भारत की प्राकृतिक वनस्पति MCQ

By: LM GYAN

On: 25 December 2025

Follow Us:

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप भारत की प्राकृतिक वनस्पति से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 80 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
  • 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।

✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

भारत सामान्य ज्ञान प्रश्न

भारत की प्राकृतिक वनस्पति MCQ

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन सा वृक्ष गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा में टिकाऊ कठोर लकड़ी प्रदान करता है –

Village Development Officer Exam 2025
A) सुंदरी
B) सागौन
C) साल
D) देवदार
उत्तर: सुंदरी
व्याख्या: सुंदरी सुंदरबन (गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा) का प्रमुख मैंग्रोव वृक्ष है, जो टिकाऊ कठोर लकड़ी प्रदान करता है।

प्रश्न 2: ‘चिपको आन्दोलन’ से संबंधित भारतीय पर्यावरणविद् का नाम है।

Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
A) सुंदरलाल बहुगुणा
B) मेधा पाटकर
C) वंदना शिवा
D) बाबा आम्टे
उत्तर: सुंदरलाल बहुगुणा
व्याख्या: सुंदरलाल बहुगुणा चिपको आंदोलन (1970 के दशक, उत्तराखंड) के प्रमुख नेता थे, जो वनों की कटाई के खिलाफ पेड़ों से चिपकने की रणनीति के लिए प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 3: निम्नलिखित में से कौन सी पादप प्रजाति भारत के पर्वतीय वनों में पाई जाती है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुने)

Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
A) साल
B) चीड़ (पाईन)
C) खैर
D) बबूल
उत्तर: चीड़ (पाईन)
व्याख्या: चीड़ (पाइन) भारत के पर्वतीय वनों, विशेष रूप से हिमालय क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) में पाई जाती है।

प्रश्न 4: निम्नलिखित में से कौन सी प्रजाति भारत के उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों में पाई जाती है –

Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
A) शीशम (रोज़वुड)
B) बबूल
C) चीड़ (पाइन)
D) बिर्च
उत्तर: शीशम (रोज़वुड)
व्याख्या: शीशम (रोज़वुड) भारत के उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों में पाया जाता है।

प्रश्न 5: निम्नलिखित में से वनोन्मूलन के कौन-कौन-से मुख्य कारण हैं – a. घरों और कारखानों का निर्माण b. खेती के लिए जमीन का प्रयोग c. वन्यजीवों का संरक्षण d. फर्नीचर बनाने के लिए e. मृदा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)
A) केवल a, b और d
B) केवल a, b और c
C) केवल b,c और d
D) केवल a, b और e
उत्तर: केवल a, b और d
व्याख्या: वनोन्मूलन के मुख्य कारण घर-कारखाने निर्माण, कृषि विस्तार और लकड़ी के लिए कटाई हैं। वन्यजीव संरक्षण और मृदा सुधार इसके कारण नहीं हैं।

प्रश्न 6: हिमालयी क्षेत्र में “चिपको” आंदोलन के विरुद्ध प्रतिरोध के लिए किया गया था। निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)
A) पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण
B) आखेट (शिकार करना)
C) वृक्षों की कटाई
D) वन संसाधनों का अति दोहन
उत्तर: वृक्षों की कटाई
व्याख्या: चिपको आंदोलन 1970 के दशक में उत्तराखंड में वृक्षों की व्यावसायिक कटाई के खिलाफ शुरू हुआ था।

प्रश्न 7: भारत में प्रायद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग तथा हिमालय और शिवालिक के गिरिपादीय भाग में निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन पाए जाते हैं –

Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
A) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन
B) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन
C) उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन
D) समशीतोष्ण वन
उत्तर: उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन
व्याख्या: उत्तर-पूर्वी प्रायद्वीपीय भाग और हिमालय की तलहटी में उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन पाए जाते हैं।

प्रश्न 8: भारत में वेलांचली/अनूप वनों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है –

SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
A) यह वन मीठे तथा खारे दोनों प्रकार के पानी में पनप सकते हैं।
B) यह वन पश्चिमी घाट में पाये जाते हैं।
C) यह वन गंगा व ब्रह्मपुत्र नदियों के डेल्टा में सुन्दरबन के नाम से जाने जाते हैं।
D) इन वनों की प्रमुख प्रजातियाँ सुन्दरी, सोनेरेटिया और बुर्गुएरा है।
उत्तर: यह वन पश्चिमी घाट में पाये जाते हैं।
व्याख्या: मैंग्रोव (वेलांचली) वन तटीय और डेल्टाई क्षेत्रों में पाए जाते हैं, पश्चिमी घाट की ऊँचाई पर नहीं।

प्रश्न 9: वन संरक्षण और वन्यजीव संसाधनों के संदर्भ में किस प्रकार के वनों को सबसे मूल्यवान माना गया है – निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुने:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
A) आरक्षित वन (रिजर्व्डं फॉरस्ट)
B) सामान्य वन
C) रक्षित वन (प्रोटेवटेड फॉरेस्ट)
D) अवगीकृत वन
उत्तर: आरक्षित वन (रिजर्व्डं फॉरस्ट)
व्याख्या: आरक्षित वन सबसे सख्त संरक्षित होते हैं, जहां वन्यजीव और संसाधनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रश्न 10: हिमालयी यू वृक्ष (टैक्सस वॉलिचियाना) भारत के किन राज्यों में पाया जाता है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) हिमाचल प्रदेश और कश्मीर
B) सिक्किम और उत्तराखंड
C) हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश
D) सिक्किम और हिमाचल प्रदेश
उत्तर: हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या: हिमालयी यू (टैक्सस) हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।

प्रश्न 11: सालार वन के बारे में सबसे असत्य कथन का चयन करें।

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A) ढोक कथिरा (Dhok Kathira) और धवद (Dhawad) सालार वन के प्रमुख वृक्ष हैं।
B) टीक विशेष रूप से सिर्फ सालार वनों में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला वृक्ष है।
C) सालार वन राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्रों में भी पाए जाते हैं।
D) सालार वृक्षों की प्रचुरता के कारण इन वनों को सालार वन नाम दिया गया है।
उत्तर: टीक विशेष रूप से सिर्फ सालार वनों में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला वृक्ष है।
व्याख्या: टीक मुख्यतः उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है, सालार वनों तक सीमित नहीं।

प्रश्न 12: भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में आर्द्र पर्णपाती वन नहीं पाए जाते हैं –

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
A) पश्चिमी घाट के पूर्वी ढलान
B) प्रायद्वीपीय पठार
C) हिमालय की गिरीपद
D) उत्तरपूर्वी राज्यों
उत्तर: प्रायद्वीपीय पठार
व्याख्या: आर्द्र पर्णपाती वन उत्तर-पूर्वी राज्यों, हिमालय तलहटी और पश्चिमी घाट के पूर्वी ढलानों में पाए जाते हैं।

प्रश्न 13: “शोला” नामक शीतोष्ण वन, निम्नलिखित में से, भारत के किस राज्य में पाए जाते है –

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) पंजाब
B) राजस्थान
C) ओडिशा
D) तमिलनाडु
उत्तर: तमिलनाडु
व्याख्या: शोला वन पश्चिमी घाट की ऊँची पहाड़ियों (नीलगिरि, अन्नामलाई, पालनी) पर पाए जाते हैं, जो तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हैं।

प्रश्न 14: बबूल, खैर और खेजड़ी प्रजाति के वृक्ष निम्नलिखित में से किस वन क्षेत्र में पाए जाते हैं – निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) पर्वतीय वन
B) उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
C) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
D) तटीय व दलदली वन
उत्तर: उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन
व्याख्या: बबूल, खैर और खेजड़ी राजस्थान-गुजरात जैसे शुष्क क्षेत्रों में कांटेदार वनों में पाए जाते हैं।

प्रश्न 15: रोजवुड, महोगोनी और एबनी प्रजाति के पेड़ निम्नलिखित में से किस वन क्षेत्र में पाए जाते हैं – निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
A) पर्वतीय
B) तटीय और दलदली
C) उष्णकटिबंधीय सदाबहार
D) उष्णकटिबंधीय कांटेदार
उत्तर: उष्णकटिबंधीय सदाबहार
व्याख्या: रोजवुड, महोगनी और एबनी उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों (पश्चिमी घाट, अंडमान) में पाए जाते हैं।

प्रश्न 16: हिमालयन यू (टैक्सस वॉलिचियाना) क्या है –

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A) मिट्टी का एक प्रकार जो हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है।
B) हिमाचल प्रदेश का एक लोकगीत
C) एक औषधीय वृक्ष
D) जनजाति का एक प्रकार
उत्तर: एक औषधीय वृक्ष
व्याख्या: हिमालयन यू टैक्सोल निकालने वाला औषधीय वृक्ष है, जो कैंसर उपचार में उपयोगी है।

प्रश्न 17: निम्नलिखित में से कौन सा वृक्ष हिमालयन क्षेत्र में वन की आग को रोकने में सहायक हो सकता है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) तेन्दू
B) माहू
C) रोहडोडेंड्रान
D) चीड़ पाइन
उत्तर: रोहडोडेंड्रान
व्याख्या: रोहडोडेंड्रान (बुरांस) की पत्तियां नमी बनाए रखती हैं, जो वन आग को रोकने में मदद करती हैं।

प्रश्न 18: सदाबहार जंगल (वन) _ में नहीं पाए जाते। (निम्न में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें)

Supervisor(Women) – 2024
A) पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढलानों
B) दक्षिण पश्चिम पंजाब, पश्चिमी राजस्थान
C) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
D) असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
उत्तर: दक्षिण पश्चिम पंजाब, पश्चिमी राजस्थान
व्याख्या: सदाबहार वन भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं, शुष्क पंजाब-राजस्थान में नहीं।

प्रश्न 19: तेंदू, पलाश, बेल, खैर किसके सामान्य वृक्ष हैं –

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
A) आर्द्र पर्णपाती वन
B) शुष्क पर्णपाती वन
C) उष्णकटिबन्धीय कंटीले वन
D) पर्वतीय वन
उत्तर: शुष्क पर्णपाती वन
व्याख्या: तेंदू, पलाश, बेल और खैर शुष्क पर्णपाती वनों (कम वर्षा वाले क्षेत्रों) में पाए जाते हैं।

प्रश्न 20: अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह में अधिकांशतः किस प्रकार के वन पाए जाते हैं –

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
A) उष्णकटिबंधीय शुष्क पतझड़ वन
B) आर्द्र शीतोष्ण वन
C) नम उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
D) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
उत्तर: उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
व्याख्या: अंडमान-निकोबार में भारी वर्षा के कारण उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन प्रमुख हैं।

प्रश्न 21: ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021’ के अनुसार भारत के किस राज्य में इसके भौगोलिक क्षेत्रफल का सर्वाधिक प्रतिशत वन आवरण है –

Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
A) अरुणाचल प्रदेश
B) मिजोरम
C) सिक्किम
D) मणिपुर
उत्तर: मिजोरम
व्याख्या: भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार, राज्यों में भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत में वनावरण सबसे अधिक मिजोरम (85.34%) में है। केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप सबसे आगे है।

प्रश्न 22: समुद्र तल से 500 से 1370 मीटर की ऊँचाई वाले पश्चिमी घाट के पश्चिमी भाग पर पाए जाते हैं –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A) पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन
B) उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन
C) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन
D) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
उत्तर: उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन
व्याख्या: पश्चिमी घाट के निचले पश्चिमी ढाल पर भारी वर्षा के कारण घने उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन पाए जाते हैं, जहां साल भर पत्तियां हरी रहती हैं।

प्रश्न 23: पूर्वी तथा मध्य हिमालय की तलहटी से 1500 मीटर की ऊँचाई तक किस प्रकार का वन पाया जाता है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
A) अल्पाइन वन
B) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
C) उष्णकटिबंधीय सदाबहार पर्वतीय वर्षा वन
D) शीतोष्ण वन
उत्तर: उष्णकटिबंधीय सदाबहार पर्वतीय वर्षा वन
व्याख्या: हिमालय की निचली तलहटी में उच्च वर्षा वाले क्षेत्रों में उष्णकटिबंधीय सदाबहार पर्वतीय वर्षा वन मिलते हैं, जो विविध प्रजातियों से भरपूर होते हैं।

प्रश्न 24: ‘सुन्दरी’ एक महत्त्वपूर्ण प्रजाति है।

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
A) ऊँचे पर्वतीय वनों की
B) उष्णकटिबन्धीय पतझड़ वनों की
C) उष्णकटिबन्धीय कंटिले वनों की
D) मैंग्रोव वनों की
उत्तर: मैंग्रोव वनों की
व्याख्या: सुंदरी वृक्ष मैंग्रोव वनों की प्रमुख प्रजाति है, जो सुंदरबन डेल्टा में प्रचुर मात्रा में पाई जाती है और लकड़ी के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 25: भारत में ऊष्णकटिबन्धीय शुष्क सदाबहार वन पाये जाते हैं :

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
A) केरल तट के सहारे
B) तमिलनाडु तट के सहारे
C) गुजरात तट के सहारे
D) ओडिशा तट के सहारे
उत्तर: केरल तट के सहारे
व्याख्या: केरल तट पर मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में उष्णकटिबंधीय शुष्क सदाबहार वन पाए जाते हैं, जहां पेड़ साल भर हरे रहते हैं लेकिन घने नहीं होते।

प्रश्न 26: इण्डिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार वर्ष 2017 की तुलना में किस राज्य (केन्द्र शासित प्रदेश नहीं) में वन क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है –

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
A) असम
B) केरल
C) कर्नाटक
D) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर: केरल
व्याख्या: ISFR 2019 के अनुसार, प्रतिशत वृद्धि में केरल सबसे आगे रहा, जो वनीकरण प्रयासों का परिणाम है।

प्रश्न 27: राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार मैदानी क्षेत्र में कितने प्रतिशत तक क्षेत्र वनों के अन्तर्गत होना चाहिए –

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
A) 20%
B) 9.32%
C) 3.83%
D) 33%
उत्तर: 20%
व्याख्या: राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में 20% और कुल देश में 33% क्षेत्र वनावरण होना चाहिए।

प्रश्न 28: इण्डिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार उन राज्यों (केन्द्र शासित प्रदेश नहीं) की संख्या जहाँ वन क्षेत्र प्रतिशत मान 10 से कम है, वह है –

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
A) 6
B) 7
C) 8
D) 5
उत्तर: 6
व्याख्या: ISFR 2019 में 6 राज्यों में वनावरण प्रतिशत 10 से कम था, मुख्यतः उत्तरी मैदानी और शुष्क राज्य।

प्रश्न 29: भारत में शंकुधारी वृक्ष किस में पाए जाते हैं।

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
A) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
B) उष्णकटिबंधीय कंटीले वन
C) पर्वतीय वन
D) मैंग्रोव वन
उत्तर: पर्वतीय वन
व्याख्या: हिमालय के उच्च क्षेत्रों में देवदार, चीड़ जैसे शंकुधारी वृक्ष पर्वतीय शीतोष्ण वनों में पाए जाते हैं।

प्रश्न 30: एबोनी वृक्ष किस वनों में मिलते हैं –

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
A) भूमध्यसागरीय
B) उष्णकटिबंधीय सदाबहार
C) पर्णपाती मानसून
D) शंकुधारी सदाबहार
उत्तर: उष्णकटिबंधीय सदाबहार
व्याख्या: एबोनी (काली लकड़ी) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वनों में पाई जाती है, जो मूल्यवान फर्नीचर के लिए उपयोगी है।

प्रश्न 31: पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढालों पर किस प्रकार के वन पाए जाते हैं –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
A) मॉनसूनी
B) उष्णकटिबंधीय सदाबहार
C) सवाना
D) अल्पाइन
उत्तर: उष्णकटिबंधीय सदाबहार
व्याख्या: पश्चिमी घाट के पवनाभिमुख पश्चिमी ढालों पर उच्च वर्षा से उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन विकसित होते हैं।

प्रश्न 32: सुन्दरी और मैंग्रोव वृक्ष पाये जाते हैं –

CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
A) उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वनों में
B) मानसूनी वनों में
C) अर्द्ध शुष्क वनों में
D) ज्वारीय वनों में
उत्तर: ज्वारीय वनों में
व्याख्या: सुंदरी और अन्य मैंग्रोव प्रजातियां ज्वारीय क्षेत्रों में खारे पानी में अनुकूलित होकर पाई जाती हैं।

प्रश्न 33: भारत के किस राज्य में कुल क्षेत्रफल में वनों का क्षेत्रफल (ISFR 2021) प्रतिशत सर्वाधिक है –

A) त्रिपुरा
B) मिज़ोरम
C) नागालैण्ड
D) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर: मिज़ोरम
व्याख्या: ISFR 2021 में मिजोरम का वनावरण प्रतिशत सबसे अधिक है, जो इसकी पहाड़ी और आर्द्र जलवायु का परिणाम है।

प्रश्न 34: उष्ण आर्द्र सदाबहार वन यहाँ नहीं मिलते हैं, वह है –

School Lecturer 2022 Gk (Group E)
A) पश्चिमी घाट के पवन विमुखी ढालों पर
B) पश्चिमी घाट के पवनोन्मुखी ढालों पर
C) नागालैण्ड
D) मणिपुर
उत्तर: पश्चिमी घाट के पवन विमुखी ढालों पर
व्याख्या: पवन विमुखी ढालों पर कम वर्षा होने से उष्ण आर्द्र सदाबहार वन नहीं पाए जाते, जबकि पवनोन्मुखी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मिलते हैं।

प्रश्न 35: मैंग्रोव प्रमुख रूप से कहाँ पाये जाते हैं –

School Lecturer 2022 Geography (Group – B)
A) अरावली श्रृंखला
B) गिर जंगल
C) लक्षद्वीप समूह
D) कृष्णा डेल्टा
उत्तर: कृष्णा डेल्टा
व्याख्या: कृष्णा-गोदावरी डेल्टा में मैंग्रोव वन प्रचुर हैं, जो तटीय सुरक्षा और जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

प्रश्न 36: भारत में सर्वाधिक वनक्षेत्र वाला राज्य हैं।

RSMSSB PTI Grade-III P1
A) अरूणाचल प्रदेश
B) हरियाणा
C) मध्य प्रदेश
D) असम
उत्तर: मध्य प्रदेश
व्याख्या: निरपेक्ष क्षेत्रफल में मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वनक्षेत्र है, जो साल और सागौन वनों के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 37: लाल लकड़ी और ताड़ के पेड़ किस प्रकार के जंगल में पाए जाते हैं –

Librarian Grade III 2022 (Paper 1)
A) टैगा वन
B) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षा वन
C) टुंड्रा वन
D) उष्णकटिबंधीय अर्ध पर्णपाती वन
उत्तर: उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षा वन
व्याख्या: लाल लकड़ी और ताड़ जैसे वृक्ष भारी वर्षा वाले उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षावनों में पनपते हैं।

प्रश्न 38: गंगा और ब्रह्मपुत्र डेल्टाई क्षेत्र के वनों को कहा जाता है –

RSMSSB House Keeper 2022
A) मानसूनी वन
B) सुन्दरबन
C) शंकुधारी वन
D) मोन्टेन वन
उत्तर: सुन्दरबन
व्याख्या: गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के मैंग्रोव वनों को सुंदरबन कहा जाता है, जो रॉयल बंगाल टाइगर का निवास है।

प्रश्न 39: वन रिपोर्ट 2021 के अनुसार देश में कुल वन व वृक्षावरण क्षेत्र में 2019 की तुलना में कितने वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है –

A) 7995 वर्ग किमी.
B) 2261 वर्ग किमी.
C) 5557 वर्ग किमी.
D) 6999 वर्ग किमी.
उत्तर: 7995 वर्ग किमी.
व्याख्या: भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2021 में 2019 की तुलना में कुल वन और वृक्षावरण में 7995 वर्ग किमी की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रश्न 40: भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय कहाँ है –

A) देहरादून
B) शिमला
C) जोरहट
D) इलाहाबाद
उत्तर: देहरादून
व्याख्या: भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) का मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है, जो द्विवार्षिक वन रिपोर्ट जारी करता है।

प्रश्न 41: भारत में भारतीय वन सर्वेक्षण का मुख्यालय कहां स्थित है –

A) देहरादून
B) नैनीताल
C) कोलकाता
D) गुवाहटी
उत्तर: देहरादून
व्याख्या: भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) का मुख्यालय देहरादून (उत्तराखंड) में स्थित है।

प्रश्न 42: विश्व में सबसे अधिक बिकने वाली कैंसर रोधी औषधि भारत में कौन से पौधे से प्राप्त होती है –

REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
A) अर्जुन
B) हिमालयन यव
C) सर्पगंधा
D) अक्सलवुड
उत्तर: हिमालयन यव
व्याख्या: हिमालयन यव (Taxus wallichiana) से टैक्सोल प्राप्त होता है, जो विश्व की सबसे अधिक बिकने वाली कैंसर रोधी दवा है।

प्रश्न 43: भारत में बहुतायत से पाए जाने वाला वन कौन सा है –

REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
A) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
B) उष्णकटिबंधीय काँटेदार वन
C) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
D) पर्वतीय वन
उत्तर: उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
व्याख्या: भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन सबसे अधिक विस्तृत हैं।

प्रश्न 44: निम्नलिखित वनों एवं वृक्षों को सुमेलित कीजिए :

वनवृक्ष
(1) उष्णकटिबन्धीय सदाबहार(a) स्प्रूस
(2) उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती(b) ताड़
(3) पर्वतीय(c) महोगनी
(4) मैंग्रोव(d) साल
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-II
A) (d) (c) (a) (b)
B) (c) (d) (b) (a)
C) (c) (d) (a) (b)
D) (a) (b) (c) (d)
उत्तर: (c) (d) (a) (b)
व्याख्या: सदाबहार – महोगनी, पर्णपाती – साल, पर्वतीय – स्प्रूस, मैंग्रोव – ताड़।

प्रश्न 45: नीलगिरी, अन्नामलाई और पालनी पहाड़ियों में समशीतोष्ण वन कहलाते हैं।

Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
A) शोल
B) पलाश
C) तेंदू
D) खैर
उत्तर: शोल
व्याख्या: पश्चिमी घाट की ऊँची पहाड़ियों (नीलगिरि, अन्नामलाई, पालनी) पर समशीतोष्ण वन शोल कहलाते हैं।

प्रश्न 46: एक औषधीय पौधा, हिमालयन यू (टैक्सस वालचियाना) कहाँ पाया जाता है –

Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
A) हिमाचल प्रदेश और असम
B) हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश
C) हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश
D) हिमाचल प्रदेश और मणिपुर
उत्तर: हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या: हिमालयन यू हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता है।

प्रश्न 47: भारत में राष्ट्रीय वन संरक्षण नीति कब शुरू की गई थी –

Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
A) 1952
B) 1992
C) 1982
D) 1948
उत्तर: 1952
व्याख्या: भारत की पहली राष्ट्रीय वन नीति 1952 में घोषित की गई थी।

प्रश्न 48: निम्न में से कौन सा एक शंकुधारी वन का वृक्ष नहीं है –

Police SI 14 September 2021 (Gk)
A) स्प्रूस
B) लार्च
C) फर
D) महोगनी
उत्तर: महोगनी
व्याख्या: महोगनी उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों का वृक्ष है, जबकि अन्य शंकुधारी (कोनिफर) हैं।

प्रश्न 49: पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष में पारित किया गया था –

A) 1982
B) 1986
C) 1992
D) 1996
उत्तर: 1986
व्याख्या: पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 में पारित किया गया था।

प्रश्न 50: वन संरक्षण अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था –

A) 1986
B) 1990
C) 1980
D) 1988
उत्तर: 1980
व्याख्या: वन संरक्षण अधिनियम 1980 में पारित किया गया था।

प्रश्न 51: भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में मैंग्रोव वन, सदाबहार वन और पर्णपाती वन एक साथ पाए जाते है –

A) उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश
B) दक्षिण-पश्चिम बंगाल
C) दक्षिणी सौराष्ट्र
D) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
उत्तर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
व्याख्या: अंडमान-निकोबार में विविध जलवायु के कारण मैंग्रोव, सदाबहार और पर्णपाती वन एक साथ पाए जाते हैं।

प्रश्न 52: निम्न में से कौनसा सही सुमेलित है – (i) खेजड़ली आंदोलन – अमृता देवी (ii) चिपको आंदोलन – गौरा देवी (iii) अप्पिको आंदोलन – कर्नाटक कूट –

VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
A) (i) तथा (ii)
B) केवल (i)
C) (i) तथा (iii)
D) (i), (ii) तथा (iii)
उत्तर: (i), (ii) तथा (iii)
व्याख्या: खेजड़ली (अमृता देवी), चिपको (गौरा देवी प्रमुख), अप्पिको (कर्नाटक) सभी सही हैं।

प्रश्न 53: निम्नलिखित में से किन नदियों के डेल्टाई भागों में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं – (i) गंगा (ii) गोदावरी (iii) कृष्णा

VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
A) केवल (i)
B) (i), (ii) तथा (iii)
C) (i) तथा (iii)
D) (i) तथा (ii)
उत्तर: (i), (ii) तथा (iii)
व्याख्या: गंगा (सुंदरबन), गोदावरी और कृष्णा के डेल्टा में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं।

प्रश्न 54: निम्नलिखित में से किस प्रकार के वन भारत में सर्वाधिक प्रतिशत क्षेत्र में विस्तृत हैं –

VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
A) उपोष्ण कटिबंधीय पाइन (चीड)
B) शंकुधारी
C) ऊष्ण कटिबंधीय सदावहार
D) ऊष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़
उत्तर: ऊष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़
व्याख्या: भारत में क्षेत्रफल के अनुसार शुष्क पर्णपाती वन सबसे अधिक हैं।

प्रश्न 55: भारत में राष्ट्रीय वन नीति सर्वप्रथम कब घोषित की गई –

A) 1952 ई.
B) 1953 ई.
C) 1936 ई.
D) 1894 ई.
उत्तर: 1894 ई.
व्याख्या: भारत की पहली वन नीति 1894 में घोषित की गई थी।

प्रश्न 56: राष्ट्रीय वन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है –

A) मसूरी
B) नई दिल्ली
C) नागपुर
D) देहरादून
उत्तर: देहरादून
व्याख्या: भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (FRI) देहरादून में स्थित है।

प्रश्न 57: शंकुधारी वनों में वृक्षों की एक महत्वपूर्ण प्रजाति इनमें से कौन सी है –

Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
A) तुलसी
B) अदरक
C) देवदार
D) काला जीरा
उत्तर: देवदार
व्याख्या: देवदार हिमालयी शंकुधारी वनों की प्रमुख प्रजाति है।

प्रश्न 58: भारत में मुख्यतः कितने प्रकार के वन पाए जाते हैं –

Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
A) 3
B) 5
C) 7
D) 8
उत्तर: 5
व्याख्या: भारत में मुख्यतः 5 प्रकार के वन हैं – सदाबहार, पर्णपाती, कांटेदार, पर्वतीय और मैंग्रोव।

प्रश्न 59: प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस किस तारीख को मनाया जाता है –

Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
A) 2 जून को
B) 7 जून को
C) 10 जून को
D) 5 जून को
उत्तर: 5 जून को
व्याख्या: विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है।

प्रश्न 60: भारतीय वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है –

Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
A) देहरादून
B) भोपाल
C) जयपुर
D) दिल्ली
उत्तर: देहरादून
व्याख्या: भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (FRI) देहरादून में स्थित है।

प्रश्न 61: निम्नलिखित में से कौन सी विधि भू–संसाधनों के संरक्षण से संबंधित नहीं है –

Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)
A) अतिचारण पर रोक
B) भूमि पुनरोद्धार
C) उर्वरकों का विनियमित उपयोग
D) वनोन्मूलन (डिफॉरेस्टेशन)
उत्तर: वनोन्मूलन (डिफॉरेस्टेशन)
व्याख्या: वनोन्मूलन भू-संसाधनों का ह्रास करता है, जबकि अन्य विधियां जैसे अतिचारण रोकना, भूमि सुधार और उर्वरक नियंत्रण संरक्षण में सहायक हैं।

प्रश्न 62: निम्नलिखित में से कौन वनों की कटाई का परिणाम है –
A. वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड सांद्रता में वृद्धि
B. जैव विविधता की हानि
C. ग्रीनहाउस प्रभाव
D. मृदा अपरदन
E. जनसंख्या वृद्धि

A) A, B, C और D
B) केवल A, B और C
C) केवल A, B और D
D) उपरोक्त सभी
उत्तर: A, B, C और D
व्याख्या: वन कटाई से CO2 बढ़ता है, जैव विविधता नष्ट होती है, ग्रीनहाउस प्रभाव बढ़ता है और मृदा अपरदन होता है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि इसका प्रत्यक्ष परिणाम नहीं है।

प्रश्न 63: निम्नलिखित अधिनियमों पर विचार कीजिये:
1. वन (संरक्षण) अधिनियम
2. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम
3. पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम
4. वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम
उपरोक्त अधिनियमों के अधिनियमन का सही कालानुक्रमिक क्रम क्या है –

A) 2 – 4 – 1 – 3
B) 2 – 1 – 4 – 3
C) 3 – 1 – 4 – 2
D) 3 – 4 – 1 – 2
उत्तर: 2 – 4 – 1 – 3
व्याख्या: वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972, वायु अधिनियम 1981, वन संरक्षण अधिनियम 1980, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 में लागू हुए।

प्रश्न 64: निम्न में से कौन से राज्य का वनआच्छादित क्षेत्र अधिकतम है –

A) मध्य प्रदेश
B) अरुणाचल प्रदेश
C) असम
D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर: मध्य प्रदेश
व्याख्या: निरपेक्ष क्षेत्रफल में मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा वन क्षेत्र है, जो साल और सागौन जैसे मूल्यवान वनों से समृद्ध है।

प्रश्न 65: कौन सा अजैव संसाधन नहीं है –

Reet 2015 level-2 SST
A) मृदा
B) चट्टान
C) पौधे
D) खनिज
उत्तर: पौधे
व्याख्या: पौधे जैविक (बायोटिक) संसाधन हैं क्योंकि वे जीवित हैं, जबकि मृदा, चट्टान और खनिज अजैविक (एबायोटिक) हैं।

प्रश्न 66: भारत के किस प्रदेश में ऊष्ण कटिबंधीय वर्षावन मिलते हैं –

Reet 2015 level-2 SST
A) मालवा का पठार
B) कर्नाटक
C) पूर्वी घाट
D) उत्तर-पूर्वी भारत
उत्तर: उत्तर-पूर्वी भारत
व्याख्या: उत्तर-पूर्वी भारत में उच्च वर्षा वाले क्षेत्रों में घने उष्णकटिबंधीय वर्षावन पाए जाते हैं।

प्रश्न 67: निम्न कथनों को सुमेलित कीजिए –

दिवसतिथि
अ. पृथ्वी दिवस1. 22 अप्रैल
ब. विश्व पर्यावरण दिवस2. 5 जून
स. ओजोन परत संरक्षण दिवस3. 16 सितम्बर
द. विश्व वन दिवस4. 21 मार्च
A) 1, 2, 3, 4
B) 2, 3, 1, 4
C) 3, 2, 1, 4
D) 3, 1, 2, 4
उत्तर: 1, 2, 3, 4
व्याख्या: पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल, पर्यावरण दिवस 5 जून, ओजोन दिवस 16 सितंबर और वन दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है।

प्रश्न 68: ‘संुदरी’ निम्न में से कौनसे वनों की एक महत्वपूर्ण प्रजाती है –

A) पर्वतीय वनस्पति की
B) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन की
C) कंटीली झांडियों की
D) मैंग्रोव वन की
उत्तर: मैंग्रोव वन की
व्याख्या: सुंदरी मैंग्रोव वनों की प्रमुख प्रजाति है जो सुंदरबन में प्रचुर है और इस क्षेत्र का नामकरण का कारण है।

प्रश्न 69: राष्ट्रीय वन नीति-1952 (1988 में संशोधित) के अनुसार देश के कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन होने आवश्यक है –

A) 23%
B) 27%
C) 33%
D) 38%
उत्तर: 33%
व्याख्या: राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार देश के कुल क्षेत्र का 33% वनावरण होना चाहिए ताकि पारिस्थितिक संतुलन बना रहे।

प्रश्न 70: स्वतंत्रता के पश्चात् देश में राष्ट्रीय वन नीति की घोषणा सर्वप्रथम कब की गई –

A) 1948
B) 1952
C) 1963
D) 1968
उत्तर: 1952
व्याख्या: भारत की पहली राष्ट्रीय वन नीति 1952 में घोषित की गई, जिसे 1988 में संशोधित किया गया।

प्रश्न 71: निम्नलिखित में से किन नदियों के डेल्टाई भागों में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं –
गंगा
गोदावरी
महानदी
कृष्णा

A) केवल 1 और 2
B) केवल 1, 2 और 3
C) केवल 1, 3 और 4
D) उपर्युक्त सभी।
उत्तर: उपर्युक्त सभी।
व्याख्या: गंगा-ब्रह्मपुत्र, महानदी, गोदावरी और कृष्णा डेल्टा में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं, जो तटीय सुरक्षा प्रदान करते हैं।

प्रश्न 72: चंदन, आँवला, महुआ, सागोन, बाँस आदि प्रजातियों के वृक्ष किस प्रकार के वनों में पाए जाते हैं –

A) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (Tropical evergreen forest)
B) शीतोष्ण-कटिबंधीय सदाबहार वन (Temperate evergreen forest)
C) आर्द्र पर्णपाती वन (Wet deciduous forest)
D) शुष्क पर्णपाती वन (Dry deciduous forest)
उत्तर: आर्द्र पर्णपाती वन (WET DECIDUOUS FOREST)
व्याख्या: सागौन, महुआ, बांस जैसी प्रजातियां आर्द्र पर्णपाती वनों में पाई जाती हैं जो मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों में फैले हैं।

प्रश्न 73: उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन (Tropical evergreen forest) भारत के किन-किन क्षेत्रों में पाए जाते हैं –
कथन-1: पश्चिमी घाट के पूर्वी ढाल पर
कथन-2: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में
कथन-3: अरावली पर्वत शृंखला पर
कथन-4: उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाड़ियों पर

A) केवल 1 और 2
B) केवल 1, 2 और 3
C) केवल 2 और 4
D) केवल 3 और 4
उत्तर: केवल 2 और 4
व्याख्या: उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन अंडमान-निकोबार और उत्तर-पूर्वी पहाड़ियों में उच्च वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

प्रश्न 74: निम्नलिखित में से किस राज्य में वनों का प्रतिशत सर्वाधिक है –

A) त्रिपुरा
B) उत्तराखंड
C) मिज़ोरम
D) सिक्किम
उत्तर: मिज़ोरम
व्याख्या: भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत में मिजोरम में सबसे अधिक वनावरण है।

प्रश्न 75: वनस्पतियों की विविधता (Diversity of flora) का/के प्रमुख कारण है/हैं-
कारण-1: मृदा में विविधता
कारण-2: तापमान में अंतर
कारण-3: नदियों के जल की मात्रा में अंतर

A) केवल 1
B) केवल 1 और 2
C) केवल 2 और 3
D) केवल 1 और 3
उत्तर: केवल 1 और 2
व्याख्या: वनस्पति विविधता मुख्यतः मृदा प्रकार और तापमान भिन्नता से प्रभावित होती है, जबकि जल मात्रा अप्रत्यक्ष कारक है।

प्रश्न 76: गंगा-ब्रह्मपुत्र के डेल्टाई क्षेत्रों में किस वृक्ष की अधिकता के कारण इसे ‘सुंदरवन’ कहा जाता है

A) चंदन
B) शीशम
C) सुन्दरी
D) इनमें से सभी
उत्तर: सुन्दरी
व्याख्या: सुंदरी वृक्ष की प्रचुरता के कारण गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा को सुंदरबन नाम दिया गया है।

प्रश्न 77: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (वार्षिक वर्षा)सूची-II (वनों के प्रकार)
A. 100 से 200 सेमी.1. उष्ण आर्द्र सदाबहार वन
B. 50 से 100 सेमी.2. उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन
C. 50 सेमी. से कम3. उष्णकटिबंधीय शुष्क वन
D. 200 सेमी. से अधिक4. मरुस्थलीय एवं अर्द्ध मरुस्थलीय वन
A) A → 2, B → 3, C → 1, D → 4
B) A → 2, B → 3, C → 4, D → 1
C) A → 1, B → 4, C → 3, D → 2
D) A → 2, B → 3, C → 4, D → 1
उत्तर: A → 2, B → 3, C → 4, D → 1
व्याख्या: 200+ सेमी पर सदाबहार, 100-200 पर पर्णपाती, 50-100 पर शुष्क पर्णपाती और <50 पर कंटीली वनस्पति पाई जाती है।

प्रश्न 78: पश्चिमी घाट पर पायी जाने वाली वनस्पति का प्रकार है –

A) सदाहरित
B) अल्पाइन
C) सवाना
D) पर्णपाती
उत्तर: सदाहरित
व्याख्या: पश्चिमी घाट के पवनाभिमुख ढालों पर उच्च वर्षा से सदाबहार वन पाए जाते हैं।

प्रश्न 79: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (वन प्रकार)सूची-II (प्रदेश)
A. उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती1. अरुणाचल प्रदेश
B. उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती2. सह्याद्री
C. अल्पाइन3. मध्य गंगा मैदान
D. उष्णकटिबंधीय सदाबहार4. तराई
A) A → 4, B → 3, C → 1, D → 2
B) A → 4, B → 2, C → 1, D → 3
C) A → 1, B → 3, C → 2, D → 4
D) A → 3, B → 1, C → 4, D → 2
उत्तर: A → 4, B → 3, C → 1, D → 2
व्याख्या: आर्द्र पर्णपाती तराई में, शुष्क पर्णपाती मध्य गंगा में, अल्पाइन अरुणाचल में और सदाबहार सह्याद्री में पाए जाते हैं।

प्रश्न 80: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-Iसूची-II
सागौन1. हिमालय की तराई
देवदार2. मध्य भारत
सुन्दरी3. सुन्दर वन
सिनकोना4. हिमालय के उच्च पर्वतीय क्षेत्र
A) A → 1, B → 4, C → 3, D → 2
B) A → 3, B → 2, C → 1, D → 4
C) A → 4, B → 1, C → 3, D → 2
D) A → 2, B → 3, C → 4, D → 1
उत्तर: A → 2, B → 3, C → 4, D → 1
व्याख्या: सागौन मध्य भारत में, देवदार उच्च हिमालय में, सुंदरी सुंदरबन में और सिनकोना तराई क्षेत्र में पाया जाता है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment