू होता है।

प्रश्न 18: अल-नीनो से भारत में अपेक्षित मानसून में सामान्यतः होती है –

School Lecturer 2022 Gk (Group E)
A) शीघ्र आगमन व प्रबलता
B) विलम्ब व प्रबलता
C) शीघ्र आगमन व अति प्रबलता
D) विलम्ब व शिथिलता
उत्तर: विलम्ब व शिथिलता
व्याख्या: एल नीनो भारतीय मानसून को कमजोर और विलंबित करता है।

प्रश्न 19: निम्नलिखित युग्मों में से कौनसा एक सही सुमेलित नहीं है – भारतीय तटीय क्षेत्र – जलवायु प्रकार (कोपेन)

School Lecturer 2022 Geography (Group – B)
A) मालाबार तट – Amw
B) कोरोमण्डल तट – As
C) कोंकण तट – BShw
D) उत्तकल तट – Aw
उत्तर: कोंकण तट – BSHW
व्याख्या: कोंकण तट Amw जलवायु वाला है, BShw नहीं।

प्रश्न 20: कोपेन के जलवायु वर्गीकरण में ‘W’ शब्द प्रदर्शित करता है –

School Lecturer 2022 Geography (Group – B)
A) शुष्क शीत ऋतु
B) शुष्क ग्रीष्म ऋतु
C) पतझड़ ऋतु
D) शुष्क शीत ऋतु
उत्तर: शुष्क शीत ऋतु
व्याख्या: कोपेन में ‘w’ शुष्क शीतकाल को दर्शाता है।

प्रश्न 21: भारतीय मानसून के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा सही नहीं है –

School Lecturer 2022 Geography (Group – B)
A) भारतीय मानसून एक ग्रहीय पवन है।
B) भारतीय उपमहाद्वीप में हर छ: माह में हवाओं का क्रम पूर्णतः उलट जाता है।
C) तिब्बत का पठार, मानसून के आगमन को प्रभावित करता है।
D) ‘मोनेक्स’ का सम्बन्ध भारतीय मानसून के अनुसंधान अभियान से है।
उत्तर: भारतीय मानसून एक ग्रहीय पवन है।
व्याख्या: भारतीय मानसून ग्रहीय पवन नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रीय दबाव अंतर और जेट स्ट्रीम के कारण उत्पन्न मौसमी पवन प्रणाली है। अन्य कथन सही हैं।

प्रश्न 22: किसने मानसून और तिब्बत के पठार पर व्याप्त वायुमंडलीय दबाव की दशाओं में सम्बन्ध स्थापित किया –

Head Master (Sanskrit Edu.) – 20211 (PAPER-I)
A) थॉमसन
B) एम. टी. यिन
C) पी. कोटेस्वरम
D) रामास्वामी
उत्तर: पी. कोटेस्वरम
व्याख्या: भारतीय मौसम विज्ञानी पी. कोटेस्वरम ने तिब्बती पठार पर ग्रीष्मकालीन उच्च दबाव और मानसून की उत्पत्ति के बीच संबंध स्थापित किया।

प्रश्न 23: पश्चिम बंगाल में होने वाले मानसून पूर्व वर्षा को कहते हैं-

A) बोर्डिचिला
B) कालवैशाखी
C) चेरी ब्लॉशम
D) चाय वर्षा
उत्तर: कालवैशाखी
व्याख्या: पश्चिम बंगाल और असम में अप्रैल-मई में आने वाली तेज आंधी-तूफान युक्त वर्षा को कालबैसाखी कहा जाता है, जो फसलों के लिए लाभकारी होती है।

प्रश्न 24: फूलों वाली बौछार संबंधित है –

Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
A) केरल से
B) तमिलनाडु से
C) ओडिसा से
D) पश्चिम बंगाल से
उत्तर: केरल से
व्याख्या: केरल में पूर्व-मानसून बौछारों को फूलों की वर्षा कहा जाता है क्योंकि ये कॉफी के फूल खिलने में सहायक होती हैं।

प्रश्न 25: कौनसी एक मानसूनी वर्षा की विशेषता नहीं है –

A) दक्षिणी पश्चिम मानसून से होने वाली वर्षा की प्रकृति मौसमी है।
B) मध्य भारत अधिकांशतः लौटते मानसून से वर्षा प्राप्त करता है।
C) तटीय क्षेत्र महाद्वीपीय क्षेत्रों से अधिक वर्षा प्राप्त करते हैं।
D) जब पूर्वी जेट धारा दक्षिण की ओर सिन्धु गंगा के मैदान की ओर स्थानांतरित होती है, तो मानसून में रूकावट हो जाती है।
उत्तर: मध्य भारत अधिकांशतः लौटते मानसून से वर्षा प्राप्त करता है।
व्याख्या: मध्य भारत मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम मानसून से वर्षा प्राप्त करता है, जबकि लौटा मानसून मुख्यतः तमिलनाडु और आंध्र तट को प्रभावित करता है।

प्रश्न 26: भारतीय मानसून सर्वप्रथम कहां पहुंचता है –

A) केरल
B) तमिलनाडु
C) गोवा
D) अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह
उत्तर: अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह
व्याख्या: दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले मई अंत में अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पहुंचता है, फिर जून प्रारंभ में केरल तट पर।

प्रश्न 27: उत्तर-पूर्वी शीत मानसूनी पवनें किस तट के सहारे वर्षा करती है –

A) कोरोमण्डल तट
B) मालाबार तट
C) कन्नड़ तट
D) कोंकण तट
उत्तर: कोरोमण्डल तट
व्याख्या: लौटता उत्तर-पूर्वी मानसून बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर कोरोमंडल तट (तमिलनाडु) पर शीतकालीन वर्षा करता है।

प्रश्न 28: भारत में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में निम्न वनस्पति आच्छादन वाली शुष्क जलवायु पाई जाती है –

A) तटवर्ती मैदान
B) द्वीप
C) प्रायद्वीपीय पठार
D) भारतीय मरूस्थल
उत्तर: भारतीय मरूस्थल
व्याख्या: थार मरुस्थल में कम वर्षा और विरल वनस्पति के कारण शुष्क जलवायु पाई जाती है।

प्रश्न 29: विशेष रूप से केरल और कर्नाटक में, ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते होते, पूर्व-मानसून वर्षा सामान्य है। इसे प्रायः कहा जाता है।

Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
A) केले की वर्षा
B) नारियल की वर्षा
C) आम की वर्षा
D) वेनिला की वर्षा
उत्तर: आम की वर्षा
व्याख्या: केरल और कर्नाटक में ग्रीष्म अंत की पूर्व-मानसूनी बौछारों से आम जल्दी पकते हैं, इसलिए इसे आम्र वर्षा कहते हैं।

प्रश्न 30: भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून निम्नलिखित में से किन महीनों के बीच आता है –

Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
A) नवंबर से जनवरी
B) अगस्त से नवंबर
C) अक्टूबर से दिसंबर
D) दिसंबर से फरवरी
उत्तर: अक्टूबर से दिसंबर
व्याख्या: उत्तर-पूर्वी मानसून अक्टूबर से दिसंबर तक सक्रिय रहता है और मुख्यतः दक्षिण-पूर्वी तट पर वर्षा लाता है।

प्रश्न 31: निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं निम्न कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए –
1. आम्र वर्षा केरल व तटीय कर्नाटक में पूर्व मानसून बौछारे हैं।
2. फूलों वाली वर्षा से केरल व निकटवर्ती कहवा उत्पादक क्षेत्रों में कहवा के फूल खिलने लगते है।
3. काल बैसाखी पश्चिमी भारत में धूल भरी आधियां है।
4. असम में भयंकर व विनाशकारी वर्षा युक्त पवनों को ‘बारदोली छीड़ा’ कहा जाता है।

A) 1 और 2 सही है।
B) 2 और 3 सही है।
C) 1, 2 और 3 सही है।
D) 1, 2 और 4 सही है।
उत्तर: 1, 2 और 4 सही है।
व्याख्या: कालबैसाखी पूर्वी भारत में होती है, न कि पश्चिमी भारत में। अन्य कथन सही हैं – आम्र वर्षा, कॉफी ब्लॉसम शावर और असम में बारदोली छीड़ा।

प्रश्न 32: दक्षिणी पश्चिम मानसून सबसे पहले पहुंचता है –

A) मुम्बई
B) केरल तट
C) कोलकाता
D) राजस्थान
उत्तर: केरल तट
व्याख्या: अरब सागर शाखा दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले 1 जून के आसपास केरल तट पर पहुंचती है।

प्रश्न 33: भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर एक वर्ष में सर्वाधिक वर्षा होती है –

Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
A) मासिनराम
B) देहरादून
C) डिब्रूगढ़
D) कोलकाता
उत्तर: मासिनराम
व्याख्या: मेघालय का मॉसिनराम विश्व का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान है, जो खासी पहाड़ियों की स्थिति के कारण होता है।

प्रश्न 34: असम की जलवायु है –

A) उष्णकटिबंधीय सवाना
B) उष्णकटिबंधीय मानसून
C) उष्णकटिबंधीय शुष्क
D) शुष्क मरूस्थल प्रकार की जलवायु
उत्तर: उष्णकटिबंधीय मानसून
व्याख्या: असम में उच्च आर्द्रता और भारी मानसूनी वर्षा के कारण उष्णकटिबंधीय मानसून वर्षावन जलवायु पाई जाती है।

प्रश्न 35: कोपेन की जलवायु के वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये।
a) कोपेन द्वारा राजस्थान के तीन जलवायु क्षेत्र हैं।
b) Aw अर्ध-शुष्क क्षेत्र है जो राजस्थान के दक्षिणी भाग में पाया जाता है।
c) BShw में औसत वर्षा 10-20 सेमी होती है।
d) सतही और कांटेदार झाड़ियां और घास BShw की विशेषताएं हैं।
ऊपर दिए गए कथन/कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं –

A) केवल a
B) केवल a और b
C) केवल b और c
D) केवल d
उत्तर: केवल d
व्याख्या: BShw गर्म अर्ध-शुष्क जलवायु में कांटेदार झाड़ियां और घास प्रमुख वनस्पति हैं। अन्य कथन गलत हैं।

प्रश्न 36: भारत में कोप्पेन द्वारा जलवायु वर्गीकरण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये –
1. उन्होंने भारत को आठ जलवायु क्षेत्रों में वर्गीकृत किया
2. भारत का कोरोमंडल तट मानसून शुष्क ग्रीष्म जलवायु का अनुभव करता है
3. कर्क रेखा के उत्तर में क्षेत्र उष्णकटिबंधीय सवाना की जलवायु का अनुभव करता है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिये:

A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 1 और 3
D) केवल 1, 2 और 3
उत्तर: केवल 1 और 2
व्याख्या: कोपेन ने भारत को 8 जलवायु प्रकारों में विभाजित किया। कोरोमंडल तट Amw (मानसून शुष्क ग्रीष्म) है, जबकि उत्तर में Aw सवाना है।

प्रश्न 37: भारत के किस भाग में सबसे पहले मानसून प्रवेश करता है –

Reet 2015 level-2 SST
A) केरल
B) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह
C) पश्चिम बंगाल
D) तमिलनाडु
उत्तर: अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह
व्याख्या: मानसून सबसे पहले अंडमान-निकोबार में मई अंत में पहुंचता है, फिर मुख्य भूमि केरल में।

प्रश्न 38: भारत में शीतकालीन वर्षा कहां से उत्पन्न होने वाले चक्रवातों का परिणाम है –

Reet 2017 level-2 SST
A) अरब सागर
B) बंगाल की खाड़ी
C) लाल सागर
D) भूमध्य सागर
उत्तर: भूमध्य सागर
व्याख्या: उत्तर-पश्चिम भारत में शीतकालीन वर्षा पश्चिमी विक्षोभों से होती है जो भूमध्य सागर से आते हैं।

प्रश्न 39: 30 वर्ष से अधिक समयावधी की औसत वायुमण्डलीय दशाओं को कहते हैं –

Junior Instructor(fitter)
A) मौसम
B) जलवायु
C) ऋतु
D) चक्रवात
उत्तर: जलवायु
व्याख्या: जलवायु किसी क्षेत्र की 30 वर्ष या अधिक की औसत मौसमी दशाओं को व्यक्त करती है।

प्रश्न 40: भारत की सर्वाधिक वर्षा मुख्यतः प्राप्त होती है ?

A) वापस होती मानसून से
B) उत्तर पूर्वी मानसून
C) दक्षिण – पश्चिमी मानसून से
D) संवाहनिक वर्षा से
उत्तर: दक्षिण – पश्चिमी मानसून से
व्याख्या: भारत की 75% से अधिक वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून-सितंबर) से होती है।

प्रश्न 41: निम्न मे से किस राज्य मे प्रत्यावर्ती मानसून का अधिक प्रभाव होता है ?

A) तमिलनाडु
B) ओडिशा
C) पंजाब
D) पश्चिम बंगाल
उत्तर: तमिलनाडु
व्याख्या: प्रत्यावर्ती (उत्तर-पूर्वी) मानसून शीतकाल में तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा लाता है, जो राज्य की मुख्य वर्षा का स्रोत है।

प्रश्न 42: भारत के पश्चिमी तटो मे ग्रीष्म मे अति उच्च वर्षा मुख्यतः किसके कारण होती है ?

A) उष्णकटीबंधीय अवस्थिति
B) समुद्र के निकट होना
C) पश्चिमी घाट
D) हिमालय
उत्तर: पश्चिमी घाट
व्याख्या: पश्चिमी तट पर भारी वर्षा का मुख्य कारण पश्चिमी घाट है, जो दक्षिण-पश्चिम मानसून को अवरोधित कर ओरोग्राफिक वर्षा कराता है।

प्रश्न 43: भारत के उत्तरी मेदानों मे शीतकाल मे वर्षा होती है ?

A) पश्चिमी विक्षोम से
B) बंगाल की खाड़ी की मनसुनी शाखा से
C) अरब सागर की मनसुनी शाखा से
D) लोटते मानसून से
उत्तर: पश्चिमी विक्षोम से
व्याख्या: उत्तरी मैदानों में शीतकालीन वर्षा पश्चिमी विक्षोभ (भूमध्य सागर से आने वाले चक्रवात) के कारण होती है।

प्रश्न 44: उत्तर – पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाला राज्य है ?

A) असम
B) तमिलनाडु
C) पश्चिम बंगाल
D) ओडिसा
उत्तर: तमिलनाडु
व्याख्या: तमिलनाडु उत्तर-पूर्वी मानसून से सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करता है, जो शीतकाल में इसकी मुख्य वर्षा है।

प्रश्न 45: ‘ मानसून ‘ किस भाषा का शब्द है ?

A) अँग्रेजी
B) फ्रेंच
C) अरबी
D) स्पेशिन
उत्तर: अरबी
व्याख्या: मानसून शब्द अरबी भाषा के ‘मौसिम’ से लिया गया है, जिसका अर्थ मौसम है।

प्रश्न 46: भारत के पश्चिमी समुद्री तट पर वर्षा किस मानसून से होती है –

A) उत्तर – पूर्व
B) दक्षिण – पश्चिम
C) दक्षिण – पूर्व
D) उत्तर – पश्चिम
उत्तर: दक्षिण – पश्चिम
व्याख्या: पश्चिमी तट पर भारी वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है, जो ग्रीष्मकाल में सक्रिय रहता है।

प्रश्न 47: भारत के किस राज्य मे जाड़े के मोसम मे वर्षा होती है

A) पश्चिम बंगाल
B) तमिलनाडु
C) ओडिसा
D) केरल
उत्तर: तमिलनाडु
व्याख्या: तमिलनाडु में शीतकाल (जाड़ा) में उत्तर-पूर्वी मानसून से वर्षा होती है।

प्रश्न 48: अक्टूम्बर ओर नवंबर के महीनो मे कहा अधिक वर्षा होती है ?

A) मालवा का पठार
B) कोरोमंडल तट
C) पूर्वी पहाड़िया
D) छोटानागपुर का पठार
उत्तर: कोरोमंडल तट
व्याख्या: अक्टूबर-नवंबर में कोरोमंडल तट (तमिलनाडु) पर उत्तर-पूर्वी मानसून से भारी वर्षा होती है।

प्रश्न 49: झारखंड मे वर्षा किस मानसून से होती है ?

A) उत्तर – पूर्वी मानसून
B) दक्षिण – पश्चिम मानसून
C) नार्वेस्टर
D) उपर्युक्त मे से कोई नहीं
उत्तर: दक्षिण – पश्चिम मानसून
व्याख्या: झारखंड में मुख्य वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून से होती है।

प्रश्न 50: भारत मे सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र है ?

A) कच्छ से लेकर पंजाब – हरियाणा तक
B) पंजाब से लेकर दिल्ली तक
C) उड़ीशा का बालीगार क्षेत्र
D) मध्य प्रदेश का क्षेत्र
उत्तर: कच्छ से लेकर पंजाब – हरियाणा तक
व्याख्या: लेह-लद्दाख और कच्छ का रण भारत के सबसे कम वर्षा वाले क्षेत्र हैं, लेकिन विकल्प में कच्छ से पंजाब-हरियाणा तक का क्षेत्र कम वर्षा वाला है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment