राजस्थान लोक सेवा आयोग MCQ

By: LM GYAN

On: 13 December 2025

Follow Us:

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप राजस्थान लोक सेवा आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 50 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
  • 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।

✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

भारत सामान्य ज्ञान प्रश्न

राजस्थान लोक सेवा आयोग MCQ

प्रश्न 1: राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है –

Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
A) मुख्यमंत्री
B) राष्ट्रपति
C) संसद
D) राज्यपाल
उत्तर: राज्यपाल
व्याख्या: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316 के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।

प्रश्न 2: पी. सत्यनारायण राव समिति की सिफारिशों के आधार पर राजस्थान लोक सेवा आयोग का कार्यालय जयपुर से अजमेर कब स्थानांतरित किया गया –

SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
A) 1958
B) 1965
C) 1970
D) 1972
उत्तर: 1958
व्याख्या: 1958 में पी. सत्यनारायण राव समिति की सिफारिश पर RPSC का मुख्यालय जयपुर से अजमेर स्थानांतरित किया गया।

प्रश्न 3: राजस्थान के गठन के समय कितने प्रांतों में लोक सेवा आयोग कार्यरत थे –

A) 5
B) 3
C) 7
D) 9
उत्तर: 3
व्याख्या: राजस्थान गठन के समय केवल जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे।

प्रश्न 4: भारतीय संविधान में लोक सेवा आयोगों के कार्य एवं अधिकार क्षेत्र से संबंधित अनुच्छेद कौन से हैं –

A) अनुच्छेद 14, 15 और 16
B) अनुच्छेद 315 से 323
C) अनुच्छेद 124 से 131
D) अनुच्छेद 200 से 210
उत्तर: अनुच्छेद 315 से 323

प्रश्न 5: वर्ष 1951 में राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यों को नियमित करने के लिए कौन से नियम पारित किए गए –

A) राजस्थान लोक सेवा आयोग सेवा की शर्ते नियम, 1951
B) राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यो की सीमा नियम, 1951
C) दोनों A और B
D) राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यादेश, 1949
उत्तर: दोनों A और B

प्रश्न 6: राजस्थान लोक सेवा आयोग के प्रारंभिक चरण में आयोग में कितने सदस्य थे –

A) एक अध्यक्ष और एक सदस्य
B) एक अध्यक्ष और दो सदस्य
C) दो अध्यक्ष और दो सदस्य
D) एक अध्यक्ष और तीन सदस्य
उत्तर: एक अध्यक्ष और दो सदस्य
व्याख्या: प्रारंभ में आयोग में एक अध्यक्ष (सर एस.के. घोष) और दो सदस्य थे। बाद में श्री देवीशंकर तिवारी और श्री एन.आर. चन्दोरकर सदस्य बने।

प्रश्न 7: राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना कब हुई थी –

A) 20 अगस्त, 1949
B) 22 दिसम्बर, 1949
C) 15 जनवरी, 1950
D) 1 नवंबर, 1956
उत्तर: 22 दिसम्बर, 1949
व्याख्या: अध्यादेश 20 अगस्त 1949 को जारी हुआ, लेकिन 22 दिसंबर 1949 को नियुक्ति नोटिफिकेशन प्रकाशित होने पर आयोग अस्तित्व में आया।

प्रश्न 8: संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राजस्थान सरकार के अधीन सेवारत व्यक्ति को प्रभावित करने वाले अनुशासनात्मक मामलों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग से अनिवार्य परामर्श का प्रावधान है –

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024
A) अनुच्छेद 320(3)
B) अनुच्छेद 318(1)
C) अनुच्छेद 322(2)
D) अनुच्छेद 325(4)
उत्तर: अनुच्छेद 320(3)

प्रश्न 9: राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति निम्न में से किसके द्वारा की जाती है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) राष्ट्रपति
B) राज्यपाल
C) संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
D) मुख्यमंत्री
उत्तर: राज्यपाल

प्रश्न 10: भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यों के विषय में जानकारी देता है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A) अनुच्छेद 320
B) अनुच्छेद 317
C) अनुच्छेद 312
D) अनुच्छेद 316
उत्तर: अनुच्छेद 320

प्रश्न 11: राजस्थान लोक सेवा आयोग कहाँ स्थित है –

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) अजमेर
B) जयपुर
C) जोधपुर
D) अलवर
उत्तर: अजमेर

प्रश्न 12: भारत के संविधान के अनुच्छेद 323 के तहत, राज्य लोक सेवा आयोग का कर्त्तव्य है कि वह प्रतिवर्ष आयोग द्वारा किए गये कार्य के बारे में किसे प्रतिवेदन प्रस्तुत करें –

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
A) विधानसभा
B) राष्ट्रपति
C) मुख्यमंत्री
D) राज्यपाल
उत्तर: राज्यपाल

प्रश्न 13: राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति निम्नलिखित में से किस के द्वारा की जाती है –

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A) राज्यपाल
B) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
C) अध्यक्ष यू पी एस सी
D) मुख्यमंत्री
उत्तर: राज्यपाल

प्रश्न 14: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में लोक सेवकों की पदोन्नति के लिए राज्य सरकार को राजस्थान लोक सेवा आयोग का परामर्श लेना आवश्यक है –

Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) – 2024 (Rajasthan Gk)
A) अनुच्छेद 145 (g.)
B) अनुच्छेद 300 (A)
C) अनुच्छेद 245 (2)
D) अनुच्छेद 320 (3)
उत्तर: अनुच्छेद 320 (3)

प्रश्न 15: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं में चयन हेतु संवीक्षा परीक्षा का प्रारम्भ राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा किस वर्ष से किया गया था –

Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) – 2024 (Rajasthan Gk)
A) 1984
B) 1982
C) 1988
D) 1986
उत्तर: 1984

प्रश्न 16: राजस्थान लोक सेवा आयोग का मुख्य कार्य क्या है –

Rajasthan Police Constable Exam 2024 (SHIFT – L2)
A) प्रशासन का नामांकन
B) चुनाव
C) प्रशिक्षण
D) इनमे से कोई भी नहीं
उत्तर: इनमे से कोई भी नहीं
व्याख्या: RPSC का मुख्य कार्य राज्य की विभिन्न सेवाओं के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है।

प्रश्न 17: राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को कौन सस्पेंड कर सकता है –

Rajasthan Police Constable Exam 2024 (SHIFT – K2)
A) गवर्नर द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित एक समिति द्वारा
B) राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा
C) राजस्थान के मुख्य सचिव द्वारा
D) राज्यपाल की सलाह पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
उत्तर: गवर्नर द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित एक समिति द्वारा

प्रश्न 18: निम्नांकित में से किसका कार्यकाल राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में सबसे लंबा रहा है –

Assistant Professor (College Education) – 2023 Paper-III
A) एल.एल. जोशी
B) सी.आर. चौधरी
C) जे.एम. खान
D) डी.एस. तिवारी
उत्तर: डी.एस. तिवारी
व्याख्या: डी.एस. तिवारी 08-08-1951 से 17-01-1958 तक (लगभग 6.5 वर्ष) अध्यक्ष रहे।

प्रश्न 19: राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य राजस्थान के राज्यपाल द्वारा नियुक्त होते हैं।
(ii) आयोग के अध्यक्ष या कोई अन्य सदस्य केवल राष्ट्रपति की आज्ञा से अपने पद से हटाए जा सकते हैं।

RAS (Pre) Exam – 2023
A) न तो (i) न ही (ii) सही है।
B) (i) व (ii) दोनों सही हैं।
C) केवल (ii) सही है।
D) केवल (i) सही है।
उत्तर: (i) व (ii) दोनों सही हैं।
व्याख्या: नियुक्ति राज्यपाल करते हैं (अनुच्छेद 316), लेकिन हटाने का अधिकार केवल राष्ट्रपति को है (अनुच्छेद 317)।

प्रश्न 20: राजस्थान लोक सेवा आयोग के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
A. राजस्थान लोक सेवा आयोग अध्यादेश 20 अगस्त, 1949 को प्रभाव में आया।
B. राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना 22 दिसम्बर, 1949 को हुई थी।
C. जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में लोक सेवा आयोग 16 अगस्त, 1949 को समाप्त कर दिये गये।

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
A) केवल A सही है।
B) केवल A और B सही हैं।
C) केवल B और C सही हैं।
D) A, B और C सही हैं।
उत्तर: A, B और C सही हैं।

प्रश्न 21: आरपीएससी (RPSC) के निम्नलिखित अध्यक्षों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें:
A. डॉ. बी. एल. रावत
B. डॉ. दीन दयाल
C. राम सिंह चौहान
D. डॉ. एस. एस. टाक
सही विकल्प का चयन करें:

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
A) BDCA
B) ACBD
C) CADB
D) DBAC
उत्तर: ACBD

प्रश्न 22: 2022 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्वीकृत संख्या (अध्यक्ष सहित) कितनी है –

RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
A) आठ
B) इनमें से कोई नहीं
C) छह
D) सात
उत्तर: आठ
व्याख्या: एक अध्यक्ष + सात सदस्य = कुल 8

प्रश्न 23: राज्य लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों और सदस्यों की सेवा शर्तों को विनियमित करने की शक्ति संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है –

RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
A) अनुच्छेद 240
B) अनुच्छेद 318
C) अनुच्छेद 400
D) अनुच्छेद 523 सी
उत्तर: अनुच्छेद 318

प्रश्न 24: राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों का एकल कार्यकाल कितना होता है –

RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
A) 5 साल या 62 साल की उम्र
B) 6 साल या 62 साल की उम्र
C) 5 साल या 65 साल की उम्र
D) 6 साल या 65 साल की उम्र
उत्तर: 6 साल या 62 साल की उम्र

प्रश्न 25: राजस्थान लोक सेवा आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री एस. सी. त्रिपाठी की नियुक्ति, 1952 में अध्यक्ष के रूप में की गई।
II. आयोग के कार्यों को नियमित करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) नियम, 1951 एवं (कार्यों की सीमा) नियम, 1951 पारित किए गये।

Senior Physical Education Teacher Exam – 2022
A) कथन I एवं II दोनों असत्य हैं।
B) केवल कथन I सत्य है
C) केवल कथन II सत्य है
D) कथन I एवं II दोनों सत्य हैं
उत्तर: कथन I एवं II दोनों असत्य हैं।

प्रश्न 26: राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A) 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो
B) 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक
C) 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
D) 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक
उत्तर: 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो

प्रश्न 27: राजस्थान लोक सेवा आयोग से संबंधित निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
A) प्रारंभ में, आयोग में एक अध्यक्ष और 3 सदस्य थे
B) राजस्थान के गठन के समय कुल 22 प्रांतों में से केवल तीन प्रांत – जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे
C) राजस्थान लोक सेवा आयोग 22 दिसम्बर, 1949 से प्रभाव में आया
D) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 234, 315 से 323 तक लोक सेवा आयोगों के विभिन्न कार्यों और शक्तियों से संबंधित हैं
उत्तर: प्रारंभ में, आयोग में एक अध्यक्ष और 3 सदस्य थे
व्याख्या: शुरू में केवल एक अध्यक्ष + दो सदस्य थे।

प्रश्न 28: राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
A) सदस्य आयोग के अध्यक्ष को संबोधित त्यागपत्र दे सकता है
B) अध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है
C) सदस्यों में एक-तिहाई केन्द्र या राज्य सरकार के अधीन 10 वर्ष तक पदासीन रहे हों
D) सदस्य छह वर्ष की अवधि तक या बासठ वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक पद धारण करेगा
उत्तर: D

प्रश्न 29: राजस्थान लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है :

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
A) संघ लोक सेवा आयोग को
B) भारत के राष्ट्रपति को
C) राजस्थान के राज्यपाल को
D) राजस्थान की राज्य विधानसभा को
उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल को

प्रश्न 30: निम्न में से कौन सा कथन राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबद्ध में गलत है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
A) इसकी स्थापना दिसंबर 1949 को हुई
B) प्रारंभ में इसमें अध्यक्ष सहित चार सदस्य थे
C) 1951 में राजप्रमुख द्वारा विनियम पारित किये गए
D) मुख्य न्यायाधीश एस. के. घोष को इसका अध्यक्ष बनाया गया
उत्तर: प्रारंभ में इसमें अध्यक्ष सहित चार सदस्य थे
व्याख्या: शुरू में केवल 1 अध्यक्ष + 2 सदस्य (कुल 3) थे।

प्रश्न 31: राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या सदस्य को कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व किसके द्वारा हटाया जा सकता है –

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
A) राज्यपाल द्वारा
B) राष्ट्रपति द्वारा
C) विधान सभा द्वारा
D) मुख्य मंत्री द्वारा
उत्तर: राष्ट्रपति द्वारा

प्रश्न 32: राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य को पद से हटाया जा सकता है :

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
A) संसद के महाभियोग प्रस्ताव के तहत राष्ट्रपति के द्वारा
B) राज्यपाल के द्वारा उच्च न्यायालय के जाँच के बाद
C) राष्ट्रपति के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के जाँच के बाद
D) विधान सभा के महाभियोग प्रस्ताव के तहत राज्यपाल द्वारा
उत्तर: राष्ट्रपति के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के जाँच के बाद

प्रश्न 33: राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है –

A) राज्यपाल द्वारा
B) राज्य मंत्रिमंडल द्वारा
C) मुख्यमंत्री द्वारा
D) प्रधान मंत्री द्वारा
उत्तर: राज्यपाल द्वारा

प्रश्न 34: राजस्थान राज्य के गठन के समय अनुबंध करने वाले कुल 22 प्रांतों में से मात्र _____ में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे।

3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
A) 1
B) 3
C) 4
D) 2
उत्तर: 3
व्याख्या: जयपुर, जोधपुर और बीकानेर

प्रश्न 35: राजस्थान लोकसेवा आयोग से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
(i) सदस्य छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु तक पद धारण करता है
(ii) कोई व्यक्ति पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं होगा

School Lecturer 2022 Gk (Group E)
A) केवल (i) सही है
B) केवल (ii) सही है
C) (i) व (ii) दोनों सही हैं
D) न तो (i) और ना ही (ii) सही है
उत्तर: (i) व (ii) दोनों सही हैं

प्रश्न 36: हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान का प्रमुख कार्य है –

Forest Guard Exam 2022 Shift 4
A) भर्ती
B) प्रशिक्षण
C) सामाजिक विकास
D) जनगणना
उत्तर: प्रशिक्षण
व्याख्या: HCM RIPA जयपुर में सिविल सेवकों का प्रशिक्षण संस्थान है।

प्रश्न 37: राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को निलम्बित किया जा सकता है –

Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
A) मुख्यमंत्री द्वारा
B) मुख्य सचिव द्वारा
C) राजस्थान के राज्यपाल द्वारा
D) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल द्वारा
व्याख्या: अनुच्छेद 317 के तहत राज्यपाल निलंबन कर सकते हैं, लेकिन हटाने का अंतिम अधिकार राष्ट्रपति को है।

प्रश्न 38: राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में कौन सा/से कथन सही है/हैं?

Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-A)
A) अ, स और द
B) ब और द दोनों
C) केवल स
D) ब और स दोनों
उत्तर: केवल स
व्याख्या: केवल कथन “स” सही है – आधे सदस्यों को 10 वर्ष का सरकारी अनुभव होना चाहिए। बाकी गलत हैं (कार्यकाल 62 वर्ष, स्थापना 22 दिसंबर 1949, प्रथम अध्यक्ष सर एस.के. घोष)।

प्रश्न 39: राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है –

Raj Police Constable(9321)
A) 6 वर्ष
B) 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु, दोनों में पहले जो भी समाप्त हो
C) 62 वर्ष की आयु तक
D) 6 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु
उत्तर: 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु, दोनों में पहले जो भी समाप्त हो

प्रश्न 40: निम्न में से किस मामले में राज्य लोक सेवा आयोग से परामर्श नहीं लिया जाता है –

A) सिविल सेवा के लिए भर्ती की पद्धति पर
B) नियुक्ति में अनुसरण लिये जाने वाले सिद्धान्तों पर
C) प्रोन्नति एवं अंतरण के सिद्धांतों पर
D) सिविल सेवाओं का स्थानान्तरण पर
उत्तर: सिविल सेवाओं का स्थानान्तरण पर

प्रश्न 41: राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति करते हैं –

A) मुख्यमंत्री
B) राज्यपाल
C) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
D) राज्य विधान सभा
उत्तर: राज्यपाल
व्याख्या: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316 के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है।

प्रश्न 42: राजस्थान लोकसेवा आयोग में एक अध्यक्ष व ………… सदस्य होते हैं –

A) पांच
B) छः
C) सात
D) आठ
उत्तर: सात
व्याख्या: वर्तमान में RPSC में एक अध्यक्ष + सात सदस्य = कुल 8 व्यक्ति होते हैं।

प्रश्न 43: राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में, निम्न में से किसका कार्यकाल सबसे लम्बा रहा है –

A) मोहम्मद याकूब
B) यतींद्र सिंह
C) डी. एस. तिवाड़ी
D) सी. आर. चौधरी
उत्तर: डी. एस. तिवाड़ी
व्याख्या: डी. एस. तिवाड़ी 08 अगस्त 1951 से 17 जनवरी 1958 तक (लगभग 6.5 वर्ष) अध्यक्ष रहे – यह सबसे लंबा कार्यकाल है।

प्रश्न 44: राजस्थान लोक सेवा आयोग के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा सत्य नहीं है –

2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018
A) आयोग के सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हेतु पात्र होंगे
B) आयोग के सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाएँगे
C) आयोग के सदस्य अपने पद से भारत के राष्ट्रपति द्वारा हटाए जाएँगे
D) आयोग के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो
उत्तर: आयोग के सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाएँगे
व्याख्या: नियुक्ति राज्यपाल करते हैं, हटाते केवल राष्ट्रपति हैं।

प्रश्न 45: राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है –

Raj Police Constable(8416)
A) राजस्थान के राज्यपाल
B) राजस्थान के मुख्यमंत्री
C) भारत के राष्ट्रपति
D) राजस्थान के मुख्य सचिव
उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल

प्रश्न 46: राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों के सम्बन्ध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है –

College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018
A) सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी
B) सदस्य 6 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक पद धारण करेगा
C) सदस्य पुनर्नियुक्ति का पात्र नहीं होगा
D) सदस्य को राज्यपाल द्वारा निलम्बित किया जा सकता है
उत्तर: सदस्य 6 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक पद धारण करेगा
व्याख्या: सही आयु सीमा 62 वर्ष है, 65 नहीं।

प्रश्न 47: राजस्थान लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है –

College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018
A) राजस्थान के मुख्यमंत्री को
B) राजस्थान के राज्यपाल को
C) राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति को
D) भारत के राष्ट्रपति को
उत्तर: राजस्थान के राज्यपाल को
व्याख्या: अनुच्छेद 323 के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को देता है।

प्रश्न 48: राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष सहित कितने सदस्य होते हैं –

Asstt. Jailor Exam 2013
A) 5
B) 7
C) 8
D) 10
उत्तर: 8
व्याख्या: 1 अध्यक्ष + 7 सदस्य = कुल 8

प्रश्न 49: राजस्थान लोक सेवा आयोग अपने कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है –

RPSC RAS Pre. Exam 2021
A) विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष
B) राज्यपाल के समक्ष
C) मुख्य सचिव के समक्ष
D) राष्ट्रपति के समक्ष
उत्तर: राज्यपाल के समक्ष

प्रश्न 50: यदि राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष/सदस्य इस्तीफा देना चाहता है, तो वह अपना त्याग-पत्र किसे देगा –

Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
A) राष्ट्रपति
B) प्रधानमंत्री
C) राज्यपाल
D) मुख्यमंत्री
उत्तर: राज्यपाल
व्याख्या: त्याग-पत्र राज्यपाल को संबोधित करके दिया जाता है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment