राजस्थान विधानसभा MCQ
प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन राजस्थान राज्य सरकार में सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग के वर्तमान कैबिनेट मंत्री हैं (जून 2025 के अनुसार) –
RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)A) जोराराम कुमावत
B) कन्हैया लाल
C) अविनाश गहलोत
D) मदन दिलावर
उत्तर: अविनाश गहलोत
भाजपा शासित राजस्थान सरकार में जून 2025 तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से जुड़े विभाग का प्रभार कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत संभाल रहे हैं।
प्रश्न 2: राजस्थान सरकार के अंतर्गत गृह रक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री कौन हैं (जून 2025 के अनुसार) –
RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)A) बाबू लाल खराड़ी
B) सुरेश सिंह रावत
C) अविनाश गहलोत
D) किरोड़ी लाल
उत्तर: बाबू लाल खराड़ी
राजस्थान सरकार के जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी कर रहे हैं।
प्रश्न 3: 16वीं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष (जून, 2025 के अनुसार) कौन हैं –
RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)A) कैलाश चंद्र मेघवाल
B) दीपेंद्र सिंह शेखावत
C) वासुदेव देवनानी
D) रामनिवास मिर्धा
उत्तर: वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी 2025 में राजस्थान विधानसभा के स्पीकर के पद पर कार्यरत हैं।
प्रश्न 4: राजस्थान सरकार के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री (जून 2025 के अनुसार) कौन हैं –
RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)A) मदन दिलावर
B) गजेन्द्र सिंह
C) जोगाराम पटेल
D) किरोड़ी लाल
उत्तर: मदन दिलावर
जून 2025 तक राजस्थान सरकार में स्कूल शिक्षा विभाग का प्रभार मदन दिलावर के पास है।
प्रश्न 5: राजस्थान में विज्ञान और तकनीकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौन (सितम्बर, 2024 में) है –
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift II)A) कल राज मिश्र
B) भूपेन्द्र यादव
C) संजय शर्मा
D) भजन लाल शर्मा
उत्तर: संजय शर्मा
सितंबर 2024 तक संजय शर्मा राजस्थान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्यरत हैं।
प्रश्न 6: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा 16वीं विधानसभा में किस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं –
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
Animal Attendant 2023 Exam (December 3 Shift I)A) सांगानेर
B) शाहपुरा
C) सिवाना
D) राजसमन्द
उत्तर: सांगानेर
2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भजन लाल शर्मा सांगानेर क्षेत्र से विधायक चुने गए।
प्रश्न 7: नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: राज्यपाल केवल उन्हीं व्यक्तियों को मंत्री नियुक्त करता है जिनकी सिफारिश मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है।
कथन II: मुख्यमंत्री मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन और फेरबदल करते हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
Prahari 2024 Shift 2A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं
B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं
C) कथन I सही है लेकिन कथन II गलत है
D) कथन I गलत है लेकिन कथन II सही है
उत्तर: कथन I और कथन II दोनों सही हैं
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार राज्यपाल मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सिफारिश पर करता है, जबकि विभागों का वितरण और पुनर्वितरण मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है।
प्रश्न 8: नवम्बर 2024 के अंत तक, राजस्थान की मंत्रिपरिषद् में कितनी महिलाएँ थीं –
Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024A) केवल 1
B) केवल 2
C) केवल 3
D) केवल 5
उत्तर: केवल 2
नवंबर 2024 तक राजस्थान मंत्रिपरिषद में दो महिलाएं शामिल हैं: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार (सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग)।
प्रश्न 9: वर्तमान(16वीं विधानसभा) में राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष कौन है –
A) गजेन्द्र सिंह
B) कन्हैयालाल
C) वासुदेव देवनानी
D) प्रेमचन्द बैरवा
उत्तर: वासुदेव देवनानी
अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी 16वीं विधानसभा में स्पीकर हैं। पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ प्रोटेम स्पीकर थे, जो अस्थायी भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न 10: राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में श्री भजन लाल शर्मा के पास जिस विभाग का कार्यभार नहीं है –
A) कार्मिक विभाग
B) गृह विभाग
C) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
D) सार्वजनिक निर्माण विभाग
उत्तर: सार्वजनिक निर्माण विभाग
भजन लाल शर्मा के पास कार्मिक, आबकारी, गृह, आयोजना, सामान्य प्रशासन, नीति निर्धारण, सूचना एवं जनसंपर्क तथा एसीबी जैसे विभाग हैं, लेकिन सार्वजनिक निर्माण नहीं।
प्रश्न 11: राजस्थान के नव-नियुक्त जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और भू-जल विभाग के मंत्री हैं –
A) श्री जोराराम कुमावत
B) श्री सुरेश सिंह रावत
C) श्री कन्हैयालाल
D) श्री सुरेश सिंह रावत
उत्तर: श्री कन्हैयालाल
कन्हैयालाल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभागों के मंत्री हैं।
प्रश्न 12: 16वें राजस्थान विधान सभा चुनाव, 2023 के दौरान, किस दल के प्रत्याशी की मृत्यु के कारण करनपुर विधान सभा का निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव स्थगित किया गया था –
A) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
B) बहुजन समाज पार्टी
C) राष्ट्रीय लोक दल
D) भारतीय जनता पार्टी
उत्तर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुनर की मृत्यु के कारण करनपुर सीट पर चुनाव स्थगित हुआ। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रश्न 13: राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या कितनी है –
उत्तर: 25
मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्रियों सहित मंत्रिपरिषद में कुल 25 सदस्य हैं। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के इस्तीफा के बाद संख्या 24 हो गई, जिन्हें श्रीकरणपुर से 11,283 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
प्रश्न 14: राजस्थान विधानसभा (16वीं) में महिला विधायकों की संख्या है –
उत्तर: 20
16वीं विधानसभा में कुल 20 महिला विधायक चुनी गईं, जिनमें 9 भाजपा, 9 कांग्रेस और 2 निर्दलीय शामिल हैं।
प्रश्न 15: राजस्थान के उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा का विधान सभा चुनाव क्षेत्र कौन सा है –
A) बांसवाड़ा
B) दूदू
C) सांगानेर
D) लालसोट
उत्तर: दूदू
भजन लाल शर्मा सांगानेर से, दिया कुमारी विद्याधर नगर से तथा प्रेमचंद बैरवा दूदू से विधायक हैं।
प्रश्न 16: राजस्थान में पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री कौन हैं –
A) श्री जोराराम कुमावत
B) श्री सुरेश सिंह रावत
C) श्री बाबूलाल खराड़ी
D) श्री सुरेश सिंह रावत
उत्तर: श्री जोराराम कुमावत
जोराराम कुमावत पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन तथा देवस्थान विभागों के मंत्री हैं।
प्रश्न 17: पंचायती राज मंत्री कौन हैं
A) श्री कन्हैयालाल
B) श्री जोगाराम पटेल
C) श्री सुरेश सिंह रावत
D) श्री मदन दिलावर
उत्तर: श्री मदन दिलावर
मदन दिलावर स्कूल शिक्षा, पंचायती राज तथा संस्कृत शिक्षा विभागों के मंत्री हैं।
प्रश्न 18: पर्यटन विभाग और देवस्थान विभाग का मंत्री किसे नियुक्त किया गया है –
A) सुश्री दिया कुमारी
B) श्री मदन दिलावर
C) श्री सुरेश सिंह रावत
D) श्री किरोडी लाल
उत्तर: सुश्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी वित्त, पर्यटन, कला-साहित्य-संस्कृति एवं पुरातत्व, सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभागों की मंत्री हैं।
प्रश्न 19: चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री कौन हैं –
A) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
B) श्री गजेन्द्र सिंह
C) श्री सुरेश सिंह रावत
D) श्री किरोडी लाल
उत्तर: श्री गजेन्द्र सिंह
गजेन्द्र सिंह खींवसर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) विभागों के मंत्री हैं।
प्रश्न 20: उद्योग एवं वाणिज्य विभाग किस मंत्री के पास है –
A) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
B) श्री मदन दिलावर
C) श्री सुरेश सिंह रावत
D) श्री किरोडी लाल
उत्तर: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, युवा मामले एवं खेल, कौशल-नियोजन एवं उद्यमिता तथा सैनिक कल्याण विभागों के मंत्री हैं।
प्रश्न 21: कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मंत्री कौन हैं –
A) श्री कन्हैयालाल
B) श्री जोगाराम पटेल
C) श्री अविनाश गहलोत
D) श्री किरोडी लाल
उत्तर: श्री किरोडी लाल
किरोड़ी लाल मीणा कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा तथा जन अभियोग निराकरण विभागों के मंत्री हैं।
प्रश्न 22: परिवहन विभाग का मंत्री किसे नियुक्त किया गया है –
A) डॉ. प्रेमचन्द बैरवा
B) श्री गजेन्द्र सिंह
C) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
D) श्री कन्हैयालाल
उत्तर: डॉ. प्रेमचन्द बैरवा
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा, आयुष, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग सौंपे गए हैं।
प्रश्न 23: दिया कुमारी कौन से विभाग की मंत्री है –
A) वित्त विभाग
B) पर्यटन विभाग
C) कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
D) उपरोक्त सभी
उत्तर: उपरोक्त सभी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वित्त, पर्यटन, कला-साहित्य-संस्कृति एवं पुरातत्व, सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग मिले हैं।
प्रश्न 24: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत सम्पन्न हुए चुनाव में कितने प्रतिशत मतदान हुआ –
A) 65.65
B) 72.58
C) 67.56
D) 75.45
उत्तर: 75.45
25 नवंबर 2023 को राजस्थान विधानसभा चुनाव में 75.45% मतदान दर्ज हुआ, जिसमें पोस्टल बैलेट के 0.83% शामिल हैं। ईवीएम से 74.62% मतदान हुआ, पुरुषों में 74.53% तथा महिलाओं में 74.72%। यह 2018 के 74.06% से अधिक है।
प्रश्न 25: राज्यपाल राजस्थान विधानसभा को संविधान के किस अनुच्छेद के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर विघटित कर सकता है –
उत्तर: 174
अनुच्छेद 174 के तहत राज्यपाल को विधानसभा सत्र बुलाने, स्थगित करने या विघटित करने की शक्ति प्राप्त है।
प्रश्न 26: राजस्थान की पहली महिला मंत्री कौन थीं –
RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)A) वसुन्धरा राजे
B) यशोदा देवी
C) दिया कुमारी
D) कमला बेनीवाल
उत्तर: कमला बेनीवाल
व्याख्या: कमला बेनीवाल 1954 में मात्र 27 वर्ष की आयु में राजस्थान की पहली महिला मंत्री बनीं। वे सुखाड़िया मंत्रिमंडल में शामिल हुई थीं।
प्रश्न 27: राज्य की मंत्रिपरिषद के संबंध में सही कथन को पहचानिए –
PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) – 2024A) इसकी न्यूनतम सदस्य संख्या 12 है।
B) यह राज्यपाल को उसके सभी कृत्यों के निष्पादन में सलाह देती है।
C) राज्यपाल को इसकी सलाह अंततः बाध्यकारी होती है।
D) यह राज्य-विधानमंडल के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है।
उत्तर: इसकी न्यूनतम सदस्य संख्या 12 है।
व्याख्या: 91वें संविधान संशोधन (2003) के अनुसार मंत्रिपरिषद की न्यूनतम संख्या 12 रखी गई है। सामूहिक उत्तरदायित्व केवल विधानसभा के प्रति होता है, न कि पूरे विधानमंडल के प्रति।
प्रश्न 28: मंत्रिपरिषद् की शक्तियों में शामिल है:
A) विधानसभा को भंग करना
B) नीति निर्माण और कानून निर्माण में भूमिका
C) राज्यपाल की नियुक्ति करना
D) महाधिवक्ता को बर्खास्त करना
उत्तर: नीति निर्माण और कानून निर्माण में भूमिका
प्रश्न 29: महाधिवक्ता की नियुक्ति के लिए कौन सा अनुच्छेद प्रावधान करता है –
A) अनुच्छेद 163
B) अनुच्छेद 165
C) अनुच्छेद 177
D) अनुच्छेद 352
उत्तर: अनुच्छेद 165
प्रश्न 30: संसदीय सचिव की नियुक्ति कौन करता है –
A) राज्यपाल
B) मुख्यमंत्री
C) विधानसभा अध्यक्ष
D) केबिनेट समिति
उत्तर: मुख्यमंत्री
प्रश्न 31: मंत्रिपरिषद् के सामूहिक उत्तरदायित्व का उल्लेख किस अनुच्छेद में है –
A) अनुच्छेद 163
B) अनुच्छेद 164(1)
C) अनुच्छेद 164(2)
D) अनुच्छेद 165
उत्तर: अनुच्छेद 164(2)
प्रश्न 32: केबिनेट मंत्रियों की क्या विशेषता है –
A) वे स्वतंत्र प्रभार के साथ कार्य करते हैं।
B) वे महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख होते हैं।
C) वे केबिनेट के सदस्य नहीं होते।
D) वे संसदीय सचिव के रूप में कार्य करते हैं।
उत्तर: वे महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख होते हैं।
प्रश्न 33: मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है –
A) विधानसभा
B) मुख्यमंत्री
C) राज्यपाल
D) केबिनेट समिति
उत्तर: राज्यपाल
व्याख्या: औपचारिक रूप से राज्यपाल मंत्रियों की नियुक्ति करता है, लेकिन वास्तव में यह मुख्यमंत्री की सलाह पर होता है।
प्रश्न 34: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार राज्य में मंत्रिपरिषद् की व्यवस्था की गई है –
A) अनुच्छेद 162
B) अनुच्छेद 163
C) अनुच्छेद 164
D) अनुच्छेद 165
उत्तर: अनुच्छेद 163
प्रश्न 35: मंत्रिपरिषद् के फेरबदल का अधिकार किसे है –
A) राज्यपाल को
B) मुख्यमंत्री को
C) स्पीकर को
D) विधानसभा में बहुमत वाले दल को
उत्तर: मुख्यमंत्री को
प्रश्न 36: मंत्रिपरिषद् की अध्यक्षता व उसका कार्य संचालन किया जाता है-
A) राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा
B) राज्य के राज्यपाल द्वारा
C) विधानसभा अध्यक्ष द्वारा
D) विधानपरिषद् के अध्यक्ष द्वारा
उत्तर: राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा
प्रश्न 37: राज्य मंत्रिपरिषद् में सिर्फ-
A) राज्य स्तर के मंत्री होते हैं।
B) केबिनेट स्तर के मंत्री होते हैं।
C) उपमंत्री होते हैं।
D) उपर्युक्त तीनों स्तर के मंत्री होते हैं।
उत्तर: उपर्युक्त तीनों स्तर के मंत्री होते हैं।
व्याख्या: मंत्रिपरिषद में केबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्य मंत्री और उप-मंत्री (राज्य मंत्री) तीनों स्तर शामिल हो सकते हैं।
प्रश्न 38: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. भारत में राज्य की मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से तथा व्यक्तिगत रूप से भी राज्य की विधानसभा के प्रति उत्तरदायी है।
2. राज्य के राज्यपाल के पास राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों तथा राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को नियुक्त करने की शक्ति होती है।
A) केवल 1
B) केवल 2
C) दोनों 1 और 2
D) न ही 1 और न ही 2
उत्तर: न ही 1 और न ही 2
व्याख्या: मंत्रिपरिषद केवल सामूहिक रूप से विधानसभा के प्रति उत्तरदायी होती है, व्यक्तिगत रूप से नहीं। राज्यपाल न तो PSC सदस्यों और न ही हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति करता है।
प्रश्न 39: निंदा प्रस्ताव और अविश्वास प्रस्ताव में अंतर के बारे में निम्न में से कौन से कथन सही हैं –
A) 1, 3 और 4
B) 1, 2 और 4
C) 2, 3 और 4
D) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: 1, 2, 3 और 4
प्रश्न 40: राजस्थान सरकार में मंत्रिपरिषद् में सदस्यों की अधिकतम संख्या क्या हो सकती है –
Junior Instructor (Wireman) Exam 2024उत्तर: 30
व्याख्या: राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं → 15% = 30 (मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 30 मंत्री)
प्रश्न 41: राज्य की मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है –
Junior Instructor (WCS) Exam 2024A) मुख्यमंत्री के प्रति
B) राज्यपाल के प्रति
C) राज्य विधानसभा के प्रति
D) राष्ट्रपति के प्रति
उत्तर: राज्य विधानसभा के प्रति
प्रश्न 42: राजस्थान की मंत्रिपरिषद की न्यूनतम सदस्य-संख्या है –
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) – 2024उत्तर: 12
प्रश्न 43: निम्नांकित में से कौन सा कथन गलत है –
Assistant Professor (College Education) – 2023 Paper-IIIA) 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद…
B) 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद… महिला मंत्रियों की संख्या… सात से कम नहीं होगी।
C) कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला मंत्री थी।
D) 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद… तीस से अधिक नहीं होगी।
उत्तर: 91वें संवैधानिक संशोधन के बाद… महिला मंत्रियों की संख्या… सात से कम नहीं होगी।
व्याख्या: संविधान में महिला मंत्रियों की न्यूनतम संख्या का कोई प्रावधान नहीं है।
प्रश्न 44: राजस्थान की प्रथम महिला कौन है, जिन्हें राजस्थान के मंत्रिमण्डल में स्थान मिला –
A) गिरिजा व्यास
B) सुमित्रा सिंह
C) विद्या पाठक
D) कमला बेनीवाल
उत्तर: कमला बेनीवाल
प्रश्न 45: राजस्थान की मंत्रिपरिषद् की न्यूनतम सदस्य संख्या क्या हो सकती है –
RAS (Pre) Exam – 2023उत्तर: 12
प्रश्न 46: भारत के संविधान के अनुसार, राजस्थान की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या कितने से अधिक नहीं हो सकती –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group BA) 30 से
B) 15 से
C) 20 से
D) 29 से
उत्तर: 30 से
व्याख्या: 91वाँ संविधान संशोधन (2003) के अनुसार राजस्थान विधानसभा के 200 सदस्यों का 15% = अधिकतम 30 मंत्री (मुख्यमंत्री सहित)।
प्रश्न 47: राज्य मंत्रिपरिषद् अपने पद पर बना रहता है ______ के प्रसाद पर्यंत।
CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-2A) पार्टी अध्यक्ष
B) राज्यपाल
C) मुख्यमंत्री
D) स्पीकर
उत्तर: राज्यपाल
व्याख्या: अनुच्छेद 164(1) – मंत्री राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत पद पर रहते हैं।
प्रश्न 48: निम्नलिखित में कौनसा कथन असत्य है –
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1A) राजस्थान के सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री हैं।
B) राजस्थान में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री हो सकते हैं।
C) कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग होते हैं।
D) राजस्थान सरकार में वर्तमान में कोई उपमंत्री नहीं है।
उत्तर: राजस्थान के सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री हैं।
प्रश्न 49: निम्नांकित में से कौन राजस्थान में मंत्रिपरिषद की बैठक का स्थान और समय निर्दिष्ट करता है –
Head Master (Sanskrit Edu.) – 2021 (PAPER-I)A) मुख्य सचेतक
B) मुख्यमंत्री
C) संसदीय कार्य मंत्री
D) राज्यपाल
उत्तर: मुख्यमंत्री
प्रश्न 50: निम्नांकित में से बीस सूत्रीय कार्यक्रम की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की एक वर्ष में कितनी बैठकें आयोजित की जानी चाहिए –
Evaluation Officer 2020उत्तर: दो
प्रश्न 51: राज्य मंत्री परिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी है –
A) विधानसभा के प्रति
B) लोकसभा के प्रति
C) मुख्यमंत्री के प्रति
D) राज्यपाल के प्रति
उत्तर: विधानसभा के प्रति
प्रश्न 52: निम्नलिखित में से कौन सा राज्य मंत्रिपरिषद का कार्य नहीं है –
A) सरकार की नीति तय करना
B) उच्च स्तरीय नियुक्ति के समय राज्यपाल को सलाह देना
C) बजट का गठन करना
D) बहुमत के लिए समय सीमा तय करना / सलाह देना
उत्तर: बहुमत के लिए समय सीमा तय करना / सलाह देना
प्रश्न 53: राज्य मंत्री परिषद जवाबदेही होती है –
Gram Sevak 2016A) राज्य विधान सभा के प्रति
B) भारतीय संसद के प्रति
C) राज्यपाल के प्रति
D) राष्ट्रपति के प्रति
उत्तर: राज्य विधान सभा के प्रति
प्रश्न 54: मंत्रिपरिषद की कार्यकुशलता के लिए आवश्यक है –
A) मंत्रियों का परस्पर सहयोग
B) मुख्यमंत्री का प्रवीण नेतृत्व
C) मंत्रिमंडल सचिवालय का सहयोग
D) उपरोक्त सभी
उत्तर: उपरोक्त सभी
प्रश्न 55: राज्य में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की न्यूनतम संख्या कितने से कम नहीं होनी चाहिए –
उत्तर: 12
प्रश्न 56: संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य मंत्रिपरिषद (STATE CABINET) के बारे में बताया गया है-
उत्तर: 163
प्रश्न 57: राज्य मंत्रिमण्डल के मंत्रिगण अपने पद पर बने रहते हैं –
A) विधानसभा अध्यक्ष के प्रसाद पर्यंत
B) राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत
C) मुख्यमंत्री के प्रसाद पर्यंत
D) राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत
उत्तर: राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत
प्रश्न 58: राजस्थान में मंत्रि परिषद् में सदस्यों की अधिकतम संख्या हो सकती है –
A) 15
B) 20
C) 30
D) कोई सीमा नहीं
उत्तर: 30
प्रश्न 59: संविधान संशोधन (इकयानवें) अधिनियम, 2003 के अनुसार राज्य मंत्रिपरिषद् की अधिकतम संख्या क्या होनी चाहिए –
A) विधानसभा के कुल सदस्यों का 10 प्रतिशत
B) विधानसभा के कुल सदस्यों का 12 प्रतिशत
C) विधानसभा के कुल सदस्यों का 15 प्रतिशत
D) विधानसभा के कुल सदस्यों का 20 प्रतिशत
उत्तर: विधानसभा के कुल सदस्यों का 15 प्रतिशत
प्रश्न 60: कौन सा अनुच्छेद स्पष्ट करता है कि ‘राज्य विधानसभा के प्रति मंत्रिपरिषद का सामूहिक उत्तरदायित्व होगा’ –
A) अनुच्छेद 158
B) अनुच्छेद 161
C) अनुच्छेद 162
D) अनुच्छेद 164
उत्तर: अनुच्छेद 164
प्रश्न 61: केंद्र की तरह ही राज्य मंत्रिपरिषद के कितने वर्ग हैं –
उत्तर: 3
व्याख्या: 1. कैबिनेट मंत्री, 2. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 3. राज्य मंत्री (उप-मंत्री)
प्रश्न 62: राज्यपाल एवं मंत्रिपरिषद के बीच संवाद की कड़ी (सेतु) का कार्य करता है –
A) मुख्यमंत्री
B) राज्यपाल का सचिव
C) केबिनेट सचिव
D) राज्य जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर: मुख्यमंत्री
प्रश्न 63: राज्य मंत्रिपरिषद की बैठकों की अध्यक्षता व उसका कार्य संचालन किया जाता है –
A) राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा
B) राज्य के राज्यपाल द्वारा
C) विधानसभा अध्यक्ष द्वारा
D) राष्ट्रपति द्वारा
उत्तर: राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा
प्रश्न 64: राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों (मंत्रियों) की नियुक्ति की जाती है –
A) मुख्यमंत्री द्वारा
B) विधानसभाध्यक्ष द्वारा
C) राज्यपाल द्वारा
D) राष्ट्रपति द्वारा
उत्तर: राज्यपाल द्वारा
प्रश्न 65: मंत्रिपरिषद का एक छोटा सा भाग क्या कहलाता है –
A) केबिनेट
B) मंत्रिमंडल
C) उपरोक्त दोनों
D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: उपरोक्त दोनों