मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ MCQ
प्रश्न 1: निम्नलिखित में से किस विकल्प में लोकोक्ति का निकटतम अर्थ सही है ?
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) बत्तीस दाँत में जीभ – शत्रुओं से घिरा रहना।
B) बांबी में हाथ तू डाल, मंत्र मैं पढूँ – कहना बहुत, करना थोड़ा।
C) मोहरों की लूट कोयलों पर छाप – समय के अनुकूल काम न करना।
D) डेढ़ पाव आटा पुल पर रसोई – मूल्य से अधिक व्यय करना।
उत्तर : बत्तीस दाँत में जीभ – शत्रुओं से घिरा रहना।
प्रश्न 2: निम्नलिखित में से किस विकल्प में लोकोक्ति का निहितार्थ असंगत है ?
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) तिनके की ओट पहाड़ – थोड़े सहारे से बड़ा काम होना।
B) तेल देखो तेल की धार देखो – बहुत सोच-विचार कर काम करना।
C) उलटे बाँस बरेली को – किसी को उसी की युक्ति से बेवकूफ बनाना।
D) चोर के घर मोर – अपने ही व्यक्ति द्वारा धोखा देना।
उत्तर : उलटे बाँस बरेली को – किसी को उसी की युक्ति से बेवकूफ बनाना।
प्रश्न 3: लोकोक्ति और उसके अर्थ की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) न तीन में, न तेरह में – अत्यन्त तुच्छ और नगण्य व्यक्ति।
B) न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी – झगड़े की जड़ को ही नष्ट कर देना।
C) न आगे नाथ न पीछे पगहा – संसार में अकेला होना।
D) न उधो का लेना, न माधो का देना – कर्ज मुक्त होना।
उत्तर : न उधो का लेना, न माधो का देना – कर्ज मुक्त होना।
प्रश्न 4: ‘कान छिदावै सो गुड़ खावे’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है-
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) मूर्ख को कुछ नहीं मिलता।
B) काम करने से ही आता है।
C) कपटपूर्ण व्यवहार करना।
D) जो कष्ट उठाएगा, उसी को सुख मिलेगा।
उत्तर : जो कष्ट उठाएगा, उसी को सुख मिलेगा।
प्रश्न 5: किस विकल्प में मुहावरा और तत्संबंधी आशय सुमेलित नहीं हैं ?
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) आईने में मुँह देखना – अपनी योग्यता देखना
B) हलका करना – बेइज्जत करना
C) जबान के नीचे जबान रखना – दो तरह की बातें कहना
D) घड़ी तोला घड़ी माशा करना – आनाकानी करना
उत्तर : घड़ी तोला घड़ी माशा करना – आनाकानी करना
प्रश्न 6: ‘चूल्हे आग न घड़े पानी’ लोकोक्ति का निहितार्थ है-
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) मूर्खतापूर्ण काम करना।
B) बहुत ही दीन दशा।
C) विपत्ति-पर-विपत्ति आना।
D) अवसर खो देना।
उत्तर : बहुत ही दीन दशा।
प्रश्न 7: ‘मुहावरा और उसका अर्थ’ की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) चिंउटे की गिरह पेट में होना – बहुत कंजूस होना
B) चिड़िया का दूध – असंभव वस्तु
C) चिकना देख फिसल पड़ना – साधारण लाभ देखकर अपना नैतिक पतन करना
D) चाँदी कटना – आराम से दिन बीतना
उत्तर : चिंउटे की गिरह पेट में होना – बहुत कंजूस होना
प्रश्न 8: ‘घोड़े का रोग बंदर के सिर पड़ना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है-
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) किसी का दोष किसी दूसरे पर आना।
B) विपरीत काम करना।
C) व्यक्ति की हालत में परिवर्तन करना।
D) दुविधा में डालना।
उत्तर : किसी का दोष किसी दूसरे पर आना।
प्रश्न 9: निम्नलिखित में से किस विकल्प में मुहावरे का निहितार्थ सही नहीं है ?
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) अंधेर करना – अन्याय करना
B) अंधेर छाना – शोक छाना
C) अंधेर मचना – गड़बड़ी होना
D) अंधेरे में रखना – ठीक स्थिति न बताना
उत्तर : अंधेर छाना – शोक छाना
प्रश्न 10: ‘ऊसर में बीज बोना’ मुहावरे का निहितार्थ है-
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) केवल दिखावे के लिए कुछ करना।
B) निष्फल काम करना।
C) व्यर्थ बातें करना।
D) अनमेल काम करना।
उत्तर : निष्फल काम करना।
प्रश्न 11: ‘अपनी खिचड़ी अलग पकाना’ मुहावरे का अर्थ होगा- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Village Development Officer Exam 2025A) साथ मिलकर खिचड़ी बनाना
B) साथ मिलकर न रहना
C) अकेले खिचड़ी बनाना
D) समूह का नेता बनना
उत्तर : साथ मिलकर न रहना
प्रश्न 12: ‘आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न सारी पावै’ लोकोक्ति का उचित अर्थ होगा:
Village Development Officer Exam 2025A) आधी वस्तु छोड़ देने पर पूरी वस्तु का मिल जाना।
B) आधा काम बीच में छोड़ देना।
C) अधिक लालची व्यक्ति को कुछ भी नहीं मिलता।
D) लालची व्यक्ति सब कुछ पा जाता है।
उत्तर : अधिक लालची व्यक्ति को कुछ भी नहीं मिलता।
प्रश्न 13: ‘बहुत निराश हो जाना’ इस अर्थ को प्रकट करने वाला मुहावरा है-
Village Development Officer Exam 2025A) आग-बबूला होना
B) ईद का चाँद होना
C) कमर बाँधना
D) कमर टूटना
उत्तर : कमर टूटना
प्रश्न 14: ‘खाक छानना’ मुहावरे का अर्थ है :
परिचालक सीधी भर्ती-2024A) भटकना
B) नष्ट करना
C) पीछे पड़े रहना
D) विरोध करना
उत्तर : भटकना
प्रश्न 15: ‘कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली’ लोकोक्ति का अर्थ बताइए :
परिचालक सीधी भर्ती-2024A) एक काम से दूसरा काम हो जाना
B) उच्च और साधारण की तुलना कैसी
C) अपनी बुराई नहीं सुन पाना
D) केवल बाह्य प्रदर्शन
उत्तर : उच्च और साधारण की तुलना कैसी
प्रश्न 16: ‘कम गुणी होकर भी गुणी का दिखावा’-निम्नलिखित में से किस लोकोक्ति का अर्थ है?
RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)A) थोथा चना बाजे घना
B) अंधों में काना राजा
C) आम के आम गुठलियों के दाम
D) अंधे के हाथ बटेर लगना
उत्तर : थोथा चना बाजे घना
प्रश्न 17: ‘अक्ल पर पत्थर पड़ना’ मुहावरे का अर्थ है-
RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 2nd Shift)A) बुद्धि भ्रष्ट हो जाना
B) बहुत परिश्रम करना
C) मरणासन्न होना
D) साथ मिलकर न रहना
उत्तर : बुद्धि भ्रष्ट हो जाना
प्रश्न 18: ‘कागजी घोड़े दौड़ाना’ मुहावरे का अर्थ है :
RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)A) दूरदर्शी होना
B) बढ़ा-चढ़ा कर कहना
C) व्यर्थ की लिखा-पढ़ी करना
D) वीरगति को प्राप्त होना
उत्तर : व्यर्थ की लिखा-पढ़ी करना
प्रश्न 19: ‘आँख का अंधा नाम नयनसुख’ लोकोक्ति का अर्थ है :
RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)A) गुणों के साथ अंधा होना
B) अंधे व्यक्ति का गुणी होना
C) अंधे व्यक्ति का ईमानदार होना
D) गुणों के विरुद्ध नाम होना
उत्तर : गुणों के विरुद्ध नाम होना
प्रश्न 20: ‘जूतियाँ चटकाना’ मुहावरे का अर्थ है:
RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)A) जूतों को इधर-उधर फेंकना
B) व्यर्थ इधर-उधर घूमना
C) घर में जूतों का ढेर लगाना
D) काम में मन न लगाना
उत्तर : व्यर्थ इधर-उधर घूमना
प्रश्न 21: ‘अंगारों पर पैर रखना’ मुहावरे का अर्थ है-
RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)A) जान बूझकर हानिकारक कार्य करना
B) स्वयं को होशियार समझना
C) क्रोधित होना
D) हद से ज्यादा सावधानी रखना
उत्तर : जान बूझकर हानिकारक कार्य करना
प्रश्न 22: ‘तेते पाँव पसारिए, जेती लंबी सौर’, लोकोक्ति का अर्थ है-
RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)A) अपनी औकात देखकर ही खर्च करना
B) अपने किए का फल मिलना
C) किसी काम का जल्दी सम्पन्न होना
D) थोड़े दिनों की शानो-शौकत
उत्तर : अपनी औकात देखकर ही खर्च करना
प्रश्न 23: ‘खरी-खोटी सुनाना’ मुहावरे का अर्थ है-
RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)A) याचना करना
B) खुशामद करना
C) भला-बुरा कहना
D) खूब तारीफ़ करना
उत्तर : भला-बुरा कहना
प्रश्न 24: ‘अंधे के हाथ बटेर लगना’ लोकोक्ति का अर्थ है :
RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)A) अंधे व्यक्ति को बटेर पक्षी का मिल जाना।
B) अंधे व्यक्ति से बड़ा नुकसान हो जाना।
C) अयोग्य व्यक्ति को बिना प्रयास के फल प्राप्त हो जाना।
D) अंधे व्यक्ति को प्रशंसा मिलना।
उत्तर : अयोग्य व्यक्ति को बिना प्रयास के फल प्राप्त हो जाना।
प्रश्न 25: ‘तूती बोलना’ मुहावरे का सही अर्थ है :
RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)A) अड़चन डालना
B) तंग करना
C) बुरी राय देना
D) धाक जमाना
उत्तर : धाक जमाना
प्रश्न 26: ‘लेना एक न देना दो’ लोकोक्ति का अर्थ होगा:-
Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd ShiftA) शक्तिहीन होने पर भी घमण्ड न जाना
B) बिना मतलब
C) धनी को और धन मिलना
D) खाली बैठने से कुछ करना ही अच्छा है
उत्तर : बिना मतलब
प्रश्न 27: ‘कानाफूसी करना’ इस मुहावरे का अर्थ होगा:- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd ShiftA) चुगली करना
B) बदनाम करना
C) बचना
D) चुपके-चुपके बातें करना
उत्तर : चुपके-चुपके बातें करना
प्रश्न 28: ‘हवा हो जाना’ मुहावरे का सही अर्थ होगा :
Rajasthan Patwar Exam 2025 1st ShiftA) भाग जाना
B) भूल हो जाना
C) देखते रहना
D) हँसी उड़ना
उत्तर : भाग जाना
прश्न 29: ‘दादा बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया’ लोकोक्ति का सही अर्थ पहचानिए।
Rajasthan Patwar Exam 2025 1st ShiftA) दादा बड़े हैं भैया छोटे हैं।
B) रुपया ही सब कुछ है।
C) दादा के पास बड़ा रूपया है।
D) आजकल पैसा कुछ भी नहीं है।
उत्तर : रुपया ही सब कुछ है।
प्रश्न 30: निम्न में से किस लोकोक्ति का भावार्थ सही नहीं है ?
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) आसमान का थूका मुँह पर आ गिरा – बरसात में बड़ी-बड़ी बूँदे सीधे मुँह पर आ पड़ी।
B) घर का जोगी जोगना, आन गाँव का सिद्ध – निकटस्थ या परिचित मनुष्य का उतना सम्मान नहीं होता जितना अपरिचित व्यक्ति का।
C) कभी नाव गाड़ी पर तो कभी गाड़ी नाव पर – समय पर एक दूसरे की सहायता की आवश्यकता पड़ती है।
D) ककड़ी के चोर की गर्दन नहीं नापी जाती – साधारण अपराध के लिए कठोर दंड नहीं दिया जाता।
उत्तर : आसमान का थूका मुँह पर आ गिरा – बरसात में बड़ी-बड़ी बूँदे सीधे मुँह पर आ पड़ी।
प्रश्न 31: ‘नानी क्वाँरी मर गई, नवासे के नौ-नौ ब्याह’ लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) प्रसिद्धि बहुत होना पर वास्तव में गुण न होना
B) गलत जानकारी देना
C) व्यर्थ शेखी बघारने वाला
D) योग्यता से अधिक वस्तु का प्राप्त होना
उत्तर : व्यर्थ शेखी बघारने वाला
प्रश्न 32: ‘कुएँ की मिट्टी कुएँ में लगती है’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है-
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) बुरे काम का बुरा ही परिणाम होता है।
B) खुशी और ग़मी एक साथ देखने को मिलती है।
C) जहाँ से आमदनी होती है वहीं व्यय होना।
D) ग़लती किसी से भी हो सकती है।
उत्तर : जहाँ से आमदनी होती है वहीं व्यय होना।
प्रश्न 33: ‘चोर चोरी से गया तो क्या हेरा-फेरी से गया’ लोकोक्ति का सही अर्थ है
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) किसी की प्रकृति में पूर्ण परिवर्तन नहीं हो जाता, उसका कुछ न कुछ अंश अवश्य रह जाता है।
B) अपराधी हमेशा शंकित रहता है।
C) जब कोई अपना ही आदमी धोखा देता है।
D) चोर में हिम्मत नहीं होती।
उत्तर : किसी की प्रकृति में पूर्ण परिवर्तन नहीं हो जाता, उसका कुछ न कुछ अंश अवश्य रह जाता है।
प्रश्न 34: निम्न में से किस लोकोक्ति का अर्थ सही है ?
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) भागते भूत की लँगोटी ही सही – लँगोट के सहारे ही भूत को पकड़ा जा सकता है।
B) माया को माया मिले कर-कर लंबे हाथ – मोह-माया सबको अपने लपेटे में लेकर ही रहती है।
C) लकड़ी के बल बंदरी नाचे – लाठी पर चढ़कर ही बंदरी अपना नाच दिखाती है।
D) दान की बछिया के दाँत नहीं देखे जाते – मुफ़्त में मिली वस्तु की परीक्षा नहीं की जाती है।
उत्तर : दान की बछिया के दाँत नहीं देखे जाते – मुफ़्त में मिली वस्तु की परीक्षा नहीं की जाती है।
प्रश्न 35: ‘आँखें लाल-पीली करना’ मुहावरे का सही निकटतम अर्थ किस विकल्प में है ?
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) अपना नुकसान स्वयं करना।
B) मृत्यु के अधिक निकट होना।
C) बहुत अधिक नाराज होना।
D) अपनी असफलता पर लज्जित होना।
उत्तर : बहुत अधिक नाराज होना।
प्रश्न 36: इनमें से किस लोकोक्ति का अर्थ सही नहीं है ?
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) पर उपदेश कुशल बहुतेरे – दूसरों को उपदेश देने वाले बहुत ही कम लोग होते हैं।
B) नेकी कर दरिया में डाल – उपकार करते समय प्रत्युपकार की इच्छा नहीं रखनी चाहिए।
C) न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी – किसी शर्त के बहाने काम न करना।
D) नाच न जाने आँगन टेढ़ा – अपनी अकुशलता को छिपाने के लिए बहाना बनाना।
उत्तर : पर उपदेश कुशल बहुतेरे – दूसरों को उपदेश देने वाले बहुत ही कम लोग होते हैं।
प्रश्न 37: इनमें से किस मुहावरे का अभिप्रायगत अर्थ त्रुटिपूर्ण है ?
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) ज़मीन पर पाँव न पड़ना – अत्यधिक अभिमान करना।
B) चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना – भय से मुँह का रंग फीका पड़ जाना।
C) सब्ज़-बाग दिखाना – व्यर्थ की आशा देना।
D) ज़मीन चूमने लगना – अपनी ज़मीन से बहुत लगाव रखना।
उत्तर : ज़मीन चूमने लगना – अपनी ज़मीन से बहुत लगाव रखना।
प्रश्न 38: ‘नाम-धराई होना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) नाम बार-बार रटना
B) बदनामी होना
C) नामकरण संस्कार होना
D) किसी काम के लिए मशहूर होना
उत्तर : बदनामी होना
प्रश्न 39: निम्न में से किस मुहावरे का निकटतम अर्थ गलत है ?
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) गरदन उठाना – विरोध करना।
B) खटाई में पड़ना – बीच में कोई झंझट आ जाना।
C) घाट-घाट का पानी पीना – अनेक तीर्थ- स्थलों यात्रा की करना।
D) गरदन पर छुरी फेरना – हानि पहुँचाना।
उत्तर : घाट-घाट का पानी पीना – अनेक तीर्थ- स्थलों यात्रा की करना।
प्रश्न 40: ‘इधर-उधर की हाँकना’ मुहावरे का अभिप्राय है
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) उलट-पुलट होना
B) ठीक विषय पर बात न कर इधर-उधर की बात करना
C) चुगली करना
D) तितर-बितर करना
उत्तर : ठीक विषय पर बात न कर इधर-उधर की बात करना
प्रश्न 41: इनमें से किस मुहावरे का निकटतम अर्थ सही नहीं है ?
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) नाक-भौं चढ़ाना – क्रोध या घृणा करना।
B) नाक में दम करना – परेशान करना।
C) नाक का बाल होना – अधिक दुष्ट प्रवृत्ति का होना।
D) नाक पर मक्खी न बैठने देना – अहसान न लेना।
उत्तर : नाक का बाल होना – अधिक दुष्ट प्रवृत्ति का होना।
प्रश्न 42: ‘पानी में आग लगाना’, मुहावरे का अर्थ है-
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-IIA) क्रुध्द होना
B) मधुर वचन बोलना
C) कष्ट से मुक्ति होना
D) असंभव कार्य करना
उत्तर : असंभव कार्य करना
प्रश्न 43: ‘तंग करना’ इस अर्थ के लिए किस मुहावरे का प्रयोग होता है?
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-IA) छक्के छूटना
B) नाच नचाना
C) दो टूक बात कहना
D) जहर उगलना
उत्तर : नाच नचाना
प्रश्न 44: ‘कुआँ खोदना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-IIA) आग बुझाना
B) क्रोध प्रकट करना
C) हानि पहुँचाने का यत्न करना
D) कठिन परिश्रम करना
उत्तर : हानि पहुँचाने का यत्न करना
प्रश्न 45: निम्नलिखित लोकोक्ति के सही अर्थ का चयन कीजिए: “एक तो करेला दूजा नीम चढ़ा”
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-IIA) एक कड़वीहट वाली सब्जी
B) एक करेला और दो नीम के पेड़
C) बुरे को बुरे का साथ मिलना
D) नीम से पेड़ पर करेले की बेल
उत्तर : बुरे को बुरे का साथ मिलना
प्रश्न 46: ‘टेक निभाना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-IA) गाने में साथ निभाना
B) टांग अड़ाना
C) खुशी से नाचना
D) वचन पूरा करना
उत्तर : वचन पूरा करना
प्रश्न 47: ‘उठा न रखना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-IIA) बुरी तरह मारना
B) बाधा दूर होना
C) कोई कसर न रखना
D) चैन मिलना
उत्तर : कोई कसर न रखना
प्रश्न 48: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (मुहावरे)
a. खून – पसीना एक करना
b. गाँठ बाँधना
c. जान पर खेलना
d. जहर उगलना
सूची-II (अर्थ)
I. साहसिक कार्य करना
II. कठिन परिश्रम करना
III. खूब याद रखना
IV. अपमान जनक बात करना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-IIA) a-III, b-I, c-II, d-IV
B) a-II, b-I, c-III, d-IV
C) a-I, b-IV, c-II, d-III
D) a-II, b-III, c-I, d-IV
उत्तर : A-II, B-III, C-I, D-IV
प्रश्न 49: ‘आठ बार नौ त्योहार’ लोकोक्ति का अर्थ है-
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-IA) तालमेल न होना
B) मौजमस्ती से जीवन बिताना
C) देखा-देखी परिवर्तन आना
D) दुगुना लाभ
उत्तर : मौजमस्ती से जीवन बिताना
प्रश्न 50: ‘घर का जोगी जोगड़ा, आन गाँव का सिद्ध’, लोकोक्ति का अर्थ है :
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2A) गुण के विरुद्ध नाम होना।
B) निकट का गुणी व्यक्ति कम सम्मान पाता है, पर दूर का अधिक।
C) उच्च और साधारण की तुलना कैसी।
D) काम न जानना और बहाना बनाना।
उत्तर : निकट का गुणी व्यक्ति कम सम्मान पाता है, पर दूर का अधिक।
प्रश्न 51: ‘कलेजा बाँसों उछलना’, मुहावरे के अर्थ का सबसे उचित विकल्प चुनिए-
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1A) बहुत प्रसन्न होना
B) श्रेष्ठ समझना
C) आश्चर्य करना
D) संज्ञा शून्य होना
उत्तर : बहुत प्रसन्न होना
प्रश्न 52: सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-I
a. कलम तोड़ना
b. खेत रहना या आना
c. चाँद पर थूकना
d. कलेजा ठंडा होना
सूची-II
I. संतोष होना
II. सम्माननीय का अनादर करना
III. बढ़िया लिखना
IV. वीरगति पाना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2A) a – III, b – IV, c – II, d – I
B) a – III, b – II, c – IV, d – I
C) a – IV, b – III, c – I, d – II
D) a – II, b – IV, c – III, d – I
उत्तर : A – III, B – IV, C – II, D – I
प्रश्न 53: ‘अंधा होना’ मुहावरे का क्या अर्थ है?
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1A) बिना विचारे व्यय
B) एक ही सहारा
C) धोखा देना
D) विवेक भ्रष्ट होना
उत्तर : विवेक भ्रष्ट होना
प्रश्न 54: ‘कल पड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है:
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024A) कलम तोड़ना
B) अक्ल मिलना
C) चेन मिलना
D) कुढ़ना
उत्तर : चेन मिलना
प्रश्न 55: ‘चिराग तले अंधेरा’ लोकोक्ति का अभिप्राय है :
Stenographer Exam 2024 (Paper – II)A) गुण अधिक अवगुण कम होना
B) बल ज्यादा, बुद्धि कम होना
C) स्वयं की बुराई न दिखाई देना
D) दीप तले रोशनी ज्यादा होना
उत्तर : स्वयं की बुराई न दिखाई देना
प्रश्न 56: ‘इतिश्री होना’ मुहावरे का सही अर्थ है :
Stenographer Exam 2024 (Paper – II)A) पूजा करना
B) प्रारंभ होना
C) श्री गणेश होना
D) समाप्त होना
उत्तर : समाप्त होना
प्रश्न 57: ‘हाथ को हाथ न सूझना’ मुहावरे का सही अर्थ है :
Stenographer Exam 2024 (Paper – II)A) पीछे हटना
B) बहुत घना अँधेरा होना
C) अतितुच्छ होना
D) संबन्ध न रखना
उत्तर : बहुत घना अँधेरा होना
प्रश्न 58: ‘बिंध गया सो मोती, रह गया सो सीप’ लोकोक्ति का आशय है :
Stenographer Exam 2024 (Paper – II)A) कल्पना मात्र से तृप्ति नहीं होती
B) काम अटकना
C) किसी तरफ का न होना
D) जो वस्तु काम में आ जाय वह अच्छी
उत्तर : जो वस्तु काम में आ जाय वह अच्छी
प्रश्न 59: नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I) : मुहावरों के अर्थ और रूप में परिवर्तन किया जा सकता है।
कथन (II) : लोकोक्तियाँ जन-समुद्र के बिखरे रत्न हैं। इसके पीछे कोई कहानी होती है या कथा।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
Stenographer Exam 2024 (Paper – II)A) कथन (I) असत्य है, किन्तु कथन (II) सत्य है।
B) कथन (I) और (II) दोनों सत्य हैं।
C) कथन (I) और (II) दोनों असत्य हैं।
D) कथन (I) सत्य है, किन्तु कथन (II) असत्य है।
उत्तर : कथन (I) असत्य है, किन्तु कथन (II) सत्य है।
प्रश्न 60: ‘हथियार डाल देना’ इस मुहावरे का सही अर्थ है :
Stenographer Exam 2024 (Paper – II)A) झुक जाना
B) भयभीत होना
C) समर्पित होना
D) हार मान लेना
उत्तर : हार मान लेना
प्रश्न 61: सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-I (मुहावरा) / सूची-II (अर्थ प्रयोग)
(a) अंकुश रखना – (iii) दबाव में रखना
(b) आँखें दिखाना – (i) धमकाना
(c) उल्लू सीधा करना – (iv) स्वार्थ सिद्ध करना
(d) खाक छानना – (ii) मारे-मारे फिरना
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IIndA) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
C) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(iii)
D) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(iv)
उत्तर : (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)
प्रश्न 62: ‘अनजान सुजान, सदा कल्याण’ मुहावरे का उपयुक्त अर्थ क्या होगा?
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IIndA) मूर्ख सुजान नहीं होता।
B) ज्ञानी सदैव कल्याण करते हैं।
C) मूर्ख और ज्ञानी सदा सुखी रहते हैं।
D) मूर्ख कल्याणकारी नहीं होता।
उत्तर : मूर्ख और ज्ञानी सदा सुखी रहते हैं।
प्रश्न 63: निम्नलिखित में से कौन-सा मुहावरा नहीं है?
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IIndA) तिल का ताड़ बनाना
B) आँखों में धूल झोंकना
C) नाच न आवे आँगन टेढ़ा
D) उल्टी गंगा बहाना
उत्तर : नाच न आवे आँगन टेढ़ा
פרश्न 64: ‘इमली के पात पर बारात का डेरा’ लोकोक्ति का अर्थ है :
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IIndA) असम्भव बात
B) दोनों तरफ मुसीबत
C) बहुत प्रताड़ित करना
D) निराली बारात निकालना
उत्तर : असम्भव बात
प्रश्न 65: ‘अगस्त्य का समुद्र पान’ मुहावरे का अर्थ है :
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IIndA) अपना बचा कर दूसरों का हड़प करना
B) समुद्र के जल को पीना
C) असम्भव कार्य करना
D) शानों शौकत से रहना
उत्तर : असम्भव कार्य करना
प्रश्न 66: सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।
सूची-I (मुहावरा) / सूची-II (अर्थ)
(a) हथेली पर सरसों जमाना – (iii) कठिन और असंभव कार्य करना
(b) अँधों का हाथी होना – (i) पूरी बात न समझना
(c) अंडे का शहजादा होना – (iv) अनुभवहीन होना
(d) आँधी के आम होना – (ii) सामयिक लाभ होना
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IIndA) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)
B) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
C) (a)-(i), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(ii)
D) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
उत्तर : (A)-(III), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(II)
प्रश्न 67: ‘आँखे फेर लेना’ इस मुहावरे का अर्थ है-
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024A) नजर बचाना
B) उदासीन हो जाना
C) प्रभाव जमना
D) आमने-सामने होना
उत्तर : उदासीन हो जाना
प्रश्न 68: ‘कोठी वाला रोवै छप्पर वाला सोवै’ कहावत का सही अर्थ है:
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024A) सुविधा में कमी बनी रहना
B) अधिक धन चिंता का कारण होता है
C) नींद न आना
D) अमीर और गरीब की तुलना करना
उत्तर : अधिक धन चिंता का कारण होता है
प्रश्न 69: ‘उल्टी गंगा बहाना’ मुहावरे का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ है-
Supervisor(Women) – 2024A) बाधा दूर होना
B) प्रतिकूल कार्य
C) अनुकूल कार्य
D) विचलित होना
उत्तर : प्रतिकूल कार्य
प्रश्न 70: निम्नलिखित में से ‘लोकोक्ति’ का चयन कीजिए :
Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) – 2024A) कागज़ी घोड़े दौड़ाना
B) कान पर जूं नहीं रेंगना
C) एड़ी-चोटी एक करना
D) होनहार बिरवान के होत चीकने पात
उत्तर : होनहार बिरवान के होत चीकने पात
प्रश्न 71: सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए :
सूची I (मुहावरा) / सूची II (वाक्य प्रयोग अर्थ)
(a) तिल का ताड़ करना – (iii) बात को तूल देना
(b) डूबते को तिनके का सहारा – (iv) निराशा में आशा की झलक
(c) जान पर खेलना – (i) साहसिक कार्य करना
(d) घर का न घाट का – (ii) कहीं का नहीं रहना
Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) – 2024A) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
B) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
C) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
D) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(iii), (d)-(ii)
उत्तर : (A)-(III), (B)-(IV), (C)-(I), (D)-(II)
प्रश्न 72: ‘मुट्ठी गरम करना’ मुहावरे का सबसे उपयुक्त अर्थ है :
Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) – 2024A) हाथ सेंकना
B) ठंड से बचना
C) घूस देना
D) मारपीट करना
उत्तर : घूस देना
प्रश्न 73: ‘हठी व्यक्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता’ अर्थ को प्रकट करने वाली लोकोक्ति है –
A) अधजल गगरी छलकत जाय
B) पत्थर को जोंक नहीं लगती
C) लातों के भूत बातों से नहीं मानते
D) छछून्दर के सिर में चमेली का तेल
उत्तर : पत्थर को जोंक नहीं लगती
प्रश्न 74: ‘जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ’ लोकोक्ति का निकटतम सही अर्थ है?
A) संकल्पशील व्यक्ति कठिन परिश्रम द्वारा लक्ष्य प्राप्त ही लेते हैं।
B) पानी में गहरे उतर कर खोजना
C) पानी में साँस रोककर अंदर तक पहुँच जाना
D) संकल्पशील व्यक्ति पानी में तैर सकता है
उत्तर : संकल्पशील व्यक्ति कठिन परिश्रम द्वारा लक्ष्य प्राप्त ही लेते हैं।
प्रश्न 75: भीतर से शत्रुता और ऊपर से मीठी बात करने के भाव को व्यक्त करने वाली निकटतम लोकोक्ति है?
A) आम के आम, गुठली के दाम
B) दोनों हाथों में लड्डू
C) दूर के ढोल सुहावने
D) मुँह में राम बगल में छुरी
उत्तर : मुँह में राम बगल में छुरी
प्रश्न 76: ‘सावन सूखा न भादो हरा’ लोकोक्ति का निकटतम उपयुक्त अर्थ है?
A) सदा एक ही दशा में रहना
B) अकाल पड़ना
C) सदा हरा भरा रहना
D) अतिवृष्टि होना
उत्तर : सदा एक ही दशा में रहना
प्रश्न 77: ‘आठ कनौजिए नौ चूल्हे’ लोकोक्ति का अर्थ है?
A) नुकसान होना
B) उद्देश्य से भटक जाना
C) अनमोल मिश्रण
D) फूट होना
उत्तर : फूट होना
प्रश्न 78: ‘अपराध किसी का दण्ड किसी को’ को निकटतम अर्थ में प्रयुक्त लोकोक्ति है?
A) खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे
B) पेड़ न बगान तहाँ रेड परधान
C) खेत खाय गदहा, मार खाय जोलहा
D) जिसकी लाठी उसकी भैंस
उत्तर : खेत खाय गदहा, मार खाय जोलहा
प्रश्न 79: निम्नलिखित लोकोक्तियों में किस लोकोक्ति में ‘दूर के ढोल सुहावने’ का आशय है?
A) आदमी जानिये बसे, सोना जानिये कसे
B) तीन में न तेरह में मृदंग बजावे डेरे में
C) हंसा थे सो उड़ि गये कागा भये दीवान
D) मलयाचल की भीलनी चंदन देत जराय
उत्तर : आदमी जानिये बसे, सोना जानिये कसे
प्रश्न 80: किस क्रमांक में मुहावरा है?
A) सब धान बाईस पंसेरी
B) नौ दिन चले अढाई कोस
C) जान न पहचान, बड़ी बीबी सलाम
D) खोदा पहाड़ निकली चुहिया
उत्तर : सब धान बाईस पंसेरी
प्रश्न 81: ‘बिल में हाथ तू डाल मंत्र मैं पढूँ’ कहावत का अर्थ है –
A) मंत्र पढ़कर बिल में हाथ डालना चाहिए
B) मंत्र पढ़ने से बिल में हाथ देने से साँप नहीं काटता
C) खतरे का काम दूसरे को सौंपना
D) उक्त कोई नहीं
उत्तर : खतरे का काम दूसरे को सौंपना
प्रश्न 82: अंग-अंग मुस्काना-
A) बहुत गुस्सा होना
B) खुलकर मुस्कुराना
C) दुःखी होना
D) बहुत प्रसन्न होना
उत्तर : बहुत प्रसन्न होना
प्रश्न 83: निम्नलिखित में से किसमें मुहावरे के सामने उसका सही अर्थ लिखा हुआ है?
A) गाल बजाना – ज्यादा बोलना
B) गूलर का फूल होना – कमजोर पड़ना
C) पाँव भारी होना – गर्भिणी होना
D) घड़ों पानी पड़ना – बहुत वर्षा होना
उत्तर : पाँव भारी होना – गर्भिणी होना
प्रश्न 84: “पानी उतरना” का क्या अर्थ है?
A) इज्ज़त करना
B) इज्ज़त उतारना
C) इज्ज़त लेना
D) इज्ज़त जाना
उत्तर : इज्ज़त जाना
प्रश्न 85: सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए :
सूची I / सूची II
a. आँखों का तारा – II. बहुत प्यारा होना।
b. पानी-पानी होना – I. बहुत लज्जित होना।
c. अछूता होना – IV. बेदाग होना
d. अंक भरना – III. गले लगाना
Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)A) a-I, b-II, c-IV, d-III
B) a-II, b-I, c-IV, d-III
C) a-II, b-IV, c-I, d-III
D) a-I, b-III, c-IV, d-II
उत्तर : A-II, B-I, C-IV, D-III
प्रश्न 86: ‘आग लगने पर कुआँ खोदना’ लोकोक्ति का अर्थ है :
Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)A) तसल्ली से कोई काम करना
B) विपत्ति आ जाने पर तुरन्त समाधान खोजना
C) विपत्ति आ जाने पर उसका निराकरण करना
D) व्यर्थ भाग-दौड़ करना
उत्तर : विपत्ति आ जाने पर तुरन्त समाधान खोजना
प्रश्न 87: ‘जस दूल्हा तस बनी बराता’ लोकोक्ति का अर्थ है –
Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018A) संगठन से ही कार्य सिद्ध होता है।
B) सुंदर वस्तु के साथ ही सुंदर वस्तु का मेल होता है।
C) सभी साथी एक ही जैसे ।
D) बेढंगा होना।
उत्तर : सभी साथी एक ही जैसे ।
प्रश्न 88: निम्नलिखित में से जिस मुहावरे का अर्थ – ‘सदैव एक-सी स्थिति’ के लिए उपयुक्त है, उस मुहावरे का चयन करें –
Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018A) ढाक के तीन पात
B) तीन लोक से मथुरा न्यारी
C) तुरन्त दान महा कल्याण
D) जिसकी लाठी उसकी भैंस
उत्तर : ढाक के तीन पात
प्रश्न 89: ‘किसी के सामने _ मेरी आदत नहीं है’ रिक्त स्थान के लिए उचित मुहावरा क्या है ?
Supervisor (women empowerment) Exam 2018A) नाकों चने चबाना
B) अंगारों पर पैर रखना
C) हाथ फैलाना
D) पत्थर की लकीर खींचना
उत्तर : हाथ फैलाना
प्रश्न 90: ‘अपूर्णं ज्ञान चाहे किसी भी विषय का हो, बहुत हानिकर होता है।’ यह भावार्थ व्यंजित करने वाली लोकोक्ति है-
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) खाली दिमाग शैतान का घर
B) थोथा चना बाजे घना
C) नीम हकीम ख़तरा-ए-जान
D) अधजल गगरी छलकत जाए
उत्तर : नीम हकीम ख़तरा-ए-जान
प्रश्न 91: किस लोकोक्ति का भावार्थ असंगत है ?
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) एक अनार सौ बीमार – एक चीज के बहुत चाहने वाले।
B) कंगाली में आटा गीला – मुसीबत पर मुसीबत आना।
C) आम के आम गुठलियों के दाम – किसी काम में दोहरा लाभ होना।
D) मिट्टी पलीद करना – क्रोध करना।
उत्तर : मिट्टी पलीद करना – क्रोध करना।
प्रश्न 92: ‘दिल की दिल में रह जाना’ मुहावरे का अर्थ है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) अत्यंत दुःखी होना।
B) हृदय में वेदना होना।
C) साध पूरी न होना।
D) मनस्ताप कम करना।
उत्तर : साध पूरी न होना।
प्रश्न 93: ‘द्रौपदी का चीर होना’ का अर्थ है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) असीमित होना
B) सब तरह से बुरा होना
C) अपमान होना
D) युद्ध की तैयारी होना
उत्तर : असीमित होना
प्रश्न 94: किस विकल्प में मुहावरे का अर्थ गलत है ?
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) पलंग तोड़ना – बेकार पड़े रहना
B) पराया मुख ताकना – दूसरों की प्रशंसा करना
C) पलट जाना – इनकार कर देना
D) पल्ला छूटना – पीछा छूटना
उत्तर : पराया मुख ताकना – दूसरों की प्रशंसा करना
प्रश्न 95: ‘आ बैल मुझे मार‘ कहावत का अर्थ है।
Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)A) बैठे बिठाये आफत मोल लेना
B) कठिन कार्य करना
C) बैल को हल में जोतना
D) बैल द्वारा मार गिराना
उत्तर : बैठे बिठाये आफत मोल लेना
प्रश्न 96: ‘उँगली पकड़ते पहुँचा पकड़ना’, मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है –
Protection Officer – 2022 (General Studies)A) इस प्रकार कोई कार्य करना जिसमें किसी को खबर न हो।
B) सब प्रकार से लाभ ही लाभ होना।
C) किसी छोटी बात को बहुत बढ़ा देना।
D) थोड़े मौके का अनुचित और अधिक लाभ उठाना।
उत्तर : थोड़े मौके का अनुचित और अधिक लाभ उठाना।
प्रश्न 97: ‘हाथी के पाँव में सबका पाँव’ लोकोक्ति का सही अर्थ है –
Protection Officer – 2022 (General Studies)A) बलशाली का कहना मानना पड़ता है।
B) प्रभावशाली की विजय निश्चित होती है।
C) एक बड़ा प्रयत्न कई छोटे-छोटे प्रयत्नों के बराबर।
D) हाथी जंगल का सबसे बड़ा पशु होता है।
उत्तर : एक बड़ा प्रयत्न कई छोटे-छोटे प्रयत्नों के बराबर।
प्रश्न 98: ‘कलई खुलना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2A) अप्रिय लगना ।
B) भेद खुल जाना ।
C) धोखा देने वाला साथी ।
D) क्रोध भड़काना ।
उत्तर : भेद खुल जाना ।
प्रश्न 99: ‘भागते भूत की लंगोटी भली’ लोकोक्ति का सही अर्थ है –
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1A) ज्ञान कम दिखावा, अधिक।
B) किसी बहाने काम न करना ।
C) आपत्ति के समय थोड़ी सहायता भी बड़ी होती है।
D) जो मिल गया वही काफी।
उत्तर : जो मिल गया वही काफी।
प्रश्न 100: ‘छप्पर पर फूस न होना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2A) बुरी तरह हारना
B) सभी उपाय करना
C) बहुत परिश्रम करना
D) अत्यन्त गरीब होना
उत्तर : अत्यन्त गरीब होना
प्रश्न 101: ‘चींटी के पर लगना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1A) जवाब न देना
B) घबराहट होना
C) अधिक घमण्ड करना
D) विनाश के लक्षण प्रकट होना
उत्तर : विनाश के लक्षण प्रकट होना
प्रश्न 102: ‘मुसीबत के समय उपाय खोजना’ अर्थ को प्रकट करने वाला मुहावरा है –
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2A) काठ का उल्लू होना
B) आग लगने पर कुआँ खोदना
C) चादर से बाहर पैर पसारना
D) छप्पर पर फूस न होना
उत्तर : आग लगने पर कुआँ खोदना
प्रश्न 103: ‘अपने सामर्थ्य के अनुसार व्यय करना’ अर्थ से संबंधित लोकोक्ति है –
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1A) तेते पाँव पसारिये जेती लॉबी सौर
B) दाग लगाये लँगोटिया यार
C) थोड़ी पूँजी धणी को खाये
D) तेल देखो तेल की धार देखो
उत्तर : तेते पाँव पसारिये जेती लॉबी सौर
प्रश्न 104: किस विकल्प में मुहावरे का युक्तियुक्त अर्थ नहीं है?
High Court LDC 2022 (19 March 2023)A) पेंदे के बल बैठना – पराभव मानना
B) छठी का राजा – कठिन परिश्रम करने वाला
C) छाती उमड़ आना – प्रेम या करुणा से गद्गद होना
D) पेट में पांव होना – छली-कपटी होना
उत्तर : छठी का राजा – कठिन परिश्रम करने वाला
प्रश्न 105: ‘आप पहले ही काफी ऋण ले चुके हैं फिर भी और ऋण लेने का इरादा रखते हैं। याद रखिए ____।’ वाक्य में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है-
High Court LDC 2022 (19 March 2023)A) जो पहले मारे सो मीर।
B) जो गुड़ खाए वही कान छिदाए।
C) ज्यों-ज्यों भीजे कामरी, त्यों-त्यों भारी होय।
D) ज्यों-ज्यों मुर्गी मोटी हो, त्यों-त्यों दुम सिकुड़े।
उत्तर : ज्यों-ज्यों भीजे कामरी, त्यों-त्यों भारी होय।
प्रश्न 106: किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है?
High Court LDC 2022 (19 March 2023)A) चोर की दाढ़ी में तिनका – अपराधी का निश्शंक होना
B) अधजल गगरी छलकत जाए – अधूरे ज्ञान पर इतराना
C) नीम हकीम खतरे जान – अधूरा ज्ञान हानिकारक होता है
D) नक्कारखाने में तूती की आवाज – प्रभावशाली लोगों के बीच साधारण लोगों की सुनवाई न होना
उत्तर : चोर की दाढ़ी में तिनका – अपराधी का निश्शंक होना
प्रश्न 107: ‘पढ़े लिखे लोग भी दुर्भाग्य के कारण मारे मारे फिरते हैं’ इस अर्थ के लिए प्रचलित लोकोक्ति ‘पढ़े फारसी बेचे ____, यह देखो कुदरत का खेल’ में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त शब्द है-
High Court LDC 2022 (19 March 2023)उत्तर : तेल
प्रश्न 108: ‘खग जाने खग ही की भाषा’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है-
High Court LDC 2022 (12 March 2023)A) फालतू आदमी फालतू बात ही करता है।
B) पक्षी ही पक्षी की बोली समझता है।
C) विद्वान् सभी भाषाओं का ज्ञाता होता है।
D) चालाक ही चालाक की बात समझ सकता है।
उत्तर : चालाक ही चालाक की बात समझ सकता है।
प्रश्न 109: किस विकल्प में मुहावरा व अर्थ असंगत है-
High Court LDC 2022 (12 March 2023)A) सिर पर आफत आना – विपत्ति पड़ना
B) सिर पर कफन बाँधना – मरने को तैयार हो जाना
C) सिर पर सवार होना – बहुत क्रोधित होना
D) सिर पर ठीकरा फोड़ना – दोषी ठहराना
उत्तर : सिर पर सवार होना – बहुत क्रोधित होना
प्रश्न 110: ‘स्पष्ट को प्रमाण की जरूरत नहीं पड़ती’ भाव को व्यंजित करने वाली लोकोक्ति है-
High Court LDC 2022 (12 March 2023)A) हाथ कंगन को आरसी क्या
B) साँच को आँच नहीं
C) अपना हाथ जगन्नाथ
D) खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है
उत्तर : हाथ कंगन को आरसी क्या
प्रश्न 111: ‘घी खाया बाप ने सूँघो मेरा हाथ’ लोकोक्ति का अभिप्राय है-
High Court LDC 2022 (12 March 2023)A) दूसरों की कीर्ति पर डींग मारना
B) निकृष्ट व्यक्ति का कभी सुखी न होना
C) पैतृक संपत्ति से मनोरथ सिद्ध होना
D) बिना प्रमाण के अपनी बात कहना
उत्तर : दूसरों की कीर्ति पर डींग मारना
प्रश्न 112: ‘छाती पर पत्थर रखना’ मुहावरे का अर्थ है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2A) किसी के धन पर लुभा जाना।
B) किसी कठिन कार्य में सफलता प्राप्त करना।
C) धैर्यपूर्वक कष्ट सहन करना ।
D) हार मानना।
उत्तर : धैर्यपूर्वक कष्ट सहन करना ।
प्रश्न 113: ‘आँखे खुलना’ मुहावरे का अर्थ है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2A) इच्छा पूरी होना
B) धोखा खाना
C) सजग होना
D) ध्यान रखना
उत्तर : सजग होना
प्रश्न 114: ‘मन की पवित्रता महत्वपूर्ण है’ अर्थ को प्रकट करने वाली लोकोक्ति है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2A) जिन खोजा तिन पाइयाँ, गहरे पानी पैठ।
B) मन चंगा तो कठौती में गंगा।
C) होनहार बिरवान के होत चीकने पात।
D) हाथ सुमरिनी बगल कतरनी।
उत्तर : मन चंगा तो कठौती में गंगा।
प्रश्न 115: ‘सबकी मति भ्रष्ट होना’ अर्थ को प्रकट करने वाला मुहावरा है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2A) खटाई में पड़ना
B) कुएँ में ही भाँग पड़ना
C) गूँगे का गुड़
D) गर्दन पर छुरी फेरना
उत्तर : कुएँ में ही भाँग पड़ना
प्रश्न 116: निम्नलिखित में से किस विकल्प में मुहावरा और उसका अर्थ सुमेलित नहीं है ?
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2A) कलेजे पर साँप लोटना – नफरत करना।
B) नब्ज पहचानना – स्वभाव जानना।
C) देवता कूच करना – घबरा जाना।
D) अंगारों पर पैर रखना – जोखिम मोल लेना।
उत्तर : कलेजे पर साँप लोटना – नफरत करना।
प्रश्न 117: ‘सबसे अलग स्थिति’ उक्त अर्थ की बोधक लोकोक्ति है-
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2A) तीन लोक से मथुरा न्यारी
B) बालू से तेल निकालना
C) चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए
D) तू डाल-डाल, मैं पात-पात
उत्तर : तीन लोक से मथुरा न्यारी
प्रश्न 118: ‘गूलर का फूल होना’ मुहावरे का अर्थ है
CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2A) रोज-रोज दिखना
B) न दिखाई पड़ना
C) भ्रम पैदा कर देना
D) कभी-कभी दिखना
उत्तर : न दिखाई पड़ना
प्रश्न 119: निम्न में से कौन-सी लोकोक्ति एवं उसका अर्थ सही नहीं है?
RSMSSB House Keeper 2022A) तुम डाल-डाल तो हम पात-पात – किसी की चाल को खूब समझते हुए चलना
B) मन चंगा तो कठौती में गंगा – हृदय पवित्र तो सब कुछ ठीक
C) चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए – अत्यधिक कंजूस होना
D) अपनी डफली अपना राग – अपना दुखड़ा रोना
उत्तर : अपनी डफली अपना राग – अपना दुखड़ा रोना
प्रश्न 120: निम्न में से कौन सा मुहावरा एवं उसका अर्थ सही है?
RSMSSB House Keeper 2022A) तेली का बैल होना – मन लगाकर काम नहीं करना
B) गागर में सागर भरना – थोड़े शब्दों में अधिक कहना
C) चोली दामन का साथ – एक-दूसरे से स्पर्धा
D) तालु में जीभ न लगना – भूख से तड़पना
उत्तर : गागर में सागर भरना – थोड़े शब्दों में अधिक कहना
प्रश्न 121: निम्नलिखित सूची-I की लोकोक्तिओं को सूची-II में उनके अर्थ के साथ सुमेलित कीजिए –
सूची-I / सूची-II
(A) गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास – (2) जिसका कोई दृढ़ सिद्धांत नहीं होता
(B) दाल भात में मूसलचंद – (1) व्यर्थ में दखल देने वाला
(C) पहले भीतर तब देवता-पितर – (4) पेट पूजा सबसे प्रधान
(D) सब धान बाईस पसेरी – (3) अच्छे-बुरे सबको एक समझना
RSMSSB VDO Mains 2022A) (A)-2, (B)-4, (C)-1, (D)-3
B) (A)-2, (B)-1, (C)-4, (D)-3
C) (A)-1, (B)-3, (C)-4, (D)-2
D) (A)-3, (B)-4, (C)-1, (D)-2
उत्तर : (A)-2, (B)-1, (C)-4, (D)-3
प्रश्न 122: निम्नलिखित सूची-I के मुहावरों को सूची-II में उनके अर्थ के साथ सुमेलित कीजिए –
सूची-I / सूची-II
(A) आंख का नीर ढल जाना – (3) निर्लज्ज हो जाना
(B) अंडे का शहजादा – (1) अनुभवहीन व्यक्ति
(C) निन्यानवे के फेर में पड़ना – (4) धन कमाने में लगे रहना
(D) कागजी घोड़े दौड़ाना – (2) व्यर्थ की लिखा पढ़ी करना
RSMSSB VDO Mains 2022A) (A)-3, (B)-1, (C)-4, (D)-2
B) (A)-4, (B)-3, (C)-2, (D)-1
C) (A)-3, (B)-2, (C)-4, (D)-1
D) (A)-1, (B)-2, (C)-3, (D)-4
उत्तर : (A)-3, (B)-1, (C)-4, (D)-2
प्रश्न 123: ‘बुरी संगत का फल बुरा ही होता है’ – इस आशय के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) खून सिर चढ़कर बोलता है
B) चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए
C) कोयले की दलाली में हाथ काले
D) चोर की दाढ़ी में तिनका का सही
उत्तर : कोयले की दलाली में हाथ काले
प्रश्न 124: ‘घर के योग्य व्यक्ति की उपेक्षा कर अन्य को सम्मान देना’ भावार्थ से संबंधित लोकोक्ति है
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) घर की मुर्गी दाल बराबर
B) बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद
C) घर का जोगी जोगणा, आन गाँव का सिद्ध
D) धोबी का कुत्ता, घर का न घाट का
उत्तर : घर का जोगी जोगणा, आन गाँव का सिद्ध
प्रश्न 125: ‘न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी’ लोकोक्ति का भावार्थ है ?
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) विपक्षी से बढ़कर कौशल दिखाना
B) समस्या को जड़ से मिटाना
C) आश्रयदाता पर ही रोब जमाना
D) किसी को उसी की चाल से हराना
उत्तर : समस्या को जड़ से मिटाना
प्रश्न 126: किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) कान पर जूँ न रेंगना – तनिक भी असर न पड़ना
B) उड़ती चिड़िया पहचानना – अत्यंत कठिन कार्य करना
C) अपना-सा मुँह लेकर रह जाना – लज्जित होकर रह जाना
D) छाती पर साँप लोटना – घोर ईर्ष्या होना
उत्तर : उड़ती चिड़िया पहचानना – अत्यंत कठिन कार्य करना
प्रश्न 127: किस लोकोक्ति का भावार्थ सही नहीं है ?
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) हाथी का बोझ हाथी ही उठाता है – बड़ा काम बड़े ही कर सकते है
B) कौओं के कोसे ढोर नहीं मरते – बुरे आदमी की बद्दुआ से कुछ नहीं होता
C) ओस चाटे प्यास नहीं बुझती – कृपण व्यक्ति सबकुछ होते हुए भी भूखा ही रहता है
D) गुड़ खाए, गुलगुलों से परहेज – बनावटी परहेज
उत्तर : ओस चाटे प्यास नहीं बुझती – कृपण व्यक्ति सबकुछ होते हुए भी भूखा ही रहता है
प्रश्न 128: ‘अधिकार या अवसर पाकर मनमाना अंधेर करना’, भावार्थ व्यक्त करने वाला मुहावरा है –
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) चाम के दाम चलाना
B) हाथ कंगन को आरसी क्या
C) हवाई किले बनाना
D) आँखों में धूल झोंकना
उत्तर : चाम के दाम चलाना
प्रश्न 129: ‘सोने में सुगंध होना’ मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) मनोवांछित सफलता अर्जित करना।
B) सोने की गुणवत्ता बढ़ जाना।
C) असंभव लगने वाले काम का सहजता से हो जाना।
D) किसी बहुत बढ़िया चीज में और अधिक विशेषता होना।
उत्तर : किसी बहुत बढ़िया चीज में और अधिक विशेषता होना।
प्रश्न 130: ‘अब तक पिता की कमाई पर ऐश करते रहे, जब खुद कमाना पड़ेगा तो ….. ।’ उक्त वाक्य के रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए किस मुहावरे का प्रयोग उचित रहेगा ?
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) हाथ धोकर पीछे पड़ जाना
B) आटे-दाल का भाव पता चलना
C) दाने-दाने को मोहताज होना
D) हाथ पर हाथ रखकर बैठना
उत्तर : आटे-दाल का भाव पता चलना
प्रश्न 131: ‘बीजारोपण करना’ का भावार्थ है :
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) खेत जोतना
B) गमले आदि में बीज बोना
C) आरंभ करना
D) पौधे लगाना
उत्तर : आरंभ करना
प्रश्न 132: ‘टका-सा जवाब देना’ का भावार्थ है :
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) स्पष्ट नकारात्मक उत्तर देना
B) स्पष्ट वक्ता होना
C) सबसे बेरुखी से बात करना
D) खरी-खरी सुनाना
उत्तर : स्पष्ट नकारात्मक उत्तर देना
प्रश्न 133: ‘घर-घर मिट्टी के चूल्हे हैं’, लोकोक्ति का भावार्थ है
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) मिट्टी के चूल्हे पर खाना अच्छा बनता है।
B) हर घर में गैंस के चूल्हे की सुविधा नहीं
C) मिट्टी के चूल्हे से बहुत परेशानी या कठिनाई होती है।
D) हर आदमी के साथ कुछ न कुछ कमी, बुराई या कठिनाई लगी रहती है।
उत्तर : हर आदमी के साथ कुछ न कुछ कमी, बुराई या कठिनाई लगी रहती है।
प्रश्न 134: ‘पानी में आग लगाना’ मुहावरे का भावार्थ है –
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) असंभव कार्य करने का प्रयास करना
B) पागलपन के काम करना
C) जहाँ झगड़ा होना असंभव हो, वहाँ झगड़ा करवा देना
D) लीक से हटकर कोई काम करना
उत्तर : जहाँ झगड़ा होना असंभव हो, वहाँ झगड़ा करवा देना
प्रश्न 135: ‘मुद्दई सुस्त गवाह चुस्त’ लोकोक्ति का भावार्थ है :
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) सुस्त व्यक्ति का काम चुस्त-दुरुस्त व्यक्ति से ही चलता है।
B) सुस्त व्यक्ति को चुस्त व्यक्ति से सचेत रहना चाहिए।
C) सुस्त और चुस्त व्यक्ति का बेमेल संयोग होना।
D) जिसका काम हो उसकी अपेक्षा दूसरों का अधिक चिंतित होना।
उत्तर : जिसका काम हो उसकी अपेक्षा दूसरों का अधिक चिंतित होना।
प्रश्न 136: ‘ढाक के वही तीन पात’ लोकोक्ति का भावार्थ है –
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) परिणाम कुछ नहीं, बात वहीं की वहीं
B) ढाक के पत्ते तीन-तीन के समूह में होते
C) पतझड़ में भी ढाक के कुछ पत्ते बचे रहते
D) ढाक के उपयोगी पत्तों से सुन्दर दोने बनते
उत्तर : परिणाम कुछ नहीं, बात वहीं की वहीं
प्रश्न 137: ‘बहता पानी, रमता जोगी’ लोकोक्ति का भावार्थ है
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) बहते पानी की तरह जोगी की भी निरंतर गतिशीलता बनी रहती है।
B) घुमक्कड़ व्यक्ति कभी एक जगह नहीं रुकता।
C) ठहरा हुआ पानी और एक स्थान पर रुका हुआ योगी अपनी सार्थकता खो देते हैं।
D) बहता हुआ पानी और निरंतर विचरण करता हुआ योगी समाज को गतिशील रहने का संदेश देते हैं।
उत्तर : घुमक्कड़ व्यक्ति कभी एक जगह नहीं रुकता।
प्रश्न 138: ‘मां ने बच्चों के झगड़े को _ पड़ोसियों में सिर फुटौवल करवा दी।’ उक्त वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) तिल का ताड़ बनाकर
B) घाव पर नमक छिड़ककर।
C) मीन-मेख निकालकर
D) पानी में आग लगाकर
उत्तर : तिल का ताड़ बनाकर
प्रश्न 139: ‘अपने पैरों पर खड़े होना’ का भावार्थ है
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) बिना किसी छड़ी आदि के अपने आप आगे बढ़ना
B) छोटे बच्चों का चलना सीखना
C) आत्मनिर्भर होना
D) सावधानीपूर्वक चलना
उत्तर : आत्मनिर्भर होना
प्रश्न 140: ‘आग बबूला होना’ का भावार्थ है –
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) भयंकर आग लगना
B) अत्यंत क्रोध करना
C) लू के बगूले उठना
D) बबूल के पेड़ में आग लगना
उत्तर : अत्यंत क्रोध करना
प्रश्न 141: किस विकल्प में लोकोक्ति का भावार्थ असंगत है –
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) साँच को आँच नहीं = सच्चा व्यक्ति डरता नहीं
B) हाथ कंगन को आरसी क्या – प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।
C) नेकी कर दरिया में डाल = भला करके भूल जाना
D) चोर की दाढ़ी में तिनका = अपराधी का निश्शंक होना
उत्तर : चोर की दाढ़ी में तिनका = अपराधी का निश्शंक होना
प्रश्न 142: “अत्यधिक परिश्रम से आरंभ किए व्यापार में बहुत कम लाभ होने पर, हताश उद्यमी ने कहा _।” उक्त वाक्य के रिक्त स्थान में प्रयुक्त लोकोक्ति है
A) अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत
B) बैठे से बेगार भली
C) खोदा पहाड़ निकली चुहिया
D) ओखली में सिर दिया तो मूसलों से क्या डर
उत्तर : खोदा पहाड़ निकली चुहिया
प्रश्न 143: ‘कमजोर द्वारा शक्ति प्रदर्शन करना / नष्ट होने के करीब पहुंचना’ भावार्थ से संबंधित लोकोक्ति/मुहावरा है –
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊँ
B) चींटी के पर निकलना
C) अधजल गगरी छलकत जाए
D) अपने मुँह मियाँ मिठू बनना
उत्तर : चींटी के पर निकलना
प्रश्न 144: किस मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है ?
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) थूककर चाटना = कहकर मुकर जाना
B) नाक भौं सिकोड़ना = अरुचि और अप्रसन्नता प्रकट करना
C) सूरज पर थूकना = किसी निर्दोष पर लांछन लगाना
D) घड़ों पानी पड़ना = बहुत वर्षा होना
उत्तर : घड़ों पानी पड़ना = बहुत वर्षा होना
प्रश्न 145: ‘एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा’ लोकोक्ति उपयुक्त भावार्थ है –
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) कुसंग से बुरे का अधिक बुरा हो जाना।
B) सज्जन द्वारा कपट व्यवहार करना।
C) चालाक का अधिक चालाक से सामन होना।
D) गुणी व्यक्ति ही गुणवान को पहचानता है।
उत्तर : कुसंग से बुरे का अधिक बुरा हो जाना।
प्रश्न 146: ‘गागर में सागर भरना’ का भावार्थ है :
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) छोटे बर्तन में बहुत अधिक पानी भरना।
B) बहुत कम शब्दों में महत्त्वपूर्ण बात कहना।
C) समुद्र से छोटे बर्तन में पानी लाना।
D) असंभव कार्य करना।
उत्तर : बहुत कम शब्दों में महत्त्वपूर्ण बात कहना।
प्रश्न 147: ‘सिर मुंडाते ही ओले पड़ना’ मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) उत्सव के माहौल का गम में बदल जाना
B) कार्यारंभ होते ही विघ्न पड़ना।
C) अचानक बड़ी विपदा का आ जाना।
D) आगे होकर परेशानी मोल लेना।
उत्तर : कार्यारंभ होते ही विघ्न पड़ना।
प्रश्न 148: निम्न में से कौन सा युग्म उचित ‘मुहावरा-अर्थ’ युग्म नहीं है –
A) टिप्पस लगाना – सिफारिश लगाना
B) कलेजा मुंह में आना – भयभीत होना
C) अंडे का शहजादा – अनुभव युक्त व्यक्ति
D) तीर मारना – बड़ा काम करना
उत्तर : अंडे का शहजादा – अनुभव युक्त व्यक्ति
प्रश्न 149: अर्थ की दृष्टि से असंगत मुहावरे का चयन कीजिए –
VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021A) कंधे से कंधा छिलना – अत्यधिक भीड़ होना।
B) ऊँचे-नीचे पैर पड़ना – आँगन का समतल न होना।
C) एक घाट का पानी पीना – एकता और सहिष्णुता होना।
D) कमान से तीर निकल जाना – अवसर चूक जाना।
उत्तर : ऊँचे-नीचे पैर पड़ना – आँगन का समतल न होना।
प्रश्न 150: ‘इक नागिन अरू पंख लगायी’ उक्त लोकोक्ति का उचित भावार्थ है –
VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021A) अत्यधिक ज़हर चढ़ना
B) नागिन के पंख लग जाना
C) एक दोष के साथ दूसरे का जुड़ जाना
D) सोच-समझकर कार्य करना
उत्तर : एक दोष के साथ दूसरे का जुड़ जाना
प्रश्न 151: ‘तीन लोक से मथुरा न्यारी’ का अर्थ है –
VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021A) अन्य से भिन्न होना
B) यथास्थिति में रहना
C) परिवर्तित परिस्थितियों पर नज़र रखना
D) अपना-अपना भाग्य
उत्तर : अन्य से भिन्न होना
प्रश्न 152: सूची-I के मुहावरों को सूची-II में उनके अर्थ के साथ सुमेलित कीजिए –
सूची-I / सूची-II
(i) सिर पर भूत सवार होना – (ग) धुन लग जाना
(ii) दाल-भात में मूसलचंद – (क) बिना मतलब दखल देना
(iii) गूलर का फूल हो जाना – (घ) कम दिखना
(iv) ताड़ का वृक्ष – (ख) किसी के काम न आने वाला
VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021A) (i)- (ग), (ii)- (ख), (iii)- (क), (iv)- (घ)
B) (i)- (ग), (ii)- (घ), (iii)- (क), (iv)- (ख)
C) (i)- (ग), (ii)- (क), (iii)- (घ), (iv)- (ख)
D) (i)- (क), (ii)- (ख), (ii)- (ग), (iv)-(घ)
उत्तर : (I)- (ग), (II)- (क), (III)- (घ), (IV)- (ख)
प्रश्न 153: “तबेले की बला बन्दर के सिर” उक्त लोकोक्ति का उचित भावार्थ है –
VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021A) कम सामग्री से काम पूरा करना
B) अपराधी कोई और दण्ड किसी और को
C) चालाकी में मात देना
D) बेइज्जत होकर कुछ पाना
उत्तर : अपराधी कोई और दण्ड किसी और को
प्रश्न 154: ‘घर आए नाग न पूजें बामी पूजन जाए’ लोकोक्ति के सही अर्थ का चयन कीजिए।
A) घर में सांप की पूजा नहीं करनी चाहिए
B) तुच्छ तथा अल्प वस्तु से बड़ा काम नहीं हो सकता
C) अवसर से लाभ न उठाकर उसकी तलाश में परेशान होना
D) किसी अन्य काम से किस अन्य काम के लाभ की आशा करना
उत्तर : अवसर से लाभ न उठाकर उसकी तलाश में परेशान होना
प्रश्न 155: ‘हमारी बिल्ली हमीं को म्याऊं’ लोकोक्ति का उपयुक्त भावार्थ है –
Rajasthan High Court LDC 2020A) प्रियजनों से मेलजोल बढ़ाना।
B) मदद करने वालों का गुणगान करना।
C) संकट के समय प्रियजन ही याद आते हैं।
D) सहायता करने वालों को ही डराना-धमकाना।
उत्तर : सहायता करने वालों को ही डराना-धमकाना।
प्रश्न 156: दैवीय या आंतरिक शक्ति के कारण विद्धान् होने के अर्थ में प्रयुक्त मुहावरे ‘जीभ पर ………. बसना’ में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त शब्द है –
Rajasthan High Court LDC 2020A) चण्डी
B) लक्ष्मी
C) सरस्वती
D) दुर्गा
उत्तर : सरस्वती
प्रश्न 157: ‘हाथ कंगन को आरसी क्या’ लोकोक्ति का निकटतम अभिप्राय है –
Rajasthan High Court LDC 2020A) हाथ में कंगन हो तो आरसी में क्या देखना।
B) कंगन पहनने पर आरसी की आवश्यकता नहीं रहती।
C) संपन्न व्यक्ति के लिए आरसी खरीदना आसान है।
D) प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।
उत्तर : प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं।
प्रश्न 158: ‘खरादी का काठ काटे ही से कटता है’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है –
Rajasthan High Court LDC 2020A) काम करने ही से समाप्त होता है।
B) नकद और अच्छी मजदूरी देने से काम अच्छा होता है।
C) एक को देखकर दूसरा बिगड़ता है।
D) खाली आदमी बेकाम का काम किया करता है।
उत्तर : काम करने ही से समाप्त होता है।
प्रश्न 159: ‘पानी में आग लगाना’ मुहावरे का सही भवार्थ है –
Rajasthan High Court LDC 2020A) सब कुछ मटियामेट कर देना।
B) लोगों को चमत्कृत कर देना।
C) गर्मी के कारण जलाशयों का सूख जाना।
D) जहां झगड़ा होना असंभव हो, वहां झगड़ा करा देना।
उत्तर : जहां झगड़ा होना असंभव हो, वहां झगड़ा करा देना।
प्रश्न 160: लोकोक्ति ‘कहीं बूढ़े तोते भी पढ़े हैं?’ का अर्थ है-
A) पुरानी उम्र के आदमी नये काम सीख नही पाते।
B) परिश्रम बहुत अधिक, फल बहुत थोडा
C) तोते को शिक्षा देना
D) साथ रहना हो तो बड़ो से मिलकर रहो।
उत्तर : पुरानी उम्र के आदमी नये काम सीख नही पाते।
प्रश्न 161: निम्नलिखित में से मुहावरा ‘कलेजा धक से रह जाना’ का क्या अर्थ है ?
A) डर जाना।
B) मन को शांति मिलना।
C) खोटा या घातक व्यक्ति।
D) बहुत गंभीर बीमारी होना।
उत्तर : डर जाना।
प्रश्न 162: मुहावरे का युक्तियुक्त अर्थ नहीं है।
A) हाथ मारना – लाभ उठाना
B) सिर धुनना – शोक करना
C) नानी मरना – अत्यंत दुःख होना
D) सिर फिर जाना – घूम जाना
उत्तर : सिर फिर जाना – घूम जाना
प्रश्न 163: दिये गए विकल्पों में से ‘घृणा प्रदर्शित करना’ के लिए उचित मुहावरे का चयन कीजिये।
A) पानी-पानी होना
B) नाक-भौं चढ़ाना
C) पानी उतारना
D) नमकहराम होना
उत्तर : नाक-भौं चढ़ाना
प्रश्न 164: ‘ईंट का जवाब पत्थर से देना’ मुहावरे का क्या अर्थ है –
A) अच्छा काम बिगड़ जाना
B) बेईमानी करना
C) सर्वस्व नष्ट करना
D) क्रिया के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया देना
उत्तर : क्रिया के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया देना
प्रश्न 165: ‘दूध के दाँत न टूटना’ मुहावरे का अर्थ है:
Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021) 1st shiftA) अस्थाई होना
B) ज्ञान और अनुभव न होना
C) उम्र सात वर्ष से कम होना
D) कमजोर होना
उत्तर : ज्ञान और अनुभव न होना
प्रश्न 166: ‘धोबी का कुत्ता घर का न घाट का’ मुहावरे का भावार्थ है:
Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shiftA) अच्छी तरह जानना।
B) बहुत अनुनय-विनय करना।
C) जिसका कहीं ठिकाना न हो।
D) उपकार का बदला उतारना।
उत्तर : जिसका कहीं ठिकाना न हो ।
प्रश्न 167: ‘दाँतों से हाथ काटना’ मुहावरे का भावार्थ है
Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shiftA) अत्यधिक कंजूस होना
B) अधिक परिश्रम करना
C) अपने हाथों को दाँतों से काटना
D) पश्चात्ताप करना
उत्तर : पश्चात्ताप करना
प्रश्न 168: ‘बरबाद हो जाने पर भी अहंकार बना रहना’ के लिए सटीक लोकोक्ति है:
A) खिसियाई बिल्ली खंभा नोचे
B) ओखली में सिर दिया तो मूसल से क्या डरना
C) नेकी कर दरिया में डाल
D) रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई
उत्तर : रस्सी जल गई पर ऐंठन नहीं गई
प्रश्न 169: दिए गए विकल्पो में से, ‘बसन्त की कोकिल होना’ मुहावरे का अर्थ वाले विकल्प का चयन कीजिये-
A) प्रभुत्व स्वीकार करना
B) वैभवशाली का गुणगान करने वाला
C) प्रेम में तुच्छ चीज को भी ग्रहण करना
D) अत्यधिक लाभ अर्जित करने वाला
उत्तर : वैभवशाली का गुणगान करने वाला
प्रश्न 170: दी गई लोकोक्तियों में गलत लोकोक्ति का चयन कीजिए।
A) ढाक के तीन पुत्र
B) निर्बल के बल राम
C) दीवार के भी कान होते हैं
D) परशुराम का कोप
उत्तर : ढाक के तीन पुत्र
प्रश्न 171: निम्नलिखित में ‘धैर्य धारण करना’ के लिए उचित मुहावरा ज्ञात कीजिए?
A) कलेजे पर पत्थर रखना
B) कब्र में पाँव लटकाना
C) कढ़ी का सा उबाल
D) कलेजे पर साँप लोटना
उत्तर : कलेजे पर पत्थर रखना
प्रश्न 172: कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती इस संदेश की व्यंजक उक्ति है-
A) बालू से तेल निकालना
B) खोदा पहाड़ निकली चुहिया
C) जिन खोजा तिन पाइया गहरे पानी पैठ
D) नौ दिन चले अढ़ाई कोस
उत्तर : जिन खोजा तिन पाइया गहरे पानी पैठ
प्रश्न 173: दिए गए विकल्पो में से, ‘बसन्त की कोकिल होना’ मुहावरे का अर्थ वाले विकल्प का चयन कीजिये-
A) प्रभुत्व स्वीकार करना
B) वैभवशाली का गुणगान करने वाला
C) प्रेम में तुच्छ चीज को भी ग्रहण करना
D) अत्यधिक लाभ अर्जित करने वाला
उत्तर : वैभवशाली का गुणगान करने वाला
प्रश्न 174: लोकोक्ति का सही अर्थ नहीं है-
A) अधजल गगरी छलकत जाय : ओछा आदमी अधिक इतराता है
B) आँख का अंधा नाम नयन सुख : गुणों के विपरीत नाम होना
C) लम्बा टीका मधुरी बानी दगेबाजी की यही निशानी : पाखण्डी हमेशा दगाबाज होते हैं
D) हथेली पर दही नहीं जमता : आसान कार्य जल्दी हो जाता है
उत्तर : हथेली पर दही नहीं जमता : आसान कार्य जल्दी हो जाता है
प्रश्न 175: ‘एक हाथ से ताली नहीं बजती’ का सही अर्थ है –
A) एक हाथ में शक्ति नहीं होती
B) मित्रता दोनों ओर से होती है
C) एक ओर से झगड़ा कभी नहीं होता
D) उपरोक्त सभी
उत्तर : एक ओर से झगड़ा कभी नहीं होता
प्रश्न 176: ‘माथा ठोक लेना’ मुहावरे का सही अर्थ है-
A) पीड़ा होने पर सिर पकड़कर बैठना
B) दुर्घटना की आशंका होना
C) दीनतापूर्वक कार्य करना
D) बदकिस्मती के कारण दुःखी
उत्तर : बदकिस्मती के कारण दुःखी
प्रश्न 177: मुहावरे का सही अर्थ नहीं है-
A) कलेजे पर पत्थर रखना – धैर्य धारण करना
B) खटाई में डालना – उलझन पैदा करना
C) नकेल हाथ में होना – आसानी से चोरी करना
D) जैसे नागनाथ वैसे साँपनाथ – दो नीच व्यक्तियों में किसी को अच्छा नहीं कहा जा सकता
उत्तर : नकेल हाथ में होना – आसानी से चोरी करना
प्रश्न 178: ‘यह मुँह और मसूर की दाल’ – लोकोक्ति का अर्थ बताएँ।
A) मजबूरी में आदमी सब कुछ करता है।
B) केवल ऊपरी दिखावा।
C) पुराना गौरव समाप्त।
D) अपनी औकात से बढ़कर होना या करना।
उत्तर : अपनी औकात से बढ़कर होना या करना।
प्रश्न 179: दिए गए मुहावरे का अर्थ ज्ञात कीजिए। ‘उधेड़बुन में पड़ना’
A) असंभव कार्य करना
B) सोच विचार में पड़ना
C) बेवकूफ बनाना
D) मना करना
उत्तर : सोच विचार में पड़ना
प्रश्न 180: ‘तू डाल-डाल मैं पात-पात’ लोकोक्ति का क्या अर्थ है –
A) दोनों विद्वान
B) दोनों तत्वज्ञ
C) एक से बढ़कर मूर्ख
D) एक से बढ़कर दूसरा चालाक
उत्तर : एक से बढ़कर दूसरा चालाक
प्रश्न 181: दिये गए विकल्पों में रेखांकित अंश के लिए उचित अर्थ का चयन कीजिये।
“वही योजनाएँ आज डंके की चोट पर लागू हो रहीं हैं जिन पर कभी उंगली उठाई जाती थी।”
A) बुराई या अनिष्ट चाहना
B) बहुत दिनों बाद दिखाई देना
C) बदनाम करना या दोषारोपण करना
D) दूसरे को नीचा दिखाने के प्रयास में स्वयं नीचा देखना
उत्तर : बदनाम करना या दोषारोपण करना
प्रश्न 182: ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ लोकोक्ति का सही अर्थ है-
A) शक्तिशाली आदमी मूर्ख होता है।
B) शक्ति सम्पन्न आदमी अपना काम बना लेता है।
C) बुद्धि सम्पन्न आदमी अपना काम बना लेता है।
D) बुद्धि सम्पन्न आदमी चालाक होता है।
उत्तर : शक्ति सम्पन्न आदमी अपना काम बना लेता है।
प्रश्न 183: ‘इसके पेट में दाढ़ी’ लोकोक्ति का सही अर्थ प्रकट करता है-
A) उम्र कम बुद्धि अधिक
B) लाभ
C) लाभ के बदले हानि
D) भूखो मरना
उत्तर : उम्र कम बुद्धि अधिक
प्रश्न 184: लोकोक्ति का युक्तियुक्त अर्थ है –
Gram Sevak 2016A) रुपया तो शेख नहीं तो जुलाहा – रुपये से रुपया पैदा होता है।
B) घर ही के मर्द हैं – डरपोक आदमी
C) छूटा बाज न आवे हाथ – लाभकर वस्तु कुरूप भी हो तो अच्छी है।
D) कन-कन जोड़े मन जुड़े – बिना परिश्रम मनोकामना सिद्ध हो जाती है।
उत्तर : घर ही के मर्द हैं – डरपोक आदमी
פרश्न 185: मुहावरे का युक्तियुक्त अर्थ नहीं है
Gram Sevak 2016A) छठी का राजा – कठिन परिश्रम करने वाला
B) पेंदे के बल बैठना – पराभव मानना
C) छाती उमड़ आना – प्रेम या करुणा से गद्गद् होना
D) चादर से बाहर फैलाना – मर्यादा का उल्लंघन करना
उत्तर : छठी का राजा – कठिन परिश्रम करने वाला
प्रश्न 186: बहुत कम के लिए उपयुक्त है –
Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)A) ऊंट के मुंह में जीरा
B) एक पंथ, दो काज
C) अधजल गगरी छलकत जाए
D) चिराग तले अँधेरा
उत्तर : ऊंट के मुंह में जीरा
प्रश्न 187: “मान न मान, मैं तेरा मेहमान” का अर्थ है –
Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)A) हैसियत से अधिक शौक
B) जबर्दस्ती गले पड़ना
C) मेहमानदारी में कमी
D) अवसर के अनुसार आचरण
उत्तर : जबर्दस्ती गले पड़ना
प्रश्न 188: “भाग खड़ा होना” का अर्थ है –
Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)A) कहीं दूर चले जाना
B) सामने से हट जाना
C) मैदान छोड़ देना
D) भयभीत होना
उत्तर : मैदान छोड़ देना
प्रश्न 189: अनचाहे हस्तक्षेप के लिए उपयुक्त है –
Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)A) दूर के ढोल सुहावने
B) दही-भात में मूसल
C) नेकी कर, दरिया में डाल
D) बैठे से बेगार भली
उत्तर : दही-भात में मूसल
प्रश्न 190: हर समय सामने बने रहने के लिए उपयुक्त है –
Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)A) सिर पर उठा लेना
B) सिर पर खड़ा रहना
C) सिर पर कफन बाँधना
D) सिर पर खून सवार होना
उत्तर : सिर पर खड़ा रहना
प्रश्न 191: निम्न में से लोकोक्ति है –
Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)A) आँख मटकाना
B) गॉठ बाँधना
C) खोदा पहाड़, निकली चुहिया
D) नींद हराम करना
उत्तर : खोदा पहाड़, निकली चुहिया
प्रश्न 192: निम्न में से मुहावरा है –
Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)A) कंगाली में आटा गीला
B) बहती गंगा में हाथ धोना
C) यथा राजा तथा प्रजा
D) मुँह में राम बगल में छुरी
उत्तर : बहती गंगा में हाथ धोना
प्रश्न 193: ‘दाल में काला होना’ मुहावरे का सही अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) दाल में कोयला गिरना
B) दाल काली होना
C) प्रतिकूल कार्य करना
D) गड़बड़ होना
उत्तर : गड़बड़ होना
प्रश्न 194: ‘वायदे का पक्का’ के लिए उचित मुहावरा है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) बात की बात में
B) बात का धनी
C) बात बनाना
D) बात चलाना
उत्तर : बात का धनी
प्रश्न 195: ‘गरदन रेतना’ मुहावरे का सही अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) ठगना
B) भागना
C) हारना
D) मारना
उत्तर : मारना
प्रश्न 196: ‘इंद्र का अखाड़ा’ मुहावरे का सही अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) मुश्किल में पड़ना
B) मौज की जगह होना
C) दोगुना लाभ होना
D) बुरी तरह धोखा खाना
उत्तर : मौज की जगह होना
प्रश्न 197: ‘अंगारों पर पैर रखना’ मुहावरे का सही अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) बहुत कष्ट आना
B) खुद को संकट में डालना
C) विचलित होना
D) अपने मन अनुसार करना
उत्तर : खुद को संकट में डालना
प्रश्न 198: किस लोकोक्ति का अर्थ है ‘संयोगवश सफलता मिलना’ ?
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) अधजल गगरी छलकत जाये
B) अंधे के हाथ बटेर लगना
C) चमड़ी जाये पर दमड़ी न जाये
D) जल में रहकर मगरमच्छ से बैर
उत्तर : अंधे के हाथ बटेर लगना
प्रश्न 199: ‘घर का भेदी लंका ढाए’ लोकोक्ति का अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) दोषी की संगति में निर्दोष मारा जाता है।
B) आपसी फूट से सर्वनाश होता है।
C) बेईमान लोग एक दूसरे का पक्ष लेते हैं।
D) मूर्खों में कुछ पढ़ा लिखा व्यक्ति।
उत्तर : आपसी फूट से सर्वनाश होता है।
प्रश्न 200: ‘दाल-भात में मूसलचंद’ लोकोक्ति का अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) अपने को बहुत समझना
B) बेकार दखल देना
C) भोजन में कंकड़ होना
D) भोजन के पीछे मरना
उत्तर : बेकार दखल देना
प्रश्न 201: ‘अधजल गगरी छलकत जाए’ लोकोक्ति का अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) बुरा-भला कहना
B) अपनी बुराई न दिखना
C) कम गुणी ज्यादा दिखावा
D) अंत हो जाना
उत्तर : कम गुणी ज्यादा दिखावा
प्रश्न 202: ‘अंधों में काना राजा’ लोकोक्ति का अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)A) आँख से अंधा व्यक्ति
B) ज्ञानी व्यक्ति
C) मूर्ख व्यक्ति
D) अनपढ़ों में पढ़े लिखे का सम्मान होना
उत्तर : अनपढ़ों में पढ़े लिखे का सम्मान होना
प्रश्न 203: ‘इस हाथ से देना उस हाथ से लेना’ लोकोक्ति का अर्थ है –
A) तुरंत फल पा जाना
B) तुरंत चले जाना
C) तुरंत पहुंच जाना
D) जल्दी-जल्दी बोलना
उत्तर : तुरंत फल पा जाना
प्रश्न 204: ‘घास काटना’ मुहावरे का सही अर्थ बताइए –
Reet 2017 level-2 L1 (Hindi)A) कुछ भी असर न होना
B) कठिनतापूर्वक कार्य करना
C) गैर-जिम्मेदार होना
D) गुणवत्ता का ध्यान रखे बिना जैसे-तैसे काम निपटाना
उत्तर : गुणवत्ता का ध्यान रखे बिना जैसे-तैसे काम निपटाना
प्रश्न 205: ‘वस्तु की पूर्ति की तुलना में मांग अधिक’ आशय की लोकोक्ति कौन सी है –
Reet 2017 level-2 L1 (Hindi)A) ऊंट के मुंह में जीरा
B) ऊंची दुकान फीके पकवान
C) एक अनार सौ बीमार
D) आधा तीतर आधा बटेर
उत्तर : एक अनार सौ बीमार
प्रश्न 206: ‘जस दूल्हा तस बनी बराता’ लोकोक्ति का अर्थ है –
Supervisor (Women)(Anganwari Quota) Exam 2018A) संगठन से ही कार्य सिद्ध होता है।
B) सुंदर वस्तु के साथ ही सुंदर वस्तु का मेल होता है।
C) सभी साथ एक ही जैसे।
D) बेढंगा होना।
उत्तर : सभी साथ एक ही जैसे।
प्रश्न 207: निम्नलिखित में से जिस मुहावरे का अर्थ – ‘सदैव एक-सी स्थिति’ के लिए उपयुक्त है, उस मुहावरे का चयन करें –
Supervisor (Women)(Anganwari Quota) Exam 2018A) ढाक के तीन पात
B) तीन लोक से मथुरा न्यारी
C) तुरन्त दान महा कल्याण
D) जिसकी लाठी उसकी भैंस
उत्तर : ढाक के तीन पात
प्रश्न 208: ‘बैल का बैल गया नौ हाथ का पगहा भी गया’ लोकोक्ति का अर्थ है –
Agriculture Supervisor Exam 2018A) जैसी करनी वैसी भरनी
B) जबरदस्ती आगे बढ़ाना
C) बहुत बड़ा घाटा होना
D) मूर्ख गुण की कद्र करना नहीं जानती
उत्तर : बहुत बड़ा घाटा होना
प्रश्न 209: ‘बहुत ही कठिन कार्य करना’ के लिए किस वाक्य में सही मुहावरा प्रयोग में लाया गया है –
Agriculture Supervisor Exam 2018A) संस्कृत पढ़ना लोहे के चने चबाना है, कोई आसान काम नहीं।
B) प्रताप ने ज्योंही लगाम लगाई, चेतक हवा से बातें करने लगा।
C) वह तो मेरी मुट्ठी में है, उससे तो जो चाहो काम करवा दूँ।
D) भारतीय जवानों से लोहा लेना सरल काम नहीं है।
उत्तर : संस्कृत पढ़ना लोहे के चने चबाना है, कोई आसान काम नहीं।
प्रश्न 210: किस मुहावरे का भावार्थ गलत है ?
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) बगलें झांकना – इधर-उधर देखना
B) मक्खी मारना – बेकार बैठे रहना
C) नमक मिर्च लगाना – बढ़ा-चढ़ा कर कहना
D) पसीने की कमाई – परिश्रम की कमाई
उत्तर : बगलें झांकना – इधर-उधर देखना
प्रश्न 211: किस मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है ?
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) फटेहाल होना – बहुत गरीब होना
B) बाल की खाल निकालना – व्यर्थ में सूक्ष्म आलोचना करना
C) पेट पर लात मारना – भयंकर चोट पहुंचाना
D) शामत आना – बुरे दिन आना
उत्तर : पेट पर लात मारना – भयंकर चोट पहुंचाना
प्रश्न 212: इनमें से किस मुहावरे का भावार्थ गलत है ?
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) घर बासाना – विवाह करना
B) टका-सा जवाब देना – साफ मना कर देना
C) नाक का बाल होना – अत्यंत घनिष्ठ संबंध होना
D) ढेर करना – समान इकठ्ठा करना
उत्तर : ढेर करना – समान इकठ्ठा करना
प्रश्न 213: ‘कलई खुलना’ मुहावरे का भावार्थ है:
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) बरतन की कलई उतर जाना
B) वास्तविकता सामने आ जाना
C) कपड़े की सिलाई खुल जाना
D) समस्या का समाधान मिल जाना
उत्तर : वास्तविकता सामने आ जाना
प्रश्न 214: ‘कलई खुलना’ मुहावरे का सही वाक्य में प्रयोग है –
Agriculture Officer – 2011A) पीतल के बर्तनों पर कलई खुलती है।
B) कलई खुलने से बर्तनों पर चमक आ जाती है।
C) दोनों में इतना प्रेम है कि एक दूसरे की कलई खोलते है।
D) उसने नेताजी की कलई खोल दी।
उत्तर : उसने नेताजी की कलई खोल दी।
प्रश्न 215: ‘इन तिलों में तेल नहीं’ मुहावरे का सही प्रयोग किस वाक्य में हुआ है –
Agriculture Officer – 2011A) आजकल के तिलों में तेल नहीं आता है।
B) तिलों का तेल स्वास्थ्यवर्धक है।
C) कई बार निवेदन करने और आश्वासन मिलने पर भी काम न होता देख लगता है कि इन तिलों में तेल नहीं।
D) तिलों का तेल बहुत कीमती होता है।
उत्तर : कई बार निवेदन करने और आश्वासन मिलने पर भी काम न होता देख लगता है कि इन तिलों में तेल नहीं।
प्रश्न 216: ‘अंगारे सिर पर धरना’ मुहावरे का सही प्रयोग किस वाक्य में हुआ है –
Agriculture Officer – 2011A) स्वतंत्रता संग्राम में बाल, युवा, वृद्धों तक ने अंगारे सिर पर धरे।
B) अंगारे सिपर पर धर के चलना कोई खेल नहीं है।
C) अंगारे सिर पर धर के चलना आश्चर्यजनक करतब है।
D) सब अनुकूलताएं हैं फिर अंगारे सिर पर क्यों धरे ?
उत्तर : स्वतंत्रता संग्राम में बाल, युवा, वृद्धों तक ने अंगारे सिर पर धरे।
प्रश्न 217: ‘बरस पड़ना’ मुहावरें का सही प्रयोग किस वाक्य में हुआ है –
Agriculture Officer – 2011A) बिन बादल बरस पड़ना चकित करता है।
B) गलती राम ने की पर साहब श्याम पर बरस पड़े।
C) आसमान में बादल घिरे और बरस पड़े।
D) सेठ ने भिखारी को इतना धन दिया जैसे वे बरस पड़े हो।
उत्तर : गलती राम ने की पर साहब श्याम पर बरस पड़े।
प्रश्न 218: ‘आंखें दिखाना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
Agriculture Officer – 2011A) डराना – धमकाना
B) सामने देखना
C) दर्शन देना
D) नेत्र परीक्षण कराना
उत्तर : डराना – धमकाना
प्रश्न 219: ‘अत्यन्त प्रिय होना’ अर्थ का सही मुहावरा है –
Agriculture Officer – 2011A) ईद का चांद होना
B) नाक का बाल होना
C) आंख का तारा होना
D) आंखे चार होना
उत्तर : आंख का तारा होना
प्रश्न 220: ‘एक अनार सौ बीमार’ लोकोक्ति का सही अर्थ है –
Agriculture Officer – 2011A) अनार बीमार का ईलाज
B) अनार का अत्यधिक महत्व
C) वस्तु कम और प्रयोक्ता अधिक
D) एक अनार को सौ बीमार खाने वाले
उत्तर : वस्तु कम और प्रयोक्ता अधिक
प्रश्न 221: ‘गंगा गये गंगादास जमुना गये जमुनादास’ लोकोक्ति का सही अर्थ –
Agriculture Officer – 2011A) नदियों के बदलने पर नाम बदल देना।
B) परिवर्तनशील होना।
C) जहां स्नान करो उसी नदी का नाम रख लेना।
D) अवसरवादी होना।
उत्तर : अवसरवादी होना।
प्रश्न 222: ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’ लोकोक्ति का सही अर्थ है –
Agriculture Officer – 2011A) अधिक परिश्रम करके भी कम लाभ होना।
B) कठिन कार्य करना।
C) पहाड़ खोदने पर चूहा निकलना।
D) बहुत मेहनत करना।
उत्तर : अधिक परिश्रम करके भी कम लाभ होना।
प्रश्न 223: ‘अब पछिताए होत का जब चिड़िया चुग गयी खेत’ लोकोक्ति का सही अर्थ है –
Agriculture Officer – 2011A) चिड़िया के खेत चुगने पर पछिताना व्यर्थ है।
B) समय बीतने पर पश्चाताप करना व्यर्थ है।
C) चिड़िया को सावचेत होकर भगाए।
D) चिड़िया को खेत न चुगने दे तो पछताना न पड़े।
उत्तर : समय बीतने पर पश्चाताप करना व्यर्थ है।
प्रश्न 224: निम्नांकित में से किस लोकोक्ति के आगे उसका सही अर्थ लिखा हुआ है –
Asst. Agriculture Officer – 2011A) इन तिलों में तेल नहीं – कोई ठोर ठिकाना नहीं होना
B) नाच न जाने आंगन टेढ़ा – योग्यता के अनुकूल कार्य करना
C) आगे कुआं पीछे खाई – लक्ष्य भ्रष्ट हो जाना
D) सावन सूखे न भादों हरे – सदा एक-सी स्थिति में रहना
उत्तर : सावन सूखे न भादों हरे – सदा एक-सी स्थिति में रहना
प्रश्न 225: ‘जिन ढूंढा तीन पाइयां गहरे पानी पैठ’ लोकोक्ति का अर्थ है –
Asst. Agriculture Officer – 2011A) परिश्रम का फल अवश्य मिलता है।
B) काम करने में शीघ्रता करना।
C) बिना प्रयास के लाभ होना।
D) सांसारिकता में लिप्त रहकर ईश्वर को प्राप्त करना।
उत्तर : परिश्रम का फल अवश्य मिलता है।
प्रश्न 226: किस लोकोक्ति के सामने उसका सही अर्थ लिखा हुआ है –
Asst. Agriculture Officer – 2011A) आंख का अन्धा नाम नयन सुख – यथानाम तथा गुण
B) सांप मरे न लाठी टूटे – दोनों ओर से लाभ होना
C) हाथ कंगन को आरसी क्या – प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या
D) अधजल गगरी छलकत जाय – बिना सोचे समझे किया गया कार्य
उत्तर : हाथ कंगन को आरसी क्या – प्रत्यक्ष को प्रमाण क्या
प्रश्न 227: किस मुहावरे के आगे उसका सही अर्थ लिखा हुआ है –
Asst. Agriculture Officer – 2011A) खरी-खरी सुनाना – बहुत ज्यादा बोलना
B) उल्टी गंगा बहाना – अनुकूल कार्य करना
C) अंक भरना – बढ़िया लिखना
D) पट्टी पढ़ाना – बुरी राय देना
उत्तर : पट्टी पढ़ाना – बुरी राय देना
प्रश्न 228: ‘आकाश-पाताल एक करना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
Asst. Agriculture Officer – 2011A) रो-रोकर बुरा हाल होना
B) पूरे घर को सिर पर उठा लेना
C) बुरी तरह पीछा करना
D) अत्यधिक प्रयास करना
उत्तर : अत्यधिक प्रयास करना
प्रश्न 229: ‘घुटने टेक देना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
Asst. Agriculture Officer – 2011A) हार स्वीकार कर लेना
B) शत्रु को पराजित करना
C) शर्मिन्दा होना
D) दांत खट्टे करना
उत्तर : हार स्वीकार कर लेना
प्रश्न 230: किस वाक्य में लोकोक्ति का सार्थक प्रयोग नहीं हुआ है –
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) …जंगल में मोर नाचा किसने देखा।
B) …सच है – चंदन की चुटकी भली, गाड़ी भरा न काठ।
C) …धनकू ने उत्तर दिया – क्या करें ? गाय न बाछी नींद आवे आछी।
D) …क्योंकि आंखों पर पलकों का बोझ नहीं होता।
उत्तर : जब तुम गांव से शहर में… सच है – चंदन की चुटकी भली, गाड़ी भरा न काठ।
प्रश्न 231: “राम पैसे तो अच्छे दे रहा है पर देगा तीन महीने बाद जबकि श्याम कम पैसों में खरीदेगा पर हिसाब तुरन्त करेगा; मैं तो श्याम को ही बेचूंगा। मेरी तो नीति है कि …….।”
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) नौ दिन चले अढ़ाई कोस।
B) नौ मन तेल खाये फिर तिलेर का तिलेर।
C) नन्हें होकर रहिए जैसे नन्हीं दूब।
D) नौ नगद न तेरह उधार।
उत्तर : नौ नगद न तेरह उधार।
प्रश्न 232: किस विकल्प में लोकोक्ति का वाक्य में सार्थक प्रयोग किया गया है –
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) घर का जोगी तो जोगड़ा ही होता है…
B) …जहं जहं चरन पड़ै सन्तन के तहं तहं बंटाधार होता ही है।
C) …जहां का पीवे पानी, वहीं की बोले बानी।
D) …हरि को भजे सो हरि का होई होता ही है।
उत्तर : मैं उनका नमक खाता हूं… जहां का पीवे पानी, वहीं की बोले बानी।
प्रश्न 233: “…इसीलिए कहा गया है कि ………. ।” रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया
B) इब्तिदा-ए-इश्क है, रोता है क्या…
C) इहां न लागहि राउरि माया
D) ईतर के घर तीतर…
उत्तर : ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया
प्रश्न 234: “…राम और कृष्ण की कथाएं सुनकर… सच है ….. ।” रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) हलक से निकली खलक में पड़ी
B) होनहार बिरवान के होत चीकने पात
C) होनहार मिटती नहीं होवे बिस्से बीस
D) हजारों टांकी सहकर ही महादेव होते हैं
उत्तर : होनहार बिरवान के होत चीकने पात
प्रश्न 235: ‘अपने वचन के अनुसार मेरे रूपए लौटा दो, नहीं तो मुझे …….. आता है।’ रिक्त स्थान में उपयुक्त मुहावरा होगा –
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) दांत खट्टे करना
B) टेढ़ी उंगली से घी निकालना
C) छाती पर मूंग दलना
D) तीन-पांच करना
उत्तर : टेढ़ी उंगली से घी निकालना
प्रश्न 236: ‘कुसुम ने बच्चों के झगड़े को ……. भाइयों में मारपीट करवा दी।’ रिक्त स्थान में उपयुक्त मुहावरा होगा –
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) बाल की खाल निकालकर
B) डंका बजाकर
C) तिल का ताड बनाकर
D) हवा में उड़ाकर
उत्तर : तिल का ताड बनाकर
प्रश्न 237: किस वाक्य में मुहावरे का सार्थक प्रयोग नहीं हुआ है।
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) …वह मित्रों के आगे हाथ फैला रहा है।
B) …चोर नौ-दो ग्यारह हो गए।
C) …वह बगलें झांकरने लगी।
D) भैंस के आगे बीन बजाने से वह बिदक जाती है।
उत्तर : भैंस के आगे बीन बजाने से वह बिदक जाती है।
प्रश्न 238: ‘ताजमहल का अनुपम सौंदर्य देखकर सभी पर्यटक ……… !’ रिक्त स्थान में उपयुक्त मुहावरा होगा –
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) चैन की बंसी बजाते हैं
B) दांतों तले उंगली दबाते हैं
C) छोटा मुंह बड़ी बात करने लगते हैं
D) अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हैं
उत्तर : दांतों तले उंगली दबाते हैं
प्रश्न 239: किस विकल्प में मुहावरे का सार्थक प्रयोग हुआ है –
Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)A) …तुम सूरज को दीपक दिखाने का प्रयास कर रहे हो।
B) यज्ञ करते समय आग में घी डाला जाता है।
C) मिठाई देखते ही मुंह में पानी भर आता है।
D) कुछ अन्य जीव भी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।
उत्तर : पंडितजी को उपदेश देकर तुम सूरज को दीपक दिखाने का प्रयास कर रहे हो।
प्रश्न 240: ‘लाख प्रयत्न करो तब भी कुटिल व्यक्ति अपनी कुटिलता नहीं छोड़ता’ अर्थ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है –
RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2A) कै हंसा मोती चुगे कै भूखा मर जाय।
B) कोई माल मस्त कोई हाल मस्त।
C) गधा धोने से बछड़ा नहीं हो जाता।
D) कुत्ते की दुम बारह बरस नली में रखो तो भी टेढ़ी की टेढ़ी।
उत्तर : कुत्ते की दुम बारह बरस नली में रखो तो भी टेढ़ी की टेढ़ी।
प्रश्न 241: ‘बहुत ऊधम मचाना’ के लिए उपयुक्त मुहावरा है –
RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2A) सिर पर उठा लेना
B) मारधाड़ करना
C) सिर पर भूत सवार होना
D) सिर मारना
उत्तर : सिर पर उठा लेना
प्रश्न 242: ‘सब्जबाग दिखाना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2A) अच्छी बातें कहकर बहकाना
B) मीठी बातें करना
C) बहलाना
D) भ्रमित करना
उत्तर : अच्छी बातें कहकर बहकाना
प्रश्न 243: किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है –
Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1A) …उसके लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर है।
B) …जल में रहकर मगर से बैर नहीं करते।
C) …नीम हकीम खतरे जान होता है।
D) …अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग अलापने में लगे हुए हैं।
उत्तर : नीम के पेड़ के नीचे… नीम हकीम खतरे जान होता है।
प्रश्न 244: किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है –
Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1A) …चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए…
B) …विवाह ऐसी मिठाई है जो खाए तो पछताए…
C) …एक हाथ से तो ताली नहीं बजती।
D) …गेहूँ के साथ घुन भी पिस जाते हैं।
उत्तर : गेहूँ हमेशा साफ़ करके… गेहूँ के साथ घुन भी पिस जाते हैं।
प्रश्न 245: किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है –
Asstt. Agriculture Officer (TSP) Exam 2015 Paper 1A) वह कई वर्षों से जगह-जगह की खाक छान रहा है; परंतु कहीं नौकरी नहीं मिली।
B) कच्चे आम खाने से दाँत खट्टे हो जाते हैं।
C) बाढ़ के कारण चारों ओर पानी-पानी हो गया।
D) …आग में घी भी डालना पड़ता है।
उत्तर : वह कई वर्षों से जगह-जगह की खाक छान रहा है…
प्रश्न 246: किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग नहीं हुआ है –
Asstt. Agriculture Officer (TSP) Exam 2015 Paper 1A) …कीचड़ उछालते रहते हैं।
B) घाव पर नमक छिड़कने से बहुत जलन होती है।
C) …दंगाई दुम दबाकर भाग गए।
D) …चोर नौ-दो ग्यारह हो गए।
उत्तर : घाव पर नमक छिड़कने से बहुत जलन होती है।
प्रश्न 247: किस वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है –
Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1A) …लातों के भूत बातों से नहीं मानते।
B) …वह तो बहता पानी रमता जोगी है।
C) …ऊंट किस करवट बैठता है।
D) …जान है तो जहान है।
उत्तर : अनुभवी पशुपालक भी नहीं बता पाएगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
प्रश्न 248: निम्नांकित में से किस विकल्प में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है –
Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1A) …संदूक में पगड़ी रख ली।
B) …उसकी पांचों उंगलियां घी में भरी हुई होती हैं।
C) …जूते चाटने लगा।
D) धन के आगे ईमान का भी आसन डोल जाता है।
उत्तर : धन के आगे ईमान का भी आसन डोल जाता है।
प्रश्न 249: कौनसे वाक्य में लोकोक्ति का सही प्रयोग नहीं हुआ है –
Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1A) …भागते भूत की लंगोटी ही भली।
B) …मुंह में राम बगल में छूरी होती है।
C) हथेली पर सरसों थोड़े ही उगती है…
D) …खाली दिमाग शैतान का घर होता है।
उत्तर : हथेली पर सरसों थोड़े ही उगती है…
प्रश्न 250: इनमें से किस वाक्य में मुहावरे का सही प्रयोग हुआ है –
Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1A) उसने मेरा हाथ जोर से खींच दिया।
B) …उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई है।
C) वह जिस काम के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है उसे पूरा करके रहता है।
D) …उसके हाथ जल गए।
उत्तर : वह जिस काम के पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है…
प्रश्न 251: किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ गलत है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) कन्नी काटना – पेंच लड़ाकर पतंग काटना
B) कान खड़े होना – सतर्क हो जाना
C) पत्थर की लकीर – अमिट या पक्की बात
D) सिर धुनना – पश्चात्ताप करना
उत्तर : कन्नी काटना – पेंच लड़ाकर पतंग काटना
प्रश्न 252: ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ लोकोक्ति का भावार्थ है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) काम करने की बहुत धीमी गति
B) पैदल चलने की आदत होनी चाहिए…
C) व्यक्ति को नौ दिन तक प्रतिदिन अढ़ाई कोस…
D) पैदल चलने में बहुत समय लगता है…
उत्तर : काम करने की बहुत धीमी गति
प्रश्न 253: ‘दाल मेें कुछ काला होना’ – मुहावरे का भावार्थ है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) दाल जल जाना
B) दाल में कुछ गिर जाना
C) दाल का छौंक जल जाना
D) आशंका या संदेह होना
उत्तर : आशंका या संदेह होना
प्रश्न 254: मुहावरे के भावार्थ की दृष्टि से कौनसा विकल्प सही नहीं है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) बाल की खाल निकालना – बहुत परिश्रम करना
B) कलेजा ठंडा होना – शांति या संतोष प्राप्त होना
C) कमर कसना – अच्छी तरह तैयार होना
D) फटेहाल होना – बहुत गरीब होना
उत्तर : बाल की खाल निकालना – बहुत परिश्रम करना
प्रश्न 255: इनमें से किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) मन चंगा तो कठौती में गंगा – …घर में ही तीर्थाटन का फल…
B) आ बैल मुझे मार – जान-बूझकर विपत्ति में पड़ना
C) काला अक्षर भैंस बराबर – बिलकुल अनपढ़
D) आंख के अंधे, नाम नयनसुख – दृष्टिबाधित को अपना नाम…
उत्तर : आंख के अंधे, नाम नयनसुख – दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए
प्रश्न 256: किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) अंगारे उगलना – बहुत कठोर बातें कहना
B) अल्लाह को प्यारा होना – ईश्वर का प्रिय भक्त होना
C) भंडा फूटना – रहस्य प्रकट हो जाना
D) आंखे तरेरना – क्रोध से देखना
उत्तर : अल्लाह को प्यारा होना – ईश्वर का प्रिय भक्त होना
प्रश्न 257: किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) पेट पर लात मारना – बरी तरह पीटना
B) पहाड़ टूटना – अतिवृष्टि होना
C) बगलें झांकना – इधर-उधर देख कर चलना
D) नाक का बाल होना – अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना।
उत्तर : नाक का बाल होना – अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना।
प्रश्न 258: ‘कलई खुलना’ मुहावरे का भावार्थ है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) कपड़े की सिलाई खुल जाना
B) बर्तन की कलई उतर जाना
C) रहस्य प्रकट हो जाना
D) कली का खिल कर फूल बन जाना
उत्तर : रहस्य प्रकट हो जाना
प्रश्न 259: ‘सीधी उंगली से घी नहीं निकलता’ लोकोक्ति का भावार्थ है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) उंगली टेढ़ी करके घी निकालना चाहिए
B) कभी उंगली से घी नहीं निकालना चाहिए
C) बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता
D) घी हमेशा चम्मच से ही निकालना चाहिए
उत्तर : बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता
प्रश्न 260: ‘निन्यान्वें के फेर में पड़ना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2A) धन जोड़ने में लगे रहना
B) मूर्खता के कार्य कर बैठना
C) किसी चक्कर में पड़ जाना
D) परिवार के झंझटों में फंसे रहना
उत्तर : धन जोड़ने में लगे रहना
प्रश्न 261: ‘चिराग तले अन्धेरा’ लोकोक्ति का सही अर्थ है –
RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2A) अपनी बुराई नहीं दीखना।
B) काम न जानना और बहाने बनाना।
C) न कारण होगा न कार्य होगा।
D) परिश्रम का फल अन्धेरे से उजाला लाता है।
उत्तर : अपनी बुराई नहीं दीखना।
प्रश्न 262: ‘अन्धा होना’ मुहावरे का अभिप्राय है –
RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2A) आंखों से दिखाई न देना
B) आंख से काना
C) विवेक भ्रष्ट होना
D) जहां धांधली का बोलबाला हो
उत्तर : विवेक भ्रष्ट होना
प्रश्न 263: ‘एक पंथ दो काज’ मुहावरे का उचित अर्थ है –
RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2A) एक साथ दो-दो दोष।
B) समय पर कार्य करना।
C) एक प्रयत्न से दो काम हो जाना।
D) एक राह पर दो लोग साथ होना।
उत्तर : एक प्रयत्न से दो काम हो जाना।
प्रश्न 264: ‘घर में नहीं दाने अम्मा चली भुनाने’ लोकोक्ति का सही अर्थ होगा –
RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2A) सामथ्र्य से बाहर कार्य करना
B) शेखी मारना
C) व्यर्थ के कामों में समय नष्ट करना
D) ना होने पर भी ढोंग करना
उत्तर : ना होने पर भी ढोंग करना
प्रश्न 265: निम्नलिखित में से लोकोक्ति का चयन कीजिए –
RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2A) आंखे दिखाना
B) दांत खट्टे करना
C) अंगारे उगलना
D) कौआ चले हंस की चाल
उत्तर : कौआ चले हंस की चाल
प्रश्न 266: ‘ईद का चांद होना’ मुहावरे का सही अर्थ है –
RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2A) ईद का त्योहार होना
B) ईद पर चांदी काटना
C) बहुत दिनों बाद दिखाई देना
D) ईद पर चांद को लाना
उत्तर : बहुत दिनों बाद दिखाई देना
प्रश्न 267: निम्नलिखित में से लोकोक्ति चुनिए –
RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2A) कमर कसना
B) दम भरना
C) टांग अड़ाना
D) एक पंथ दो काज
उत्तर : एक पंथ दो काज
प्रश्न 268: लोकोक्ति व मुहावरे में सही अन्तर है –
RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2A) मुहावरा पूर्ण वाक्य होता है, लोकोक्ति वाक्यांश मात्र होती है।
B) लोकोक्ति और मुहावरा, दोनों ही वाक्यांश मात्र होते हैं।
C) लोकोक्ति पूर्ण वाक्य होती है, जबकि मुहावरा वाक्यांश मात्र होता है।
D) लोकोक्ति और मुहावरा, दोनों ही पूर्ण वाक्य होते हैं।
उत्तर : लोकोक्ति पूर्ण वाक्य होती है, जबकि मुहावरा वाक्यांश मात्र होता है।
प्रश्न 269: ‘स्थिति दयनीय होने पर भी घमंड न छोड़ना’ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है –
RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2A) रस्सी जल गयी पर ऐंठन न गयी
B) चोर की दाढ़ी में तिनका
C) गरजै पर बरसे नहीं
D) ऊँट के मुँह में जीरा
उत्तर : रस्सी जल गयी पर ऐंठन न गयी
प्रश्न 270: ‘अक्ल पर पत्थर पड़ना’ मुहावरे का अर्थ है –
RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2A) प्रतिभावान होना
B) बुद्धिमान होना
C) बुद्धिभ्रष्ट होना
D) मूर्ख होना
उत्तर : बुद्धिभ्रष्ट होना
प्रश्न 271: ‘मांग अधिक आपूर्ति कम’ आशय के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है –
RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2A) एक अनार सौ बीमार
B) ऊंट के मुँह में जीरा
C) एक पंथ दो काज
D) ऊँची दुकान फीके पकवान
उत्तर : एक अनार सौ बीमार
प्रश्न 272: ‘जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजे’ लोकोक्ति का अर्थ है –
RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2A) राजनीति में दलबदल करते रहना चाहिए।
B) ऐसा काम करना चाहिए, जिससे संकट में न फंसा जाए।
C) समय का रूख देखकर काम करना चाहिए।
D) पवन की तरह कभी शीतल और कभी उष्ण होना।
उत्तर : समय का रूख देखकर काम करना चाहिए।
प्रश्न 273: ‘अरहर की टट्टी गुजराती ताला’ लोकोक्ति का उपयुक्त अर्थ है –
RPSC LDC Exam 2011 Paper IIA) कम मूल्यवाल वस्तु की सुरक्षा हेतु अधिक खर्च करना
B) गरीब होने पर भी धनवान होने का दिखावा करना
C) बिना सोचे समझे काम करना
D) सामान्य चीज को भी अच्छा सजाना
उत्तर : कम मूल्यवाल वस्तु की सुरक्षा हेतु अधिक खर्च करना
प्रश्न 274: ‘बांछे खिलना’ से आशय है –
RPSC LDC Exam 2011 Paper IIA) फसल में फलियां आ जाना
B) अत्यन्त प्रसन्न होना
C) काम पूरा हो जाना
D) खिलखिलाकर हँसना
उत्तर : अत्यन्त प्रसन्न होना
प्रश्न 275: ‘काम बिगड़ जाने के बाद पश्चात्ताप करना व्यर्थ है’ हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है –
RPSC LDC Exam 2011 Paper IIA) का वर्षा जब कृषि सुखाने
B) एक पापी सारी नाव डुबोता है
C) नाहि विष बेल अमिय फल पूरही
D) अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत
उत्तर : अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत
प्रश्न 276: ‘नानी कुंआरी मर गयी नवासे के नौ नौ व्याह’ लोकोक्ति का अर्थ है –
RPSC LDC Exam 2011 Paper IIA) व्यर्थ शेखी बधारने वाला।
B) एक आदमी अपराध करे और दूसरा दंड भुगते।
C) अधिक जानने वाले को उपदेश देने वाला।
D) दूसरों की सम्पत्ति से लाभ उठाने वाला।
उत्तर : व्यर्थ शेखी बधारने वाला।
प्रश्न 277: ‘बालू से तेल निकालना’ मुहावरे का अर्थ है –
RPSC LDC Exam 2011 Paper IIA) शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तु
B) असंभव काम करना
C) पूर्णतः स्वस्थ होना
D) बहुत साधन संपन्न होना
उत्तर : असंभव काम करना
प्रश्न 278: ‘कुछ न कुछ बुराई सब जगह होती है’ अभिप्राय की वाचक लोकोक्ति है –
RPSC LDC Exam 2011 Paper IIA) कड़ाई से गिरा चूल्हे में पड़ा
B) करम से बलिया, पकाई खीर हो गया दलिया
C) काबुल में क्या गधे नहीं होते
D) दान की बछिया के दांत नहीं देखे जाते
उत्तर : काबुल में क्या गधे नहीं होते
प्रश्न 279: ‘गले के नीचे उतरना’ मुहावरे का अर्थ है –
RPSC LDC Exam 2011 Paper IIA) पचाना
B) खो जाना
C) हजम करना
D) समझ में आना
उत्तर : समझ में आना
प्रश्न 280: ‘खेह खाना’ मुहावरे का अर्थ है –
Patwar Main Exam 2015A) खाने का लालची होना
B) आसान समझना
C) बुरी दशा में रहना
D) अनुभवी, चालाक होना
उत्तर : बुरी दशा में रहना