समास MCQ

By: LM GYAN

On: 18 December 2025

Follow Us:

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप समास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 220 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
  • 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।

✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

भारत सामान्य ज्ञान प्रश्न

समास MCQ

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से किस सामासिक पद का विग्रह त्रुटिपूर्ण है ?

Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)
A) लोकोत्तर – लोक से उत्तर
B) गृहागत – गृह को आगत
C) कामचोर – काम के लिए चोर
D) कृष्णार्पण – कृष्ण के लिए अर्पण
उत्तर: कामचोर – काम के लिए चोर

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से द्वन्द्व समास का उदाहरण नहीं है:

Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)
A) इकतीस
B) घर-घर
C) घर-द्वार
D) लूटमार
उत्तर: घर-घर

प्रश्न 3: ‘लौहपुरुष’ इस समस्तपद का उचित विग्रह है- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

Village Development Officer Exam 2025
A) लोहे का पुरुष है जो
B) पुरुष का बना लोहा
C) पुरुष के समान लोहा
D) लोहे के समान पुरुष
उत्तर: लोहे के समान पुरुष

प्रश्न 4: ‘संसार रूपी सागर’ इस विग्रह के लिए उपयुक्त समस्तपद होगा-

Village Development Officer Exam 2025
A) सागरों का संसार
B) संसारसागर
C) सागररत्न
D) सागरिका
उत्तर: संसारसागर

प्रश्न 5: ‘आपबीती’ किस समास का एक उदाहरण है?

Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
A) तत्पुरुष
B) अव्ययीभाव
C) बहुव्रीहि
D) द्वंद्व
उत्तर: तत्पुरुष

प्रश्न 6: ‘चौमासा’ इस समस्त पद में कौन-सा समास है?

Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
A) अव्ययीभाव
B) द्वंद्व
C) द्विगु
D) बहुव्रीहि
उत्तर: द्विगु

प्रश्न 7: ‘आपबीती’ में प्रयुक्त समास है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) अव्ययीभाव
B) कर्मधारय
C) द्वंद्व
D) तत्पुरुष
उत्तर: तत्पुरुष

प्रश्न 8: ‘प्राणप्रिय’ में समास है-

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) द्वंद्व
B) अव्ययीभाव
C) द्विगु
D) कर्मधारय
उत्तर: कर्मधारय

प्रश्न 9: ‘दत्तचित्त’ में कौन सा समास है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A) बहुव्रीहि
B) कर्मधारय
C) अव्ययीभाव
D) तत्पुरुष
उत्तर: बहुव्रीहि

प्रश्न 10: निम्नलिखित में नञ् तत्पुरुष समास का एक उदाहरण है-

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A) बेकाम
B) आजन्म
C) अधर्म
D) परोक्ष
उत्तर: अधर्म

प्रश्न 11: ‘धर्माधर्म’ में समास है –

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
A) द्वंद्व
B) कर्मधारय
C) अव्ययीभाव
D) तत्पुरुष
उत्तर: द्वंद्व

प्रश्न 12: ‘कृष्णार्पण’ में समास है –

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
A) द्वंद्व
B) अव्ययीभाव
C) बहुव्रीहि
D) तत्पुरुष
उत्तर: तत्पुरुष

प्रश्न 13: ‘जलवायु’ में कौन-सा समास है?

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) तत्पुरुष
B) अव्ययीभाव
C) द्वंद्व
D) द्विगु
उत्तर: द्वंद्व

प्रश्न 14: निम्नलिखित में कौन बहुव्रीहि समास का उदाहरण नहीं है?

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) पंचानन
B) चक्रपाणि
C) नीलकंठ
D) त्रिवेणी
उत्तर: त्रिवेणी

प्रश्न 15: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (समस्त पद)सूची-II (समास)
a. अनुरूपI. तत्पुरुष
b. निर्भयII. द्वन्द्व
c. अमोघIII. बहुव्रीहि
d. धनुर्बाणIV. अव्ययीभाव
A) a-II, b-III, c-IV, d-I
B) a-IV, b-III, c-I, d-II
C) a-I, b-IV, c-III, d-II
D) a-III, b-I, c-II, d-IV
उत्तर: A-IV, B-III, C-I, D-II

प्रश्न 16: ‘जिसके समान दूसरा नहीं है, वह’ इस विग्रह के लिए समस्तपद होगा-

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A) अद्वितीय
B) द्वैत
C) द्वापर
D) अपूर्व
उत्तर: अद्वितीय

प्रश्न 17: ‘धीरे-धीरे’ में कौन-सा समास है?

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A) कर्मधारय
B) द्वन्द्व
C) द्विगु
D) अव्ययीभाव
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 18: ‘परोक्ष’ में निहित समास है :

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) तत्पुरुष
B) अव्ययीभाव
C) कर्मधारय
D) बहुव्रीहि
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 19: नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन-I: द्वन्द्व समास के दो पदों के बीच योजक चिह्न का प्रयोग होता है।
कथन-II: विस्मय, हर्ष, शोक, घृणा, प्रेम आदि भावों को प्रकट करने वाले शब्दों के आगे निर्देशक चिह्न का प्रयोग होता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
A) कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।
B) कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है।
C) कथन I और II दोनों सत्य हैं।
D) कथन I और II दोनों असत्य हैं।
उत्तर: कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।

प्रश्न 20: ‘प्रियसखा’ में कौन-सा समास है?

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
A) द्वन्द्व
B) कर्मधारय
C) अव्ययीभाव
D) बहुव्रीहि
उत्तर: कर्मधारय

प्रश्न 21: किस समास में सभी पद प्रधान होते हैं?

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) द्वंद्व
B) अव्ययीभाव
C) तत्पुरुष
D) बहुव्रीहि
उत्तर: द्वंद्व

प्रश्न 22: ‘आनंदमग्न’ का समास विग्रह होगा-

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
A) आनंद में डूबा हुआ
B) आनंद ही आनंद
C) आनंदित होना
D) आनंद आना
उत्तर: आनंद में डूबा हुआ

प्रश्न 23: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :

सूची-I (समास)सूची-II (अर्थभेद)
a. कर्मधारयI. सत्य और व्रत
b. तत्पुरुषII. सत्य का व्रत
c. द्वंद्वIII. सत्य ही व्रत
d. बहुव्रीहिIV. सत्य है व्रत जिसका
A) a-II, b-IV, c-III, d-I
B) a-I, b-II, c-IV, d-III
C) a-III, b-II, c-I, d-IV
D) a-III, b-I, c-II, d-IV
उत्तर: A-III, B-II, C-I, D-IV

प्रश्न 24: निम्नलिखित में से किस शब्द में “द्विगु समास” का भाव निहित है?

Stenographer Exam 2024 (Paper – II)
A) शशिमुख
B) अंडज
C) फुलौड़ी
D) सतसई
उत्तर: सतसई

प्रश्न 25: निम्नलिखित में से किस शब्द में तत्पुरुष समास निहित है?

Stenographer Exam 2024 (Paper – II)
A) दुरंगा
B) प्रतिदिन
C) शरणागत
D) धर्माधर्म
उत्तर: शरणागत

प्रश्न 26: “शिरोधार्य” शब्द का समास-विग्रह होगा :

Stenographer Exam 2024 (Paper – II)
A) सिर पर आधारित हो
B) शिरा को धारण करने वाला
C) सिर से उद्धार करने वाला
D) जो सिर से धारण करने योग्य हो
उत्तर: जो सिर से धारण करने योग्य हो

प्रश्न 27: जिस समास में पूर्व पद अथवा खंड प्रधान होता है उसे कहा जाता है :

Stenographer Exam 2024 (Paper – II)
A) द्विगु
B) तत्पुरुष
C) अव्ययीभाव
D) बहुव्रीहि
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 28: निम्नलिखित में से किस शब्द में बहुव्रीहि समास नहीं है?

Stenographer Exam 2024 (Paper – II)
A) प्रत्यक्ष
B) पीताम्बर
C) वीणापाणि
D) चन्द्रशेखर
उत्तर: प्रत्यक्ष

प्रश्न 29: किस समास में प्रायः पूर्वपद संख्यावाचक होता है?

Stenographer Exam 2024 (Paper – II)
A) नञ्र समास
B) द्वन्द्व
C) द्विगु
D) अव्ययीभाव
उत्तर: द्विगु

प्रश्न 30: “शीतोष्ण” में समास है :

Stenographer Exam 2024 (Paper – II)
A) तत्पुरुष
B) कर्मधारय
C) द्वंद्व
D) अव्ययीभाव
उत्तर: द्वंद्व

प्रश्न 31: नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I): ‘हाथों-हाथ’ में अव्ययीभाव समास है।
कथन (II): ‘ध्यानमग्न’ द्वंद्व समास का एक उदाहरण है।
उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Stenographer Exam 2024 (Paper – II)
A) कथन (I) गलत है, लेकिन कथन (II) सही है।
B) कथन (I) और (II) दोनों सही हैं।
C) कथन (I) और (II) दोनों गलत हैं।
D) कथन (I) सही है, लेकिन कथन (II) गलत है।
उत्तर: कथन (I) सही है, लेकिन कथन (II) गलत है।

प्रश्न 32: ‘वनवास’ में कौन-सा समास है?

Stenographer Exam 2024 (Paper – II)
A) सम्प्रदान तत्पुरुष
B) अधिकरण तत्पुरुष
C) सम्बन्ध तत्पुरुष
D) कर्म तत्पुरुष
उत्तर: अधिकरण तत्पुरुष

प्रश्न 33: ‘दशानन’ में समास है :

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
A) तत्पुरुष
B) बहुब्रीहि
C) द्वंद्व
D) कर्मधारय
उत्तर: बहुब्रीहि

प्रश्न 34: ‘तत्पुरुष’ समास के भेद हैं :
(a) इतरेतर (b) संप्रदान (c) अपादान (d) समाहार (e) अधिकरण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
A) केवल (b), (c) और (e)
B) केवल (a), (b) और (c)
C) केवल (b), (d) और (e)
D) केवल (a), (d) और (e)
उत्तर: केवल (B), (C) और (E)

प्रश्न 35: ‘चक्षु से जो श्रवण कार्य करता है’ का सामासिक पद होगा :

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
A) चक्षुश्रवा
B) चक्षुश्र
C) चंद्रा
D) चक्षोश्रु
उत्तर: चक्षुश्रवा

प्रश्न 36: ‘शीतोष्ण’ में समास है :

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
A) बहुब्रीहि
B) अव्ययीभाव
C) तत्पुरुष
D) द्वंद्व
उत्तर: द्वंद्व

प्रश्न 37: सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (पद)सूची-II (समास)
(a) देशभक्त(i) द्वंद्व
(b) दोपहर(ii) द्विगु
(c) वीणापाणि(iii) तत्पुरुष
(d) शिवपार्वती(iv) बहुब्रीहि
A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
B) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(iv), (d)-(i)
C) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(iv), (d)-(i)
D) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)
उत्तर: (A)-(III), (B)-(II), (C)-(IV), (D)-(I)

प्रश्न 38: सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (समास)सूची-II (विशेषता)
(a) अव्ययीभाव समास(i) जिस समास में दोनों खंड प्रधान न हो
(b) तत्पुरुष समास(ii) जिस समास का उत्तर खंड प्रधान
(c) द्वंद्व समास(iii) जिस समास के दोनों खंड प्रधान
(d) बहुब्रीहि समास(iv) जिस समास का पूर्व खंड प्रधान
A) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
B) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
C) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(i)
D) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
उत्तर: (A)-(IV), (B)-(II), (C)-(III), (D)-(I)

प्रश्न 39: ‘परमेश्वर’ में कौन-सा समास है?

A) अव्ययीभाव
B) कर्मधारय
C) तत्पुरुष
D) द्विगु
उत्तर: कर्मधारय
व्याख्या: ‘परमेश्वर’ शब्द कर्मधारय समास का उदाहरण है। इस प्रकार के समास में पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है, जहाँ उपमान-उपमेय का संबंध स्थापित होता है। अन्य उदाहरणों में नीलकमल और महारत्न शामिल हैं।

प्रश्न 40: ‘पर्णकुटी’ शब्द में समास है-

A) तत्पुरुष
B) कर्मधारय
C) द्वन्द्व
D) बहुव्रीहि
उत्तर: तत्पुरुष

प्रश्न 41: निम्नलिखित में ‘यथाविधि’ का सही समास कौनसा है?

A) अव्ययीभाव
B) कर्मधारय
C) तत्पुरुष
D) बहुव्रीहि
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 42: ‘शरणागत’ शब्द उदाहरण है –

A) द्वन्द्व समास
B) कर्मधारय समास
C) द्विगु समास
D) तत्पुरुष समास
उत्तर: तत्पुरुष समास

प्रश्न 43: पदप्राप्त में समास है –

A) अव्ययी भाव
B) तत्पुरुष
C) द्वन्द्व
D) बहुव्रीहि
उत्तर: तत्पुरुष

प्रश्न 44: ‘शताब्दी’ शब्द में समास है –

RPSC Pol. S.I. – 2011
A) द्वन्द्व
B) कर्मधारय
C) द्विगु
D) तत्पुरुष
उत्तर: द्विगु

प्रश्न 45: अधिकरण तत्पुरुष में –

RPSC Pol. S.I. – 2011
A) पहला पद प्रधान होता है।
B) दूसरा पद प्रधान होता है।
C) दोनों पद प्रधान होते हैं।
D) प्रथम एवं तृतीय पद प्रधान होते हैं।
उत्तर: दूसरा पद प्रधान होता है।

प्रश्न 46: निम्न में से किस समास में पूर्वपद प्रधान होता है?

Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) – 2024
A) अव्ययीभाव समास
B) द्वंद्व समास
C) तत्पुरुष समास
D) बहुव्रीहि समास
उत्तर: अव्ययीभाव समास

प्रश्न 47: ‘दाल-रोटी’ शब्द निम्न में से किस समास का सबसे उपयुक्त उदाहरण है?

Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) – 2024
A) अव्ययीभाव समास
B) तत्पुरुष समास
C) द्वंद्व समास
D) बहुव्रीहि समास
उत्तर: द्वंद्व समास

प्रश्न 48: ‘गगनचुम्बी’ सामासिक पद निम्न में से किस समास का सबसे उपयुक्त उदाहरण है?

Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) – 2024
A) तत्पुरुष समास
B) द्वन्द्व समास
C) बहुव्रीहि समास
D) अव्ययीभाव समास
उत्तर: तत्पुरुष समास

प्रश्न 49: ‘नीलोत्पलम्’ में समास है-

A) तत्पुरुष
B) कर्मधारय
C) बहुव्रीहि
D) अव्ययीभाव
उत्तर: कर्मधारय
व्याख्या: नीलोत्पल का अर्थ है उत्पल (कमल) जो नील रंग का है। यह कर्मधारय समास का उदाहरण है जहाँ पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है।

प्रश्न 50: ‘कामचोर’ में समास है-

A) अव्ययी भाव
B) अपादन तत्पुरुष
C) बहुव्रीहि
D) करण तत्पुरुष
उत्तर: अपादन तत्पुरुष
व्याख्या: कामचोर का विग्रह है ‘काम से चोर’ अर्थात् जो काम से भागता हो। यह अपादन तत्पुरुष समास का उदाहरण है।

प्रश्न 51: जिस समास में दोनों पद सामान्यतः प्रधान होते हैं, उसे क्या कहते हैं?
1. द्विगु समास
2. द्वन्द्व समास
3. बहुब्रीहि समास
4. अव्ययी भाव समास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
A) केवल 1
B) केवल 2
C) केवल 3
D) केवल 4
उत्तर: केवल 2

प्रश्न 52: वह समास जिसमें प्रथम पद प्रधान हो उसे क्या कहते हैं?
1. तत्पुरुष समास
2. द्विगु समास
3. अव्ययीभाव समास
4. कर्मधारय समास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
A) केवल 1
B) केवल 2
C) केवल 3
D) केवल 4
उत्तर: केवल 2

प्रश्न 53: ‘निर्विकार’ शब्द में कौन सा समास है ?

Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
A) द्वन्द्व
B) द्विगु
C) कर्मधारय
D) अव्ययीभाव
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 54: ‘सुपुरुष’ में कौन सा समास है ?

Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
A) कर्मधारय
B) अव्ययीभाव
C) तत्पुरुष
D) द्वन्द्व
उत्तर: कर्मधारय

प्रश्न 55: निम्न में से कौन सा सामासिक पद ‘द्वन्द्व समास’ का उदाहरण है ?

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
A) इकतीस
B) गंगाजल
C) शूलपाणि
D) घनश्याम
उत्तर: इकतीस

प्रश्न 56: कौन सा शब्द ‘अव्ययीभाव समास’ का उदाहरण नहीं है ?

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
A) अनुपस्थित
B) भरपेट
C) हाथोंहाथ
D) आजीवन
उत्तर: अनुपस्थित

प्रश्न 57: जिस समास में दोनों पद प्रधान हों, वह कहलाता है।

Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
A) अव्ययीभाव समास
B) तत्पुरूष समास
C) द्वन्द्व समास
D) बहुव्रीहि समास
उत्तर: द्वन्द्व समास

प्रश्न 58: ‘राजसभा’ शब्द में कौन सा समास है ?

Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
A) तत्पुरूष
B) कर्मधारय
C) द्वन्द्व
D) बहुव्रीहि
उत्तर: तत्पुरूष

प्रश्न 59: ‘एकांकी’ शब्द में कौनसा समास है ?

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
A) बहुब्रीहि समास
B) अव्ययीभाव समास
C) द्वन्द्व समास
D) द्विगु समास
उत्तर: द्विगु समास

प्रश्न 60: ‘गंगाधर’ में कौनसा समास है?

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
A) कर्मधारय
B) तत्पुरुष
C) बहुब्रीहि
D) द्विगु
उत्तर: बहुब्रीहि

प्रश्न 61: निम्नलिखित में से अपादान तत्पुरुष का उदाहरण कौनसा है ?

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
A) सेवानिवृत्त
B) श्रमजीवी
C) जनहित
D) ग्रामोत्थान
उत्तर: सेवानिवृत्त

प्रश्न 62: ‘दिनभर’ शब्द में कौन सा समास है ?

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
A) द्विगु समास
B) कर्मधारय समास
C) तत्पुरुष समास
D) अव्ययीभाव समास
उत्तर: अव्ययीभाव समास

प्रश्न 63: किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है ?

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-2
A) भरपेट
B) सज्जन
C) अनुसार
D) प्रतिदिन
उत्तर: सज्जन

प्रश्न 64: निम्नलिखित में से किस शब्द में द्वंद्व समास नहीं है –

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-2
A) शुभागमन
B) कंदमूल
C) दाल-रोटी
D) जीवन-मरण
उत्तर: शुभागमन

प्रश्न 65: ‘पथभ्रष्ट’ शब्द में कौन-सा समास है –

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
A) करण तत्पुरुष
B) अधिकरण तत्पुरुष
C) संप्रदान तत्पुरुष
D) अपादान तत्पुरुष
उत्तर: अपादान तत्पुरुष

प्रश्न 66: जिस समास में पहले शब्द के बाद कारक चिह्न किसी न किसी रूप में विद्यमान रहता है, उसे कहते हैं ?

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
A) द्वंद्व
B) अलुक् तत्पुरुष
C) संप्रदान तत्पुरुष
D) कर्मधारय
उत्तर: अलुक् तत्पुरुष

प्रश्न 67: ‘युधिष्ठिर’ शब्द में कौन सा समास है ?

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
A) कर्मधारय
B) बहुब्रीहि
C) अव्ययीभाव
D) द्विगु
उत्तर: बहुब्रीहि

प्रश्न 68: किस शब्द में समास-संबंधी अशुद्धि है ?

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
A) नवरात्रि
B) चक्रपाणि
C) योगिराज
D) अहोरात्र
उत्तर: नवरात्रि

प्रश्न 69: ‘घुड़सवार’ शब्द में समास है –

CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
A) अव्ययीभाव
B) कर्मधारय
C) तत्पुरुष
D) द्वन्द्व
उत्तर: तत्पुरुष

प्रश्न 70: समास विग्रह के आधार पर किस शब्द में कर्मधारय और बहुब्रीहि दोनों समास हो सकते हैं?

High Court LDC 2022 (19 March 2023)
A) पीतांबर
B) नवग्रह
C) चतुरानन
D) त्रिलोचन
उत्तर: पीतांबर

प्रश्न 71: कर्मधारय समास का उदाहरण है-

High Court LDC 2022 (19 March 2023)
A) शयनागार
B) आत्मनिर्भर
C) श्रद्धांजलि
D) मुख-चन्द्र
उत्तर: मुख-चन्द्र

प्रश्न 72: किस सामासिक पद का विग्रह त्रुटिपूर्ण है-

High Court LDC 2022 (12 March 2023)
A) नरबलि – नर के लिए बलि
B) हवन सामग्री – हवन के लिए सामग्री
C) हाथ-पांव – हाथ पाँव आदि
D) ऋषिराज – ऋषियों में राजा
उत्तर: नरबलि – नर के लिए बलि

प्रश्न 73: किस सामासिक पद का विग्रह सही नहीं है?

High Court LDC 2022 (12 March 2023)
A) दिनोंदिन = दिन प्रतिदिन / दिन ही दिन में
B) शोकाकुल = शोक से आकुल
C) सत्याग्रह = सत्य का आग्रह
D) सिरदर्द = सिर में दर्द
उत्तर: सत्याग्रह = सत्य का आग्रह

प्रश्न 74: किस सामासिक पद का विग्रह त्रुटिपूर्ण है-

High Court LDC 2022 (12 March 2023)
A) स्मृतिभ्रंश = स्मृति का भ्रंश
B) सुखासक्त = सुख में आसक्त
C) सुधासिक्त = सुधा से सिक्त
D) सुर-ताल = सुर के लिए ताल
उत्तर: सुर-ताल = सुर के लिए ताल

प्रश्न 75: ‘लोकोत्तर’ में कारक की दृष्टि से कौन सा तत्पुरुष समास है ?

3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
A) अपादान तत्पुरुष
B) सम्प्रदान तत्पुरुष
C) अधिकरण तत्पुरुष
D) करण तत्पुरुष
उत्तर: अपादान तत्पुरुष

प्रश्न 76: किस शब्द में ‘अव्ययीभाव’ समास है?

3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
A) आजीवन
B) महादेव
C) पंचतंत्र
D) यशप्राप्त
उत्तर: आजीवन

प्रश्न 77: समास-विग्रह की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A) चक्षुश्रवा – वह जो चक्षुओं से देखता है।
B) मंदोदरी – वह जिसका उदर मंद है।
C) निर्जन – जो स्थान जन से रहित है।
D) षाण्मातुर – छह माताओं वाला।
उत्तर: चक्षुश्रवा – वह जो चक्षुओं से देखता है।

प्रश्न 78: समास विग्रह की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
A) भोजनार्थ – भोजन के लिए
B) जीवनभर – पूरे जीवन
C) लाजवाब – जवाब के साथ
D) देशाटन – देश में अटन
उत्तर: लाजवाब – जवाब के साथ

प्रश्न 79: कौनसा शब्द कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है?

CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
A) आत्ममग्न
B) शुभावसर
C) तीव्रवेग
D) सदाचार
उत्तर: आत्ममग्न

प्रश्न 80: किस विकल्प में तत्पुरुष समास का प्रयोग नहीं हुआ है ?

CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
A) अंधविश्वास
B) ख्यातिप्राप्त
C) शपथपत्र
D) सेवानिवृत्त
उत्तर: अंधविश्वास

प्रश्न 81: किस शब्द में ‘तत्पुरुष’ समास नहीं है?

Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II)
A) स्वयंकृत
B) ऋणमुक्त
C) चक्रपाणि
D) गृहस्थ
उत्तर: चक्रपाणि

प्रश्न 82: निम्न में से कौन कर्मधारय समास का उदाहरण है?

A) श्यामसुंदर
B) राजगृह
C) चतुर्भुज
D) सतसई
उत्तर: श्यामसुंदर

प्रश्न 83: समास विग्रह की दृष्टि से कौन-सा विकल्प असंगत है?

RSMSSB House Keeper 2022
A) दीनानाथ – दीन का नाथ
B) सर्वव्याप्त – सर्व में व्याप्त
C) मीनाक्षी – मीन पर अक्षि
D) यथेच्छा – इच्छा के अनुसार
उत्तर: मीनाक्षी – मीन पर अक्षि

प्रश्न 84: समास के संबंध में असंगत कथन है –

RSMSSB VDO Mains 2022
A) जहाँ प्रथम पद निषेध का वाचक हो उसे ‘नञ् तत्पुरुष’ समास कहते हैं।
B) कर्मधारय विशेषण-विशेष्य का समास होता है।
C) अधिकरण तत्पुरुष के समस्त पदों में अधिकरण कारक चिह्न ‘में, पे, पर’ का प्रयोग होता है।
D) समस्त पद बनाते समय समास में प्रथम पद के साथ विभक्ति चिह्न का लोप किया जाता है।
उत्तर: अधिकरण तत्पुरुष के समस्त पदों में अधिकरण कारक चिह्न ‘में, पे, पर’ का प्रयोग होता है।

प्रश्न 85: निम्नलिखित सामासिक पदों को उनके सामासिक भेद के साथ सुमेलित कीजिए –

सामासिक पदसामासिक भेद
(i) शताब्दी, अठन्नी, सतसई(क) अव्ययीभाव समास
(ii) नीरव, अनुगुण, अत्याचार(ख) द्विगु समास
(iii) लताच्छादित, आनन्दमय, कनकदा(ग) तत्पुरुष समास
(iv) शुभावसर, नवांकुर, चरमसीमा(घ) कर्मधारय समास
RSMSSB VDO Mains 2022
A) (i)-ख, (ii)-क, (iii)-घ, (iv)-ग
B) (i)-ख, (ii)-ग, (iii)-घ, (iv)-क
C) (i)-घ, (ii)-क, (iii)-ग, (iv)-ख
D) (i)-ख, (ii)-क, (iii)-ग, (iv)-घ
उत्तर: (I)-ख, (II)-क, (III)-ग, (IV)-घ

प्रश्न 86: किस शब्द में द्वंद्व समास नहीं है ?

Police SI 15 September 2021 (Hindi)
A) लेनदेन
B) भलामानस
C) तैंतालीस
D) बोलचाल
उत्तर: भलामानस

प्रश्न 87: किस विकल्प के सभी शब्द संप्रदान तत्पुरुष समास के उदाहरण हैं ?

Police SI 15 September 2021 (Hindi)
A) पदच्युत, रोकड़बही
B) राहखर्च, देश निकाला
C) गुरुभाई, आशातीत
D) रसोईघर, देशभक्ति
उत्तर: रसोईघर, देशभक्ति

प्रश्न 88: ‘यावज्जीवन’ सामासिक पद में कौन सा समास है ?

Police SI 15 September 2021 (Hindi)
A) द्वंद्व
B) कर्मधारय
C) अव्ययीभाव
D) तत्पुरुष
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 89: ‘चंद्रमौलि’ शब्द में कौन सा समास है ?

Police SI 15 September 2021 (Hindi)
A) बहुव्रीहि
B) द्वंद्व
C) अव्ययीभाव
D) तत्पुरुष
उत्तर: बहुव्रीहि

प्रश्न 90: इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द कर्मधारय समास के हैं ?

Police SI 14 September 2021 (Hindi)
A) पनभरा, छुटभैया
B) शुभागमन, चरण-कमल
C) गृहस्थ, देशभक्ति
D) निशाचर, हुक्मनामा
उत्तर: शुभागमन, चरण-कमल

प्रश्न 91: किस विकल्प में सभी शब्द ‘संप्रदान तत्पुरुष’ समास के उदाहरण हैं ?

A) पूजाघर, यशप्राप्त
B) घोड़ागाड़ी, दानपेटी
C) सत्याग्रह, राहखर्च
D) मुँहबोला, रसोईघर
उत्तर: सत्याग्रह, राहखर्च

प्रश्न 92: किस शब्द में अधिकरण तत्पुरुष समास नहीं है ?

Police SI 14 September 2021 (Hindi)
A) घुड़सवार
B) जलमग्न
C) लोकप्रिय
D) सेनानायक
उत्तर: सेनानायक

प्रश्न 93: इनमें से किस विकल्प में तत्पुरुष समास है ?

Police SI 13 September 2021 (Hindi)
A) तुलसीकृत
B) मंदबुद्धि
C) कामकाज
D) आमरण
उत्तर: तुलसीकृत

प्रश्न 94: किस विकल्प में कर्मधारय समास नहीं है ?

Police SI 13 September 2021 (Hindi)
A) लघुकथा
B) आपबीती
C) देहलता
D) नीलगाय
उत्तर: आपबीती

प्रश्न 95: द्वंद्व समास का उदाहरण है –

Police SI 13 September 2021 (Hindi)
A) गौशाला
B) मनचाहा
C) शीतोष्ण
D) प्रत्यक्ष
उत्तर: शीतोष्ण

प्रश्न 96: किस विकल्प में द्वंद्व समास नहीं है ?

Police SI 13 September 2021 (Hindi)
A) चालचलन
B) हानिलाभ
C) मातापिता
D) परमपिता
उत्तर: परमपिता

प्रश्न 97: ‘शाखागृग’ शब्द में समास है –

A) कर्मधारय
B) तत्पुरूष
C) बहुव्रीहि
D) द्वन्द्व
उत्तर: बहुव्रीहि

प्रश्न 98: कौनसा विकल्प द्वन्द्व समास का उदाहरण नहीं है?

VDO Exam 2nd Shift 28 Dec 2021
A) कृष्णार्जुन, कंकर-पत्थर
B) भक्ष्याभक्ष्य, पच्चीस
C) मकरध्वज, अंशुमाली
D) थोड़ा-बहुत, उचितानुचित
उत्तर: मकरध्वज, अंशुमाली

प्रश्न 99: ‘स्वर्णघट’ का विग्रह है –

A) स्वर्ण में घट
B) घट में स्वर्ण
C) स्वर्ण का घट
D) घट के लिए स्वर्ण
उत्तर: स्वर्ण का घट

प्रश्न 100: समास की दृष्टि से अनुचित विकल्प पहचानिए –

VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021
A) दशानन – दस हैं आनन जिसके
B) धर्मभ्रष्ट – वह जो धर्म से पतित हो गया हो
C) पनचक्की – पानी से चलने वाली चक्की
D) समाचार पत्र – समाचार के द्वारा पत्र
उत्तर: समाचार पत्र – समाचार के द्वारा पत्र

प्रश्न 101: निम्न में से किस विकल्प के सभी शब्द मूलतः द्विगु समास के उदाहरण हैं ?

VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
A) चतुर्भुज, प्रत्यक्ष
B) दशानन, यथेच्छा
C) सप्ताह, शताब्दी
D) त्रिलोचन, चौबीस
उत्तर: सप्ताह, शताब्दी

प्रश्न 102: समास-विग्रह की दृष्टि से असुमेलित विकल्प का चयन कीजिए –

VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021
A) आकाशपतित – आकाश को प्राप्त किया हुआ
B) आपादमस्तक – पाद से लेकर मस्तक पर्यन्त
C) कदाचार – कुत्सित है जो आचार
D) चतुष्पथ – चार पथों का समूह
उत्तर: आकाशपतित – आकाश को प्राप्त किया हुआ

प्रश्न 103: ‘चतुष्पद-चतुष्पथ’ का सही अर्थ है –

Rajasthan High Court LDC 2020
A) चार पैरों वाला – चौराहा
B) चौराहा – चौपाया
C) चौथाई भाग – चौपाया
D) चौपाया – चार मात्राओं वाला
उत्तर: चार पैरों वाला – चौराहा

प्रश्न 104: बहुव्रीहि समास का उदाहरण है –

Rajasthan High Court LDC 2020
A) रसोईघर
B) घुड़सवार
C) पद्य्मनाभ
D) यथाविधि
उत्तर: पद्य्मनाभ

प्रश्न 105: कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है –

RPSC LDC Exam 2011 Paper II
A) सरासर
B) छुटभैया
C) कालीमिर्च
D) भलामानस
उत्तर: सरासर

प्रश्न 106: ‘नटों में श्रेष्ठ’ हेतु उपयुक्त सामासिक पद है –

Rajasthan High Court LDC 2020
A) नटवर
B) नटेश्वर
C) नरेश
D) नराधीश
उत्तर: नटवर

प्रश्न 107: निम्नलिखित में असंगत है –

Rajasthan High Court LDC 2020
A) चंद्र के समान मुख = चंद्रमुख
B) आप पर बीती = आपबीती
C) जितना शीघ्र हो सकते = अतिशीघ्र
D) माल को ढोले वाली गाड़ी = मालगाड़ी
उत्तर: जितना शीघ्र हो सकते = अतिशीघ्र

प्रश्न 108: अधिकरण तत्पुरूष में –

Police SI Exam 2014 Hindi
A) पहला पद प्रधान होता है।
B) दूसरा पद प्रधान होता है।
C) दोनों पद प्रधान होते हैं।
D) प्रथम एवं तृतीय पद प्रधान होते हैं।
उत्तर: दूसरा पद प्रधान होता है।

प्रश्न 109: ‘शताब्दी’ शब्द में समास है –

Police SI Exam 2014 Hindi
A) द्वन्द्व
B) द्विगु
C) कर्मधारय
D) तत्पुरूष
उत्तर: द्विगु

प्रश्न 110: श्यामसुंदर का समास-विग्रह निम्न में से क्या होगा?

A) श्याम में जो सुंदर है
B) श्याम से जो सुंदर हो
C) श्याम जो सुंदर है
D) श्याम का सुंदर है जो
उत्तर: श्याम जो सुंदर है

प्रश्न 111: ‘धर्म-प्राण’ का विग्रह निम्नलिखित में से चुनिए।

A) धर्मात्मा और प्राण
B) धर्म और प्राण
C) ज्यो धर्म से भीरू हो वह
D) धर्म ही है प्राण जिनके वह
उत्तर: धर्म ही है प्राण जिनके वह

प्रश्न 112: ‘पाप-पुण्य’ शब्द किस समास का उदाहरण है ?

Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021) 2nd shift
A) कर्मधारय समास
B) तत्पुरुष समास
C) बहुव्रीहि समास
D) द्वन्द्व समास
उत्तर: द्वन्द्व समास

प्रश्न 113: ‘रेलभाड़ा’ शब्द किस समास का उदाहरण है –

A) बहुव्रीहि समास
B) अव्ययीभाव समास
C) तत्पुरुष समास
D) कर्मधारय समास
उत्तर: तत्पुरुष समास

प्रश्न 114: ‘यथाशक्ति’ शब्द किस समास का उदाहरण है –

A) अव्ययीभाव
B) तत्पुरुष
C) द्विगु
D) कर्मधारय
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 115: ‘त्रिफला’ शब्द किस समास का उदाहरण है ?

Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
A) द्वन्द्व
B) अव्ययीभाव
C) द्विगु
D) कर्मधारय
उत्तर: द्विगु

प्रश्न 116: ‘राहखर्च’ का सही सामासिक विग्रह निम्न में से कौन सा है?

A) राह में खर्च
B) राह के लिए खर्च
C) राह पर खर्च
D) राह दे खर्च
उत्तर: राह के लिए खर्च

प्रश्न 117: कठफोड़वा उदाहरण है –

A) तत्पुरुष समास का
B) द्विगु समास का
C) कर्मधारय समास का
D) द्वन्द्व समास का
उत्तर: तत्पुरुष समास का

प्रश्न 118: ‘निशाचर’ का समास-विग्रह कौन सा है?

A) निशा का विचार
B) निशा में विचार
C) निशा के लिए विचरने वाला
D) निशा में विचरण करने वाला
उत्तर: निशा में विचरण करने वाला

प्रश्न 119: किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है?

A) आमरण
B) यथासाध्य
C) श्रमसाध्य
D) आजन्म
उत्तर: श्रमसाध्य

प्रश्न 120: ‘भयाकुल’ का सामासिक विग्रह क्या है ?

A) भय से रहित
B) भय से युक्त
C) भय से आकुल
D) भय से भीत
उत्तर: भय से आकुल

प्रश्न 121: किस विकल्प के सभी शब्द अव्ययीभाव समास के उदाहरण है?

A) रसोईघर, मनचाहा, गिरहकट
B) यथाशक्ति, आजीवन, निडर
C) चंद्रमुख, नीलकमल, सज्जन
D) दशानन, नीलकंठ, सुलोचना
उत्तर: यथाशक्ति, आजीवन, निडर

प्रश्न 122: निम्नलिखित शब्दो मे से किस शब्द मे द्वन्द्व समास का प्रयोग हुआ-

A) नवयुवक
B) चन्द्रोदय
C) चतुर्भुज
D) धनुर्बाण
उत्तर: धनुर्बाण

प्रश्न 123: चन्द्रचुड सामाजिक-पद मे कौनसा समास है-

A) तत्पुरुष
B) द्वंद्व
C) कर्मधारय
D) बहुब्रीही
उत्तर: बहुब्रीही

प्रश्न 124: ‘स्वर्णघट’ का विग्रह है –

A) स्वर्ण में घट
B) घट में स्वर्ण
C) स्वर्ण का घट
D) घट के लिए स्वर्ण
उत्तर: स्वर्ण का घट

प्रश्न 125: ग्रामगत मे कौन-सा समास है?

A) द्वंद्व
B) बहुब्रीहि
C) द्विगु
D) तत्पुरुष
उत्तर: तत्पुरुष

प्रश्न 126: ‘दीर्घायु’ पद में समास है –

A) कर्मधारय
B) द्वन्द्व
C) द्विगु
D) तत्पुरूष
उत्तर: कर्मधारय

प्रश्न 127: दिए गए विकल्पों में ‘आत्मविश्वास’ का सही विग्रह क्या है?

A) आत्मा का विश्वास
B) आत्मा में विश्वास
C) आत्मा पर विश्वास
D) आत्मा के लिए विश्वास
उत्तर: आत्मा पर विश्वास

प्रश्न 128: निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए पद का सबसे उचित सामासिक-युग्मपद है। प्रत्यंग

A) अंग-अंग
B) पूरा शरीर
C) संपूर्ण शरीर
D) सभी अंग
उत्तर: अंग-अंग

प्रश्न 129: दिए गए शब्द का समास ज्ञात कीजिए। प्राणप्रिय

A) कर्मधारय समास
B) बहुब्रीहि समास
C) द्वन्द समास
D) तत्पुरुष समास
उत्तर: कर्मधारय समास

प्रश्न 130: किस विकल्प के सभी पद कर्मधारय समास से निर्मित हैं –

Gram Sevak 2016
A) महालक्ष्मी, भूत-प्रेत, कालीमिर्च, लालपीला
B) निडर, पूर्वरात्र, खड़ीबोली, ऊँचनीच
C) घृतान्न, छायातरु, पर्णशाला, चद्रमुख
D) महाजन, खुशबू, जीवजन्तु, सुन्दरलाल
उत्तर: घृतान्न, छायातरु, पर्णशाला, चद्रमुख

प्रश्न 131: निम्न में से किस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं –

Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)
A) अव्ययीभाव
B) द्वंद्व
C) बहुब्रीहि
D) तत्पुरुष
उत्तर: द्वंद्व

प्रश्न 132: “दाल-भात” का समास विग्रह है –

Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)
A) दाल के लिए भात
B) दाल और भात
C) दाल में भात
D) दाल का भात
उत्तर: दाल और भात

प्रश्न 133: निम्न में से तत्पुरुष का उदाहरण नहीं है-

Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)
A) मुँहमांगा
B) हरफनमौला
C) सेनापति
D) नीलगाय
उत्तर: नीलगाय

प्रश्न 134: “विधानसभा” का समास विग्रह है

Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)
A) विधान के लिए सभा
B) विधान में सभा
C) विधान से सभा
D) विधान की सभा
उत्तर: विधान के लिए सभा

प्रश्न 135: निम्न में से द्वंद्व समास का उदाहरण है

Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)
A) चिड़ीमार
B) भरपेट
C) मुँहतोड़
D) लोटा-डोरी
उत्तर: लोटा-डोरी

प्रश्न 136: निम्न में से समास का भेद नहीं है –

Stenographer Comp. Exam – 2011 (Paper II)
A) बहुब्रीहि
B) कृदंत
C) तत्पुरुष
D) द्विगु
उत्तर: कृदंत

प्रश्न 137: ‘महाकवि’ शब्द में समास है –

A) कर्मधारय
B) द्विगु
C) अव्ययीभाव
D) तत्पुरूष
उत्तर: कर्मधारय

प्रश्न 138: ‘पञ्चलवणम्’ इस समस्त पद में कौन सा समास है –

A) कर्मधारय
B) द्विगु
C) तत्पुरूष
D) प्रादि
उत्तर: द्विगु

प्रश्न 139: निम्न में से कौन सा द्विगु समास का उदाहरण है –

Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)
A) चौराहा
B) दशानन
C) यथाशक्ति
D) माता-पिता
उत्तर: चौराहा

प्रश्न 140: ‘त्रिनेत्र’ किस समास का उदाहरण है –

Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)
A) अव्ययीभाव समास
B) द्वंद्व समास
C) बहुव्रीहि समास
D) तत्पुरुष समास
उत्तर: बहुव्रीहि समास

प्रश्न 141: ‘मेघनाद’ का सामासिक-विग्रह है –

Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)
A) मेघ का नाद
B) मेघ के लिए नाद
C) मेघ में नाद
D) मेघ के समान नाद है जिसका
उत्तर: मेघ के समान नाद है जिसका

प्रश्न 142: ‘विद्यालय’ का समास-विग्रह है

Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)
A) विद्या के लिए आलय
B) विद्या का आलय
C) विद्या में आलय
D) विद्या से आलय
उत्तर: विद्या के लिए आलय

प्रश्न 143: ‘दुपहर’ किस समास का उदाहरण है –

Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)
A) तत्पुरुष समास
B) अव्ययीभाव समास
C) द्विगु समास
D) कर्मधारय समास
उत्तर: द्विगु समास

प्रश्न 144: निम्न में से कौन सा तत्पुरुष समास का उदाहरण है –

Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)
A) नीलकंठ
B) दालभात
C) गुरुसेवा
D) पंजाब
उत्तर: गुरुसेवा

प्रश्न 145: ‘चरणकमल’ किस समास का उदाहरण है।

Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II)
A) कर्मधारय समास
B) अव्ययीभाव समास
C) तत्पुरुष समास
D) द्विगु समास
उत्तर: कर्मधारय समास

प्रश्न 146: ‘हीन-भावना’ शब्द में कौन सा समास है –

Reet 2017 level-2 L1(Hindi)
A) कर्मधारय
B) अव्ययीभाव
C) द्वंद्व
D) बहुव्रीहि
उत्तर: कर्मधारय
व्याख्या: इस शब्द में ‘हीन’ पद ‘भावना’ के लिए विशेषण का कार्य करता है, इसलिए यह कर्मधारय समास का उदाहरण है।

प्रश्न 147: ‘निर्विकार’ शब्द में कौन सा समास है ?

Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
A) द्वन्द्व
B) द्विगु
C) कर्मधारय
D) अव्ययीभाव
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 148: ‘सुपुरूष’ में कौन सा समास है ?

A) कर्मधारय
B) अव्ययीभाव
C) तत्पुरूष
D) द्वन्द्व
उत्तर: कर्मधारय

प्रश्न 149: वह कौन-सा समास है जिसका उत्तर पद प्रधान होता है, किन्तु प्रथम पद द्वितीय पद की विशेषता बतलाता है –

Agriculture Supervisor Exam 2018
A) अव्ययीभाव समास
B) तत्पुरुष समास
C) कर्मधारय समास
D) बहुव्रीहि समास
उत्तर: कर्मधारय समास

प्रश्न 150: किस शब्द में द्वन्द्व समास नहीं है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) मातापिता
B) परमपिता
C) भलाबुरा
D) दालरोटी
उत्तर: परमपिता

प्रश्न 151: किस शब्द में बहुव्रीहि समास नहीं है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) चक्रपाणि
B) चतुर्भुज
C) पंचानन
D) पंचपात्र
उत्तर: पंचपात्र

प्रश्न 152: किस शब्द में अव्ययीभाव समास है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) यथाविधि
B) प्रजापति
C) शुद्धजल
D) वनवास
उत्तर: यथाविधि

प्रश्न 153: किस शब्द में करण तत्पुरुष समास है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) जीवनमुक्त
B) पथभ्रष्ट
C) रोगग्रस्त
D) स्वर्गपतित
उत्तर: रोगग्रस्त

प्रश्न 154: इनमें से किस शब्द में तत्पुरूष समास नहीं है ?

Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)
A) मुखकमल
B) गंगाजल
C) कार्यकुशल
D) राष्ट्रपति
उत्तर: मुखकमल

प्रश्न 155: ‘मुखारविन्द’ शब्द में कौन-सा समास है –

Agriculture Officer – 2011
A) अव्ययीभाव
B) तत्पुरूष
C) कर्मधारय
D) बहुब्रीहि
उत्तर: कर्मधारय

प्रश्न 156: किस समास में दोनों शब्दों की प्रधानता एक समान होती है –

Agriculture Officer – 2011
A) कर्मधारय
B) बहुब्रीहि
C) द्विगु
D) द्वन्द्व
उत्तर: द्वन्द्व

प्रश्न 157: किस समास में पहला पद संख्यावाचक होता है –

Agriculture Officer – 2011
A) द्वन्द्व
B) द्विगु
C) अव्ययीभाव
D) तत्पुरूष
उत्तर: द्विगु

प्रश्न 158: ‘नहीं है जन जहां’ (निः + जन) विग्रह से बना समस्त पद है –

Asst. Agriculture Officer – 2011
A) निर्जन
B) जन-रहित
C) नीरव
D) स्वर्गप्राप्त
उत्तर: निर्जन

प्रश्न 159: ‘सात सौ पदों का समाहार’ विग्रह से बना समस्त पद है –

Asst. Agriculture Officer – 2011
A) सप्ताह
B) सप्तमुखी
C) सप्तलोकी
D) सप्तशती
उत्तर: सप्तशती

प्रश्न 160: ‘अक्षि के आगे’ समास विग्रह से बनने वाला समस्त पद हैं –

Asst. Agriculture Officer – 2011
A) अक्षागृ
B) परोक्ष
C) प्रत्यक्ष
D) प्रत्यंग
उत्तर: प्रत्यक्ष

प्रश्न 161: ‘ग्रामगत’ समस्त पद का विग्रह है –

Asst. Agriculture Officer – 2011
A) ग्राम को गया हुआ
B) गांव से आगत
C) ग्राम और गत
D) ग्राम और आगत
उत्तर: ग्राम को गया हुआ

प्रश्न 162: ‘दिगम्बर’ शब्द का सही समास विग्रह है –

Asst. Agriculture Officer – 2011
A) दिशाएं और अम्बर
B) दिशा ही है वस्त्र जिसका
C) दिशा जैसा अम्बर
D) दिशा के साथ जो है अम्बर
उत्तर: दिशा ही है वस्त्र जिसका

प्रश्न 163: ‘दहीबड़ा’ समस्त पद का सही विग्रह है (समास-विग्रह)

Asst. Agriculture Officer – 2011
A) दही का बड़ा
B) दही से बड़ा
C) दही में डूबा हुआ बड़ा
D) दही के साथ बड़ा
उत्तर: दही में डूबा हुआ बड़ा

प्रश्न 164: कौन सा समास-विग्रह सही है –

Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)
A) घुड़दौड़ = घोड़ों के लिए दौड़
B) चिड़ीमार = चिड़ियों को मारने वाला
C) गंगास्नान = गंगा का स्नान
D) रणनिमंत्रण = रण का निमंत्रण
उत्तर: चिड़ीमार = चिड़ियों को मारने वाला

प्रश्न 165: कौन सा समास-विग्रह गलत है –

Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)
A) कालीमिर्च = काली है जो मिर्च
B) सभामंडप = सभा के लिए मंडप
C) मनमाना = मन से माना हुआ
D) बलिपशु = पशु की बलि
उत्तर: बलिपशु = पशु की बलि

प्रश्न 166: इनमें से कौन सा सामासिक पद सही नहीं है –

Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)
A) युद्ध में स्थिर है जो = युधिष्ठिर
B) जितना संभव हो = यथासाध्य
C) जीवन पर्यन्त = आजीवन
D) शीत और उष्ण = शीतोष्ण
उत्तर: जितना संभव हो = यथासाध्य

प्रश्न 167: कौन सा समास-विग्रह गलत है –

Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)
A) चौराहा = चार हैं जो रास्ते
B) तपोधन = तप(तपस्या) ही धन है जिसका
C) नीलोत्पल = नीला है जो उत्पल
D) राष्ट्रभक्ति = राष्ट्र के लिए भक्ति
उत्तर: चौराहा = चार हैं जो रास्ते

प्रश्न 168: इनमें से कौन सा समास-विग्रह सही नहीं है –

Asst. Agriculture Officer – 2018 (Paper-1)
A) धर्मविमुख = धर्म से विमुख
B) आपबीती = आप पर बीती
C) हवनसामग्री = हवन की सामग्री
D) जलधारा = जल की धारा
उत्तर: हवनसामग्री = हवन की सामग्री

प्रश्न 169: ‘नीति-निपुण’ शब्द का सही समास-विग्रह है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
A) नीति में निपुण
B) नीति का निपुण
C) नीति पर निपुण
D) नीति के लिए निपुण
उत्तर: नीति में निपुण

प्रश्न 170: ‘हस्तलिखित’ शब्द का सही समास विग्रह है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
A) हस्त और लिखित
B) हस्त पर लिखा हुआ
C) हस्त द्वारा लिखा हुआ
D) हस्त से निमित्त किया हुआ
उत्तर: हस्त द्वारा लिखा हुआ

प्रश्न 171: ‘बलिवेदी’ में कारक की दृष्टि से कौनसा समास है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
A) करण तत्पुरूष
B) सम्प्रदान तत्पुरूष
C) अपादान तत्पुरूष
D) सम्बन्ध तत्पुरूष
उत्तर: सम्प्रदान तत्पुरूष

प्रश्न 172: ‘मेघाच्छादित’ सामासिक पद में कौनसा समास है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
A) कर्म तत्पुरूष
B) करण तत्पुरूष
C) संप्रदान तत्पुरूष
D) अपादान तत्पुरूष
उत्तर: करण तत्पुरूष

प्रश्न 173: किस विकल्प में समस्तपद का विग्रह गलत है –

Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
A) भयभीत – भय से भीत
B) शताब्दी – शत अब्दों का समाहार
C) दाल-रोटी – दाल और रोटी
D) पथभ्रष्ट – रास्ते का भटका हुआ
उत्तर: पथभ्रष्ट – रास्ते का भटका हुआ

प्रश्न 174: निम्नांकित में समस्त पद की रचना सही नहीं है –

Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
A) अकाल से पीड़ित – अकालपीड़ित
B) जो राजा भी है और ऋषि भी – महर्षि
C) जल का प्रवाह – जलप्रवाह
D) लोक में प्रिय – लोकप्रिय
उत्तर: जो राजा भी है और ऋषि भी – महर्षि

प्रश्न 175: इनमें से कौनसा सामासिक पद सही नहीं है –

Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
A) पांच हैं आनन जिसके – शिव
B) नीला है जो अम्बर – नीलाम्बर
C) क्रम के अनुसार – यथाक्रम
D) प्रमाण देने में पटु – प्रमाणपटु
उत्तर: पांच हैं आनन जिसके – शिव

प्रश्न 176: कौनसा समास-विग्रह गलत है –

Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
A) महात्मा – महान् है जो आत्मा
B) चौराहा – चार राहों का समाहार
C) त्रिनेत्र – तीन हैं नेत्र जिसके, वह
D) चतुर्भुज – चार भुजाएं
उत्तर: चौराहा – चार राहों का समाहार

प्रश्न 181: ‘शक्ति के अनुसार’ का सामासिक पद है –

Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
A) शक्तिमान
B) शक्तिपुंज
C) शक्तिशाली
D) यथाशक्ति
उत्तर: यथाशक्ति

प्रश्न 182: इनमें से कौनसा सामासिक पद सही नहीं है –

Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
A) लम्बा है उदर जिसका – गणेश
B) चक्र को धारण करने वाला, वह – चक्रधर
C) मन से गढ़ा हुआ – मनगढ़ंत
D) क्रम के अनुसार – यथाक्रम
उत्तर: लम्बा है उदर जिसका – गणेश

प्रश्न 183: इनमें से किस शब्द का समास-विग्रह सही है –

Asstt. Agriculture Officer Exam 2015 Paper 1
A) महापुरुष – महान् तथा पुरुष
B) सत्याग्रह – सत्य का आग्रह
C) विद्यालय – विद्या के लिए आलय
D) वनवास – वन का वास
उत्तर: विद्यालय – विद्या के लिए आलय

प्रश्न 184: किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है –

RPSC SI Exam 2016 Paper 1
A) आमरण
B) यथासाध्य
C) श्रमसाध्य
D) आजन्म
उत्तर: श्रमसाध्य

प्रश्न 185: किस विकल्प में ‘द्वन्द्व’ समास नहीं है –

RPSC SI Exam 2016 Paper 1
A) दालभात
B) भूतप्रेत
C) शुभाशुभ
D) शुभागमन
उत्तर: शुभागमन

प्रश्न 186: किस विकल्प में ‘कर्मधारय’ समास नहीं है –

RPSC SI Exam 2016 Paper 1
A) महात्मा
B) कालासांप
C) गजानन
D) नीलकमल
उत्तर: गजानन

प्रश्न 187: किस शब्द में ‘करण तत्पुरुष’ समास नहीं है –

RPSC SI Exam 2016 Paper 1
A) मनमाना
B) ईश्वरदत्त
C) तुलसीकृत
D) पदच्युत
उत्तर: पदच्युत

प्रश्न 188: किस विकल्प में ‘बहुव्रीहि’ समास है –

RPSC SI Exam 2016 Paper 1
A) पंचपात्र
B) चतुरानन
C) त्रिभुवन
D) चतुर्युग
उत्तर: चतुरानन

प्रश्न 189: किस समास में प्रथम पद विशेषण (उपमान) एवं द्वितीय पद विशेष्य (उपमेय) होता है –

RSMSSB LDC (19-08-18) Paper-2
A) बहुव्रीहि समास
B) कर्मधारय समास
C) नञ् तत्पुरुष समास
D) अलुक् तत्पुरुष समास
उत्तर: कर्मधारय समास

प्रश्न 190: समानाधिकरण तत्पुरुष समास के नाम से जाना जाता है –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
A) अव्ययीभाव समास
B) कर्मधारय समास
C) द्वन्द्व समास
D) बहुब्रीहि समास
उत्तर: कर्मधारय समास

प्रश्न 191: ‘रातोंरात’ शब्द का सही समास विग्रह है –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
A) रात और रात
B) रात में रात
C) रात ही रात में
D) रात से रात तक
उत्तर: रात में रात

प्रश्न 192: ‘यथाशक्ति’ शब्द में कौनसा समास है –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
A) अव्ययीभाव
B) कर्मधारय
C) तत्पुरुष
D) द्विगु
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 193: किस समास में प्रथम पद प्रधान होता है –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
A) अव्ययीभाव समास
B) कर्मधारय समास
C) तत्पुरुष समास
D) बहुब्रीहि समास
उत्तर: अव्ययीभाव समास

प्रश्न 194: ‘सिंह रूपी नर’ विग्रह से निर्मित समास है –

RSMSSB LDC (16-09-18) Paper-2
A) सिंहनर
B) नरसिंह
C) नरसिंहा
D) सिंहानर
उत्तर: नरसिंह

प्रश्न 195: ‘मुनिश्रेष्ठ’ शब्द का उचित समास विग्रह होगा –

Tax Assistant Exam 2018(P1)
A) मुनि है जो श्रेष्ठ
B) मुनियों में सबसे श्रेष्ठ है जो
C) मुनियों में श्रेष्ठ
D) मुनियों का श्रेष्ठ
उत्तर: मुनियों में श्रेष्ठ

प्रश्न 196: जिस समास में प्रथम पद गौण तथा उत्तर पद प्रधान होता है, उसका नाम है –

Tax Assistant Exam 2018(P1)
A) अव्ययीभाव
B) बहुब्रीहि
C) तत्पुरुष
D) द्वंद्व
उत्तर: तत्पुरुष

प्रश्न 197: ‘पांच तंत्रों का समाहार’ विग्रह का सही समास है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
A) पंचतंत्र
B) पंचिकातंत्र
C) पंचातंत्र
D) पंचमतंत्र
उत्तर: पंचतंत्र

प्रश्न 198: ‘विद्यालय’ शब्द का सही विग्रह है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
A) विद्या में आलय
B) विद्या को आलय
C) विद्या से आलय
D) विद्या के लिए आलय
उत्तर: विद्या के लिए आलय

प्रश्न 199: जिस समास में दोनों पदों की प्रधानता होती है, वह कहलाता है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
A) द्विगु समास
B) बहुव्रीहि समास
C) द्वन्द्व समास
D) तत्पुरुष समास
उत्तर: द्वन्द्व समास

प्रश्न 200: निम्नलिखित पदों में कर्मधारय समास का उदाहरण है –

RSMSSB LDC (12-08-18) Paper-2
A) महाजन
B) कष्टसाध्य
C) यथाशीघ्र
D) पीताम्बर
उत्तर: महाजन

प्रश्न 201: किस समास में दोनों पदों के बीच उपमेय-उपमान अथवा विशेषण-विशेष्य का सम्बन्ध होता है –

RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
A) द्विगु समास
B) कर्मधारय समास
C) तत्पुरुष समास
D) अव्ययीभाव समास
उत्तर: कर्मधारय समास

प्रश्न 202: प्रथम पद संख्यावाचक होने पर कौन-सा समास होता है –

RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
A) द्वंद्व
B) बहुब्रीहि
C) अव्ययीभाव
D) द्विगु
उत्तर: द्विगु

प्रश्न 203: ‘गुरूदक्षिणा’ शब्द का समास विग्रह होगा –

RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
A) गुरू की दक्षिणा
B) गुरू के लिए दक्षिणा
C) गुरू के कारण दक्षिणा
D) गुरू की कृपा के लिए दक्षिणा
उत्तर: गुरू के लिए दक्षिणा

प्रश्न 204: ‘यथाशक्ति’ शब्द का समास विग्रह होगा –

RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-2
A) शक्ति के अनुसार
B) शक्ति और अनुसार
C) यथा शक्तिनुसार
D) यथा और शक्ति
उत्तर: शक्ति के अनुसार

प्रश्न 205: किस शब्द में द्वन्द्व समास नहीं है –

A) मातापिता
B) परमपिता
C) भलाबुरा
D) दालरोटी
उत्तर: परमपिता

प्रश्न 206: किस शब्द में बहुव्रीहि समास नहीं है –

A) चक्रपाणि
B) चतुर्भुज
C) पंचानन
D) पंचपात्र
उत्तर: पंचपात्र

प्रश्न 207: किस शब्द में अव्ययीभाव समास है –

A) यथाविधि
B) प्रजापति
C) शुद्धजल
D) वनवास
उत्तर: यथाविधि

प्रश्न 208: किस शब्द में करण तत्पुरुष समास है –

A) जीवनमुक्त
B) पथभ्रष्ट
C) रोगग्रस्त
D) स्वर्गपतित
उत्तर: रोगग्रस्त

प्रश्न 209: इनमें से किस शब्द में तत्पुरूष समास नहीं है –

A) मुखकमल
B) गंगाजल
C) कार्यकुशल
D) राष्ट्रपति
उत्तर: मुखकमल

प्रश्न 210: ‘कन्यादान’ समस्त पद का उपयुक्त विग्रह है –

RPSC LDC Exam 2011 Paper II
A) कन्या को दान
B) कन्या के लिए दान
C) कन्या का दान
D) कन्या पर दान
उत्तर: कन्या का दान

प्रश्न 211: ‘मृत्यु को उन्मुख’ समास विग्रह हेतु उपयुक्त सामासिक पद है –

RPSC LDC Exam 2011 Paper II
A) मृत्यून्मुख
B) मृत्योन्मुख
C) मृत्युन्मुख
D) मृतोन्मुख
उत्तर: मृत्यून्मुख

प्रश्न 212: कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है –

RPSC LDC Exam 2011 Paper II
A) परमाणु
B) चतुरानन
C) सदाशय
D) भवसागर
उत्तर: चतुरानन

प्रश्न 213: ‘कष्टापन्न’ सामासिक पद में समास है –

A) तत्पुरुष
B) बहुव्रीहि
C) अव्ययीभाव
D) कर्मधारय
उत्तर: तत्पुरुष

प्रश्न 214: किस विकल्प के सभी पद कर्मधारय समास से निर्मित हैं-

A) महालक्ष्मी, भूत-प्रेत, कालीमिर्च, लालपीता
B) निडर, पूर्वरात्र, खड़ीबोली, ऊँचनीच
C) घृतान्न, छायातरू, पर्णशाला, चन्द्रमुख
D) महाजन, खुशबू, जीवजन्तु, सुन्दरलाल
उत्तर: घृतान्न, छायातरू, पर्णशाला, चन्द्रमुख

प्रश्न 215: ‘दुअन्नी’ कौन-सा समास है ?

A) बहुव्रीहि समास
B) अव्ययीभाव समास
C) कर्मधारय समास
D) द्विगु समास
उत्तर: द्विगु समास

प्रश्न 216: ‘यथासंभव’ कौन-सा समास है ?

A) तत्पुरुष
B) कर्मधारय
C) अव्ययीभाव
D) द्विगु
उत्तर: अव्ययीभाव

प्रश्न 217: ‘दही बड़ा’ पद का विग्रह होगा?

A) दही में डूबा हुआ बड़ा
B) दही और बड़ा
C) दही-बड़ा
D) कोई नहीं
उत्तर: दही में डूबा हुआ बड़ा

प्रश्न 218: ‘धर्म-प्राण’ पद का विग्रह होगा?

A) धर्मात्मा
B) धर्म और प्राण
C) ज्यो धर्म से भीरु हो वह
D) धर्म ही है प्राण जिनके वह
उत्तर: धर्म ही है प्राण जिनके वह

प्रश्न 219: ‘त्रिलोचन’ ने काम देव को भस्म कर दिया ‘त्रिलोचन’ में समास है?

A) द्विगु
B) बहुब्रीहि
C) तत्पुरुष
D) द्वंद्व
उत्तर: बहुब्रीहि

प्रश्न 220: तत्पुरुष समास में प्रधान पद माना जाता है?

A) पूर्व पद
B) उत्तर पद
C) उभय
D) अन्य
उत्तर: उत्तर पद

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment