स्वतंत्रोत्तर राष्ट्र निर्माण MCQ

By: LM GYAN

On: 30 December 2025

Follow Us:

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप स्वतंत्रोत्तर राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 20 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
  • 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।

✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

भारत सामान्य ज्ञान प्रश्न

स्वतंत्रोत्तर राष्ट्र निर्माण MCQ

प्रश्न 1: 1952 में भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किसको माध्यमिक शिक्षा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था –

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024
A) एस. राधाकृष्णन
B) डी.एस. कोठारी
C) पी.सी. महलनोबिस
D) लक्ष्मण स्वामी मुदालियर
उत्तर: लक्ष्मण स्वामी मुदालियर
व्याख्या: 1952-53 का माध्यमिक शिक्षा आयोग (मुदालियर कमीशन) लक्ष्मणस्वामी मुदालियर की अध्यक्षता में गठित हुआ, जिसने माध्यमिक शिक्षा में सुधारों की सिफारिशें कीं।

प्रश्न 2: योजना आयोग की स्थापना किस की अध्यक्षता में की गई थी –

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A) राष्ट्रपति
B) उपराष्ट्रपति
C) मुख्यमंत्री
D) प्रधानमंत्री
उत्तर: प्रधानमंत्री
व्याख्या: योजना आयोग (1950) की स्थापना प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुई, जो पंचवर्षीय योजनाओं का निर्माण करता था।

प्रश्न 3: भारत के संदर्भ में CSIR का पूर्ण रूप क्या है?

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) कार्पोरेट, सोशल एण्ड इण्डस्ट्रियल रिसर्च
B) काउंसिल ऑफ साइन्टिफिक एण्ड इण्डस्ट्रियल रिसर्च
C) काउंसिल ऑफ साइन्स एण्ड इन्नोवेटिव रिसूर्च
D) काउंसिल ऑफ सोशल एण्ड इण्डस्ट्रि रिप्रोडक्शन
उत्तर: काउंसिल ऑफ साइन्टिफिक एण्ड इण्डस्ट्रियल रिसर्च
व्याख्या: CSIR (Council of Scientific and Industrial Research) भारत का प्रमुख वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान संगठन है, जिसकी स्थापना 1942 में हुई।

प्रश्न 4: सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-I
सूची-II
a. चिपको आंदोलन
I. एफ्रो-एशियन सम्मेलन
b. बांडुंग सम्मेलन
II. एक नियोजित अर्थव्यवस्था स्थापित करने के लिए 1944 में बड़े उद्योगपतियों द्वारा किया गया एक प्रस्ताव
c. डॉ. पी.सी. महालनोबिस
III. पेड़ों की कटाई रोकने के लिए एक पर्यावरण आंदोलन
d. बॉम्बे प्लान
IV. अर्थशास्त्री जिनके नेतृत्व में दूसरी पंचवर्षीय योजना का मसौदा तैयार किया गया था

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) a – II, b – III, c – IV, d – I
B) a – I, b – III, c – IV, d – II
C) a – II, b – I, c – IV, d – III
D) a – III, b – I, c – IV, d – II
उत्तर: a – III, b – I, c – IV, d – II
व्याख्या: चिपको (पर्यावरण आंदोलन), बांडुंग (1955 एफ्रो-एशियन), महालनोबिस (दूसरी योजना), बॉम्बे प्लान (1944 उद्योगपतियों का प्रस्ताव)।

प्रश्न 5: डॉ. एस. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग की स्थापना कौन से वर्ष में हुई –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
A) 1951
B) 1953
C) 1947
D) 1948
उत्तर: 1948
व्याख्या: राधाकृष्णन कमीशन (1948-49) उच्च शिक्षा सुधारों के लिए गठित हुआ।

प्रश्न 6: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी (1986) कहाँ स्थित है –

Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – L1)
A) भुज, गुजरात
B) अहमदाबाद, गुजरात
C) जयपुर, राजस्थान
D) नई दिल्ली
उत्तर: नई दिल्ली
व्याख्या: NIFT का मुख्य परिसर नई दिल्ली में है, हालांकि कई कैंपस अन्य शहरों में हैं।

प्रश्न 7: योजना आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे –

Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
A) के.एन.राज
B) पी.सी. महालानोबिस
C) जवाहर लाल नेहरू
D) सरदार वल्लभ भाई पटेल
उत्तर: जवाहर लाल नेहरू
व्याख्या: योजना आयोग (1950) के पहले अध्यक्ष प्रधानमंत्री नेहरू थे।

प्रश्न 8: योजना आयोग के गठन का सुझाव किसने दिया था –

A) एम. विश्वेश्वरैया ने
B) पुनर्निर्माण समिति जिसे ब्रिटिश सरकार ने गठित किया था
C) सलाहकार योजना बोर्ड जिसके चेयरमैन के.सी. नियोगी थे
D) तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने
उत्तर: सलाहकार योजना बोर्ड जिसके चेयरमैन के.सी. नियोगी थे
व्याख्या: के.सी. नियोगी की अध्यक्षता वाले बोर्ड ने योजना आयोग की सिफारिश की।

प्रश्न 9: जवाहरलाल नेहरू ने पंचशील सिद्धांत की घोषणा किस नेता के साथ मिलकर की –

School Lecturer 2022 Gk (Group E)
A) मार्शल टीटो
B) जाऊ एनलाई
C) गमाल अब्दुल नासिर
D) सुकार्णो
उत्तर: जाऊ एनलाई
व्याख्या: नेहरू और चाऊ एन लाई ने 1954 में पंचशील समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न 10: नदी घाटी परियोजनाओं को ‘आधुनिक भारत का मंदिर’ किसने कहा –

A) पं. जवाहर लाल नेहरू
B) लाल बहादुर शास्त्री
C) इन्दिरा गाँधी
D) सरदार वल्लभ भाई पटेल
उत्तर: पं. जवाहर लाल नेहरू
व्याख्या: नेहरू ने बांधों को ‘आधुनिक भारत के मंदिर’ कहा, विकास के प्रतीक के रूप में।

प्रश्न 11: निम्नलिखित कथनों पर विचार तथा दिए गए कूट के आधार पर सही कथन का चयन करें-
(A) जब दक्षिण भारत में अलग देश की मांग उठी तब नेहरू ने जो फैसला लिया उसने देश की एकता और अखंडता को और भी मजबूत कर दिया।
(B) ‘द्रविड़ कड़गम’ पहली गैर राजनीतिक पार्टी थी जिसने द्रविड़नाडु (द्रविड़ों का देश) बनाने की माँग रखी। द्रविड़नाडु के लिए आंदोलन शुरू हुआ।
(C) नेहरू की अगुवाई में कैबिनेट ने 5 अक्टूबर, 1963 को संविधान का 16वाँ संशोधन पेश कर दिया। इस संशोधन के माध्यम से देश की संप्रभुता एवं अखंडता के हित में मूल अधिकारों पर कुछ प्रतिबंध लगाने के प्रावधान रखे गए।
(D) संविधान के इस संशोधन के बाद द्रविड़ कड़गम को द्रविड़नाडु की मांग को हमेशा के लिए भूलना पड़ा ।
कूट:

A) केवल A
B) केवल D
C) A और B
D) सभी कथन सत्य हैं
उत्तर: सभी कथन सत्य हैं
व्याख्या: 16वें संशोधन (1963) ने अलगाववादी मांगों पर रोक लगाई, द्रविड़ आंदोलन प्रभावित हुआ।

प्रश्न 12: किसने पंडित नेहरू से कहा था कि उनके अंदर चर्चिल भी है और चैंबरलिन भी है –

A) मोतीलाल नेहरू
B) अटल बिहारी वाजपेयी
C) मोरारजी देसाई
D) महात्मा गाँधी
उत्तर: अटल बिहारी वाजपेयी
व्याख्या: अटलजी ने नेहरू की दृढ़ता (चर्चिल) और समझौतावादी नीति (चैंबरलिन) की तुलना की।

प्रश्न 13: ‘परंमाणु ऊर्जा आयोग’ की स्थापना कब की गई –

A) 1948 ई.
B) 1952 ई.
C) 1956 ई.
D) 1960 ई.
उत्तर: 1948 ई.
व्याख्या: परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना 1948 में होमी भाभा के नेतृत्व में हुई।

प्रश्न 14: “विज्ञान ही वह इकलौता जरिया है, जो भूख और गरीबी को मिटा सकता है।” किसका कथन है –

A) लाल बहादुर शास्त्री
B) पं. जवाहरलाल नेहरू
C) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
D) भीमराव अम्बेडकर
उत्तर: पं. जवाहरलाल नेहरू
व्याख्या: नेहरू वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विकास के प्रबल समर्थक थे।

प्रश्न 15: पं. नेहरू के कार्यकाल में ‘पी.एल. 480’ नामक समझौता किन दो राष्ट्रों के मध्य हुआ –

A) भारत-चीन
B) भारत-रूस
C) भारत-अमेरिका
D) भारत-बांग्लादेश
उत्तर: भारत-अमेरिका
व्याख्या: PL-480 (1954) अमेरिका से खाद्यान्न सहायता का समझौता था।

प्रश्न 16: निम्नांकित कथनों में से सत्य कथनों की पहचान करें-
(A) भारत की विदेश नीति ‘पंचशील सिद्धांतों’ पर आधारित है।
(B) पं. नेहरू ने मार्शल टीटो, कर्नल नासिर और सुकणों के साथ मिलकर गुट निरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी।
(C) पं. नेहरू ने खेलों को मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया।
कूट:

A) केवल A
B) केवल B
C) A और B
D) सभी कथन सत्य हैं
उत्तर: सभी कथन सत्य हैं
व्याख्या: पंचशील, NAM की नींव (नेहरू, टीटो, नासिर) और खेलों का महत्व नेहरू के विचार थे।

प्रश्न 17: भारतीय विदेश नीति का सूत्रधार किसे माना जाता है –

A) सरदार वल्लभ भाई पटेल
B) पं. जवाहरलाल नेहरू
C) लाल बहादुर शास्त्री
D) भीमराव अंबेडकर
उत्तर: पं. जवाहरलाल नेहरू
व्याख्या: नेहरू को भारतीय विदेश नीति (NAM, पंचशील) का वास्तुकार माना जाता है।

प्रश्न 18: ‘गाँधी सागर बाँध’ की नींव किस नदी पर रखी गई –

A) यमुना नदी
B) कावेरी नदी
C) नर्मदा नदी
D) चम्बल नदी
उत्तर: चम्बल नदी
व्याख्या: गांधी सागर बांध चंबल नदी पर मध्य प्रदेश में स्थित है।

प्रश्न 19: किस पंचवर्षीय योजना के दौरान भारत-चीन युद्ध हुआ-

A) द्वितीय
B) तृतीय
C) छठी
D) चतुर्थ
उत्तर: तृतीय
व्याख्या: भारत-चीन युद्ध (1962) तीसरी पंचवर्षीय योजना (1961-66) के दौरान हुआ।

प्रश्न 20: निम्नांकित कथनों में से सत्य कथन की पहचान कीजिए-
(A) दूसरी पंचवर्षीय योजना (1956-61 ई.) प्रो. पी.सी. महालनोबिस के मॉडल पर आधारित थी।
(B) (IIT) बॉम्बे की स्थापना 1958 ई. में हुई।
(C) दूसरी पंचवर्षीय योजना में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई।
(D) 2 अक्टूबर, 1959 ई. को भारत सहायता क्लब का गठन किया गया।

A) A, B सत्य हैं
B) B, C सत्य हैं
C) A, B, C सत्य हैं।
D) सभी सत्य हैं
उत्तर: सभी सत्य हैं
व्याख्या: महालनोबिस मॉडल (दूसरी योजना), IIT बॉम्बे (1958), पंचायती राज (1959, बालवंत राय मेहता), कोलंबो प्लान/भारत सहायता (1950 के आसपास, लेकिन विवरण सटीक)।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment