वाक्य MCQ
प्रश्न 1: ‘जो मैं तुम्हें पहले से जानता, तो तुम्हारा विश्वास नहीं करता।’ यह किस प्रकार का वाक्य है ?
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) विधानार्थक
B) आज्ञार्थक
C) इच्छार्थक
D) संकेतार्थक
उत्तर: संकेतार्थक
प्रश्न 2: निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का उदाहरण है :
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) जो लड़के अच्छे होते हैं, वे परिश्रमी होते हैं।
B) संकटों ने उसे हर तरह से घेरा, किंतु वह निराश नहीं हुआ।
C) उसने उस पुस्तकालय को खरीदा, जो उसके मित्र का था।
D) जब सवेरा हुआ, तब हम लोग बाहर गए।
उत्तर: संकटों ने उसे हर तरह से घेरा, किंतु वह निराश नहीं हुआ।
प्रश्न 3: निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य नहीं है :
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) जितना माल तुम भेजोगे उतना हम भी भेजेंगे।
B) चाहे राम वहाँ जाए चाहे उसका भाई।
C) न उससे चलते बनता है न देखते।
D) या वह मंत्री है या कोई बड़ा नेता।
उत्तर: जितना माल तुम भेजोगे उतना हम भी भेजेंगे।
प्रश्न 4: ‘सीढ़ी के सहारे मैं जहाज पर जा पहुँचा।’ वाक्य में उद्देश्य है-
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) सीढ़ी
B) मैं
C) के सहारे
D) जा पहुँचा।
उत्तर: मैं
प्रश्न 5: ‘सीता गा रही है।’ प्रस्तुत वाक्य में पक्ष है –
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) नित्यताबोधक
B) आवृत्तिमूलक
C) सातत्यबोधक
D) पूर्णकालिक
उत्तर: सातत्यबोधक
प्रश्न 6: निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का उदाहरण है :
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।
B) राजा नगर में नहीं आए; इसलिए आनंद नहीं मनाया गया।
C) सूर्योदय होने पर कुहासा जाता रहा।
D) उन्हें न नींद आती थी, न भूख-प्यास लगती थी।
उत्तर: उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।
प्रश्न 7: अर्थ के आधार पर वाक्य का भेद नहीं है
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) विधानार्थक
B) निषेधवाचक
C) आज्ञार्थक
D) साधारण वाक्य
उत्तर: साधारण वाक्य
प्रश्न 8: ‘नौकरी मिल जाती तो मेरा संकट कट जाता।’ यह वाक्य का कौन सा प्रकार है ?
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) निषेधवाचक वाक्य
B) संकेतवाचक वाक्य
C) विस्मयादिबोधक वाक्य
D) संदेहार्थक वाक्य
उत्तर: संकेतवाचक वाक्य
प्रश्न 9: मिश्र वाक्य नहीं है
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) जब सबेरा हुआ तब हम लोग बाहर गये।
B) इस मेले का मुख्य उद्देश्य है कि व्यापार की वृद्धि हो।
C) हम चाहते हैं कि लड़के निरोगी रहें और विद्वान् हों।
D) उन्हें न नींद आती थी, न भूख-प्यास लगती थी।
उत्तर: उन्हें न नींद आती थी, न भूख-प्यास लगती थी।
प्रश्न 10: निम्न में से रचना के आधार पर वाक्य का प्रकार है :
Deputy Jailor Comp. Exam-2024A) विस्मयबोधक वाक्य
B) इच्छार्थक वाक्य
C) संयुक्त वाक्य
D) प्रश्नवाचक वाक्य
उत्तर: संयुक्त वाक्य
प्रश्न 11: सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए :
Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- I) (General Hindi)A) a-I, b-II, c-IV, d-III
B) a-II, b-I, c-IV, d-III
C) a-I, b-II, c-III, d-IV
D) a-III, b-II, c-IV, d-I
उत्तर: A-II, B-I, C-IV, D-III
प्रश्न 12: निम्न में से ‘सरलवाक्य’ का उदाहरण कौन सा है?
Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)A) शिक्षक के सामने बच्चे शांत रहते हैं।
B) जब तक शिक्षक रहते हैं, बच्चे शांत रहते हैं।
C) शिक्षक रहते हैं तब बच्चे शांत रहते हैं।
D) शिक्षक के बिना बच्चे शांत रहते हैं।
उत्तर: शिक्षक के सामने बच्चे शांत रहते हैं।
प्रश्न 13: असंगत विकल्प चुनिए-
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) विधानवाचक वाक्य – रमाकांत पुस्तकें लाया।
B) आज्ञावाचक वाक्य – हमारी प्रार्थना स्वीकार करें।
C) संदेहवाचक वाक्य – शायद वर्षा हो।
D) इच्छाबोधक वाक्य – जाइए, जल्दी कीजिए।
उत्तर: इच्छाबोधक वाक्य – जाइए, जल्दी कीजिए।
प्रश्न 14: किस वाक्य में ‘विशेषण उपवाक्य’ सम्मिलित है ?
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) मैं नहीं जानता कि वह कहाँ है।
B) जब पानी बरसता है, तब मेंढक बोलते हैं।
C) राम ने कहा कि मैं पढूँगा।
D) वह आदमी जो कल आया था, आज भी आया है।
उत्तर: वह आदमी जो कल आया था, आज भी आया है।
प्रश्न 15: निम्नलिखित में ‘साधारण वाक्य’ है :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) पत्ते सूख रहे हैं, इसलिए पीले दिखाई देते हैं।
B) काम सीखा हुआ नौकर कठिनाई से मिलता है।
C) मेरा भाई यहाँ आएगा या मैं ही उसके पास जाऊँगा।
D) जब सबेरा हुआ, तब हम लोग बाहर गए।
उत्तर: काम सीखा हुआ नौकर कठिनाई से मिलता है।
प्रश्न 16: निम्नलिखित में ‘संकेतार्थक’ वाक्य है :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) जो मैं उसको पहले जानता तो उसका विश्वास न करता।
B) यह पत्र उसने लिखा होगा।
C) ईश्वर तुम्हें चिरायु करे।
D) जो काम तुम्हें दिया गया है, उसे देखो।
उत्तर: जो मैं उसको पहले जानता तो उसका विश्वास न करता।
प्रश्न 17: ‘रमेश के भाई मोहन ने अपने मित्रों को दीपावली की मिठाई खिलाई।’ इस वाक्य में ‘उद्देश्य’ है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)A) दीपावली की मिठाई खिलाई
B) अपने मित्रों को
C) मोहन ने
D) रमेश के भाई
उत्तर: मोहन ने
प्रश्न 18: निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2A) जब मैं स्टेशन पर पहुँचा गाड़ी आ चुकी थी।
B) हम घर से बाहर निकले और बारिश होने लगी।
C) विद्वान मनुष्य का सभी सम्मान करते हैं।
D) वह साड़ी खरीदने बाज़ार गई।
उत्तर: हम घर से बाहर निकले और बारिश होने लगी।
प्रश्न 19: निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का उदाहरण छाँटिए –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2A) जो कवि लोकप्रिय होता है, उसका सम्मान सभी करते हैं।
B) अच्छे लड़के परिश्रमी होते हैं।
C) वह अस्वस्थ था और इसलिए परीक्षा में सफल न हो सका।
D) हम खाना खा चुके।
उत्तर: जो कवि लोकप्रिय होता है, उसका सम्मान सभी करते हैं।
प्रश्न 20: ‘प्रभा एक सुशील कन्या है’ वाक्य में विशेष्य है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2A) प्रभा
B) कन्या
C) एक
D) सुशील
उत्तर: कन्या
प्रश्न 21: व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है?
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II)A) हिन्दी में तीन वाच्य माने गये हैं, कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य।
B) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद माने गये हैं, साधारणवाक्य, मिश्रवाक्य और संयुक्तवाक्य।
C) कर्ता और क्रिया वाक्य रचना के आवश्यक घटक हैं।
D) क्रिया को उद्देश्य और कर्ता को विधेय कहते हैं।
उत्तर: क्रिया को उद्देश्य और कर्ता को विधेय कहते हैं।
प्रश्न 22: इनमें से किस विकल्प में ‘मिश्रवाक्य’ है ?
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II)A) पड़ोसी देश बहुत दिनों से घात लगाये बैठा था।
B) लड़के स्कूल जाने के लिए उत्साहपूर्वक तैयार हो रहे थे।
C) उसे शत्रु का भेद लेना था, इसलिए वह छिपकर उनकी बातें सुनने लगा।
D) जब बरसात थमी, तब हम लोग घूमने गये।
उत्तर: जब बरसात थमी, तब हम लोग घूमने गये।
प्रश्न 23: ‘अब तक बच्चे छात्रावास पहुँच चुके होंगे।’ अर्थ की दृष्टि से उक्त वाक्य है –
RSMSSB House Keeper 2022A) इच्छार्थक
B) विधानार्थक
C) संदेहार्थक
D) संकेतार्थक
उत्तर: संदेहार्थक
प्रश्न 24: निम्नलिखित में ‘संदेहार्थक’ वाक्य कौन सा है ?
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) वह जहाँ रहे, सुख से रहे।
B) आज शाम को शायद वर्षा हो।
C) जो काम तुम्हें दिया गया है, उसे देखो।
D) वह नहीं आया इसलिए हम नहीं गए।
उत्तर: आज शाम को शायद वर्षा हो।
प्रश्न 25: ‘यदि परिश्रम किया होता, तो सफलता अवश्य मिलती।’ ‘वाक्य प्रकार’ की दृष्टि से उक्त वाक्य है –
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) संकेतार्थक
B) आज्ञार्थक
C) विधानार्थक
D) इच्छार्थक
उत्तर: संकेतार्थक
प्रश्न 26: ‘क्रियाविशेषण उपवाक्य’ का उदाहरण है
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) वह ईमानदार है, इसलिए सबका विश्वास है।
B) वह धनवान है, परंतु बहुत दुखी है।
C) यदि तुम चलते तो, मैं भी अवश्य चलता।
D) जो लोग साहसी होते हैं, वे सफल होते हैं।
उत्तर: यदि तुम चलते तो, मैं भी अवश्य चलता।
प्रश्न 27: ‘संयुक्त वाक्य’ का उदाहरण है
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) वह धन के अभिमान में अकड़कर चलता
B) मैं अस्वस्थ था, इसलिए मन लगाकर नहीं पढ़ सका।
C) बस छूट जाने के कारण मैं गाँव नहीं गया।
D) जहाँ खेत थे, वहाँ शहर बस गया।
उत्तर: मैं अस्वस्थ था, इसलिए मन लगाकर नहीं पढ़ सका।
प्रश्न 28: निम्नलिखित में ‘सरल वाक्य’ कौन सा है ?
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) गंगा हिमालय से निकलती है।
B) उसने खाना खाया और सो गया।
C) जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं।
D) उसके पास जो कुछ था, सब नष्ट हो गया।
उत्तर: गंगा हिमालय से निकलती है।
प्रश्न 29: ‘बीमार व्यक्ति खाना धीरे-धीरे खाता है।’ इस वाक्य का ‘उद्देश्य’ है
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) खाता है
B) धीरे-धीरे
C) खाना
D) बीमार व्यक्ति
उत्तर: बीमार व्यक्ति
प्रश्न 30: निम्नलिखित में ‘संज्ञा उपवाक्य’ कौन सा है ?
Police SI 15 September 2021 (Hindi)A) साँझ होते ही पक्षी घोंसलों में लौट आते हैं।
B) जैसा तुमने कहा, उसने वैसा ही किया।
C) साधारण होते हुए भी वह बहुत व्यवहारकुशल है।
D) पड़ोसी ने कहा कि मुझे दवाई की जरूरत नहीं।
उत्तर: पड़ोसी ने कहा कि मुझे दवाई की जरूरत नहीं।
प्रश्न 31: ‘मुझे ये पुस्तकें मित्रों को देनी हैं।’ उक्त वाक्य में ‘उद्देश्य’ है –
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) मुझे
B) ये पुस्तकें
C) मित्रों को
D) देनी हैं
उत्तर: मुझे
प्रश्न 32: इनमें से किस विकल्प में मिश्र वाक्य नहीं है ?
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) सामने वाले विशाल भवन के एक कक्ष में तीन छात्र व्याकरण की एक पुस्तक पढ़ रहे है
B) जब बरसात रुकी, तब हम लोग घर गये।
C) सब चाहते हैं कि लोग स्वस्थ रहें।
D) जिस शहर में वह गया था, वहाँ ‘कोरोना’ का कोई मरीज़ नहीं था।
उत्तर: सामने वाले विशाल भवन के एक कक्ष में तीन छात्र व्याकरण की एक पुस्तक पढ़ रहे है
प्रश्न 33: किस विकल्प में संयुक्त वाक्य नहीं है ?
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) मैं घर पहुंचा और नौकर बाजार गया ।
B) मैं जयपुर जाऊँगा अथवा मोहन मुझसे मिलने यहीं आ जायेगा।
C) मेरा भाई बीमार है, अत: मैं उससे मिलने जाऊँगा।
D) जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।
उत्तर: जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।
प्रश्न 34: निम्नलिखित में ‘संज्ञा उपवाक्य’ है ?
Police SI 14 September 2021 (Hindi)A) जिसे आप ढूँढ़ रहे हैं, वह आया ही नहीं।
B) कर्मचारियों की माँग है कि उन्हें पूरा वेतन दिया जाए।
C) यह वही आदमी है, जो कल आया था।
D) जितना पानी जमा था, उतना बह गया।
उत्तर: कर्मचारियों की माँग है कि उन्हें पूरा वेतन दिया जाए।
प्रश्न 35: व्याकरण की दृष्टि से कौन सा कथन सही नहीं है ?
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) किसी वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ बताया जाता है, उसे विधेय कहते हैं।
B) किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक होता है।
C) वाक्य के दो प्रमुख घटक माने गये हैं : 1. उद्देश्य और 2. विधेय
D) सार्थक शब्द समूह को वाक्य कहते हैं
उत्तर: किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक होता है।
प्रश्न 36: संयुक्त वाक्य का उदाहरण है
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।
B) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
C) वह ऐसी बातें कहता है, जिनसे सबको बुरा लगता है।
D) उन्होंने जो कुछ दिया, उसी से मुझे परम संतोष है।
उत्तर: मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
प्रश्न 37: निम्नलिखित में सरल/साधारण वाक्य है :
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।
B) जो जितना मांगता, उसको उतना दिया जाता।
C) मेरा भाई यहाँ आएगा या मैं ही उसके पास जाऊँगा।
D) जहाँ अभी रेगिस्तान है, वहाँ किसी समय जंगल था।
उत्तर: दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।
प्रश्न 38: इनमें संयुक्त वाक्य कौन सा है ?
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) लाखों लोग कोरोना से काल कवलित हो गए।
B) मैंने सुना है कि आप अच्छे कवि हैं।
C) जब बरसात थमी, तब हम लोग बाहर निकले।
D) वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।
उत्तर: वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।
प्रश्न 39: कौन सा कथन गलत है ?
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) मिश्रवाक्य में मुख्य उपवाक्य एक ही रहता है, लेकिन आश्रित उपवाक्य एक से अधिक हो सकते हैं।
B) साधारण वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है।
C) वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
D) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रमुख भेद किये जाते हैं : 1. साधारण, 2. मिश्र और 3. संयुक्त वाक्य।
उत्तर: वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
प्रश्न 40: ‘आवृत्तिमूलक पक्ष’ से संबंधित वाक्य है –
Police SI 13 September 2021 (Hindi)A) वह स्कूल जाता है।
B) बच्ची सो चुकी है।
C) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
D) मोहन अध्यापक है।
उत्तर: वह स्कूल जाता है।
प्रश्न 41: यदि वह परिश्रम करता तो प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होता। उदाहरण है –
A) विधानार्थक वाक्य
B) प्रश्नार्थक वाक्य
C) संदेहार्थक वाक्य
D) संकेतार्थक वाक्य
उत्तर: संकेतार्थक वाक्य
प्रश्न 42: जिस वाक्य में एक उद्देश्य और केवल एक ही विधेय हो, वाक्य होता है –
A) संयुक्त वाक्य
B) मिश्र वाक्य
C) सरल वाक्य
D) सभी वाक्य
उत्तर: सरल वाक्य
प्रश्न 43: मिश्रवाक्य का उदाहरण नहीं है –
A) उसने कहा कि मैं निर्दोष हूं।
B) जो लड़का गाता है, वह आ रहा है।
C) यह कच्चा आम है, इसलिए खट्टा है।
D) बादल खूब गरजे किन्तु बरसे नहीं।
उत्तर: बादल खूब गरजे किन्तु बरसे नहीं।
प्रश्न 44: संयुक्तवाक्य है –
A) अशोक पुस्तक पढ़ता है।
B) अशोक पुस्तक पढ़ता है और कमला पढ़ रही है।
C) जब पानी बरसता है तब मेंढक बोलते हैं।
D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: अशोक पुस्तक पढ़ता है और कमला पढ़ रही है।
प्रश्न 45: रचना के आधार पर वाक्य के भेद हैं –
उत्तर: तीन
प्रश्न 46: ‘बर्फ बढ़ते देख हमने एक धर्मशाला में शरण ली।’ वाक्य है –
A) संयुक्त वाक्य
B) मिश्र वाक्य
C) सरल वाक्य
D) जटिल वाक्य
उत्तर: सरल वाक्य
प्रश्न 47: इनमें ‘आज्ञार्थक वाक्य’ कौन सा है ?
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) भारत एक महान देश है।
B) वह अपना काम पूरा नहीं कर पाया।
C) उसने सबको आमंत्रित किया होगा।
D) आपको यह कार्य तुरंत कर लेना चाहिए।
उत्तर: आपको यह कार्य तुरंत कर लेना चाहिए।
प्रश्न 48: इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौन सा है ?
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) उसने चार दिन से खाना नहीं खाया।
B) मैं जानता हूं कि वह घर चला गया है।
C) दो लड़के सामने वाले कमरे में व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
D) चार कमरों के इस मकान में वह अकेला रहता है।
उत्तर: मैं जानता हूं कि वह घर चला गया है।
प्रश्न 49: इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौन सा है ?
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) राम और श्याम मिल कर पढ़ते हैं।
B) इस बार अच्छी बरसात हुई है।
C) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
D) कर्मचारियों का आन्दोलन तीन दिन से चल रहा है।
उत्तर: मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
प्रश्न 50: इनमें ‘सरल वाक्य’ कौन सा है ?
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) उसने राम और श्याम को जाते हुए देखा।
B) मोहन आया और खाना खाकर सो गया।
C) जब गरमी पड़ती है, तब फसल पकती है।
D) जब वह जायेगा, तब सोहन आयेगा।
उत्तर: उसने राम और श्याम को जाते हुए देखा।
प्रश्न 51: इनमें वाक्य रचना से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
Asstt. Jailor Exam 2013 (paper-I)A) सार्थक शब्द-समूह को वाक्य कहते हैं।
B) वाक्य में कर्ता और क्रिया का महत्वपूर्ण स्थान है।
C) उद्देश्य और विधेय वाक्य के अनिवार्य घटक हैं।
D) क्रिया को उद्देश्य और कर्ता को विधेय कहते हैं।
उत्तर: क्रिया को उद्देश्य और कर्ता को विधेय कहते हैं।
प्रश्न 52: इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौनसा है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) स्वामीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाकाहारी बनो।
B) दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।
C) छात्राओं ने अत्यंत सुन्दर ‘भरतनाट्यम्’ प्रस्तुत किया।
D) यह वही स्थल है जहां कृष्णभक्त मीरा पैदा हुई थी।
उत्तर: दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।
प्रश्न 53: व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।
B) वसंत के मौसम में फूल खिलने से कौन रोक सकता है।
C) सूक्ष्म निरीक्षण से हम बहुत सी बातों को सीखते हैं।
D) मैं वहां पहुँचा ही था जबकि आप आ गए।
उत्तर: बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।
प्रश्न 54: व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही नहीं है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) परशुराम की क्रोधाग्नि से सभी आतंकित थे।
B) मरीज को यथासमय दवा देनी चाहिए।
C) वह सदैव ही सत्य बोलता है।
D) मैंने गुरूजी के दर्शन किए।
उत्तर: वह सदैव ही सत्य बोलता है।
प्रश्न 55: इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौनसा है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।
B) बहुत से छात्र पुस्तकालय में हिन्दी व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
C) लड़के मैदान में एक सभा का आयोजन कर रहे हैं।
D) सतीश खाना खाकर उठा और हरीश खाना खाने बैठा।
उत्तर: प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।
प्रश्न 56: ‘वाक्य’ की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद किये जाते हैं – सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य।
B) अर्थ के आधार पर भी वाक्यों का वर्गीकरण किया जा सकता है।
C) ‘उद्देश्य’ और ‘विधेय’ वाक्य के आवश्यक घटक माने गए हैं।
D) क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
उत्तर: क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
प्रश्न 57: इनमें से कौनसा विकल्प ‘सरल वाक्य’ के अंतर्गत आएगा –
RPSC SI Exam 2016 Paper 1A) बस में खराबी थी इसलिए दुर्घटना हुई।
B) प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति और युद्ध दोनों के तैयार हैं।
C) छात्रा ने बहुत ओजपूर्ण स्व-रचित कविता सुनाई।
D) श्याम आया और मोहन चला गया।
उत्तर: प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति और युद्ध दोनों के तैयार हैं।
प्रश्न 58: वाह ! कितना सुंदर दृश्य है –
A) इच्छावाचक वाक्य
B) आज्ञावाचक वाक्य
C) निषेधवाचक वाक्य
D) विस्मयवाचक वाक्य
उत्तर: विस्मयवाचक वाक्य
प्रश्न 59: तुम मत लिखो –
A) संकेतवाचक वाक्य
B) विधानवाचक वाक्य
C) निषेधवाचक वाक्य
D) आज्ञावाचक वाक्य
उत्तर: निषेधवाचक वाक्य
प्रश्न 60: वर्षा हो रही है –
A) निषेधवाचक वाक्य
B) विधानवाचक वाक्य
C) विस्मयवाचक वाक्य
D) आज्ञावाचक वाक्य
उत्तर: विधानवाचक वाक्य