वाच्य MCQ

By: LM GYAN

On: 18 December 2025

Follow Us:

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप वाच्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 50 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
  • 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।

✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

भारत सामान्य ज्ञान प्रश्न

वाच्य MCQ

प्रश्न 1: भाववाच्य का प्रयोग किस वाक्य में नहीं हुआ है ?

Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)
A) यहाँ कैसे चला जाएगा।
B) रोगी से अन्न नहीं खाया जाता है।
C) किसी से चुप नहीं रहा जाता।
D) लड़के से चला नहीं जाता।
उत्तर: रोगी से अन्न नहीं खाया जाता है।
व्याख्या: B कर्मवाच्य। शेष भाववाच्य।

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से किस विकल्प में कर्मवाच्य का प्रयोग नहीं हुआ है ?

Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)
A) कपड़ा सिया जाता है।
B) चिट्ठी भेजी गई।
C) मुझसे यह बोझ न उठाया जाएगा।
D) यहाँ कैसे बैठा जाएगा ?
उत्तर: यहाँ कैसे बैठा जाएगा ?
व्याख्या: D भाववाच्य। शेष कर्मवाच्य।

प्रश्न 3: कर्तृवाच्य का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सा है।

Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
A) धनंजय खाता है।
B) पुस्तक पढ़ी जाती है।
C) धूप में चला नहीं जाता।
D) आम खाया जाता है
उत्तर: धनंजय खाता है।
व्याख्या: कर्ता प्रधान – कर्तृवाच्य।

प्रश्न 4: ‘पुस्तक पढ़ी जाती है’ में वाच्य-भेद का कौन सा रूप है?

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
A) भाव
B) विधेय
C) कर्म
D) कर्तृ
उत्तर: कर्म
व्याख्या: कर्म प्रधान – कर्मवाच्य।

प्रश्न 5: ‘सर्दी में उससे खेला नहीं जाता।’ वाक्य किस ‘वाच्य’ से सम्बन्धित है?

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
A) भाववाच्य
B) कर्त्तावाच्य
C) वाच्य क्रिया
D) कर्तृवाच्य
उत्तर: भाववाच्य
व्याख्या: भाव प्रधान – भाववाच्य।

प्रश्न 6: निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य भाववाच्य का सर्वाधिक उपयुक्त उदाहरण है?

Supervisor(Women) – 2024
A) मैं सवेरे पानी पीता हूँ।
B) अवधेश ने कहानी सुनाई।
C) किताब पढ़ी जाती है।
D) ठंड में मुझसे बाहर बैठा नहीं जाता।
उत्तर: ठंड में मुझसे बाहर बैठा नहीं जाता।
व्याख्या: स्पष्ट भाववाच्य।

प्रश्न 7: निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य कर्मवाच्य का सर्वाधिक उपयुक्त उदाहरण है –

Supervisor(Women) – 2024
A) सुबोध फल खाता है।
B) पाठशाला में यह खेल खेला जाता है।
C) जया से बैठा नहीं जाता।
D) सुलभा ने वह पुस्तक पढ़ी।
उत्तर: पाठशाला में यह खेल खेला जाता है।
व्याख्या: स्पष्ट कर्मवाच्य।

प्रश्न 8: निम्नलिखित में से कौन से वाक्य कर्तृवाच्य के उदाहरण हैं?
a. राम पत्र लिखता है। b. रोहन से खाया नहीं जाता।
c. गीत गाया जाता है। d. वसुधा ढोलक बजाती है।
e.स्मिता पुस्तक पढ़ती है।

Supervisor(Women) – 2024
A) b, c, d
B) a, b, d
C) a, d, e
D) c, d, e
उत्तर: A, D, E
व्याख्या: कर्ता प्रधान वाक्य।

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से कर्मवाच्य के उदाहरण हैं –
(a) आम खाया जाता है।(b) राजीव पाठशाला जाता है।(c) तबला बजाया जाता है।
(d) गीत गाया जाता है।(e) राधा से देखा नहीं जाता।

Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) – 2024
A) केवल (b), (d), (e)
B) केवल (b), (c), (d)
C) केवल (a), (b), (c)
D) केवल (a), (c), (d)
उत्तर: केवल (A), (C), (D)
व्याख्या: कर्म प्रधान वाक्य।

प्रश्न 10: निम्नलिखित में से कौन से वाक्य कर्तृवाच्य के उदाहरण हैं?
(a) सुनैना नृत्य करती है।(b) अंजना से बैठा नहीं जाता।
(c) जया से कुछ कहा नहीं जाता।(d) रमेश ढोलक बजाता है।(e) अभिनव शतरंज खेलता है।

Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) – 2024
A) केवल (a), (b), (c)
B) केवल (b), (c), (e)
C) केवल (a), (d), (e)
D) केवल (b), (c), (d)
उत्तर: केवल (A), (D), (E)
व्याख्या: कर्ता प्रधान वाक्य।

प्रश्न 11: कर्मवाच्य का उदाहरण वाक्य है :

A) राम ने खाना खाया।
B) धावकों से दौड़ा नहीं गया।
C) किसानों द्वारा फसल काट ली गई है।
D) बच्चे घर जा रहे हैं।
उत्तर: किसानों द्वारा फसल काट ली गई है।
व्याख्या: ‘द्वारा’ + कर्म प्रधान = कर्मवाच्य।

प्रश्न 12: सही कथन चुनिए –

RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
A) क्रिया के जिस रूप में कर्ता की प्रधानता हो, भाववाच्य कहलाता है।
B) क्रिया के जिस रूप में कर्म की प्रधानता हो कर्मवाच्य कहलाता है।
C) क्रिया के जिस रूप में भाव की प्रधानता हो, वह कर्तृवाच्य कहलाता है।
D) जहाँ कानूनी भाषा का प्रयोग होता है, वहाँ कर्तृवाच्य होता है।
उत्तर: क्रिया के जिस रूप में कर्म की प्रधानता हो कर्मवाच्य कहलाता है।
व्याख्या: कर्मवाच्य परिभाषा सही।

प्रश्न 13: निम्न में से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य है ?

Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
A) सुधा रो रही थी।
B) हिरण से दौड़ा जाता है।
C) क्या यह उपन्यास मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया है ?
D) आज घूमने चला जाए।
उत्तर: सुधा रो रही थी।
व्याख्या: कर्ता प्रधान – कर्तृवाच्य।

प्रश्न 14: वाच्य का प्रभाव किस पर पड़ता है ?

Supervisor (women empowerment) Exam 2018
A) कर्त्ता पर
B) क्रिया पर
C) कर्म पर
D) भाव पर
उत्तर: क्रिया पर
व्याख्या: वाच्य क्रिया का रूप बदलता है।

प्रश्न 15: किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) उसे पेश किया गया।
B) यहाँ कैसे बैठा जाएगा।
C) रोगी से अन्न नहीं खाया जाता।
D) चोर पकड़ा गया है।
उत्तर: यहाँ कैसे बैठा जाएगा।
व्याख्या: B भाववाच्य। शेष कर्मवाच्य।

प्रश्न 16: वाच्य की दृष्टि से असंगत विकल्प है-

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
A) मुझसे दरवाजा नहीं खोला जाता । – भाववाच्य
B) वृद्धजन से चला नहीं जाता। – भाववाच्य
C) दीपावली अक्टूबर-नवम्बर में मनाई जाती है।- कर्मवाच्य
D) डाकिया डाक वितरित करता है। – कर्तृवाच्य
उत्तर: मुझसे दरवाजा नहीं खोला जाता । – भाववाच्य
व्याख्या: A कर्मवाच्य है, भाववाच्य नहीं।

प्रश्न 17: इनमें से किस वाक्य में भाववाच्य का प्रयोग हुआ है ?

Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
A) उससे धूप में चला नहीं जाता।
B) मोहन के द्वारा कपड़ा सिया जाता है।
C) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
D) सीता ने खाना बनाया।
उत्तर: उससे धूप में चला नहीं जाता।
व्याख्या: भाव प्रधान – भाववाच्य।

प्रश्न 18: इनमें से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य में है ?

Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
A) खाना बना दिया गया है।
B) प्रार्थना-पत्र दिया जा चुका है।
C) मुझसे चला नहीं जाता।
D) मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।
उत्तर: मैं पुस्तक पढ़ रहा हूँ।
व्याख्या: कर्ता प्रधान – कर्तृवाच्य।

प्रश्न 19: कर्मवाच्य का उदाहरण नहीं है-

High Court LDC 2022 (12 March 2023)
A) कपड़ा सिया जाता है।
B) चिट्ठी भेजी गयी।
C) धूप में चला नहीं जाता।
D) मुझसे यह बोझ न उठाया जायेगा।
उत्तर: धूप में चला नहीं जाता।
व्याख्या: C भाववाच्य। शेष कर्मवाच्य।

प्रश्न 20: कर्मवाच्य का उदाहरण है-

High Court LDC 2022 (12 March 2023)
A) चिट्ठी भेजी गयी।
B) सीता पुस्तक पढ़ती है।
C) किरण कुर्ता पहनती है।
D) मोहन घर जा रहा है।
उत्तर: चिट्ठी भेजी गयी।
व्याख्या: कर्म प्रधान – कर्मवाच्य।

प्रश्न 21: व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन गलत है?

Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II)
A) ‘कर्तृवाच्य’, अकर्मक और सकर्मक, दोनों क्रियाओं में होता है।
B) ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक, दोनों प्रकार की क्रियाओं में होता है।
C) ‘भाववाच्य’ केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।
D) सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती हैं।
उत्तर: ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक, दोनों प्रकार की क्रियाओं में होता है।
व्याख्या: कर्मवाच्य केवल सकर्मक क्रियाओं में।

प्रश्न 22: उससे अब अकेले नहीं रहा जाता है |

A) इच्छावाचक
B) कर्मवाच्य
C) भाववाच्य
D) इनमे से कोई नहीं
उत्तर: भाववाच्य
व्याख्या: ‘नहीं रहा जाता’ – भाववाच्य।

प्रश्न 23: भाववाच्य का प्रयोग नहीं हुआ है –

RPSC LDC Exam 2011 Paper II
A) मुझसे बैठा नहीं जाता।
B) राम से खाया नहीं जाता।
C) मुझसे यह बोझ उठाया न जायेगा।
D) धूप में चला नहीं जाता।
उत्तर: मुझसे यह बोझ उठाया न जायेगा।
व्याख्या: C कर्मवाच्य। शेष भाववाच्य।

प्रश्न 24: कर्तृवाच्य का प्रयेाग नहीं हुआ है –

RPSC LDC Exam 2011 Paper II
A) महेश स्कूल से आ रहा है।
B) अखबार पढ़े जाते हैं।
C) माली बगीचे में फूल तोड़ रहा है।
D) कुत्ता सारी रात भौंकता रहा।
उत्तर: अखबार पढ़े जाते हैं।
व्याख्या: B कर्मवाच्य। शेष कर्तृवाच्य।

प्रश्न 25: इनमें से कौन सा वाक्य ‘भाववाच्य’ से संबंधित नहीं है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) बच्चे से रोया नहीं गया।
B) उससे चला नहीं जाता।
C) मोहन से उठा नहीं गया।
D) मै पत्र नहीं पढ़ सका।
उत्तर: मै पत्र नहीं पढ़ सका।
व्याख्या: D कर्तृवाच्य। शेष भाववाच्य।

प्रश्न 26: कर्मवाच्य का उदाहरण वाक्य है –

RPSC LDC Exam 2011 Paper II
A) धावकों से दौड़ा नहीं गया।
B) राम ने खाना खाया।
C) किसानों द्वारा फसल काट ली गई है।
D) बच्चे घर जा रहे हैं।
उत्तर: किसानों द्वारा फसल काट ली गई है।
व्याख्या: ‘द्वारा’ + कर्म प्रधान = कर्मवाच्य।

प्रश्न 27: सही कथन चुनिए –

RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
A) भाववाच्य में अकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
B) कर्तृवाच्य में केवल सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
C) कर्मवाच्य में सकर्मक और अकर्मक दोनों प्रकार की क्रियाएं प्रयुक्त होती हैं।
D) कर्मवाच्य में सकर्मक क्रियाओं का प्रयोग नहीं किया जाता।
उत्तर: भाववाच्य में अकर्मक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
व्याख्या: भाववाच्य केवल अकर्मक क्रियाओं में।

प्रश्न 28: निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में कर्मवाच्य है –

RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
A) राम पुस्तक पढ़ रहा है।
B) शिक्षक ने विद्यार्थी की प्रशंसा की।
C) लड़की सिलाई सीख रही है।
D) कमीज दर्जी द्वारा सिल दी गई।
उत्तर: कमीज दर्जी द्वारा सिल दी गई।
व्याख्या: ‘द्वारा’ + कर्म प्रधान = कर्मवाच्य।

प्रश्न 29: निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है –

RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
A) मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।
B) मैं नहीं पढ़ता।
C) लोग बकते हैं।
D) रमेश नहाया।
उत्तर: मुझसे पत्र पढ़ा नहीं जाता।
व्याख्या: कर्म प्रधान – कर्मवाच्य।

प्रश्न 30: ‘अबीर के द्वारा पत्र लिखा गया’, यह उदाहरण किस वाच्य का है –

RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
A) कत्र्तृवाच्य
B) कर्मवाच्य
C) भाववाच्य
D) कोई नहीं
उत्तर: कर्मवाच्य
व्याख्या: ‘के द्वारा’ = कर्मवाच्य।

प्रश्न 31: ‘भगवान द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।’ वाक्य किस वाच्य से संबंधित है ?

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
A) कर्तृवाच्य
B) कर्मवाच्य
C) भाववाच्य
D) कर्मधारय वाच्य
उत्तर: कर्मवाच्य
व्याख्या: ‘द्वारा’ + कर्म प्रधान = कर्मवाच्य।

प्रश्न 32: निम्नलिखित में से गलत विकल्प है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
A) मैं प्रतिदिन गीता-पाठ करती हूँ। – कर्तृवाच्य
B) मुझसे इतना दुःख नहीं सहा जाता। – भाववाच्य
C) मैं इस गर्मी में नहीं सो सकता। – कर्मवाच्य
D) मज़दूर लकड़ी काट रहा है। – कर्तृवाच्य
उत्तर: मैं इस गर्मी में नहीं सो सकता। – कर्मवाच्य
व्याख्या: C कर्तृवाच्य है, कर्मवाच्य नहीं।

प्रश्न 33: निम्नलिखित वाक्यों में से कर्तृवाच्य वाक्य नहीं है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
A) सीता पुस्तक पढ़ती है।
B) रमा सितार बजाती है।
C) पुस्तक पढ़ी जाती है।
D) वह पत्र लिखता है।
उत्तर: पुस्तक पढ़ी जाती है।
व्याख्या: C कर्मवाच्य। शेष कर्तृवाच्य।

प्रश्न 34: निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य कर्तृवाच्य नहीं है ?

A) प्रेमचंद ने गोदान लिखा।
B) कैदी रिहा कर दिये जायें।
C) ट्रक ने सारा समान पहुंचा दिया।
D) राधा लिख नहीं पाती।
उत्तर: कैदी रिहा कर दिये जायें।
व्याख्या: B कर्मवाच्य। शेष कर्तृवाच्य।

प्रश्न 35: निम्नलिखित में से कर्मवाच्य वाक्य छांटिए।

A) मेरी दादी रोज घूमने जाती है।
B) उसके द्वारा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
C) क्या तुम मेरी सहायता करोगे ?
D) मजदूर फसल काट रहे हैं।
उत्तर: उसके द्वारा कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
व्याख्या: ‘द्वारा’ = कर्मवाच्य।

प्रश्न 36: ‘आज प्राचार्य द्वारा मधुर गीत गाया गया।’ वाक्य का कर्तृवाच्य में परिवर्तित रूप है –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
A) आज प्राचार्य मधुर गीत गायेंगे।
B) आज प्राचार्य ने मधुर गीत गाया।
C) प्राचार्य द्वारा आज गाया गीत मधुर था।
D) आज प्राचार्य गीत को गायेंगे।
उत्तर: आज प्राचार्य ने मधुर गीत गाया।
व्याख्या: कर्मवाच्य → कर्तृवाच्य रूपांतरण।

प्रश्न 37: कर्तृवाच्य में क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष का रूप किस शब्द से प्रभावित होता है ?

A) क्रिया से
B) कर्ता से
C) कर्म से
D) संज्ञा से
उत्तर: कर्ता से
व्याख्या: कर्तृवाच्य में क्रिया कर्ता के अनुसार।

प्रश्न 38: निम्नलिखित में से भाववाच्य वाक्य का चयन कीजिए-

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
A) उसके द्वारा भोजन पकाया गया।
B) मैं उठ नहीं सकता।
C) मेरे भाई से लड़ा नहीं जा सका।
D) हमारे द्वारा रास्ता आसानी से पार किया गया।
उत्तर: मेरे भाई से लड़ा नहीं जा सका।
व्याख्या: ‘से…नहीं जा सका’ = भाववाच्य।

प्रश्न 39: निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य है-

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
A) मैं प्रतिदिन खेलता हूं।
B) बालक से पढ़ा नहीं जाता।
C) लड़की द्वारा पत्र लिखा जाता है।
D) संगीता से पत्र लिखा जाता है।
उत्तर: मैं प्रतिदिन खेलता हूं।
व्याख्या: कर्ता प्रधान – कर्तृवाच्य।

प्रश्न 40: इनमें से किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ का प्रयोग हुआ है –

RPSC SI Exam 2016 Paper 1
A) छात्रों द्वारा सजावट की गई।
B) मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।
C) आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
D) मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।
उत्तर: मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।
व्याख्या: कर्ता प्रधान – कर्तृवाच्य।

प्रश्न 41: इनमें ‘भाववाच्य’ से संबंधित वाक्य है –

RPSC SI Exam 2016 Paper 1
A) सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।
B) वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।
C) लोग खुलकर हँस रहे थे।
D) ‘रामचरितमानस’ ग्रन्थ तुलसी द्वारा लिखा गया।
उत्तर: सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।
व्याख्या: ‘नहाया नहीं जाता’ – स्पष्ट भाववाच्य।

प्रश्न 42: किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है –

RPSC SI Exam 2016 Paper 1
A) उससे खाना नहीं खाया गया।
B) छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
C) बालक खिलखिलाकर हंस रहा था।
D) दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।
उत्तर: बालक खिलखिलाकर हंस रहा था।
व्याख्या: C कर्तृवाच्य। शेष कर्मवाच्य।

प्रश्न 43: ‘क्या वे लिखेंगे’ ? वाक्य का भाववाच्य में परिवर्तित रूप है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
A) क्या उनसे लिखा जाएगा ?
B) क्या वे लिख सकते हैं ?
C) क्या वह लिखेगा ?
D) क्या वे लिख सकेंगे ?
उत्तर: क्या उनसे लिखा जाएगा ?
व्याख्या: कर्तृवाच्य → भाववाच्य रूपांतरण।

प्रश्न 44: निम्नलिखित में से कर्मवाच्य नहीं है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
A) आदेश दिया जाये
B) दुकान से सामान लाया जाए
C) तुम्हें गणित किसने पढ़ाया
D) बाहर किसने आवाज दी
उत्तर: बाहर किसने आवाज दी
व्याख्या: D कर्तृवाच्य। शेष कर्मवाच्य।

प्रश्न 45: निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य वाक्य चिह्नित कीजिए –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
A) पुस्तक अलमारी में रखी जाती है।
B) रावण ने सीता का हरण किया।
C) छात्रों द्वारा कुर्सी तोड़ डाली गयी।
D) दरवाजे पर ताला लगा दिया जाये।
उत्तर: रावण ने सीता का हरण किया।
व्याख्या: कर्ता प्रधान – कर्तृवाच्य।

प्रश्न 46: ‘आदेश का पालन किया जाए’ वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
A) कर्तृवाच्य
B) कर्मवाच्य
C) भाववाच्य
D) कोई नहीं
उत्तर: कर्मवाच्य
व्याख्या: ‘किया जाए’ = कर्मवाच्य।

प्रश्न 47: इनमें से किस वाक्य में क्रिया का ‘कर्मवाच्य’ रूप है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) वह कार चला रहा है।
B) बच्चों द्वारा शोर मचाया जा रहा है।
C) मित्र हमेशा विपत्ति में साथ देते हैं।
D) अच्छे लोग किसी का बुरा नहीं करते।
उत्तर: बच्चों द्वारा शोर मचाया जा रहा है।
व्याख्या: ‘द्वारा’ + कर्म प्रधान = कर्मवाच्य।

प्रश्न 48: किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) मोहन द्वारा नाटक खेला गया।
B) उससे खाना नहीं खाया गया।
C) हरीश द्वारा पत्रवाचन किया गया।
D) अम्मा खाना बना रही थी।
उत्तर: अम्मा खाना बना रही थी।
व्याख्या: कर्ता प्रधान – कर्तृवाच्य।

प्रश्न 49: किस वाक्य में क्रिया का ‘भाववाच्य’ रूप है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) दर्द के कारण उससे सोया नहीं गया।
B) बच्चे शांत नहीं रह सकते।
C) वह अच्छी तरह से देख नहीं सकता।
D) हम लोग रोज नहाते हैं।
उत्तर: दर्द के कारण उससे सोया नहीं गया।
व्याख्या: ‘से…नहीं गया’ = भाववाच्य।

प्रश्न 50: किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) कमला द्वारा पत्र लिखा गया।
B) भारत तेजी से विकास कर रहा है।
C) बालक द्वारा पतंग उड़ाई गई।
D) उससे पुस्तक पढ़ी नहीं गई।
उत्तर: भारत तेजी से विकास कर रहा है।
व्याख्या: B कर्तृवाच्य। शेष कर्मवाच्य।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment