राज्य विधानमंडल MCQ
प्रश्न 1: राजस्थान में एकमात्र विधायक जो प्रथम विधानसभा से दसवीं विधानसभा तक लगातार विधायक चुने गए-
A) टीकाराम पालीवाल
B) कमला बेनीवाल
C) मोहनलाल सुखाड़िया
D) हरिदेव जोशी
उत्तर: हरिदेव जोशी
व्याख्या: हरिदेव जोशी (1921-1995) राजस्थान के एकमात्र विधायक हैं जिन्होंने 1952 से 1993 तक लगातार 10 बार विधानसभा चुनाव जीते। उन्होंने डूंगरपुर, घाटोल और बांसवाड़ा सीटों से जीत हासिल की।
प्रश्न 2: राज्य विधान सभा के अध्यक्ष अपना इस्तीफा ___ को सौंपते हैं।
RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)A) राज्यपाल
B) मुख्यमंत्री
C) उस विधान सभा के उपाध्यक्ष
D) राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर: उस विधान सभा के उपाध्यक्ष
व्याख्या: संविधान के अनुच्छेद 179 के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को देते हैं।
प्रश्न 3: भारत में राज्य मंत्रियों के वेतन और भत्ते का कानूनी तौर पर निर्धारण करने का अधिकार किसके पास है –
RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)A) भारत के राष्ट्रपति
B) संबंधित राज्य के राज्यपाल
C) राज्य विधानमंडल
D) संसद
उत्तर: राज्य विधानमंडल
प्रश्न 4: राज्य की विधान सभा का सदस्य बनने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु है :
RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)A) 18 वर्ष
B) 25 वर्ष
C) 28 वर्ष
D) 32 वर्ष
उत्तर: 25 वर्ष
व्याख्या: संविधान के अनुच्छेद 173 के अनुसार विधानसभा सदस्य बनने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष है।
प्रश्न 5: राजस्थान विधानसभा (2025 जून के अनुसार) में कुल कितनी सीटें हैं –
RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)उत्तर: 200
प्रश्न 6: भारतीय संविधान के अनुसार, जो व्यक्ति राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं है, उसे मंत्री नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन यदि वह नियुक्ति की तिथि से ___ के भीतर राज्य विधानमंडल का सदस्य निर्वाचित नहीं होता है, तो उसे पद छोड़ना पड़ता है।
RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)A) 8 माह
B) 15 माह
C) 6 माह
D) 12 माह
उत्तर: 6 माह
व्याख्या: संविधान के अनुच्छेद 164(4) के अनुसार गैर-सदस्य मंत्री को 6 माह के अंदर विधानमंडल का सदस्य बनना अनिवार्य है।
प्रश्न 7: राजस्थान में पहली महिला विधायक कौन थी –
Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)A) कमला बेनीवाल
B) वसुंधरा राजे
C) यशोदा देवी
D) प्रतिभा पाटिल
उत्तर: यशोदा देवी
व्याख्या: यशोदा देवी 1953 में बांसवाड़ा से उपचुनाव जीतकर राजस्थान की पहली महिला विधायक बनीं।
प्रश्न 8: राजस्थान में किस प्रकार का विधानमंडल है –
Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)A) द्विसदनीय
B) एकसदनीय
C) त्रिसदनीय
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: एकसदनीय
व्याख्या: राजस्थान में केवल विधानसभा है, विधान परिषद नहीं है इसलिए यह एकसदनीय विधानमंडल है।
प्रश्न 9: राजस्थान में कितने संसदीय क्षेत्र हैं –
Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025A) 25
B) 30
C) 20
D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: 25
व्याख्या: राजस्थान से लोकसभा की 25 सीटें हैं।
प्रश्न 10: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में कितनी बार राजस्थान विधान सभा में अपने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किए बिना सरकार बनाई है –
Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024A) एक बार
B) दो बार
C) तीन बार
D) कभी नहीं
उत्तर: दो बार
व्याख्या: 1990 (जनता दल गठबंधन) और 1993 (95 सीटें, बहुमत से कम) में भाजपा ने बिना स्पष्ट बहुमत के सरकार बनाई।
प्रश्न 11: राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष/सभापति कौन थे –
Prahari 2024 Shift 2A) पूनम चंद विश्नोई
B) रामनिवास मिर्धा
C) राम किशोर व्यास
D) नरोत्तम लाल जोशी
उत्तर: नरोत्तम लाल जोशी
व्याख्या: नरोत्तम लाल जोशी 31 मार्च 1952 से 25 अप्रैल 1957 तक राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष रहे।
प्रश्न 12: राजस्थान से लोकसभा, राज्य सभा तथा विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी है।
A) 28, 11, 200
B) 25, 10, 200
C) 25, 29, 222
D) 29, 20, 167
उत्तर: 25, 10, 200
प्रश्न 13: भारत के संविधान के संशोधन के अनुसमर्थन के संदेश के संबंध में राजस्थान विधानसभा में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें…
SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)A) केवल (i)
B) केवल (ii)
C) (i) और (ii) दोनों
D) न तो (i) और न ही (ii)
उत्तर: केवल (ii)
प्रश्न 14: निम्नांकित में किस राजस्थान राज्य विधानसभा का सबसे छोटा कार्यकाल रहा –
SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)A) चौथी
B) पांचवीं
C) आठवीं
D) नवीं
उत्तर: नवीं
व्याख्या: नवीं विधानसभा (1990-1992) बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद केंद्र द्वारा भंग कर दी गई थी।
प्रश्न 15: राजस्थान विधानसभा में सभापतियों की तालिका में अध्यक्ष द्वारा अधिकतम कितने सदस्य मनोनीत किए जा सकते हैं –
PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) – 2024उत्तर: 4
प्रश्न 16: राजस्थान विधानसभा के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है –
PTI and Librarian (Sanskrit College Edu.) – 2024A) प्रथम विधानसभा : 306 बैठकें
B) बारहवीं विधानसभा: 140 बैठकें
C) पाँचवीं विधानसभा : 200 बैठकें
D) आठवीं विधानसभा: 180 बैठकें
उत्तर: प्रथम विधानसभा : 306 बैठकें
व्याख्या: प्रथम विधानसभा में 303 बैठकें हुई थीं, 306 नहीं।
प्रश्न 17: संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार किसी राज्य का विधान मंडल, कानून द्वारा, नगरपालिकाओं के चुनावों से संबंधित सभी मामलों में प्रावधान कर सकता है –
Junior Instructor (COPA) Exam 2024A) अनुच्छेद 243 P
B) अनुच्छेद 243 K
C) अनुच्छेद 243 ZA
D) अनुच्छेद 243 M
उत्तर: अनुच्छेद 243 ZA
प्रश्न 18: राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष या पीठासीन व्यक्ति की अनुमति के बिना किसी प्रस्ताव पर भाषण की अधिकतम अवधि कितनी हो सकती है –
Junior Instructor (COPA) Exam 2024A) 15 मिनट
B) 20 मिनट
C) 25 मिनट
D) 30 मिनट
उत्तर: 15 मिनट
प्रश्न 19: निम्नलिखित में से राजस्थान विधान सभा में अधीनस्थ विधान संबंधी कौन सा कथन सही नहीं है –
Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024A) अधीनस्थ विधान समिति…
B) समिति उन विधेयकों के…
C) अध्यक्ष विधायी शक्तियों…
D) यह राजस्थान विधान सभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 240 द्वारा शासित होता है।
उत्तर: नियम 240 द्वारा शासित होता है
व्याख्या: अधीनस्थ विधान समिति नियम 239 द्वारा गठित होती है, नियम 240 आदेशों के संख्यांकन और प्रकाशन से संबंधित है।
प्रश्न 20: भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में प्रत्येक राज्य हेतु एक विधान मण्डल का प्रावधान किया गया है –
Junior Instructor (RAT) Exam 2024A) अनुच्छेद 170
B) अनुच्छेद 169
C) अनुच्छेद 167
D) अनुच्छेद 168
उत्तर: अनुच्छेद 168
प्रश्न 21: राजस्थान विधानसभा के तीसरे आम चुनाव (1962) में कांग्रेस के बाद किस राजनीतिक दल को सर्वाधिक स्थान प्राप्त हुआ था –
Junior Instructor (ESR) Exam 2024A) हिन्दू महासभा
B) स्वतंत्र पार्टी
C) भारतीय जनसंघ
D) राम राज्य परिषद्
उत्तर: स्वतंत्र पार्टी
व्याख्या: 1962 के चुनाव में कांग्रेस (88 सीटें) के बाद स्वतंत्र पार्टी को 36 सीटें मिली थीं।
प्रश्न 22: संविधान के अनुच्छेद 191(1) के अंतर्गत राजस्थान विधानसभा के सदस्यों की निरर्हता के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए –
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) – 2024A) केवल (ii) सही है
B) केवल (i) सही है
C) (i) व (ii) दोनों सही हैं
D) न तो (i) ना ही (ii) सही है
उत्तर: (i) व (ii) दोनों सही हैं
व्याख्या: अनुच्छेद 191(1) के तहत निरर्हता का प्रश्न उठने पर राज्यपाल का निर्णय अंतिम होता है तथा निर्णय से पहले वह निर्वाचन आयोग की राय लेता है और उसी के अनुसार कार्य करता है।
प्रश्न 23: राजस्थान विधानसभा के स्पीकर को पद की शपथ कौन दिलाता है –
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) – 2024A) राजस्थान के राज्यपाल
B) मुख्य न्यायमूर्ति, राजस्थान उच्च न्यायालय
C) राजस्थान विधानसभा के निवर्तमान स्पीकर
D) कोई नहीं
उत्तर: कोई नहीं
व्याख्या: विधानसभा अध्यक्ष को शपथ नहीं दिलाई जाती; वे निर्वाचित होने के बाद सीधे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
प्रश्न 24: राज्य विधान सभा के सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु क्या है –
Rajasthan Police Constable Exam 2024 (SHIFT – K2)A) 25 वर्ष
B) 26 वर्ष
C) 21 वर्ष
D) 18 वर्ष
उत्तर: 25 वर्ष
प्रश्न 25: राजस्थान में विधान-सभा निर्वाचन-क्षेत्रों के बारे में निम्नांकित में से कौन सा एक कथन सही नहीं है –
Assistant Professor (College Education) – 2023 Paper-IIIA) 2026 तक राजस्थान राज्य विधान-सभा के लिए कुल निर्वाचन-क्षेत्र 200 ही रहेंगे।
B) राजस्थान राज्य विधान-सभा के लिए कुल निर्वाचन-क्षेत्रों की वर्तमान संख्या का निर्धारण 2001 की जनगणना के आधार पर हुआ है।
C) 1952 में राजस्थान विधान-सभा की कुल सदस्य संख्या 160 थी।
D) राजस्थान राज्य विधान-सभा के लिए कुल निर्वाचन-क्षेत्र 200 हैं।
उत्तर: वर्तमान संख्या 2001 की जनगणना के आधार पर हुई
व्याख्या: वर्तमान 200 सीटें 1971 की जनगणना के आधार पर निर्धारित की गई हैं और 84वें संशोधन द्वारा 2026 तक फ्रीज हैं।
प्रश्न 26: 2023 तक राजस्थान विधान-सभा, अपना पूर्ण कार्यकाल पूरा करने से पूर्व ही आदिनांक कितनी बार भंग की गई है –
Assistant Professor (College Education) – 2023 Paper-IIIA) दो बार
B) तीन बार
C) चार बार
D) एक बार
उत्तर: तीन बार
प्रश्न 27: 2022 के राष्ट्रपति के निर्वाचन में राजस्थान विधान सभा के प्रत्येक सदस्य का मत-मूल्य था –
RAS (Pre) Exam – 2023उत्तर: 129
व्याख्या: 1971 की जनगणना के आधार पर राजस्थान विधायक का वोट वैल्यू 129 है।
प्रश्न 28: राजस्थान विधानसभा के लिए पहले आम चुनावों में कांग्रेस के बाद जिस राजनीतिक दल को सर्वाधिक स्थान प्राप्त हुए वह था –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022A) भारतीय जनसंघ
B) हिंदू महासभा
C) भारतीय जनता पार्टी
D) राम राज्य परिषद्
उत्तर: राम राज्य परिषद्
प्रश्न 29: राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश की मंजूरी आवश्यक है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022A) राष्ट्रपति द्वारा
B) राज्य विधानमण्डल द्वारा
C) राज्य परिषद के मंत्रियों द्वारा
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: राज्य विधानमण्डल द्वारा
व्याख्या: अनुच्छेद 213 के तहत अध्यादेश को विधानमंडल के अगले सत्र में 6 सप्ताह के अंदर अनुमोदित करना आवश्यक है।
प्रश्न 30: राजस्थान की 15वीं विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में से कितने में महिला सदस्य निर्वाचित हुई हैं –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022A) 7 अनुसूचित जाति से और 4 अनुसूचित जनजाति से
B) 9 अनुसूचित जाति से और 2 अनुसूचित जनजाति से
C) 6 अनुसूचित जाति से और 5 अनुसूचित जनजाति से
D) 8 अनुसूचित जाति से और 3 अनुसूचित जनजाति से
उत्तर: 8 अनुसूचित जाति से और 3 अनुसूचित जनजाति से
प्रश्न 31: निम्नलिखित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं –
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2A) यशोदा देवी
B) सुमित्रा सिंह
C) वसुंधरा राजे
D) कमला बेनीवाल
उत्तर: सुमित्रा सिंह
प्रश्न 32: राजस्थान में लोकसभा की कुल कितनी सीटें हैं –
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1A) 21
B) 13
C) 25
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: 25
प्रश्न 33: निम्नलिखित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला मंत्री बनीं –
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1A) वसुंधरा राजे
B) कमला बेनीवाल
C) यशोदा देवी
D) मेनका गांधी
उत्तर: कमला बेनीवाल
प्रश्न 34: राजस्थान राज्य विधान सभा में कितने सदस्य हैं –
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1उत्तर: 200
प्रश्न 35: राज्य के विधानमण्डल के किसी सदन का अधिवेशन गठित करने के लिए गणपूर्ति का प्रावधान भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में किया गया है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022A) अनुच्छेद 189 (1)
B) अनुच्छेद 189 (2)
C) अनुच्छेद 189 (3)
D) अनुच्छेद 185 (1)
उत्तर: अनुच्छेद 189 (3)
प्रश्न 36: राजस्थान विधान सभा में सदस्यों की निरर्हताओं से सम्बन्धित प्रश्नों पर विनिश्चय के बारे में…
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.)A) केवल (ii) सही है।
B) (i) व (ii) दोनों सही हैं।
C) न तो (i) और न ही (ii) सही है।
D) केवल (i) सही है।
उत्तर: न तो (i) और न ही (ii) सही है
व्याख्या: निरर्हता का निर्णय राज्यपाल करता है, विधानसभा अध्यक्ष नहीं।
प्रश्न 37: राजस्थान विधानसभा के संबंध में कौन सा विकल्प सही नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.)A) कुल 200 सदस्य
B) एक सदनीय
C) 32 SC + 23 ST आरक्षित
D) 1952 में गठन
उत्तर: 32 SC + 23 ST आरक्षित
व्याख्या: वर्तमान में 34 सीटें SC और 25 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं।
प्रश्न 38: राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को राज्यपाल द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाये जाने पर वह विधेयक सदन के सम्मुख पुनः रखने के लिए अधिकृत है :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022A) मुख्य सचेतक
B) विधानसभा अध्यक्ष
C) नेता प्रतिपक्ष
D) मुख्यमंत्री
उत्तर: विधानसभा अध्यक्ष
प्रश्न 39: राजस्थान विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति का अध्यक्ष कौन होगा –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022A) सदन का कोई सदस्य जिसे स्पीकर नियुक्त करें
B) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष
C) राजस्थान विधानसभा का नेता
D) राजस्थान विधानसभा में विपक्ष का नेता
उत्तर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष
प्रश्न 40: राजस्थान विधानसभा में अंतिम बार किस वर्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022A) 2018
B) 1993
C) 2009
D) 1985
उत्तर: 1985
व्याख्या: 1985 में हरिदेव जोशी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।
प्रश्न 41: राजस्थान का राज्यपाल किसे पद की शपथ नहीं दिलाता है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022A) राज्य के मंत्री को
B) राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को
C) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष को
D) राजस्थान विधानसभा के सदस्य को
उत्तर: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष को
प्रश्न 42: राजस्थान विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्यों का कार्यकाल है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022A) एक वर्ष
B) दो वर्ष
C) पाँच वर्ष
D) चार वर्ष
उत्तर: एक वर्ष
प्रश्न 43: राजस्थान विधानसभा के किसी सदस्य के त्यागपत्र के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022A) त्यागपत्र अध्यक्ष को लेख द्वारा
B) व्यक्तिगत रूप से सौंपने पर तुरंत स्वीकार
C) पोस्ट से मिलने पर जाँच करवा सकते हैं
D) त्यागपत्र सौंपने के 30 दिनों के भीतर वापस ले सकता है
उत्तर: 30 दिनों के भीतर वापस ले सकता है
व्याख्या: त्यागपत्र वापस लेने की कोई निश्चित समय सीमा संविधान या नियमों में नहीं है।
प्रश्न 44: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें…
A) केवल 2 एवं 3
B) केवल 1 एवं 2
C) केवल 1
D) सभी सही है
उत्तर: केवल 2 एवं 3
व्याख्या: अध्यक्ष हटाने के लिए 14 दिन की सूचना + सदन के कुल सदस्यों का 1/10 समर्थन चाहिए, न कि 2/3। अब तक 6 बार प्रस्ताव आए हैं और पहला प्रस्ताव नरोत्तम लाल जोशी के खिलाफ था।
प्रश्न 45: कौन-सी विधान सभा भंग होने के कारण राजस्थान में प्रथम मध्यावधि चुनाव हुए –
CET 2022 (12th Level)A) तीसरी विधान सभा
B) चौथी विधान सभा
C) छठी विधान सभा
D) सातवीं विधान सभा
उत्तर: छठी विधान सभा
प्रश्न 46: सुमित्रा सिंह, राजस्थान राज्य की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष कौन सी विधान सभा में बनी –
CET 2022 (12th Level)A) तेरहवीं
B) दसवीं
C) ग्यारहवीं
D) बारहवीं
उत्तर: बारहवीं
प्रश्न 47: निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान विधानसभा में लोक-महत्त्व के किसी विषय पर स्थगन प्रस्ताव के संदर्भ में सही नहीं है –
Lecturer (Tech. Edu.) Exam – 2020A) एक बैठक में एक से अधिक नहीं
B) सूचना उसी दिन बैठक शुरू होने से पहले
C) हाल ही में घटित विषय तक सीमित
D) विशेषाधिकार का प्रश्न नहीं उठेगा
उत्तर: उसी दिन बैठक शुरू होने से पहले सूचना
प्रश्न 48: राजस्थान विधानसभा की निम्नलिखित में से किस समिति में सदस्यों की संख्या पूर्व निर्धारित नहीं है –
Lecturer (Tech. Edu.) Exam – 2020A) याचिका समिति
B) विशेषाधिकार समिति
C) सरकारी आश्वासनों सम्बन्धी समिति
D) सामान्य प्रयोजनों सम्बन्धी समिति
उत्तर: सामान्य प्रयोजनों सम्बन्धी समिति
प्रश्न 49: राजस्थान विधानसभा में यदि मन्त्रिपरिषद् में विश्वास के अभाव प्रकट करने सम्बन्धी प्रस्ताव की सूचना है और साथ ही मन्त्रिपरिषद् में विश्वास व्यक्त करने वाला एक प्रस्ताव प्राप्त होता है, तो पूर्ववर्तिता किस प्रस्ताव को होगी –
Lecturer (Tech. Edu.) Exam – 2020A) अविश्वास प्रस्ताव को
B) विश्वास प्रस्ताव को
C) विधानसभा अध्यक्ष निर्धारित करेगा
D) विधानसभा निर्धारित करेगी
उत्तर: विश्वास प्रस्ताव को
प्रश्न 50: निम्न में से कौन राजस्थान की प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य थी –
CET 2022 (Graduate)A) गायत्री देवी
B) शारदा भार्गव
C) सोनल मानसिंह
D) प्रियंका चतुर्वेदी
उत्तर: शारदा भार्गव
प्रश्न 51: निम्नलिखित में से कौन, राजस्थान से राज्यसभा चुनाव 2022 में निर्वाचित नहीं हुआ था –
CET 2022 (Graduate)A) श्री मुकुल बालकृष्ण वासनिक
B) श्री घनश्याम तिवारी
C) श्री प्रमोद कुमार
D) श्री सुभाष चन्द्रा
उत्तर: श्री सुभाष चन्द्रा
प्रश्न 52: विधान सभा चुनाव में अस्पष्ट बहुमत के कारण राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कब लगाया गया था –
CET 2022 (Graduate)A) 1977
B) 1967
C) 1992
D) 1980
उत्तर: 1967
प्रश्न 53: राजस्थान विधानसभा का सदस्य रहे बिना, कोई व्यक्ति कितने महीने तक राजस्थान में मंत्री पद पर रह सकता है –
CET 2022 (Graduate)A) छः महीने
B) तीन महीने
C) चार महीने
D) बारह महीने
उत्तर: छः महीने
प्रश्न 54: राजस्थान विधान सभा के प्रथम प्रोटेम स्पीकर कौन थे –
CET 2022 (Graduate)A) महाराव संग्राम सिंह
B) यशवंत सिंह नाहर
C) पूनम चंद विश्नोई
D) नारायण सिंह मसुदा
उत्तर: महाराव संग्राम सिंह
प्रश्न 55: राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियम के अनुसार, प्रश्नों के वर्गीकरण की संख्या हैं
School Lecturer 2022 Gkउत्तर: 3
व्याख्या: तारांकित, अतारांकित और अल्पसूचना प्रश्न
प्रश्न 56: ………….. विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है –
Forest Guard Exam 2022A) उदयपुर
B) चित्तौड़गढ़
C) बांसवाड़ा
D) भीलवाड़ा
उत्तर: बांसवाड़ा
प्रश्न 57: राजस्थान से अधिकतम चार बार राज्य सभा के लिए कौन निर्वाचित हुआ –
Forest Guard Exam 2022A) अशोक गहलोत
B) गिरिजा व्यास
C) ज्ञान प्रकाश पिलानिया
D) राम निवास मिर्धा
उत्तर: राम निवास मिर्धा
प्रश्न 58: राजस्थान के किस जिले में सबसे अधिक विधानसभा सीटें हैं –
Forest Guard Exam 2022A) जयपुर
B) अलवर
C) जोधपुर
D) उदयपुर
उत्तर: जयपुर
प्रश्न 59: निम्न में से कौन राजस्थान के प्रथम विपक्ष के नेता थे –
Forest Guard Exam 2022A) जसवंत सिंह
B) लक्ष्मण सिंह
C) परसराम मदेरणा
D) रामनारायण चौधरी
उत्तर: जसवंत सिंह
प्रश्न 60: राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष निम्नांकित में से किस समिति का पदेन अध्यक्ष होता है –
Head Master (Sanskrit Edu.) – 2021A) विशेषाधिकार समिति
B) नियम समिति और नियम उप समिति
C) अधीनस्थ विधान समिति
D) प्रश्न संदर्भ समिति
उत्तर: नियम समिति और नियम उप समिति
प्रश्न 61: निम्नांकित में से कौन राजस्थान विधान सभा की पहली महिला सदस्य थीं –
Head Master (Sanskrit Edu.) – 2021A) गंगा देवी
B) यशोदा देवी
C) सुमित्रा सिंह
D) कमला बेनिवाल
उत्तर: यशोदा देवी
प्रश्न 62: निम्नांकित में से कौन, राजस्थान से राज्यसभा में सबसे ज्यादा अवधि के लिए प्रतिनिधित्व करने वाली महिला सांसद है –
Head Master (Sanskrit Edu.) – 2021A) ऊषी खान
B) शारदा भार्गव
C) लक्ष्मी कुमारी चूण्डावत
D) शांति पहाड़िया
उत्तर: शारदा भार्गव
व्याख्या: शारदा भार्गव राजस्थान से तीन बार राज्यसभा सदस्य चुनी गईं, जो महिलाओं में सर्वाधिक है।
प्रश्न 63: सार्वजनिक महत्त्व के एक मामले के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के लिए, राजस्थान विधानसभा का सदस्य अन्तः सत् अवधि के दौरान एक सप्ताह में कितने अतारांकित प्रश्न की सूचना दे सकता है –
Evaluation Officer 2020उत्तर: एक
प्रश्न 64: निम्नांकित में से कितने न्यूनतम सदस्यों के पक्ष में होने पर ही राजस्थान विधानसभा में मन्त्री परिषद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है –
Evaluation Officer 2020उत्तर: 40
प्रश्न 65: राजस्थान विधानसभा चुनाव 1967 में स्वतंत्र पार्टी को कितने स्थानों पर विजय प्राप्त हुई –
Evaluation Officer 2020उत्तर: 48
प्रश्न 66: राजस्थान विधान सभा की किस समिति के सदस्यों को विधानसभाध्यक्ष द्वारा मनोनीत किया जाता है –
Evaluation Officer 2020A) प्राक्कलन समिति ‘क’
B) राजकीय उपक्रम समिति
C) कार्य सलाहकार समिति
D) जनलेखा समिति
उत्तर: कार्य सलाहकार समिति
प्रश्न 67: राजस्थान विधानसभा के संबंध में निम्नांकित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं –
ASSISTANT PROFESSOR (COLLEGE EDUCATION DEPTT.) EXAM 2020A) केवल A व B
B) केवल A व C
C) केवल B व C
D) A, B व C
उत्तर: केवल A व B
व्याख्या: 1952 में 160 सदस्य थे, 1956 में प्रक्रिया नियम बने। कुल स्थायी समितियाँ 25 हैं, 4 वित्तीय नहीं हैं।
प्रश्न 68: लोकसभा में राजस्थान से चुनी गई अनुसूचित जनजाति की पहली महिला सांसद है –
JEN Agriculture 2022A) श्रीमती वसुंधरा राजे
B) शारदा देवी
C) सुशीला बंगारू
D) उषा मीना
उत्तर: उषा मीना
प्रश्न 69: राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या 200 किस वर्ष हुई –
JEN 2022A) 1952
B) 1967
C) 1977
D) 1987
उत्तर: 1977
प्रश्न 70: वर्ष 2000 तक इनमें से किस भवन को राजस्थान विधान सभा के रूप में उपयोग किया जा रहा था –
Police Constable Exam 2022A) सवाई प्रताप सिंह टाउन हॉल
B) सवाई करण सिंह टाउन हॉल
C) सवाई जय सिंह टाउन हॉल
D) सवाई मान सिंह टाउन हॉल
उत्तर: सवाई मान सिंह टाउन हॉल
प्रश्न 71: राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अविलम्बनीय मामलों में निम्नांकित में से कौन अध्यक्ष की ओर से विधेयक को प्रमाणित कर सकता है –
Police SI 2021A) संसदीय कार्य मंत्री
B) विधान सभा का सचिव
C) संसदीय सचिव
D) उपाध्यक्ष
उत्तर: विधान सभा का सचिव
प्रश्न 72: निम्न में से कौनसे विधानसभा चुनाव में, राजस्थान विधानसभा के सदस्यों की संख्या 184 से बढाकर 200 कर दी गई थी –
VDO Exam 2021A) दूसरे विधानसभा चुनाव में
B) चौथे विधानसभा चुनाव में
C) छठे विधानसभा चुनाव में
D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: छठे विधानसभा चुनाव में
प्रश्न 73: लोकसभा में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली सीटों की संख्या कितनी है?
Raj Police Constable Exam 2020उत्तर: 25
प्रश्न 74: राजस्थान विधानसभा के पहले उपाध्यक्ष कौन थे –
Raj Police Constable Exam 2020A) निरंजन नाथ आचार्य
B) लाल सिंह शक्तावत
C) नारायण सिंह मसूदा
D) पूनम चंद विश्नोई
उत्तर: लाल सिंह शक्तावत
प्रश्न 75: अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों हेतु राजस्थान विधानसभा में कितनी सीटें आरक्षित की गई हैं –
Raj Police Constable Exam 2020उत्तर: 34
प्रश्न 76: राजस्थान का विधान सभा कहाँ स्थित है –
Raj Police Constable Exam 2020A) अल्बर्ट हॉल रोड, कोटा
B) किशनपोल, बीकानेर
C) आमेर, जयपुर
D) लालकोठी, जयपुर
उत्तर: लालकोठी, जयपुर
प्रश्न 77: लोकसभा में राजस्थान से कितने सांसद चुने जाते हैं –
Raj Police Constable Exam 2020उत्तर: 25
प्रश्न 78: जयपुर की महारानी गायत्री देवी, किस वर्ष में पहली बार लोकसभा की सदस्य बनी –
Raj Police Constable Exam 2020A) 1977 में
B) 1960 में
C) 1962 में
D) 1967 में
उत्तर: 1962 में
प्रश्न 79: निम्नलिखित में से किस विधानसभा में राजस्थान की सीट संख्या बढाकर वर्तमान स्तर (जनवरी 2020 तक के अनुसार) तक कर दी गई –
Raj Police Constable Exam 2020A) पाँचवी
B) चौथी
C) छठी
D) सातवीं
उत्तर: छठी
प्रश्न 80: राजस्थान में कितने विधान सभा चुनाव-क्षेत्र क्रमश: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं –
Rajasthan Patwar 2021A) इनमें से कोई नहीं
B) 34, 25
C) 25, 34
D) 36, 23
उत्तर: 34, 25
प्रश्न 81: भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य के मंत्रियों की नियुक्ति, कार्यकाल, जिम्मेदारी, योग्यता, वेतन और भत्तों से संबंधित है –
Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shiftA) अनुच्छेद 207
B) अनुच्छेद 162
C) अनुच्छेद 265
D) अनुच्छेद 164
उत्तर: अनुच्छेद 164
राज्य मंत्रिपरिषद से जुड़े सभी महत्त्वपूर्ण प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 में विस्तार से दिए गए हैं। इसी अनुच्छेद के अनुसार मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल मंत्रियों की नियुक्ति करता है तथा उनके वेतन-भत्ते, शपथ, कार्यकाल और सामूहिक उत्तरदायित्व जैसे विषय भी इसी में शामिल हैं।
प्रश्न 82: राज्य विधान परिषद् के उत्सादन के लिए राज्य विधानसभा द्वारा संविधान के अनुच्छेद 169 के अंतर्गत स्वीकृत संकल्प के बारे में निम्नांकित में से कौनसा कथन सही है –
RPSC Ras Pre. Exam 2021A) राज्यपाल पर कोई बाध्यता अधिरोपित नहीं करता है कि वह संकल्प को राष्ट्रपति के विचार हेतु आरक्षित करें।
B) राज्यपाल पर बाध्यता अधिरोपित करता है कि वह संकल्प को राष्ट्रपति के विचार हेतु आरक्षित करें।
C) केन्द्र सरकार पर बाध्यता अधिरोपित करता है कि वह संसद में विधि निर्माण हेतु कार्यवाही करें।
D) केन्द्र सरकार पर कोई बाध्यता अधिरोपित नहीं करता है कि वह संसद में विधि निर्माण हेतु कार्यवाही करें।
उत्तर: केन्द्र सरकार पर कोई बाध्यता अधिरोपित नहीं करता है कि वह संसद में विधि निर्माण हेतु कार्यवाही करें।
अनुच्छेद 169 के तहत विधान परिषद बनाने या समाप्त करने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा से पारित होने के बाद राष्ट्रपति को भेजा जाता है। राष्ट्रपति इसे संसद के विचार के लिए रख सकते हैं, लेकिन संसद या केन्द्र सरकार पर इस प्रस्ताव को कानून बनाने की कोई बाध्यता नहीं होती। यह पूरी तरह संसद की इच्छा पर निर्भर करता है।
प्रश्न 83: ‘राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों’ के अनुसार निम्नांकित में से कौन से विभाग के प्राक्कलन, प्राक्कलन समिति ‘क’ के नियंत्रणाधीन नहीं है –
RPSC Ras Pre. Exam 2021A) वित्त विभाग
B) शिक्षा विभाग
C) सार्वजनिक निर्माण विभाग
D) गृह विभाग
उत्तर: गृह विभाग
राजस्थान विधानसभा में कुल चार वित्तीय समितियाँ कार्य करती हैं, जिनमें दो प्राक्कलन समितियाँ (A और B) शामिल हैं। इनका मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बजट में मितव्ययिता और दक्षता सुनिश्चित करना है। परंपरा और नियमों के अनुसार गृह विभाग (पुलिस सहित) के बजट प्राक्कलन को प्राक्कलन समिति ‘A’ के दायरे से बाहर रखा जाता है।
प्रश्न 84: निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है –
1. राजस्थान राज्य विधानसभा के पहले अध्यक्ष नरोत्तम लाल जोशी थे।
2. सबसे लंबे समय तक राजस्थान राज्य विधानसभा की सेवा करने वाले अध्यक्ष श्री रामनिवास मिर्धा थे।
3. सी पी जोशी राजस्थान राज्य विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
4. सुमित्रा महाजन राजस्थान राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष थीं।
A) केवल 1 और 3
B) केवल 3
C) केवल 2 और 4
D) केवल 4
उत्तर: केवल 4
सुमित्रा महाजन कभी राजस्थान विधानसभा की अध्यक्ष नहीं रहीं; वे मध्य प्रदेश से लोकसभा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। राजस्थान विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष सुमित्रा सिंह (2004-2009) थीं। शेष तीनों कथन सही हैं।
प्रश्न 85: भारत के किसी राज्य की विधान सभा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत में राज्य विधानसभाओं के संगठन में पूर्ण एकरूपता है।
2. विधान सभा में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुने गए प्रतिनिधि होते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A) केवल 1
B) केवल 2
C) दोनों 1 और 2
D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: न तो 1 और न ही 2
राज्य विधानसभाओं की संरचना में एकरूपता नहीं है (कुछ राज्यों में विधान परिषद भी है, सदस्य संख्या भी अलग-अलग है)। साथ ही, विधानसभा के सदस्य प्रत्यक्ष चुनाव से चुने जाते हैं, अप्रत्यक्ष नहीं। इसलिए दोनों कथन गलत हैं।
प्रश्न 86: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. राज्य विधान सभा का कार्यकाल संसद के एक कानून द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल की अवधि के दौरान एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अधिकतम केवल 3 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
2. राज्यपाल पांच वर्ष पूरे होने से पहले ही किसी भी समय राज्य विधानसभा को भंग करने के लिए अधिकृत है।
3. राज्य विधान परिषद विघटन के अधीन नहीं है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
A) केवल 1 और 2
B) केवल 2 और 3
C) केवल 3
D) 1, 2 और 3
उत्तर: केवल 2 और 3
राष्ट्रीय आपातकाल में विधानसभा का कार्यकाल एक बार में अधिकतम 6 माह और कुल मिलाकर 3 वर्ष से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता, इसलिए कथन-1 गलत है। कथन-2 और 3 सही हैं — राज्यपाल अपने विवेक से विधानसभा भंग कर सकता है तथा विधान परिषद कभी भंग नहीं होती।
प्रश्न 87: राजस्थान विधानसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन बनी –
A) सुमित्रा सिंह
B) विद्या पाठक
C) उजला अरोड़ा
D) कमला बेनीवाल
उत्तर: सुमित्रा सिंह
सुमित्रा सिंह वर्ष 2004 से 2009 तक राजस्थान विधानसभा की अध्यक्ष रहीं और वे राज्य की पहली महिला अध्यक्ष थीं। वे झुंझुनू जिले की रहने वाली हैं तथा भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हैं।
प्रश्न 88: विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है –
A) 6 वर्ष
B) 4 वर्ष
C) 3 वर्ष
D) 2 वर्ष
उत्तर: 6 वर्ष
संविधान के अनुच्छेद 172 के अनुसार विधान परिषद स्थायी सदन है। इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष होता है तथा प्रत्येक 2 वर्ष में एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं।
प्रश्न 89: संविधान के अनुच्छेद 170 के अनुसार प्रत्येक राज्य की विधानसभा (निम्न सदन) में अधिकतम कितने सदस्य हो सकते हैं –
उत्तर: 500
अनुच्छेद 170(1) में स्पष्ट उल्लेख है कि किसी राज्य की विधानसभा में सदस्यों की न्यूनतम संख्या 60 और अधिकतम संख्या 500 हो सकती है (पुदुचेरी, सिक्किम, गोवा जैसे छोटे राज्यों को छोड़कर)।
प्रश्न 90: सन् 1952 के परिसीमन आयोग ने राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की थी –
A) 200
B) 160
C) 188
D) प्रत्येक जिले में तीन विधायक
उत्तर: 160
1952 में राजस्थान की पहली विधानसभा में कुल 160 सीटें थीं। बाद में 1957 में 176, 1967 में 184 और 1977 के बाद से 200 सीटें निर्धारित हैं, जो 2026 तक यथावत रहेंगी।
प्रश्न 91: राजस्थान में प्रथम निर्वाचित लोकतांत्रिक सरकार का गठन हुआ –
A) 26 जनवरी, 1952
B) 2 फरवरी, 1952
C) 3 मार्च, 1952
D) 15 मार्च, 1952
उत्तर: 3 मार्च, 1952
1952 के प्रथम आम चुनाव के बाद राजस्थान में पहली निर्वाचित सरकार 3 मार्च 1952 को जय नारायण व्यास के नेतृत्व में गठित हुई थी।
प्रश्न 92: एक व्यक्ति बिना राजस्थान विधानसभा का सदस्य होते हुए भी कितने मास तक राजस्थान में मंत्री रह सकता है –
A) 3 मास
B) 4 मास
C) 6 मास
D) 12 मास
उत्तर: 6 मास
संविधान के अनुच्छेद 164(4) के अनुसार कोई व्यक्ति जो विधानसभा का सदस्य नहीं है, वह अधिकतम 6 माह तक मंत्री पद पर रह सकता है। इस अवधि में उसे विधान मंडल का सदस्य बनना अनिवार्य है।
प्रश्न 93: राजस्थान की प्रथम महिला विधायक थीं –
A) सुमित्रा सिंह
B) यशोदा देवी
C) कमला बेनीवाल
D) नगेन्द्र बाला
उत्तर: यशोदा देवी
यशोदा देवी 1953 में बांसवाड़ा के उपचुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर जीतकर राजस्थान की पहली महिला विधायक बनीं।
प्रश्न 94: विधानसभा चुनावों में अस्पष्ट बहुमत के कारण राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया था –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)A) 1977
B) 1980
C) 1967
D) 1992
उत्तर: 1967
1967 के विधानसभा चुनाव के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। परिणामस्वरूप 13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 तक राजस्थान में पहली बार राष्ट्रपति शासन लागू रहा।
प्रश्न 95: किस विधानसभा चुनाव में राजस्थान विधान-सभा की सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 की गई –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)A) चौथी
B) पांचवीं
C) छठी
D) सातवीं
उत्तर: छठी
छठी राजस्थान विधानसभा (1977) से सीटों की संख्या 184 से बढ़ाकर 200 कर दी गई थी। जनता पार्टी को पहली बार स्पष्ट बहुमत मिला था।
प्रश्न 96: निम्नांकित में से कौन राजस्थान विधान-सभा के प्रथम गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष थे –
A) गोपाल सिंह
B) शांतिलाल
C) हरिशंकर भाभड़ा
D) लक्ष्मण सिंह
उत्तर: लक्ष्मण सिंह
महाराव लक्ष्मण सिंह (जनता पार्टी) 1977 में राजस्थान विधानसभा के पहले गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष बने थे।
प्रश्न 97: राजस्थान विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं –
A) कमला बेनीवाल
B) सुमित्रा सिंह
C) विद्या पाठक
D) उजला अरोड़ा
उत्तर: सुमित्रा सिंह
सुमित्रा सिंह 2004 से 2009 तक राजस्थान विधानसभा की अध्यक्ष रहीं और इस पद पर आसीन होने वाली राजस्थान की पहली महिला थीं।
प्रश्न 98: राजस्थान की प्रथम महिला कौन थीं जिन्हें मंत्रिमण्डल में स्थान मिला –
A) सुमित्रा सिंह
B) रतन शास्त्री
C) नारायणीदेवी वर्मा
D) कमला बेनीवाल
उत्तर: कमला बेनीवाल
कमला बेनीवाल ने मात्र 27 वर्ष की आयु में 1954 में ही राजस्थान में मंत्री बनकर इतिहास रचा। वे राजस्थान मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली पहली महिला थीं। बाद में वे उप-मुख्यमंत्री और तीन राज्यों की राज्यपाल भी रहीं।
प्रश्न 99: राजस्थान से प्रथम अनुसूचित जाति की महिला लोकसभा सदस्य हैं-
A) श्रीमती उषा देवी मीणा
B) श्रीमती प्रभा ठाकुर
C) श्रीमती सुशीला बंगारू
D) श्रीमती शारदा देवी
उत्तर: श्रीमती सुशीला बंगारू
सुशीला बंगारू राजस्थान से अनुसूचित जाति वर्ग की पहली महिला थीं जो लोकसभा के लिए चुनी गईं।
प्रश्न 100: राजस्थान से प्रथम महिला लोक सभा सदस्य बनी-
A) महारानी गायत्री देवी
B) श्रीमती दिव्या सिंह
C) श्रीमती उषा देवी
D) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर: महारानी गायत्री देवी
महारानी गायत्री देवी ने 1962, 1967 और 1971 में जयपुर लोकसभा सीट से स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर भारी मतों से जीत हासिल की और राजस्थान से लोकसभा में पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
प्रश्न 101: कौनसी विधानसभा को भंग कर राज्य में प्रथम बार मध्यावधि चुनाव करवाये गये-
A) पांचवी
B) छठी
C) सातवीं
D) आठवीं
उत्तर: आठवीं
राजस्थान में पहली बार मध्यावधि चुनाव 1990 में हुए जब आठवीं विधानसभा (1985-1990) को समय से पहले भंग कर दिया गया था।
प्रश्न 102: राजस्थान में अब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागु हो चुका हैं-
A) 3 बार
B) 4 बार
C) 5 बार
D) एक बार भी नहीं
उत्तर: 4 बार
राजस्थान में अब तक चार बार राष्ट्रपति शासन लगा है — 1967, 1977, 1980 और 1992 में।
प्रश्न 103: राजस्थान को आवंटित राज्यसभा सीटों की संख्या है-
उत्तर: 10
राजस्थान से राज्यसभा में कुल 10 सीटें हैं। ये सीटें विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से चुनी जाती हैं।
प्रश्न 104: राजस्थान से निर्वाचित प्रथम महिला सांसद थी-
A) महारानी गायत्री देवी
B) श्रीमती शारदा भार्गव
C) कृष्णा कुमारी
D) श्रीमती इन्दुबाला सुखाडि़या
उत्तर: श्रीमती शारदा भार्गव
शारदा भार्गव 1952 के प्रथम लोकसभा चुनाव में अजमेर से निर्वाचित होकर राजस्थान (तत्कालीन राजस्थान एवं अजमेर) से संसद पहुँचने वाली पहली महिला बनीं। महारानी गायत्री देवी 1962 में दूसरी थीं।
प्रश्न 105: राजस्थान में प्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार कब बनी-
A) जून,1977
B) मार्च,1978
C) जून,1978
D) मार्च,1979
उत्तर: जून,1977
1977 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भूपेन्द्र सिंह मांडावत के नेतृत्व में जून 1977 में राजस्थान की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी।
प्रश्न 106: प्रथम राज्य विधानसभा चुनावों के समय राजस्थान के राजप्रमुख थे-
A) महाराजा सवाई मानसिंह
B) महाराजा जय सिंह
C) महाराणा प्रताप
D) महाराणा भूपाल सिंह
उत्तर: महाराजा सवाई मानसिंह
1952 के प्रथम विधानसभा चुनाव के समय जयपुर नरेश महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय राजस्थान के राजप्रमुख थे।
प्रश्न 107: वर्तमान में सबसे अधिक विधानसभा सीटें है-
A) जैसलमेर
B) जोधपुर
C) जयपुर
D) बीकानेर
उत्तर: जयपुर
जयपुर जिले में सर्वाधिक 19 विधानसभा सीटें हैं (2023 परिसीमन के अनुसार)।
प्रश्न 108: राजस्थान की प्रथम निर्वाचित सरकार का गठन कब हुआ-
A) 26 जनवरी,1951
B) 11 मार्च,1952
C) 3 मार्च,1952
D) 10 फरवरी,1952
उत्तर: 3 मार्च,1952
1952 के चुनाव के बाद टीकाराम पालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी और 3 मार्च 1952 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह राजस्थान की पहली पूर्ण लोकतांत्रिक निर्वाचित सरकार थी।
प्रश्न 109: किस विधानसभा के दौरान देश में आपात काल लागु हुआ-
A) पांचवी
B) छठी
C) सातवीं
D) आठवीं
उत्तर: पांचवी
25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ, उस समय राजस्थान में पांचवीं विधानसभा (1972-1977) कार्यरत थी।
प्रश्न 110: राजस्थान में लोक सभा सिटों की संख्या है –
उत्तर: 25
2008 के परिसीमन के बाद से राजस्थान की लोकसभा सीटों की संख्या 25 है।
प्रश्न 111: राजस्थान विधानमण्डल का अंग नहीं है-
A) राज्यपाल
B) विधानपरिषद्
C) विधानसभा
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: विधानपरिषद्
राजस्थान एकसदनीय विधानमंडल वाला राज्य है। यहाँ केवल विधानसभा है, विधान परिषद नहीं है। राज्यपाल विधानमंडल का अभिन्न अंग है।
प्रश्न 112: राजस्थान की प्रथम महिला सांसद कौन थी –
Junior Instructor(electrician)A) यशोदा देवी
B) सुशीला बंगारू
C) शारदा भार्गव
D) विद्या पाठक
उत्तर: शारदा भार्गव
1952 के पहले लोकसभा चुनाव में अजमेर से शारदा भार्गव निर्वाचित होकर राजस्थान क्षेत्र से संसद पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
प्रश्न 113: पहले आम चुनाव में विधानसभा में कितनी सीटे थी –
A) 160 सीटे
B) 180 सीटे
C) 142 सीटे
D) 100 सीटे
उत्तर: 160 सीटे
1952 के प्रथम आम चुनाव में राजस्थान विधानसभा की कुल सीटें 160 थीं। 1956 में अजमेर विलय के बाद कुछ समय के लिए 190 हुईं, फिर घटाकर 176 की गईं।
प्रश्न 114: राजस्थान विकास पार्टी की स्थापना की थी –
A) बृजमोहन लाल शर्मा
B) बूटा सिंह
C) हीरा लाल शास्त्री
D) छोटूराम
उत्तर: बूटा सिंह
पूर्व केन्द्रीय मंत्री बूटा सिंह ने 1990 के दशक में राजस्थान विकास पार्टी की स्थापना की थी।
प्रश्न 115: राजस्थान की पहली विधान सभा में कितने सदस्य निर्वाचित हुए थे –
Raj Police Constable(7981)उत्तर: 160
प्रथम राजस्थान विधानसभा (1952-57) में कुल 160 सदस्य थे। इसका उद्घाटन 31 मार्च 1952 को हुआ था।
प्रश्न 116: श्रीमती वसुन्धरा राजे राजस्थान की प्रथम बार मुख्यमंत्री ………… के मध्य रही –
Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3A) 1999-2003
B) 2001-2007
C) 2004-2009
D) 2003-2008
उत्तर: 2003-2008
वसुन्धरा राजे पहली बार 8 दिसम्बर 2003 से 11 दिसम्बर 2008 तक राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं।
प्रश्न 117: राजस्थान के किस वर्तमान विधायक ने काॅमनवेल्थ गेम्स 2010 में स्वर्ण पदक जीता था –
A) खुशवीर सिंह
B) कृष्णा पूनिया
C) महादेव सिंह
D) राजेन्द्र राठौड़
उत्तर: कृष्णा पूनिया
डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कृष्णा पूनिया ने 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता और बाद में सादुलपुर से विधायक भी बनीं।
प्रश्न 118: राजस्थान विधान सभा के ज्योति नगर स्थित भवन का लोकार्पण कब किया –
Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 2A) 2001
B) 2002
C) 2005
D) 2004
उत्तर: 2001
वर्तमान राजस्थान विधानसभा भवन (ज्योति नगर, जयपुर) का निर्माण कार्य 1994 में शुरू हुआ और मार्च 2001 में पूर्ण होकर लोकार्पित हुआ।
प्रश्न 119: किस लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सदस्य संख्या 23 से बढ़ाकर 25 कर दी गई –
Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 3A) षष्ठम
B) सप्तम
C) चतुर्थ
D) पंचम
उत्तर: पंचम
1976 के परिसीमन के बाद पाँचवें लोकसभा चुनाव (1980) से राजस्थान की लोकसभा सीटें 23 से बढ़कर 25 हो गई थीं।
प्रश्न 120: यदि किसी ऐसे व्यक्ति को राज्य का मंत्री बनाया जाता है, जो राज्य विधायिका का सदस्य नहीं है, तो इस विषय में संवैधानिक प्रावधान क्या है –
A) उसका छः माह के भीतर निर्वाचन किया जाये।
B) वह त्यागपत्र दे दे।
C) वह राज्यपाल द्वारा हटा दिया जाता है।
D) वह अविश्वास प्रस्ताव द्वारा हटाया जाता है।
उत्तर: उसका छः माह के भीतर निर्वाचन किया जाये।
संविधान के अनुच्छेद 164(4) के अनुसार कोई व्यक्ति जो विधान मंडल का सदस्य नहीं है, मंत्री बन सकता है, लेकिन उसे नियुक्ति के 6 माह के अंदर विधान मंडल का सदस्य बनना अनिवार्य है, अन्यथा उसे पद छोड़ना पड़ता है।
प्रश्न 121: राजस्थान विधानसभा में ‘लोक महत्व के किसी विषय स्थगन प्रस्ताव’ की प्रक्रिया के सम्बन्ध में निम्न में से कौन से कथन सही हैं –
अ. प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु अध्यक्ष की सहमति आवश्यक है।
ब. प्रस्ताव द्वारा विशेषाधिकार का प्रश्न उठाया जा सकता है।
स. प्रस्ताव हाल ही घटित किसी विशिष्ट घटना तक सीमित रहेगा।
द. एक ही बैठक में एक से अधिक प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं होंगे।
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए –
RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018A) अ, ब और स
B) अ, ब और द
C) अ, स और द
D) अ और द
उत्तर: अ, स और द
स्थगन प्रस्ताव के लिए अध्यक्ष की पूर्व अनुमति जरूरी है, यह केवल हाल ही में घटी किसी निश्चित एवं तात्कालिक महत्त्व की घटना से संबंधित हो सकता है तथा एक ही दिन में केवल एक ही स्थगन प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है। विशेषाधिकार का मुद्दा अलग प्रक्रिया से उठाया जाता है।
प्रश्न 122: निम्न में से कौन राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम अध्यक्ष, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहे हैं –
RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018A) पूनम चंद विश्नोई
B) निरंजन नाथ आचार्य
C) शांतिलाल चपलोत
D) परसराम मदेरणा
उत्तर: पूनम चंद विश्नोई
पूनमचंद विश्नोई राजस्थान विधानसभा के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रोटेम स्पीकर, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर तीनों पदों पर आसीन हुए।
प्रश्न 123: निम्नांकित में से कौन से मुख्यमंत्री राजस्थान विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष के पद पर नहीं रहे हैं –
अ. हरिदेव जोशी ब. शिवचरण माथुर स. अशोक गहलोत द. वसुंधरा राजे
RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018A) अ, ब, और स
B) ब और स
C) स और द
D) अ और द
उत्तर: ब और स
हरिदेव जोशी और वसुंधरा राजे नेता-प्रतिपक्ष रह चुके हैं, जबकि शिवचरण माथुर और अशोक गहलोत कभी इस पद पर नहीं रहे।
प्रश्न 124: भारत के संविधान के अनुच्छेद 368(2) के उपबन्धों के तहत यदि कोई विधेयक भारत की संसद द्वारा पारित होने के पश्चात राजस्थान विधानसभा के पास संकल्प द्वारा अनुसमर्थन के लिये आता है, तो
अ. विधानसभा संकल्प पारित कर सकती है।
ब. विधानसभा संकल्प अस्वीकार कर सकती है।
स. ऐसे संकल्प में कोई संशोधन प्रस्तावित नहीं किया जा सकता है।
RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018A) केवल अ
B) ब और स
C) अ और स
D) अ, ब और स
उत्तर: अ, ब और स
संविधान संशोधन विधेयक के मामले में राज्य विधानसभा केवल अनुसमर्थन (ratify) या अस्वीकार (reject) कर सकती है; इसमें कोई संशोधन नहीं किया जा सकता।
प्रश्न 125: केन्द्रीय विधानसभा का/के निम्नांकित में से कौन सा/से निर्वाचन भारत शासन अधिनियम, 1919 के तहत हुआ/हुए –
अ. 1926 ब. 1937 स. 1945
RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018A) केवल अ
B) ब और स
C) अ और स
D) अ, ब और स
उत्तर: अ और स
1919 के अधिनियम के तहत 1920, 1923, 1926, 1934 और 1945 में चुनाव हुए। 1937 का चुनाव 1935 के अधिनियम के तहत हुआ था।
प्रश्न 126: राजस्थान में पहली विधान सभा का समय है –
A) 1952-57
B) 1951-56
C) 1954-59
D) 1953-58
उत्तर: 1952-57
राजस्थान की प्रथम विधानसभा का कार्यकाल 1952 से 1957 तक रहा। चुनाव जनवरी-फरवरी 1952 में हुए तथा शपथ 31 मार्च 1952 को हुई।
प्रश्न 127: राजस्थान विधान सभा के लिए प्रथम आम चुनावों में कांग्रेस के बाद जिस राजनीतिक दल को द्वितीय सर्वाधिक स्थान प्राप्त हुए वह था –
A) भारतीय जनसंघ
B) रामराज्य परिषद
C) किसान मजदूर प्रजा पार्टी
D) हिन्दु महासभा
उत्तर: रामराज्य परिषद
1952 के प्रथम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिला था, जबकि रामराज्य परिषद (स्वामी करपात्री जी) दूसरे स्थान पर रही थी।
प्रश्न 128: 14वीं राजस्थान विधान-सभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)A) रामेश्वर लाल डूडी
B) अशोक गहलोत
C) सचिन पायलट
D) भंवर लाल शर्मा
उत्तर: रामेश्वर लाल डूडी
14वीं विधानसभा (2013-2018) में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में रामेश्वर लाल डूडी नेता-प्रतिपक्ष बने थे।
प्रश्न 129: किस विधानसभा चुनाव में राजस्थान विधान-सभा की सदस्य संख्या 184 से बढ़ाकर 200 की गई –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)A) चौथा
B) पांचवां
C) छठा
D) सातवां
उत्तर: छठा
1977 के छठे विधानसभा चुनाव से सीटों की संख्या 184 से बढ़ाकर 200 कर दी गई थी।
प्रश्न 130: निम्न में से कौन राजस्थान विधान-सभा के प्रथम गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष थे –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)A) गोपाल सिंह
B) शांतिलाल चपलोत
C) हरीशंकर भाभड़ा
D) लक्ष्मण सिंह
उत्तर: लक्ष्मण सिंह
1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने पर महारावल लक्ष्मण सिंह राजस्थान विधानसभा के पहले गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष बने।
प्रश्न 131: विधानसभा चुनावों में अस्पष्ट बहुमत के कारण राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया था –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)A) 1977
B) 1980
C) 1967
D) 1992
उत्तर: 1967
1967 के चुनाव में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण 13 मार्च से 26 अप्रैल 1967 तक राजस्थान में पहली बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ।
प्रश्न 132: 14वीं विधानसभा में राजस्थान के किस जिले से सर्वाधिक महिला विधायक निर्वाचित हुई हैं –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)A) गंगानगर
B) अजमेर
C) अलवर
D) भरतपुर
उत्तर: गंगानगर
14वीं विधानसभा (2013-18) में श्रीगंगानगर जिले से सबसे अधिक महिला विधायक चुनी गई थीं।
प्रश्न 133: 14वीं राजस्थान विधानसभा की कार्य-संचालन परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष कौन है –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)A) कैलाश चंद्र मेघवाल
B) गुलाब चंद कटारिया
C) कालीचरण सर्राफ
D) प्रद्युम्न सिंह
उत्तर: कैलाश चंद्र मेघवाल
14वीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल होने के कारण वे ही कार्य मंत्रणा समिति (Business Advisory Committee) के सभापति थे।
प्रश्न 134: राजस्थान का कौन सा विधानसभा क्षेत्र एक से अधिक जिले में फैला हुआ है (2013 विधानसभा चुनाव में) –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)A) नाथद्वारा
B) छबड़ा
C) जहाजपुर
D) सिवाना
उत्तर: नाथद्वारा
2013 के परिसीमन में नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र राजसमंद और उदयपुर दोनों जिलों में फैला हुआ था।
प्रश्न 135: अनुसूचित जाति की कितनी महिलायें 14वीं राजस्थान विधान सभा की सदस्य हैं –
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)उत्तर: 12
14वीं विधानसभा (2013-18) में अनुसूचित जाति की 12 महिला विधायक चुनी गई थीं।
प्रश्न 136: राज्य विधानसभा की किस अनुसूची में वर्णित राज्य सूची और समवर्ती सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार प्राप्त है –
A) पांचवी अनुसूची में
B) सातवीं अनुसूची में
C) आठवीं अनुसूची में
D) नवीं अनुसूची में
उत्तर: सातवीं अनुसूची में
संविधान की सातवीं अनुसूची में तीन सूचियाँ हैं — संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची। राज्य विधानसभाओं को राज्य सूची एवं समवर्ती सूची के विषयों पर विधि-निर्माण का अधिकार है।
प्रश्न 137: विधानमंडल के किस अनुच्छेद के तहत संयुक्त अधिवेशन का कोई प्रावधान नहीं है –
A) अनुच्छेद 194
B) अनुच्छेद 195
C) अनुच्छेद 196
D) अनुच्छेद 198
उत्तर: अनुच्छेद 196
संयुक्त अधिवेशन का प्रावधान केवल संसद के लिए अनुच्छेद 108 में है। राज्य विधानमंडल के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
प्रश्न 138: राजस्थान विधानसभा की एकमात्र सर्वाधिक (5 वर्ष से अधिक) कार्यकाल वाली विधानसभा थी –
A) पांचवी
B) तीसरी
C) चौथी
D) आठवीं
उत्तर: पांचवी
आपातकाल के कारण पाँचवीं विधानसभा (1972-1977) का कार्यकाल 5 वर्ष से अधिक चला था।
प्रश्न 139: कौन सी विधानसभा के समय राजस्थान के राज्य मंत्री परिषद में राज्य मंत्री व संसदीय सचिव पद की व्यवस्था शुरू की गई –
A) चौथी
B) छठी
C) आठवीं
D) दूसरी
उत्तर: चौथी
राजस्थान में राज्य मंत्री (MoS) और संसदीय सचिव की व्यवस्था सर्वप्रथम चौथी विधानसभा (1967-72) के दौरान शुरू की गई थी।
प्रश्न 140: राजस्थान विधानसभा कि कौन सी विधानसभा में 200 सदस्य सीटों की संख्या की गई –
A) चौथी
B) पांचवी
C) छट्ठी
D) सातवी
उत्तर: छट्ठी
1977 की छठी विधानसभा से राजस्थान विधानसभा की सीटें 184 से बढ़ाकर 200 कर दी गईं, जो आज तक बरकरार हैं।