सल्तनतकालीन स्थापत्य कला MCQ

By: LM GYAN

On: 27 December 2025

Follow Us:

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप सल्तनतकालीन स्थापत्य कला MCQ से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 15 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
  • 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।

✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟

भारत सामान्य ज्ञान प्रश्न

सल्तनतकालीन स्थापत्य कला MCQ

प्रश्न 1: इण्डो-इस्लामिक कला का सबसे पहला उदाहरण कौनसा है –

A) कुव्वत-उल-इस्लाम
B) कुतुबमीनार
C) फतेहपुर सीकरी का पंचमहल
D) निजामुद्दीन औलिया की दरगाह
उत्तर: कुव्वत-उल-इस्लाम
कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद दिल्ली की प्राचीनतम मस्जिद है, जिसे कुतुबुद्दीन ऐबक ने 27 हिंदू-जैन मंदिरों के अवशेषों से बनवाया। यह इंडो-इस्लामिक स्थापत्य की प्रारंभिक रचना है।

प्रश्न 2: निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और नीचे दिए विकल्पों में सही चुनिए –
(a) इल्तुतमिश के द्वारा नागौर, पल्लवन और हाँसी में मस्जिदों का निर्माण करवाया गया।
(b) इल्तुतमिश का मकबरा लाल पत्थर से निर्मित है।

School Lecturer 2022 History (Group – C)
A) दोनों (a) तथा (b) सत्य हैं
B) (a) सत्य है, (b) असत्य है
C) (a) असत्य है, (b) सत्य है
D) दोनों (a) तथा (b) असत्य हैं
उत्तर: दोनों (A) तथा (B) सत्य हैं
इल्तुतमिश ने नागौर, पल्लवन एवं हाँसी में मस्जिदें बनवाईं। उनका दिल्ली स्थित मकबरा लाल बलुआ पत्थर से बना है, जिसमें कुरान की आयतें एवं नक्काशी की गई है।

प्रश्न 3: अधोलिखित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है –

JEN Agriculture 2022
A) अढ़ाई दिन का झोपडा – कुतुबुद्दीन ऐबक
B) अलाई दरवाजा – अलाऊद्दीन खिलजी
C) जौनपुर (नगर) – फिरोजशाह तुगलक
D) सीरी (नगर) – इल्तुतमिश
उत्तर: सीरी (नगर) – इल्तुतमिश
सीरी नगर अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 ई. में मंगोल आक्रमणों से सुरक्षा के लिए बसाया था, इल्तुतमिश ने नहीं।

प्रश्न 4: आगरा नगर की स्थापना किसने की –

Police SI 14 September 2021 (Gk)
A) बहलोल लोदी
B) इब्राहीम लोदी
C) सिकन्दर लोदी
D) महमूद लोदी
उत्तर: सिकन्दर लोदी
सिकन्दर लोदी ने आगरा शहर बसाया एवं इसे अपनी राजधानी बनाया, जो बाद में मुगलों का प्रमुख केंद्र बना।

प्रश्न 5: निम्न को सुमेलित करें :
सूची-I – सूची-II
a. इल्तुतमिश – 1. दौलताबाद
b. अलाउद्दीन खिलजी – 2. पुराना किला
c. मोहम्मद-बिन तुगलक – 3. कुतुबमीनार
d. शेरशाह सूरी – 4. सीरी
नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनें :
कूट : a b c d

Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift
A) 3 4 1 2
B) 2 3 1 4
C) 4 2 1 3
D) 1 2 3 4
उत्तर: 3 4 1 2
इल्तुतमिश – कुतुबमीनार, अलाउद्दीन खिलजी – सीरी, मोहम्मद बिन तुगलक – दौलताबाद, शेरशाह सूरी – पुराना किला।

प्रश्न 6: कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के निकट मकबरा है –

A) इल्तुतमिश का
B) कुतुबुद्दीन ऐबक का
C) गजनवी का
D) नासिरूद्दीन का
उत्तर: इल्तुतमिश का
कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के पास इल्तुतमिश का मकबरा स्थित है।

प्रश्न 7: कुतुबमीनार के बारे मे कोनसा कथन सही है –

A) इसका निर्माण सन् 1199 कुतुबद्दीन ऐबक ने करवाया
B) इसे इल्तुतमिश ने पूरा करवाया
C) इसकी वर्तमान ऊचाई 240 फीट है
D) सभी सही
उत्तर: सभी सही
कुतुब मीनार का निर्माण 1199 में ऐबक ने शुरू किया, इल्तुतमिश ने पूरा कराया एवं इसकी ऊंचाई लगभग 240 फीट है।

प्रश्न 8: सुमेलित कीजिए ?
स्मारक——निर्माता
(1) उषा मस्जिद (A) बलबन
(2) जमातखाना (B) मुहम्मद तुगलक
(3) आदिलाबाद का किला(C) अलाउद्दीन खिलजी
(4) लाल महल (D) मुबारक शाह खिलजी
1 2 3 4

A) C D B A
B) A B C D
C) D C B A
D) B D A C
उत्तर: D C B A
उषा मस्जिद – मुबारक शाह खिलजी, जमातखाना – अलाउद्दीन खिलजी, आदिलाबाद किला – मुहम्मद तुगलक, लाल महल – बलबन।

प्रश्न 9: लोदी युग की स्थापत्य का सर्वश्रेष्ठ नमूना कौन-सा है –

A) मोठ की मस्जिद
B) लोदी गोर्डन्स
C) शीश गुम्बद
D) दादी का गुम्बद
उत्तर: मोठ की मस्जिद
सिकन्दर लोदी के काल में बनी मोठ की मस्जिद लोदी स्थापत्य शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।

प्रश्न 10: निम्न मे से बेमेल को छाटिए –

A) हिण्डोला महल-माँडू
B) अढाई दिन का झोपडा-अजमेर
C) सीरी का महल-बीकानेर
D) जमात खा मस्जिद-दिल्ली
उत्तर: सीरी का महल-बीकानेर
सीरी किला दिल्ली में अलाउद्दीन खिलजी द्वारा बनवाया गया, बीकानेर में नहीं।

प्रश्न 11: निम्न मे से कोनसी जगह शिराज ए हिन्द के नाम से जानी जाती है ?

A) मालवा
B) खानदेश
C) सोनारगाँव
D) जौनपुर
उत्तर: जौनपुर
जौनपुर को शर्की शासकों के समय ‘शिराज-ए-हिंद’ कहा जाता था।

प्रश्न 12: भारत मे पहली तुर्क मस्जिद कोनसी थी –

A) कुव्वत उल इस्लाम
B) दीन पनाह मस्जिद
C) आइन उल मुल्क
D) होज ए अलाई मस्जिद
उत्तर: कुव्वत उल इस्लाम
कुव्वत-उल-इस्लाम भारत की पहली तुर्की मस्जिद है।

प्रश्न 13: अलाई दरवाजा का निर्माण निम्न में से किसने करवाया –

A) अलाउद्दीन खिलजी
B) कुतुबुद्दीन ऐबक
C) गियासुद्दीन तुगलक
D) सिकन्दर लोदी
उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी
अलाउद्दीन खिलजी ने अलाई दरवाजा बनवाया, जो कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का दक्षिणी प्रवेश द्वार है।

प्रश्न 14: ‘किताबुल हिन्द’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई –

A) जियाउद्दीन बरनी
B) बदरूद्दीन मुहम्मद चच
C) अमीर खुसरो
D) अलबरूनी
उत्तर: अलबरूनी
अलबरूनी ने ‘किताब-उल-हिंद’ लिखी, जिसमें भारतीय संस्कृति, विज्ञान एवं धर्म का वर्णन है।

प्रश्न 15: कुव्वत उल इस्लाम का निर्माण निम्न में से किसने करवाया था –

A) अलाउद्दीन खिलजी
B) कुतुबुद्दीन ऐबक
C) गियासुद्दीन तुगलक
D) सिकन्दर लोदी
उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक
कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाई गई।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment