🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश
📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप सल्तनतकालीन प्रशासन MCQ से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯
📊 इस क्विज़ में कुल 20 प्रश्न शामिल हैं।
- 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
- 2️⃣ जिस विकल्प को सही समझें, उस पर क्लिक करें।
- 3️⃣ ✅ सही उत्तर हरा (Green) हो जाएगा।
- 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाल (Red) रंग में दिखेगा, और सही उत्तर अपने-आप हरे रंग में दिखाई देगा।
- 5️⃣ 📘 नीचे आपको “उत्तर” और “व्याख्या” भी दिखाई देगी — ताकि आप तुरंत सीख सकें।
- 6️⃣ 💡 सभी प्रश्नों को ध्यान से हल करें, और अंत में अपने सही उत्तरों की गिनती करें।
✨ शुभकामनाएँ! आपके ज्ञान में रोज़ नयी चमक आए 💫
🌟 – टीम LMGYAN की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌟
सल्तनतकालीन प्रशासन MCQ
प्रश्न 1: निम्न में से किस सुल्तान ने आय निर्धारण का दायित्व ख्वाजा हुसामुद्दीन जुनैद को सौंपा था –
Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024A) इल्तुतमिश
B) अलाउद्दीन खल्जी
C) फिरोजशाह तुगलक
D) सिकन्दर लोदी
उत्तर: फिरोजशाह तुगलक
फिरोज शाह तुगलक ने राजस्व पुनर्मूल्यांकन के लिए ख्वाजा हुसामुद्दीन जुनैद को नियुक्त किया, जिन्होंने छह वर्षों में देश का दौरा कर नई दरें निर्धारित कीं।
प्रश्न 2: सल्तनत काल में कौन सा कर भूमि से संबंधित था –
School Lecturer 2022 History (Group – C)A) खराज़
B) खम्स
C) ज़कात
D) जजिया
उत्तर: खराज़
खराज भूमि कर था, जो गैर-मुस्लिमों से उत्पादन का हिस्सा वसूला जाता था।
प्रश्न 3: ताजिक कौन थे –
School Lecturer 2022 History (Group – C)A) तुर्की विदेशी अमीर
B) तुर्की दास
C) गैर तुर्की विदेशी अमीर
D) कुत्बी अमीर
उत्तर: गैर तुर्की विदेशी अमीर
ताजिक गैर-तुर्की मूल के विदेशी अमीर थे, जो सल्तनत में महत्वपूर्ण पदों पर थे।
प्रश्न 4: मुगल प्रशासन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प मनसबदार के संख्यात्मक पदनामों को दर्शाता है?
Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1)A) नज़र और पेशकश
B) तजविज़ और तस्वीर
C) जात और सवार
D) नामुस और दीन
उत्तर: जात और सवार
मुगल काल में मनसबदार की रैंक जात (व्यक्तिगत) एवं सवार (घुड़सवार सैनिक) से निर्धारित होती थी।
प्रश्न 5: सुमेलित कीजिए –
सूची-1 – सूची-2
अ. जकात – 1. हिन्दुओं से लिया जाने वाला कर
ब. जजिया – 2. मुसलमानों से लिया जाने वाला कर
स. खम्स – 3. एक प्रकार का दान
द. सदका – 4. युद्ध लूट
कूट – अ, ब, स, द
A) 1, 2, 3, 4
B) 4, 3, 2, 1
C) 2, 1, 3, 4
D) 4, 3, 1, 2
उत्तर: 2, 1, 3, 4
जकात मुसलमानों से, जजिया हिंदुओं से, सदका दान एवं खम्स युद्ध लूट पर कर था।
प्रश्न 6: सल्तनतकालीन भूमिकर कहलाता था –
A) खम्स
B) खिराज
C) राजस्व
D) इक्ता
उत्तर: खिराज
खिराज गैर-मुस्लिमों से लिया जाने वाला भूमि कर था, जबकि मुसलमानों से उश्र वसूला जाता था। खम्स युद्ध लूट पर था।
प्रश्न 7: दिल्ली सल्तनत व्यवस्था में दीवान-ए-आरिज विभाग का संबंध किस कार्य से था –
A) कृषि कार्य से
B) शाही पत्र व्यवहार से
C) लेखा परीक्षा विभाग
D) सेना से
उत्तर: सेना से
दीवान-ए-आरिज सैन्य विभाग था, जिसका प्रमुख आरिज-ए-मुमालिक होता था।
प्रश्न 8: सल्तनत युग में ‘मजलिस-ए-खलवत’ क्या थी –
A) अमीरों की एक संस्था
B) सुल्तान की एक परामर्शदात्री संस्था
C) राजस्व विभाग की एक समिति
D) विद्वानों की एक समिति
उत्तर: सुल्तान की एक परामर्शदात्री संस्था
मजलिस-ए-खलवत सुल्तान की निजी परामर्श समिति थी।
प्रश्न 9: सल्तनतकालीन प्रशासनिक व्यवस्था में ‘महालेखा परीक्षक’ को कहा जाता था –
A) मुस्तौफी-ए-मुमालिक
B) मजमुआदार
C) दीवान ए वकूफ
D) दीवान ए कोही
उत्तर: मुस्तौफी-ए-मुमालिक
मुस्तौफी-ए-मुमालिक महालेखा परीक्षक था, जबकि मुश्रिफ-ए-मुमालिक महालेखाकार होता था।
प्रश्न 10: इक्ता क्या था –
A) अभिजात की आय
B) जमीन का टुकड़ा
C) सेना
D) शाही शिविर
उत्तर: जमीन का टुकड़ा
इक्ता भूमि का वह हिस्सा था जो अधिकारियों को वेतन के बदले दिया जाता था।
प्रश्न 11: सल्तनत काल में 10 सिपहसालार के ऊपर होता था एक –
A) अमीर
B) खान
C) मलिक
D) सर-ए-खेल
उत्तर: अमीर
सल्तनत में 10 सिपहसालारों पर एक अमीर होता था।
प्रश्न 12: सल्तनत काल में वजीर का कार्यालय कहलाता था –
A) दीवान ए इंशा
B) दीवान ए विजारत
C) दीवान ए रसालत
D) दीवान ए अर्ज
उत्तर: दीवान ए विजारत
वजीर का कार्यालय दीवान-ए-विजारत कहलाता था।
प्रश्न 13: सैन्य विभाग का प्रधान अधिकारी कहलाता था –
A) आरिज ए मुमालिक
B) रसालत ए मुमालिक
C) बारीद ए मुमालिक
D) अमीर ए हाजिब
उत्तर: आरिज ए मुमालिक
आरिज-ए-मुमालिक सैन्य विभाग का प्रमुख था।
प्रश्न 14: अन्तः पुर/महल का व्यवस्थापक के प्रमुख अधिकारी को क्या कहा जाता था –
A) अमीर ए दर
B) वारिद ए मुमालिक
C) सद्र उस सुदूर
D) दीवान ए रसालन
उत्तर: अमीर ए दर
अमीर-ए-दर हरम एवं महल का व्यवस्थापक होता था।
प्रश्न 15: सल्तनत काल में सवार-ए-कल्ब था/थी –
A) घोड़ों का अस्तबल
B) शराब खाना
C) शाही सेना की घुड़सवार टुकड़ी
D) मुख्य न्याय अधिकारी
उत्तर: शाही सेना की घुड़सवार टुकड़ी
सवार-ए-कल्ब शाही घुड़सवार सेना की विशेष टुकड़ी थी।
प्रश्न 16: युद्ध में लुटे गये माल पर लगने वाला कर था –
A) खराज
B) खुम्स
C) उश्र
D) जकात
उत्तर: खुम्स
खुम्स युद्ध लूट पर 1/5 हिस्सा राज्य को जाता था।
प्रश्न 17: सद्र उस सुदूर किस विभाग का प्रधान होता था –
A) सैन्य विभाग
B) धर्म विभाग
C) शिक्षा विभाग
D) राजस्व विभाग
उत्तर: धर्म विभाग
सद्र-उस-सुदूर धार्मिक एवं न्यायिक मामलों का प्रमुख था।
प्रश्न 18: साधारण रूप से दीवानी तथा फौजदारी मुकदमों का निर्णय निम्न में से कौन करता था –
A) काजी-ए-मुमालिक
B) वकील-ए-दर
C) बारिद-ए-मुयालिक
D) दीवान-ए-रसालन
उत्तर: काजी-ए-मुमालिक
काजी-ए-मुमालिक (काजी-उल-कुजात) दीवानी एवं फौजदारी मामलों का निर्णय करता था।
प्रश्न 19: राज्य में सबसे बड़ा न्यायाधीश कौन होता था –
A) काजी-उल-कुजात
B) सद्र-उस-सद्र
C) सुल्तान
D) मुख्य वजीर
उत्तर: सुल्तान
सल्तनत में सुल्तान सर्वोच्च न्यायाधीश था।
प्रश्न 20: सल्तनतकाल में केन्द्रीय सत्ता का प्रमुख होता था –
A) सुल्तान
B) वजीर
C) खान
D) अमीर
उत्तर: सुल्तान
सल्तनत व्यवस्था में सुल्तान केन्द्रीय सत्ता का सर्वोच्च प्रमुख था।