भारत के उद्योग MCQ

By: LM GYAN

On: 25 December 2025

Follow Us:

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप भारत के उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 80 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
  • 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।

✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

भारत सामान्य ज्ञान प्रश्न

भारत के उद्योग MCQ

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है – कागज मिल केन्द्र – अवस्थिति (राज्य)

Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)
A) नैहाटी – पश्चिम बंगाल
B) ब्रजराजनगर – बिहार
C) राजामुन्द्री – आन्ध्र प्रदेश
D) बल्लारपुर – महाराष्ट्र
उत्तर: ब्रजराजनगर – बिहार
व्याख्या: ब्रजराजनगर कागज मिल ओडिशा में है, बिहार में नहीं।

प्रश्न 2: राउरकेला इस्पात संयंत्र किस देश की सहायता से स्थापित किया गया था –

REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
A) अमेरिका
B) रूस
C) ब्रिटेन
D) जर्मनी
उत्तर: जर्मनी
व्याख्या: राउरकेला स्टील प्लांट जर्मनी (क्रुप-डेमाग) की सहायता से स्थापित हुआ।

प्रश्न 3: सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सही उत्तर का चयन सूचियों के नीचे दिये कूट से कीजिए :

सूची-I (कागज उद्योग केन्द्र)सूची-II (राज्य)
A. नेपानगर(i) महाराष्ट्र
B. बल्लारपुर(ii) ओडिशा
C. टीटागढ़(iii) मध्यप्रदेश
D. ब्रजराजनगर(iv) पश्चिम बंगाल
Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
A) (i) (iii) (iv) (ii)
B) (i) (iv) (ii) (iii)
C) (i) (ii) (iii) (iv)
D) (iii) (i) (iv) (ii)
उत्तर: (iii) (i) (iv) (ii)
व्याख्या: नेपानगर (मध्य प्रदेश), बल्लारपुर (महाराष्ट्र), टीटागढ़ (पश्चिम बंगाल), ब्रजराजनगर (ओडिशा)।

प्रश्न 4: भारत में राज्यों के लिए ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग जारी की जाती है –

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024
A) उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा
B) उद्योग संवर्द्धन एवं आन्तरिक व्यापार विभाग द्वारा
C) निवेश संवर्द्धन ब्यूरो द्वारा
D) राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (राजसीकों) द्वारा
उत्तर: उद्योग संवर्द्धन एवं आन्तरिक व्यापार विभाग द्वारा
व्याख्या: Ease of Doing Business रैंकिंग DPIIT (Department for Promotion of Industry and Internal Trade) द्वारा जारी की जाती है।

प्रश्न 5: विशेष आर्थिक क्षेत्र क्या है- (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) एक अनूठा क्षेत्र जो उच्च करों और शुल्कों के अधीन है।
B) भारत को राजधानी में कुछ संस्थाओं के लिए बनाया गया एक विशेष क्षेत्र।
C) प्रति वर्ष 1 करोड़ या उससे अधिक आय वाले लोगों के लिए बनाया गया एक विशेष क्षेत्र।
D) विकास का शुल्क मुक्त क्षेत्र और व्यापार, शुल्क और टैरिफ के उद्देश्य से विदेशी क्षेत्र माना जाता है।
उत्तर: विकास का शुल्क मुक्त क्षेत्र और व्यापार, शुल्क और टैरिफ के उद्देश्य से विदेशी क्षेत्र माना जाता है।
व्याख्या: SEZ शुल्क-मुक्त क्षेत्र हैं, जो निर्यात और निवेश को बढ़ावा देते हैं।

प्रश्न 6: विशाखापट्टनम औद्योगिक क्षेत्र किस प्रकार के उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है -(निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) जहाज निर्माण
B) लौह-इस्पात
C) ऑटोमोबाइल
D) इंजीनियरिंग
उत्तर: जहाज निर्माण
व्याख्या: विशाखापट्टनम हिंदुस्तान शिपयार्ड के लिए जहाज निर्माण में प्रसिद्ध है।

प्रश्न 7: निम्नलिखित कथनों में से छोटा नागपुर पठार औद्योगिक क्षेत्र के संदर्भ में जो कथन सही नहीं है?

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) इस क्षेत्र का विकास झारखंड-ओडिशा से लौह अयस्क और दामोदर घाटी के कोयले से समृद्ध होने के कारण हुआ है।
B) यह क्षेत्र “भारत के रुहर”, नाम से विख्यात है।
C) यह क्षेत्र झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तक फैला हुआ है।
D) रांची, धनबाद, चाईबासा, सिंदरी, इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र हैं।
उत्तर: यह क्षेत्र झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश तक फैला हुआ है।
व्याख्या: छोटा नागपुर क्षेत्र मुख्यतः झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में है।

प्रश्न 8: 1991 में, औद्योगिक क्षेत्रे के विनियमन से पूर्व, केवल सार्वजनिक क्षेत्र के लिए कितने उद्योग आरक्षित थे? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) 17
B) 20
C) 14
D) 24
उत्तर: 17
व्याख्या: 1991 से पहले 17 उद्योग सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित थे।

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से भारत की प्राचीनतम तेल रिफाइनरी कौन-सी है –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) हल्दिया रिफाइनरी
B) मथुरा रिफाइनरी
C) कोयली रिफाइनरी
D) डिगबोई रिफाइनरी
उत्तर: डिगबोई रिफाइनरी
व्याख्या: डिगबोई (असम) भारत की सबसे पुरानी रिफाइनरी है (1901)।

प्रश्न 10: निम्नलिखित में से कौन सा खनिज आधारित उद्योग है –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
B) वस्र उद्योग
C) मत्स्य उद्योग
D) पेट्रोकेमिकल उद्योग
उत्तर: पेट्रोकेमिकल उद्योग
व्याख्या: पेट्रोकेमिकल उद्योग पेट्रोलियम (खनिज) पर आधारित है।

प्रश्न 11: निम्नलिखित में से कौन सा संयुक्त क्षेत्र उद्योग का एक उदाहरण है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
B) हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड
C) ऑयल इंडिया लिमिटेड
D) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
उत्तर: ऑयल इंडिया लिमिटेड
व्याख्या: ऑयल इंडिया लिमिटेड संयुक्त क्षेत्र (सरकार + निजी) का उदाहरण है।

प्रश्न 12: निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में बृहत् श्रेणी का उद्योग नहीं है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
A) लौह और इस्पात उद्योग
B) सूती कपड़ा उद्योग
C) पटसन उद्योग
D) खादी और ग्रामोद्योग
उत्तर: खादी और ग्रामोद्योग
व्याख्या: खादी कुटीर उद्योग है, अन्य बृहत् उद्योग हैं।

प्रश्न 13: वर्ष 1959 में भारत के किस राज्य में राउरकेला स्टील प्लांट स्थापित किया गया –

Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
A) उड़ीसा
B) छत्तीसगढ़
C) पश्चिम बंगाल
D) गुजरात
उत्तर: उड़ीसा
व्याख्या: राउरकेला स्टील प्लांट ओडिशा में 1959 में स्थापित हुआ।

प्रश्न 14: किस उद्योग को मौसमी उद्योग कहा जाता है – (निम्न में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनें)

Stenographer Exam 2024 (Paper – I)
A) चीनी उद्योग
B) डेयरी उद्योग
C) आभूषण उद्योग
D) ग्रेनाइट उद्योग
उत्तर: चीनी उद्योग
व्याख्या: चीनी उद्योग गन्ना कटाई के मौसम में चलता है, इसलिए मौसमी है।

प्रश्न 15: निम्नलिखित में से कौन सिंथेटिक टेक्सटाइल के लिए एक “नोडल (प्रमुख) उद्योग” के रूप में कार्य करती है –

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
A) चीनी मिल
B) प्लास्टिक उद्योग
C) पैट्रो रसायन उद्योग
D) पेपर उद्योग
उत्तर: पैट्रो रसायन उद्योग
व्याख्या: सिंथेटिक फाइबर पेट्रोकेमिकल्स से बनते हैं।

प्रश्न 16: निम्नलिखित में से कौन सा एक कृषि आधारित उद्योग का उदाहरण है –

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
A) सीमेंट उद्योग
B) लौह-इस्पात उद्योग
C) पैट्रो रसायन उद्योग
D) चीनी उद्योग
उत्तर: चीनी उद्योग
व्याख्या: चीनी उद्योग गन्ना (कृषि उत्पाद) पर आधारित है।

प्रश्न 17: निम्नलिखित में से कौन सा औद्योगिक क्रांति का राजनीतिक परिणाम है –

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
A) कुटीर उद्योग नष्ट हो गए।
B) औद्योगिक क्रांति के माध्यम से औपनिवेशिक प्रतिस्पर्धा को गति मिली।
C) उत्पादन और वाणिज्य में बड़े पैमाने पर वृद्धि हुई और आर्थिक असंतुलन पैदा हुआ।
D) एक नवीन सामाजिक वर्ग का उदय हुआ, नैतिक मूल्यों का हास हुआ और संयुक्त परिवार व्यवस्था बिखर गई।
उत्तर: औद्योगिक क्रांति के माध्यम से औपनिवेशिक प्रतिस्पर्धा को गति मिली।
व्याख्या: औद्योगिक क्रांति ने उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद को बढ़ावा दिया।

प्रश्न 18: निम्नलिखित में से कर्नाटक के किस शहर मे लौह-इस्पात संयंत्र स्थित है –

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
A) दुर्गापुर
B) भद्रावती
C) सलेम
D) बर्नपुर
उत्तर: भद्रावती
व्याख्या: भद्रावती (कर्नाटक) में विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट है।

प्रश्न 19: फुटलूज उद्योगों के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है –

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
A) यह विभिन्न प्रकार के स्थानों पर स्थित हो सकता है
B) वे विशिष्ट कच्चे माल पर निर्भर करते हैं
C) वे थोड़ी मात्रा में उत्पादन करते हैं
D) ये उद्योग सामान्यतः प्रदूषण नहीं फैलाते हैं
उत्तर: वे विशिष्ट कच्चे माल पर निर्भर करते हैं
व्याख्या: फुटलूज उद्योग कच्चे माल पर निर्भर नहीं होते।

प्रश्न 20: निम्नलिखित में से कौन सा इस्पात संयंत्र जर्मनी के सहयोग से स्थापित किया गया था –

Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
A) दुर्गापुर
B) बोकारो
C) राउरकेला
D) भिलाई
उत्तर: राउरकेला
व्याख्या: राउरकेला स्टील प्लांट जर्मनी की सहायता से बना।

प्रश्न 21: ओ एन जी सी (ONGC) की स्थापना कब हुई –

Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
A) 1954 ई.
B) 1956 ई.
C) 1958 ई.
D) 1962 ई.
उत्तर: 1956 ई.
व्याख्या: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) की स्थापना 1956 में तेल और गैस अन्वेषण के लिए हुई थी।

प्रश्न 22: किस औद्योगिक नीति का महत्त्वपूर्ण उद्देश्य अनावश्यक प्रतिबंधों एवं नियंत्रणों को हटाना था –

A) प्रथम औद्योगिक नीति, 1948
B) तृतीय औद्योगिक नीति, 1977
C) पंचम औद्योगिक नीति, 1990
D) नवीन औद्योगिक नीति, 1991
उत्तर: नवीन औद्योगिक नीति, 1991
व्याख्या: 1991 की नई औद्योगिक नीति में लाइसेंस राज समाप्त कर उदारीकरण और निजीकरण को बढ़ावा दिया गया।

प्रश्न 23: भारत में इस्पात कारखानों का कौनसा समूह स्वतन्त्रता के पश्चात् स्थापित किया गया –

A) भिलाई, दुर्गापुर, जमशेदपुर
B) भिलाई, दुर्गापुर, भद्रावती
C) भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर
D) बर्नपुर, दुर्गापुर, राउरकेला
उत्तर: भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर
व्याख्या: भिलाई (सोवियत सहयोग), राउरकेला (जर्मन) और दुर्गापुर (ब्रिटिश) स्वतंत्रता बाद सार्वजनिक क्षेत्र में स्थापित हुए।

प्रश्न 24: निम्नलिखित में से कौन सा उद्योग ‘आठ मूल (कोर) उद्योगों के सूचकांक’ (आई.सी.आई.) में सम्मिलित नहीं है –

Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
A) खाद
B) कोयला
C) सीमेन्ट
D) होटल एवं परिवहन
उत्तर: होटल एवं परिवहन
व्याख्या: आठ कोर उद्योग हैं – कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली।

प्रश्न 25: फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की स्थापना किस वर्ष की गयी –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A) 1926
B) 1927
C) 1949
D) 1925
उत्तर: 1927
व्याख्या: FICCI की स्थापना 1927 में GD बिड़ला और ठाकुरदास द्वारा गांधीजी के प्रोत्साहन पर हुई।

प्रश्न 26: निम्नलिखित में से कौन सा उद्योग आठ प्रमुख उद्योगों के मासिक सूचकांक के निर्माण में शामिल नहीं है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A) प्राकृतिक गैस
B) उर्वरक
C) कपड़ा उद्योग
D) कच्चा तेल
उत्तर: कपड़ा उद्योग
व्याख्या: कपड़ा आठ कोर उद्योगों में शामिल नहीं है।

प्रश्न 27: भारत में निम्न में से कौन सा क्षेत्र कृषि के बाद दूसरा सबसे अधिक रोजगार प्रदान करने वाला है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
A) फार्मास्यूटिकल क्षेत्र
B) सूचना – तकनीकी क्षेत्र
C) वस्त्र / कपड़ा क्षेत्र
D) इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र
उत्तर: वस्त्र / कपड़ा क्षेत्र
व्याख्या: वस्त्र उद्योग कृषि के बाद सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है।

प्रश्न 28: ‘एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया’ (एसोचेम ) की स्थापना कब की गयी –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
A) 1922
B) 1919
C) 1920
D) 1921
उत्तर: 1920
व्याख्या: ASSOCHAM की स्थापना 1920 में हुई थी।

प्रश्न 29: बज – बज, समस्तीपुर तथा कटिहार केन्द्र हैं –

Protection Officer – 2022 (General Studies)
A) जूट मिल के
B) सूती वस्त्र मिल के
C) व्हील तथा एक्सल प्लांट के
D) रसायन उद्योग के
उत्तर: जूट मिल के
व्याख्या: ये स्थान बिहार में जूट उद्योग के प्रमुख केंद्र हैं।

प्रश्न 30: कोयला क्षेत्र के पास स्थित लौह इस्पात उद्योग केन्द्र है –

CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
A) सेलम
B) भद्रावती
C) बोकारो
D) जमशेदपुर
उत्तर: बोकारो
व्याख्या: बोकारो इस्पात संयंत्र झारखंड के कोयला क्षेत्र के निकट स्थित है।

प्रश्न 31: टिस्को की स्थापना किस वर्ष में हुई –

School Lecturer 2022 Geography (Group – B)
A) 1906
B) 1907
C) 1908
D) 1909
उत्तर: 1907
व्याख्या: टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (TISCO) की स्थापना 1907 में जमशेदजी टाटा द्वारा हुई।

प्रश्न 32: निम्न में से कौनसा औद्योगिक प्रदेश भारी धात्विक उद्योगों के लिए जाना जाता है –

Head Master (Sanskrit Edu.) – 20211 (PAPER-I)
A) मुम्बई – पुणे औद्योगिक प्रदेश
B) कोलकाता – हुगली औद्योगिक प्रदेश
C) गुरुग्राम – दिल्ली – मेरठ औद्योगिक प्रदेश
D) छोटा नागपुर औद्योगिक प्रदेश
उत्तर: छोटा नागपुर औद्योगिक प्रदेश
व्याख्या: छोटानागपुर खनिज समृद्धि के कारण भारी धातु उद्योगों का केंद्र है।

प्रश्न 33: निवेश बंधु पोर्टल का संबंध जिस क्षेत्र से है, वह है –

Head Master (Sanskrit Edu.) – 20211 (PAPER-I)
A) बीमा
B) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
C) एम.एस.एम.ई.
D) विदेशी व्यापार
उत्तर: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
व्याख्या: निवेश बंधु खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश सुविधा के लिए पोर्टल है।

प्रश्न 34: औद्योगिक क्रांति के दौरान सड़क निर्माण का नया तरीका निम्नलिखित में से किसने खोजा –

Head Master (Sanskrit Edu.) – 20211 (PAPER-I)
A) मकादम
B) अब्राहम डर्बी
C) चार्ल्स गुडइयर
D) हेनरी कोर्ट
उत्तर: मकादम
व्याख्या: जॉन मकादम ने मैकडम सड़क निर्माण विधि विकसित की।

प्रश्न 35: भारत का ‘गोल्डन फाइबर’ कहलाता है –

A) जूट
B) सूती धागा
C) ऊन
D) कृत्रिम धागा
उत्तर: जूट
व्याख्या: जूट को गोल्डन फाइबर कहा जाता है क्योंकि यह चमकदार और मूल्यवान है।

प्रश्न 36: भारत में लौह-इस्पात कारखानों के निम्नलिखित समूहों में से किसकी स्थापना स्वतंत्रता के बाद की गई –

Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
A) जमशेदपुर – भिलाई
B) बोकारो – जमशेदपुर
C) भिलाई – राउरकेला
D) विश्वेश्वरैया – दुर्गापुर
उत्तर: भिलाई – राउरकेला
व्याख्या: भिलाई और राउरकेला स्वतंत्रता बाद स्थापित सार्वजनिक क्षेत्र के संयंत्र हैं।

प्रश्न 37: निम्नलिखित राज्यों में से कौन सा सीमेंट उत्पादन में महत्वपूर्ण नहीं है –

Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
A) आंध्र प्रदेश और तेलंगाना
B) राजस्थान
C) मध्य प्रदेश
D) केरल
उत्तर: केरल
व्याख्या: केरल में चूना पत्थर की कमी से सीमेंट उद्योग कम विकसित है।

प्रश्न 38: निम्नलिखित में से किस लोहा-इस्पात संयंत्र की स्थापना ब्रिटेन के तकनीकी सहयोग से हुई थी –

Reet 2017 level-2 SST
A) बोकारो इस्पात संयंत्र
B) दुर्गापुर इस्पात संयंत्र
C) राउकेला इस्पात संयंत्र
D) विजयनगर इस्ताप संयंत्र
उत्तर: दुर्गापुर इस्पात संयंत्र
व्याख्या: दुर्गापुर संयंत्र ब्रिटिश सहयोग से स्थापित हुआ।

प्रश्न 39: भारत में वायुयान बनाने का पहला कारखाना कहां स्थापित किया गया –

A) हैदराबाद
B) विशाखापट्टनम
C) बैंगलौर
D) मंगलौर
उत्तर: बैंगलौर
व्याख्या: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बैंगलोर में 1940 में स्थापित हुआ।

प्रश्न 40: निम्नलिखित में से किसने 1870-1905 के दौरान ब्रिटिश शासन का आर्थिक विश्लेषण किया और भारतीयों की एक पूरी पीढ़ी को आधुनिक औद्योगिक विकास का मूल्य समझाया –

Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
A) डब्ल्यू सी बनर्जी
B) एस सी बोस
C) पी आनंद चर्ते
D) महादेव गोविन्द रानाडे
उत्तर: महादेव गोविन्द रानाडे
व्याख्या: MG रानाडे ने ब्रिटिश आर्थिक नीतियों की आलोचना कर औद्योगीकरण का समर्थन किया।

प्रश्न 41: 1947 के पहले देश के एकमात्र लौह एवं इस्पात संयंत्र का नाम क्या है –

Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
A) टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी
B) इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी
C) जिंदल साउथ वेस्ट स्टील
D) दुर्गापुर स्टील प्लांट
उत्तर: टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी
व्याख्या: TISCO (जमशेदपुर) 1947 से पहले भारत का एकमात्र प्रमुख लौह-इस्पात संयंत्र था।

प्रश्न 42: भारत के विभिन्न लोहा और इस्पात संयंत्रों की सूची नीचे दी गई है। उनका उनके संबंधित जिलों से मिलान करें जिनमें वे स्थित हैं:

लोहा और इस्पात संयंत्रजिले
1. भिलाई आयरन एंड स्टील प्लांटA. बर्दवान
2. राउरकेला आयरन एंड स्टील प्लांटB. बेल्लारी
3. इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनीC. दुर्ग
4. जिंदल विजयनगर स्टील प्लांटD. सुंदरगढ़
Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
A) 1-C, 2-D, 3-A, 4-B
B) 1-D, 2-B, 3-A, 4-C
C) 1-B, 2-A, 3-D, 4-C
D) 1-D, 2-C, 3-B, 4-A
उत्तर: 1-C, 2-D, 3-A, 4-B
व्याख्या: भिलाई (दुर्ग), राउरकेला (सुंदरगढ़), IISCO (बर्दवान), विजयनगर (बेल्लारी)।

प्रश्न 43: इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी (IISCO) ने में अपना पहला कारखाना और बाद में कुल्टी में एक अन्य कारखाना स्थापित किया।

Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
A) बर्नपुर
B) दुर्गापुर
C) हाजीपुर
D) हीरापुर
उत्तर: हीरापुर
व्याख्या: IISCO का पहला प्लांट हीरापुर में स्थापित हुआ।

प्रश्न 44: निम्नलिखित में से कौन सा, कृषि आधारित उद्योग नहीं है –

Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
A) सूती वस्त्र
B) चीनी
C) खाद्य तेल
D) कागज़
उत्तर: कागज़
व्याख्या: कागज उद्योग वन आधारित है, अन्य कृषि आधारित हैं।

प्रश्न 45: निम्नलिखित में से कौन सा, रसायन आधारित उद्योग है –

Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
A) तारपीन
B) चमड़ा
C) रेशा
D) मिट्टी के बर्तन
उत्तर: रेशा
व्याख्या: सिंथेटिक रेशा रसायन (पेट्रोकेमिकल) आधारित है।

प्रश्न 46: कर्नाटक के होसापेटे में स्थित को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके विकसित किया गया था और यह स्थानीय लौह अयस्क और चूना पत्थर का उपयोग करता है।

Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
A) विजयनगर इस्पात संयंत्र
B) भिलाई इस्पात संयंत्र
C) बोकारो इस्पात संयंत्र
D) दुर्गापुर इस्पात संयंत्र
उत्तर: विजयनगर इस्पात संयंत्र
व्याख्या: विजयनगर स्टील प्लांट (JSW) स्वदेशी तकनीक से विकसित है।

प्रश्न 47: राउरकेला स्टील प्लांट के सहयोग से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में स्थापित किया गया था।

Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
A) ग्रेट ब्रिटेन
B) संयुक्त राज्य अमेरिका
C) जर्मनी
D) रूस
उत्तर: जर्मनी
व्याख्या: राउरकेला जर्मनी की सहायता से स्थापित हुआ।

प्रश्न 48: सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (एल्युमिनियम कम्पनी)सूची-II (अवस्थिति)
(A) बालकोi. हीराकुड
(B) हिन्डालकोii. कोरबा
(C) इण्डियन एल्युमिनियम कंपनीiii. कोरापुट
(D) नालकोiv. रेणुकूट
Police SI 15 September 2021 (Gk)
A) ii i iv iii
B) iii iv i ii
C) ii iv i iii
D) iii i vi ii
उत्तर: ii iv i iii
व्याख्या: बालको (कोरबा), हिन्डालको (रेणुकूट), इंडाल्को (हीराकुड), नालको (कोरापुट)।

प्रश्न 49: निम्नलिखित में से कौन सी पाइपलाइन केवल गैस का परिवहन करती है –

Police SI 14 September 2021 (Gk)
A) नाहरकटिया – नूनमति – बरौनी
B) सलाया – कोयली – मथुरा
C) हजीरा – बिजयपुर – जगदीशपुर
D) मुंबई – अंकलेश्वर
उत्तर: हजीरा – बिजयपुर – जगदीशपुर
व्याख्या: HVJ पाइपलाइन प्राकृतिक गैस की है।

प्रश्न 50: कौन सा लौह-इस्पात संयंत्र ब्रिटिश तकनीकी सहायता से लगाया गया था –

Police SI 14 September 2021 (Gk)
A) भिलाई
B) दुर्गापुर
C) राउरकेला
D) बोकारो
उत्तर: दुर्गापुर
व्याख्या: दुर्गापुर स्टील प्लांट ब्रिटेन की सहायता से स्थापित हुआ।

प्रश्न 51: भारत का कौन सा शहर सूती कपड़ों की राजधानी (कोटनोपोलिस) के रूप में प्रसिद्ध है –

Police SI 13 September 2021 (Gk)
A) सूरत
B) नागपुर
C) मुम्बई
D) राजकोट
उत्तर: मुम्बई
व्याख्या: मुम्बई को भारत की सूती कपड़ा राजधानी (कोटनोपोलिस) कहा जाता है।

प्रश्न 52: निम्न में से असत्य है –

A) राउकेला इस्पात संयंत्र – जर्मनी की सहायता से स्थापित
B) दुर्गापुर इस्पात संयंत्र – ब्रिटेन के सहयोग से स्थापित
C) भिलाई इस्पात संयंत्र – फ्रांस के सहयोग से स्थापित
D) हिन्दुस्तान मशीन टूल्स – स्विट्जरलैंड के सहयोग से स्थापित
उत्तर: भिलाई इस्पात संयंत्र – फ्रांस के सहयोग से स्थापित
व्याख्या: भिलाई रूस की सहायता से स्थापित हुआ।

प्रश्न 53: भारत का निजी क्षेत्र का सबसे पहला व सबसे बड़ा इस्पात कारखाना है –

A) टिस्को
B) इस्को
C) मिस्को
D) सेल
उत्तर: टिस्को
व्याख्या: TISCO (टाटा स्टील) निजी क्षेत्र का सबसे पुराना और बड़ा है।

प्रश्न 54: निम्नलिखित में से कौनसे भारतीय उद्योग भारत के विभाजन से नकारात्मक रूप से प्रभावित हुए – अ. लौह इस्पात उद्योग ब. चीनी उद्योग स. सूती वस्त्र उद्योग द. जूट उद्योग कूट –

A) अ, ब और द
B) ब और स
C) स और द
D) ब और द
उत्तर: स और द
व्याख्या: विभाजन से सूती और जूट उद्योग प्रभावित हुए (कच्चा माल पूर्वी पाकिस्तान में)।

प्रश्न 55: कौनसा स्टील कारखाना भारत की स्वतंत्रता से पहले स्थापित किया गया –

A) राउरकेला
B) जमशेदपुर
C) बोकारो
D) भिलाई
उत्तर: जमशेदपुर
व्याख्या: जमशेदपुर (TISCO) 1907 में स्थापित, स्वतंत्रता से पहले।

प्रश्न 56: निम्नलिखित में से चीनी उद्योग के लिए कौन सा एक कच्चा माल नहीं है –

Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2)
A) गन्ना
B) चुकंदर
C) मकई शरबत (corn syrup)
D) गाजर
उत्तर: गाजर
व्याख्या: चीनी मुख्यतः गन्ना और चुकंदर से बनती है।

प्रश्न 57: MIDHANI (भिधानी मिश्र धात निगम लिमिटेड) का मुख्यालय किस शहर में स्थित है –

Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
A) अहमदाबाद
B) कोटा
C) हैदराबाद
D) चेन्नई
उत्तर: हैदराबाद
व्याख्या: MIDHANI हैदराबाद में है।

प्रश्न 58: निम्नलिखित में से कौन सा शहर भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से लोकप्रिय है –

Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)
A) बेंगलुरु
B) लखनऊ
C) चंडीगढ़
D) नई दिल्ली
उत्तर: बेंगलुरु
व्याख्या: बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है।

प्रश्न 59: इनमें से कौन संयुक्त क्षेत्र के उद्योग का एक उदाहरण नहीं है –

Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)
A) कोचीन रिफाइनरी
B) रिलायंस जियो
C) मद्रास रिफाइनरी
D) गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर कंपनी
उत्तर: रिलायंस जियो
व्याख्या: रिलायंस जियो पूर्ण निजी क्षेत्र है।

प्रश्न 60: निम्नलिखित में से कौनसा भारतीय उद्योग भारत के विभाजन से नकारात्मक रूप से प्रभावित हुए –

C) स और द
उत्तर: स और द
व्याख्या: सूती वस्त्र और जूट उद्योग विभाजन से प्रभावित हुए।

प्रश्न 61: बोकारो इस्पात संयंत्र किस पठार पर स्थित है –

Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2)
A) दक्कन का पठार
B) छोटा नागपुर का पठार
C) मैकाल का पठार
D) कोरोमंडल पठार
उत्तर: छोटा नागपुर का पठार
व्याख्या: बोकारो इस्पात संयंत्र झारखंड में छोटानागपुर पठार पर स्थित है, जो खनिज संसाधनों से समृद्ध है।

प्रश्न 62: फाइबर से धागा बनाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है –

Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1)
A) बुनना (निटिंग)
B) ओटाई (गिनिंग)
C) कताई (स्पिनिंग)
D) बुनकरी (वीविंग)
उत्तर: कताई (स्पिनिंग)
व्याख्या: कताई प्रक्रिया में रेशों को घुमाकर धागा बनाया जाता है।

प्रश्न 63: उर्वरक के क्षेत्र में भारत में सहकारी क्षेत्र का उपक्रम कौनसा है –

A) इफको
B) एन एल एफ
C) आर सी एफ
D) फैक्ट
उत्तर: इफको
व्याख्या: इफको (IFFCO) सहकारी क्षेत्र की प्रमुख उर्वरक उत्पादक कंपनी है।

प्रश्न 64: भारत में प्रथम औद्योगिक नीति -1948 का प्रारूप किसके द्वारा तैयार किया गया –

A) जवाहरलाल नेहरू
B) श्यामा प्रसाद मुखर्जी
C) जार्ज फर्नांडिस
D) चरणजीत चानना
उत्तर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी
व्याख्या: 1948 की औद्योगिक नीति का प्रारूप श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तैयार किया था।

प्रश्न 65: सुमेलित करें :
a. भिलाई
b. दुर्गापुर
c. राउरकेला
d. जमशेदपुर

Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shift
A) 3 5 2 1
B) 1 2 3 4
C) 2 4 1 5
D) 2 4 1 3
उत्तर: 3 5 2 1
व्याख्या: भिलाई छत्तीसगढ़, दुर्गापुर पश्चिम बंगाल, राउरकेला ओडिशा, जमशेदपुर झारखंड में है।

प्रश्न 66: निम्नलिखित को सुमेलित करें :
a. बी.एच.ई.एल
b. एच.ए.एल.
c. एस.ए.आई.एल.
d. एच.ओ.सी.एल.

Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
A) 3 4 1 2
B) 1 2 3 4
C) 3 2 4 1
D) 4 3 2 1
उत्तर: 3 4 1 2
व्याख्या: BHEL इलेक्ट्रिकल्स, HAL एयरोनॉटिक्स, SAIL लौह-इस्पात, HOCL रसायन से संबंधित हैं।

प्रश्न 67: सेन्ट्रल इलेक्ट्रोकेमिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना अलगप्पा चेटियार, डॉ. शांति स्वरूप भटनागर एक पं. जवाहरलाल नेहरू के प्रयासों से कहाँ और कब का गई –

RPSC Ras Pre. Exam 2021
A) चेन्नई, 1948
B) लखनऊ, 1951
C) शिवगंगा, 1953
D) कराईकुड़ी, 1953
उत्तर: कराईकुड़ी, 1953
व्याख्या: CECRI कराईकुड़ी (तमिलनाडु) में 1953 में स्थापित हुआ।

प्रश्न 68: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइन्स की स्थापना बैंगलोर में कब और किनके प्रयासों से हुई –

RPSC Ras Pre. Exam 2021
A) 1911, मेघनाद साहा
B) 1930, जे. सी. बोस
C) 1909, जमशेदजी टाटा
D) 1917, प्रफुल्ल चंद राय
उत्तर: 1909, जमशेदजी टाटा
व्याख्या: IISc बैंगलोर की स्थापना 1909 में जमशेदजी टाटा के प्रयासों से हुई।

प्रश्न 69: निम्न में से कौनसा सुमेलित नहीं है –

RSMSSB VDO Mains 2022
A) प्रथम औद्योगिक नीति – 1948
B) दूसरी औद्योगिक नीति – 1956
C) तीसरी औद्योगिक नीति – 1967
D) चौथी औद्योगिक नीति – 1980
उत्तर: तीसरी औद्योगिक नीति – 1967
व्याख्या: औद्योगिक नीतियां 1948, 1956, 1977, 1980 और 1991 में आईं।

प्रश्न 70: नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमे से एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
कथन (A): भारत में चीनी उद्योग प्रकृति में मौसमी है
कारण (R): महाराष्ट्र में उत्पादित गन्ने में सुक्रोज की उच्च मात्रा होती है

A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R),(A) की सही व्याख्या करता है
B) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है
C) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
D) (A) गलत है परन्तु (R) सत्य है
उत्तर: (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R),(A) की सही व्याख्या नहीं करता है
व्याख्या: चीनी उद्योग मौसमी है क्योंकि गन्ना मौसमी फसल है, उच्च सुक्रोज इसका कारण नहीं।

प्रश्न 71: भारत के सूती वस्त्र उद्योग के मुम्बई से अहमदाबाद की ओर स्थित्यान्तरण की प्रवृत्ति का मूल कारण क्या है –

Gram Sevak 2016
A) इस उद्योग को अहमदाबाद में पूर्वारम्भ का लाभ प्राप्त है।
B) अहमदाबाद में भूमि मुम्बई की अपेक्षा सस्ती है।
C) अहमदाबाद में निर्मित उच्च कोटि के वस्त्रों की भारत तथा विदेशों में बड़ी मांग है।
D) अहमदाबाद को मुम्बई की अपेक्षा आयात-निर्यात की सुविधाएं अधिक प्राप्त हैं।
उत्तर: अहमदाबाद में भूमि मुम्बई की अपेक्षा सस्ती है।
व्याख्या: भूमि की ऊँची कीमत और स्थानाभाव से उद्योग मुंबई से गुजरात की ओर स्थानांतरित हुए।

प्रश्न 72: भारत में निम्नलिखित में से कौन सा लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र नहीं है –

Reet 2015 level-2 SST
A) बैंगलोर
B) सेलम
C) डोलवी
D) दुर्गापुर
उत्तर: बैंगलोर
व्याख्या: बैंगलोर विमान और IT उद्योग का केंद्र है, इस्पात का नहीं।

प्रश्न 73: हिन्दुस्तान मशीन टूल्स की स्थापना किसके सहयोग से की गई –

A) रूस
B) अमेरिका
C) स्विट्जरलैंड
D) जर्मनी
उत्तर: स्विट्जरलैंड
व्याख्या: HMT की स्थापना स्विस सहयोग से हुई थी।

प्रश्न 74: ‘सोने का रेशा’ कहा जाता है –

A) सिल्क
B) जूट
C) प्लास्टिक
D) आॅप्टिकल फाइबर
उत्तर: जूट
व्याख्या: जूट को गोल्डन फाइबर कहा जाता है।

प्रश्न 75: जॉर्ज आकलैंड ने सर्वप्रथम भारत में 1855 ई. में किस स्थान पर जूट मिल की स्थापना की थी –

A) रिसरा में
B) बजबज में
C) टीटागढ़ में
D) शिवपुर में
उत्तर: रिसरा में
व्याख्या: पहली जूट मिल रिसरा (कोलकाता के निकट) में स्थापित हुई।

प्रश्न 76: भिलाई, दुर्गापुर और राउरकेला में लौह-इस्पात संयंत्र की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना के दौरान की गई –

A) प्रथम
B) द्वितीय
C) तृतीय
D) चतुर्थ
उत्तर: द्वितीय
व्याख्या: ये संयंत्र दूसरी पंचवर्षीय योजना में स्थापित हुए।

प्रश्न 77: भारत में निम्नलिखित उद्योगों में से किस उद्योग में सार्वजनिक क्षेत्र में सबसे अधिक पूँजी निवेश हुआ है –

A) उर्वरक उद्योग
B) लौह-इस्पात उद्योग
C) दवा व रसायन उद्योग
D) रंग-रोगन उद्योग
उत्तर: लौह-इस्पात उद्योग
व्याख्या: सार्वजनिक क्षेत्र में SAIL जैसे संयंत्रों में भारी निवेश हुआ है।

प्रश्न 78: निजी क्षेत्र में भारत का प्रथम लौह-इस्पात कारखाना कहाँ पर स्थापित हुआ –

A) भिलाई
B) दुर्गापुर
C) जमेशदपुर
D) राउरकेला
उत्तर: जमेशदपुर
व्याख्या: TISCO जमशेदपुर निजी क्षेत्र का पहला इस्पात संयंत्र है।

प्रश्न 79: राउरकेला में लौह-इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई है –

A) जर्मनी
B) ब्रिटेन
C) रूस
D) जापान
उत्तर: जर्मनी
व्याख्या: राउरकेला संयंत्र जर्मन सहयोग से स्थापित हुआ।

प्रश्न 80: बरौनी निम्न में से किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है –

A) तेलशोधन उद्योग
B) चमड़ा उद्योग
C) लौह-इस्पात उद्योग
D) कागज उद्योग
उत्तर: तेलशोधन उद्योग
व्याख्या: बरौनी रिफाइनरी बिहार में तेल शोधन के लिए प्रसिद्ध है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment