भारत के न्यायालय MCQ
प्रश्न 1: भारत में कितने उच्च न्यायालय हैं, जिनका क्षेत्राधिकार एक से अधिक राज्यों पर है (संघ शासित प्रदेश शामिल नहीं) –
RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)उत्तर: तीन
व्याख्या: बॉम्बे (महाराष्ट्र-गोवा), गुवाहाटी (असम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल), पंजाब-हरियाणा (पंजाब-हरियाणा)।
प्रश्न 2: किस अधिनियम के तहत कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी –
Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-1)A) 1784 का पिट्स इंडिया एक्ट
B) 1813 का चार्टर एक्ट
C) 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट
D) 1858 का भारत सरकार अधिनियम
उत्तर: 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट
व्याख्या: रेगुलेटिंग एक्ट 1773 द्वारा कलकत्ता में 1774 में सर्वोच्च न्यायालय स्थापित।
प्रश्न 3: लोक अदालत के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025A) कथन I और II दोनों गलत हैं
B) केवल कथन II सही है
C) कथन I और II दोनों सही हैं
D) केवल कथन I सही है
उत्तर: कथन I और II दोनों सही हैं
व्याख्या: लोक अदालत ADR प्रणाली है तथा इसका निर्णय अंतिम तथा बाध्यकारी है।
प्रश्न 4: अनुच्छेद 137 के अनुसार उच्चतम न्यायालय के निर्णय की समीक्षा करने का अधिकार निम्न में से किसको है –
REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3A) प्रधानमंत्री
B) लोकसभाध्यक्ष
C) उच्चतम न्यायालय
D) राज्यसभा के सभापति
उत्तर: उच्चतम न्यायालय
व्याख्या: अनुच्छेद 137 समीक्षा याचिका का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय को देता है।
प्रश्न 5: भारत में दो राज्यों के मध्य विवाद का निपटाना सर्वोच्च न्यायालय के किस क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आता है –
REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2A) सलाहकारी
B) मौलिक
C) अपीलीय
D) रिट
उत्तर: मौलिक
व्याख्या: अनुच्छेद 131 राज्य-राज्य विवादों का मौलिक क्षेत्राधिकार।
प्रश्न 6: भारत के उच्चतम न्यायालय के निम्नलिखित मुख्य न्यायाधीशों में से किसने भारत के किसी भी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश का पद धारित नहीं किया है –
SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)A) जस्टिस डी.वाई. चन्द्रचूड़
B) जस्टिस वी.एन. खरे
C) जस्टिस यू.यू. ललित
D) जस्टिस एम.एच. बेग
उत्तर: जस्टिस यू.यू. ललित
व्याख्या: जस्टिस ललित बार से सीधे सर्वोच्च न्यायालय जज बने।
प्रश्न 7: अगर भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन से सम्बन्धित कोई विवाद उत्पन्न होता है तो उस पर सर्वोच्च न्यायालय कौनसे अनुच्छेदानुसार निर्णय करेगा-
उत्तर: 71
व्याख्या: अनुच्छेद 71 राष्ट्रपति चुनाव विवादों का निपटारा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा।
प्रश्न 8: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश किस प्रकार हटाये जा सकते हैं –
A) उच्च न्यायाधीश की सिफारिश पर
B) राष्ट्रपति द्वारा
C) प्रधानमंत्री द्वारा मंत्रीमण्डल की सिफारिश पर
D) राष्ट्रपति के द्वारा संसद की सिफारिश पर
उत्तर: राष्ट्रपति के द्वारा संसद की सिफारिश पर
व्याख्या: अनुच्छेद 124(4) महाभियोग द्वारा संसद सिफारिश पर राष्ट्रपति हटाता है।
प्रश्न 9: भारतीय संविधान के किस भाग में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख है –
A) भाग 1
B) भाग 2
C) भाग 4
D) भाग 5
उत्तर: भाग 5
व्याख्या: भाग 5 (अनुच्छेद 124-147) संघीय न्यायपालिका (सर्वोच्च न्यायालय)।
प्रश्न 10: किस अधिनियम के अन्तर्गत भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई –
A) रेग्युलेटिंग अधिनियम-1773
B) भारत सरकार अधिनियम – 1935
C) पिट्स इण्डिया एक्ट – 1784
D) चार्टर अधिनियम – 1833
उत्तर: रेग्युलेटिंग अधिनियम-1773
व्याख्या: 1773 रेगुलेटिंग एक्ट द्वारा कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय स्थापित।
प्रश्न 11: सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम से कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए –
उत्तर: 10
व्याख्या: अनुच्छेद 124 कम से कम 10 वर्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता।
प्रश्न 12: सेवानिवृति के बाद सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वकालत कर सकते हैं –
A) केवल सर्वोच्च न्यायालय में
B) केवल उच्च न्यायालय में
C) 1 व 2 दोनों में
D) किसी भी न्यायालय में नहीं
उत्तर: किसी भी न्यायालय में नहीं
व्याख्या: अनुच्छेद 124(7) सेवानिवृत्ति के बाद वकालत निषिद्ध।
प्रश्न 13: भारत में न्यायपालिका है –
A) स्वतंत्र
B) संसद के अधिन
C) प्रधानमंत्री के अधिन
D) मंत्रीमण्डल के अधिन
उत्तर: स्वतंत्र
व्याख्या: संविधान न्यायपालिका को स्वतंत्र रखता है।
प्रश्न 14: संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार किसके पास है –
A) सर्वोच्च न्यायालय
B) प्रधानमंत्री
C) राष्ट्रपति
D) लोकसभा अध्यक्ष
उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय
व्याख्या: सर्वोच्च न्यायालय संविधान का अंतिम व्याख्याता।
प्रश्न 15: किसी न्यायाधीश(उच्च न्यायालय) को एक उच्च न्यायालय से दुसरे उच्च न्यायालय में स्थानान्तरित करने का अधिकार किसके पास है –
A) उपराष्ट्रपति
B) भारत के मुख्य न्यायमूर्ति
C) विधि मंत्री
D) केन्द्रीय मंत्रीमण्डल
उत्तर: भारत के मुख्य न्यायमूर्ति
व्याख्या: राष्ट्रपति मुख्य न्यायमूर्ति से परामर्श कर स्थानांतरण करता है।
प्रश्न 16: कलकत्ता, मद्रास और बम्बई में उच्च न्यायलय कब स्थापित किये गये –
A) 1833
B) 1861
C) 1865
D) 1871
उत्तर: 1861
व्याख्या: भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 द्वारा।
प्रश्न 17: संघीय न्यायलय की स्थापना किस अधिनियम द्वारा किया गया –
A) 1919
B) 1935
C) 1909
D) 1861
उत्तर: 1935
व्याख्या: भारत सरकार अधिनियम 1935 द्वारा संघीय न्यायालय।
प्रश्न 18: भारत के संविधान के निम्नलिखित किस अनुच्छेद के अन्तर्गत, उच्चतम न्यायालय के प्रशासनिक व्यय, जिनके अन्तर्गत उस न्यायालय के अधिकारियों और सेवकों को या उनके सम्बन्ध में संदेय सभी वेतन, भत्ते और पेन्शन हैं, भारत की संचित निधि पर भारित होंगे –
SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)A) 146(1)
B) 146(2)
C) 146(3)
D) 145 (2)
उत्तर: 146(3)
व्याख्या: अनुच्छेद 146(3) सर्वोच्च न्यायालय व्यय संचित निधि पर भारित।
प्रश्न 19: भारत के संविधान के निम्नांकित में से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत “उच्चतम न्यायालय प्रत्येक निर्णय खुले न्यायालय में ही सुनाएगा, अन्यथा नहीं”-
SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)A) 145 (5)
B) 145 (2)
C) 145 (3)
D) 145 (4)
उत्तर: 145 (4)
व्याख्या: अनुच्छेद 145(4) खुले न्यायालय में निर्णय सुनाने का प्रावधान।
प्रश्न 20: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग के प्रस्ताव की जाँच करने वाली समिति में कुल सदस्य होते हैं :
SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024A) सर्वोच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश और दो प्रतिष्ठित न्यायविद्
B) सर्वोच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश और एक प्रतिष्ठित न्यायविद्
C) सर्वोच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश और दो प्रतिष्ठित न्यायविद्
D) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, एक सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एक प्रतिष्ठित न्यायविद्
उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, एक सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एक प्रतिष्ठित न्यायविद्
व्याख्या: तीन सदस्यीय समिति: मुख्य न्यायाधीश, एक सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश तथा एक प्रतिष्ठित न्यायविद।
प्रश्न 21: न्यायपालिका द्वारा नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण में निश्चयात्मक भूमिका और विधायी एवं कार्यपालिका के क्षेत्राधिकार में हस्तक्षेप के द्वारा समाज में न्याय के संवर्धन को क्या कहा जाता है –
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2A) आरंभिक अधिकारिता
B) न्यायिक सक्रियतावाद
C) न्यायिक पुनरीक्षण
D) अपीलीय अधिकारिता
उत्तर: न्यायिक सक्रियतावाद
व्याख्या: न्यायिक सक्रियतावाद (Judicial Activism) न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका को कहते हैं, जहाँ वह अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए विधायी/कार्यपालिका में हस्तक्षेप करती है।
प्रश्न 22: “जस्टिस फॉर द जजः एन ऑटोबायोग्राफी” के लेखक कौन हैं –
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IstA) अमृत माथुर
B) रंजन गोगोई
C) संदीप साह
D) नमिता गोखले
उत्तर: रंजन गोगोई
व्याख्या: पूर्व CJI रंजन गोगोई की आत्मकथा “Justice for the Judge” है।
प्रश्न 23: निम्नलिखित में से कौन-सा संविधान में शामिल नहीं है –
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – L1)A) अनुच्छेद 145: न्यायाधीशों का वेतन
B) अनुच्छेद 143: सुप्रीम कोर्ट से परामर्श करने के लिए राष्ट्रपति की शक्ति
C) अनुच्छेद 141: सभी अदालतों पर सर्वोच्च न्यायालय के बंधन के आदेश
D) अनुच्छेद 139: सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिट जारी करने की शक्ति
उत्तर: अनुच्छेद 145: न्यायाधीशों का वेतन
व्याख्या: अनुच्छेद 145 सुप्रीम कोर्ट के नियम बनाने से संबंधित है; वेतन दूसरी अनुसूची में है।
प्रश्न 24: किस भारतीय संगठन/संस्थान ने एक नई योजना ‘फास्टर’ (FASTER) प्रारम्भ की है –
Police SI 15 September 2021 (Gk)A) भारत का सर्वोच्च न्यायालय
B) भारतीय रिजर्व बैंक
C) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो
D) भारतीय रेलवे
उत्तर: भारत का सर्वोच्च न्यायालय
व्याख्या: FASTER योजना सुप्रीम कोर्ट द्वारा ई-रिकॉर्ड्स ट्रांसमिशन के लिए शुरू की गई।
प्रश्न 25: भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने की प्रक्रिया का निर्धारण करता है –
A) अनुच्छेद 368
B) अनुच्छेद 124
C) अनुच्छेद 139
D) अनुच्छेद 104
उत्तर: अनुच्छेद 124
व्याख्या: अनुच्छेद 124(4) महाभियोग प्रक्रिया द्वारा हटाने का प्रावधान करता है।
प्रश्न 26: किस ऐतिहासिक निर्णय द्वारा 42वें संविधान संशोधन के उस भाग को प्रभाव शून्य घोषित किया गया, जिसमें उल्लेख किया गया कि अनुच्छेद 368 के अन्तर्गत किये गये संशोधनों को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) एस.पी. गुप्ता वाद
B) मिनर्वा मिल्स वाद
C) केशवानन्द भारती वाद
D) गोलक नाथ वाद
उत्तर: मिनर्वा मिल्स वाद
व्याख्या: मिनर्वा मिल्स (1980) में अनुच्छेद 31C के विस्तार को असंवैधानिक घोषित किया गया।
प्रश्न 27: उच्चतम न्यायालय मूलतः मुख्य न्यायाधीश के साथ अन्य कितने न्यायाधीशों से गठित था –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) पन्द्रह अन्य न्यायाधीश
B) तेरह अन्य न्यायाधीश
C) बारह अन्य न्यायाधीश
D) सात अन्य न्यायाधीश
उत्तर: सात अन्य न्यायाधीश
व्याख्या: 1950 में सुप्रीम कोर्ट CJI + 7 जजों से गठित था।
प्रश्न 28: किस वाद में यह अभिनिर्धारित किया गया था कि भारतीय संविधान की आधारभूत संरचना में मूल अधिकारों और नीति निदेशन तत्त्वों के बीच अनुरूपता और संतुलन एक आवश्यक तत्त्व है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) श्रीनिवांसन बनाम भारत संघ
B) एम.एम. पाठक बनाम भारत संघ
C) मिनर्वा मिल्स लि. बनाम भारत संघ
D) केशवानन्द भारती बनाम भारत संघ
उत्तर: मिनर्वा मिल्स लि. बनाम भारत संघ
व्याख्या: मिनर्वा मिल्स में मूल अधिकार और DPSP के बीच संतुलन को मूल संरचना का हिस्सा माना।
प्रश्न 29: सूची-I और सूची-II का मिलान करें और सही उत्तर चुनें।
सूची-I
सूची-II
A. हमदर्द दवाखाना मामला I. अनुच्छेद-44
B. केदारनाथ बाजोरिया मामला II. अनुच्छेद-105
C. सरला मुद्गल मामला III.अनुच्छेद-19
D. पी.वी. नरसिम्हा राव मामला IV. अनुच्छेद-20
कोड : A B C D
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) III I II IV
B) III IV I II
C) I III II IV
D) IV II III I
उत्तर: III IV I II
व्याख्या: हमदर्द (19), केदारनाथ (19), सरला मुद्गल (44 UCC), नरसिम्हा राव (105 संसदीय विशेषाधिकार)।
प्रश्न 30: उच्च न्यायालय के आयु संबंधी कोई प्रश्न उत्पन्न होने पर, प्रश्न का निर्णय किया जायेगा :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) केवल भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
B) भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से
C) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
D) राज्य के राज्यपाल द्वारा
उत्तर: भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से
व्याख्या: अनुच्छेद 217(3) आयु विवाद राष्ट्रपति CJI परामर्श से तय करते हैं।
प्रश्न 31: किसी भी राज्य में जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति, तैनाती एवं पदोन्नति की जाती है :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) राज्य के विधि मंत्री द्वारा
B) राज्य के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
C) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
D) उच्च न्यायालय के परामर्श से राज्य के राज्यपाल द्वारा
उत्तर: उच्च न्यायालय के परामर्श से राज्य के राज्यपाल द्वारा
व्याख्या: अनुच्छेद 233 जिला जजों की नियुक्ति राज्यपाल उच्च न्यायालय परामर्श से करता है।
प्रश्न 32: उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्गों पर मदिरा (शराब) पर प्रतिबंध किस वाद में निर्धारित किया गया –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) अक्षत सिन्हा बनाम कर्नाटक राज्य
B) एस.जी. वोम्बतकरे बनाम भारत संघ
C) जनहित अभियान बनाम भारत संघ
D) तमिलनाडु राज्य बनाम के. बालू
उत्तर: तमिलनाडु राज्य बनाम के. बालू
व्याख्या: इस मामले में राजमार्गों के 500 मीटर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध।
प्रश्न 33: निम्नलिखित किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि ‘नवम अधिसूची’ में उल्लेखित विधियाँ भी न्यायिक पुनरवलोकन के योग्य हैं –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) पी.यू.सी.एल. बनाम भारत संघ
B) गुजरात राज्य बनाम भारत संघ
C) आई.आर. कोईल्हो बनाम तमिलनाडु राज्य
D) रंगराजन बनाम तमिलनाडु राज्य
उत्तर: आई.आर. कोईल्हो बनाम तमिलनाडु राज्य
व्याख्या: I.R. Coelho (2007) में नवम अनुसूची कानूनों को मूल संरचना परीक्षण के अधीन किया।
प्रश्न 34: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में सर्वोच्च न्यायालय के सिविल एवं आपराधिक अपीलीय क्षेत्राधिकार को दर्शाया गया है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) अनुच्छेद 133 एवं अनुच्छेद 134
B) अनुच्छेद 132 सपठित अनुच्छेद 134A
C) अनुच्छेद 132
D) अनुच्छेद 131
उत्तर: अनुच्छेद 133 एवं अनुच्छेद 134
व्याख्या: 133 सिविल, 134 आपराधिक अपील।
प्रश्न 35: संविधान का अनुच्छेद 144 आदेशित करता है कि भारतीय राज्य क्षेत्र में सभी प्राधिकारी, सिविल एवं न्यायिक, निम्न के सहायक होंगे :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) संसद
B) प्रधानमंत्री
C) उच्चतम न्यायालय
D) राष्ट्रपति
उत्तर: उच्चतम न्यायालय
व्याख्या: अनुच्छेद 144 सुप्रीम कोर्ट के आदेश सभी प्राधिकारियों के लिए बाध्यकारी।
प्रश्न 36: किस अनुच्छेद के तहत उच्चतम न्यायालय किसी मामले को एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर सकता है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) अनुच्छेद 141
B) अनुच्छेद 140
C) अनुच्छेद 139-क(2)
D) अनुच्छेद 139
उत्तर: अनुच्छेद 139-क(2)
व्याख्या: अनुच्छेद 139A(2) मामलों का ट्रांसफर।
प्रश्न 37: उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों को अपनी शपथ या प्रतिज्ञान निम्नलिखित में से किसके समक्ष लेनी होती है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) लोकसभा के अध्यक्ष
B) भारत के प्रधानमंत्री
C) राज्य के गवर्नर
D) भारत के राष्ट्रपति
उत्तर: राज्य के गवर्नर
व्याख्या: अनुच्छेद 219 उच्च न्यायालय जज राज्यपाल के समक्ष शपथ लेते हैं।
प्रश्न 38: नई दिल्ली में उच्च्तम न्यायालय का स्थान (SEAT) है, न्यायालय किसी ऐसे स्थान पर बैठ सकता है जैसा
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) भारत के प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश के अनुमोदन से तय कर सकते हैं।
B) समय-समय पर राष्ट्रपति के अनुमोदन के पश्चात् भारत के मुख्य न्यायाधीश तय कर सकते हैं।
C) मुख्य न्यायाधीश तय कर सकते हैं।
D) राष्ट्रपति तय कर सकते हैं।
उत्तर: समय-समय पर राष्ट्रपति के अनुमोदन के पश्चात् भारत के मुख्य न्यायाधीश तय कर सकते हैं।
व्याख्या: अनुच्छेद 130 CJI राष्ट्रपति अनुमोदन से अन्य स्थान तय कर सकता है।
प्रश्न 39: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन भारित है :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) भारत, और राज्य दोनों की संचित निधि पर
B) 50% भारत की संचित निधि और 50% राज्य की संचित निधि पर
C) राज्य की संचित निधि पर
D) भारत की संचित निधि पर
उत्तर: भारत की संचित निधि पर
व्याख्या: अनुच्छेद 125 सुप्रीम कोर्ट जजों का वेतन भारत की संचित निधि पर।
प्रश्न 40: निम्नलिखित में से कौन सा एक अनुच्छेद न्यायपालिका की स्वतंत्रता से संबंधित नहीं है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)उत्तर: 79
व्याख्या: अनुच्छेद 79 संसद गठन से; अन्य न्यायपालिका स्वतंत्रता से संबंधित।
प्रश्न 41: निम्नलिखित में से किसके द्वारा एक न्यायाधीश का स्थानान्तरण एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में किया जा सकता है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा के अध्यक्ष से परामर्श के पश्चात्।
B) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा भारत के राष्ट्रपति से परामर्श के पश्चात्।
C) भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्बन्धित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात्।
D) भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात्।
उत्तर: भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात्।
व्याख्या: अनुच्छेद 222 ट्रांसफर राष्ट्रपति CJI परामर्श से।
प्रश्न 42: निम्नलिखित में से कौन सा एक अनुच्छेद भारत के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश से सम्बन्धित है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) अनुच्छेद 128
B) अनुच्छेद 127
C) अनुच्छेद 126
D) अनुच्छेद 124
उत्तर: अनुच्छेद 126
व्याख्या: अनुच्छेद 126 कार्यवाहक CJI का प्रावधान।
प्रश्न 43: उच्चतम न्यायालय को अतिरिक्त अधिकारिता किसके द्वारा प्रदान की जा सकती है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) संसद
B) मंत्री-परिषद
C) भारत के प्रधानमंत्री
D) भारत के राष्ट्रपति
उत्तर: संसद
व्याख्या: अनुच्छेद 138 संसद द्वारा अतिरिक्त क्षेत्राधिकार।
प्रश्न 44: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्त होने की आयु क्या है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) 67 वर्ष
B) 62 वर्ष
C) 63 वर्ष
D) 65 वर्ष
उत्तर: 65 वर्ष
व्याख्या: अनुच्छेद 124(2) सुप्रीम कोर्ट जज 65 वर्ष पर रिटायर।
प्रश्न 45: भारत के संविधान के अनुच्छेद 136 का अवलम्ब लिया जा सकता है :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) किसी भी न्यायालय या अधिकरण के किसी निर्णय, डिक्री, अभिनिर्धारण, दण्डादेश या आदेश के विरुद्ध
B) केवल उच्च न्यायालयों के निर्णय के विरुद्ध
C) केवल सभी न्यायालयों के निर्णय और आदेशों के विरुद्ध
D) केवल न्यायालय और अधिकरण के निर्णय/पंचाट के विरुद्ध
उत्तर: किसी भी न्यायालय या अधिकरण के किसी निर्णय, डिक्री, अभिनिर्धारण, दण्डादेश या आदेश के विरुद्ध
व्याख्या: अनुच्छेद 136 विशेष अनुमति याचिका (SLP) किसी भी कोर्ट/ट्रिब्यूनल से।
प्रश्न 46: भारत में राज्यों के बीच होने वाले आपसी विवाद उच्चतम न्यायालय में किस अधिकारिता के अधीन प्रस्तुत किए जाते हैं –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) मौलिक (मूल) अधिकारिता
B) पुनरवलोक़न अधिकारिता
C) परामर्शात्मक अधिकारिता
D) अपीलीय अधिकारिता
उत्तर: मौलिक (मूल) अधिकारिता
व्याख्या: अनुच्छेद 131 राज्य vs राज्य मूल क्षेत्राधिकार।
प्रश्न 47: श्रीमति सेलवी बनाम कर्नाटक राज्य ऐतिहासिक निर्णय _ से सम्बन्धित है।
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) निःशुल्क विधिक सहायता
B) नार्कोटेस्ट विश्लेषण
C) मुठभेड़ हत्या
D) मृत्युदण्ड़
उत्तर: नार्कोटेस्ट विश्लेषण
व्याख्या: Selvi vs Karnataka (2010) में नार्को, ब्रेन मैपिंग जबरन असंवैधानिक।
प्रश्न 48: उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) केन्द्रीयं मंत्री मण्डल द्वारा की जाती है।
B) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों के परामर्श से की जाती है।
C) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से की जाती है।
D) राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय विधि मंत्री के परामर्श से की जाती है।
उत्तर: भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से की जाती है।
व्याख्या: अनुच्छेद 127 तदर्थ जज CJI राष्ट्रपति अनुमति से।
प्रश्न 49: अनुच्छेद 143 के तहत किसी भी संदर्भ की सुनवाई के लिए बैठने वाले न्यायाधीशों की न्यूनंतम संख्या होगी :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)उत्तर: पाँच
व्याख्या: सलाहकारी क्षेत्राधिकार के लिए कम से कम 5 जजों की बेंच।
प्रश्न 50: निम्नलिखित में से किस निर्णय में यह माना गया था कि अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालयों को प्रदत्त क्षेत्राधिकार को प्रशासनिक न्यायाधिकरण द्वारा प्रतिस्थापित किया जा सकता है, यदि वह उच्च न्यायालय से कम प्रभावशाली नहीं है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) एस.आर. बोम्मई बनाम भारत संघ
B) इन री विशेष न्यायालय विधेयक
C) एल. चंद्र कुमार बनाम भारत संघ
D) एस.पी. संपत कुमार बनाम भारत संघ
उत्तर: एस.पी. संपत कुमार बनाम भारत संघ
व्याख्या: S.P. Sampath Kumar (1987) में ट्रिब्यूनल को वैकल्पिक माना; बाद में L. Chandra Kumar में संशोधित।
प्रश्न 51: प्रख्यान (क) : उच्चतम न्यायालय की नियम बनाने की शक्ति भारत की संसद द्वारा बनाए गए किसी भी कानून के अधीन नहीं है।
कारण (ख) : केवल एक निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायपालिका ही बिना किसी डर या पक्षपात के व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा कर सकती है।
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) (क) और (ख) दोनों गलत हैं।
B) (क) और (ख) दोनों सत्य हैं।
C) (क) गलत है, लेकिन (ख) सत्य है।
D) (क) सत्य है, लेकिन (ख) गलत है।
उत्तर: (क) गलत है, लेकिन (ख) सत्य है।
व्याख्या: अनुच्छेद 145 नियम बनाने की शक्ति संसद कानून के अधीन रखता है। स्वतंत्र न्यायपालिका आवश्यक है।
प्रश्न 52: संविधान के अनुच्छेद 145 के तहत उच्चतम न्यायालय की कार्यप्रणाली और प्रक्रिया को विनियमित करने के नियम किसके द्वारा बनाए जाते हैं –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) भारत की संसद
B) उच्चतम न्यायालय अकेले
C) भारत के राष्ट्रपति के अनुमोदन से उच्चतम न्यायालय
D) भारत के राष्ट्रपति
उत्तर: भारत के राष्ट्रपति के अनुमोदन से उच्चतम न्यायालय
व्याख्या: अनुच्छेद 145(1) नियम राष्ट्रपति अनुमोदन से बनते हैं।
प्रश्न 53: ‘लोकतंत्र और संघवाद हमारे संविधान की अनिवार्य विशेषताएँ और इसकी संरचना का मूल ढाँचा है’ यह टिप्पणी एस.आर. बोम्मई मामले में किसके द्वारा की गई थी –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) न्यायमूर्ति एस.आर. पांडियन
B) न्यायमूर्ति पी.बी. सावन्त
C) न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा
D) न्यायमूर्ति ए.एम. अहमदी
उत्तर: न्यायमूर्ति पी.बी. सावन्त
व्याख्या: एस.आर. बोम्मई मामले में न्यायमूर्ति सावंत ने संघवाद मूल संरचना कहा।
प्रश्न 54: उच्चतम न्यायालय अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए ऐसा आदेश दे सकता है जो किसी भी मामले में पूर्ण न्याय करने के लिए आवश्यक है। यह शक्ति किस अनुच्छेद में प्रदत्त हैं –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) अनुच्छेद 124
B) अनुच्छेद 32
C) अनुच्छेद 142
D) अनुच्छेद 141
उत्तर: अनुच्छेद 142
व्याख्या: अनुच्छेद 142 पूर्ण न्याय के लिए आदेश की शक्ति।
प्रश्न 55: ‘उच्च न्यायालय’ शब्द को भारत के संविधान के के तहत परिभाषित किया गया है।
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) अनुच्छेद 366(15)
B) अनुच्छेद 366 (14)
C) अनुच्छेद 366 (3)
D) अनुच्छेद 366 (11)
उत्तर: अनुच्छेद 366 (14)
व्याख्या: अनुच्छेद 366(14) उच्च न्यायालय की परिभाषा।
प्रश्न 56: पूर्व निर्णय का सिद्धान्त समाविष्ट है :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) अनुच्छेद 145 में
B) अनुच्छेद 141 में
C) अनुच्छेद 137 में
D) अनुच्छेद 131 में
उत्तर: अनुच्छेद 141 में
व्याख्या: अनुच्छेद 141 पूर्व निर्णय (precedent) बाध्यकारी।
प्रश्न 57: निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) केवल ग
B) केवल ख
C) केवल क और ख
D) सभी क, ख और ग
उत्तर: केवल क और ख
व्याख्या: अनुच्छेद 215 अभिलेख न्यायालय, 226 रिट। ग गलत (हटाने अनुच्छेद 217-218)।
प्रश्न 58: निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है –
Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-2)A) अधीनस्थ न्यायालय अभिलेख न्यायालय हैं।
B) उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों ही अभिलेख न्यायालय हैं।
C) उच्च न्यायालय एक अभिलेख न्यायालय है।
D) उच्चतम न्यायालय एक अभिलेख न्यायालय है।
उत्तर: अधीनस्थ न्यायालय अभिलेख न्यायालय हैं।
व्याख्या: अधीनस्थ न्यायालय अभिलेख नहीं, केवल उच्च तथा सर्वोच्च हैं।
प्रश्न 59: कौन सा संवैधानिक प्रावधान जिला न्यायाधीश की नियुक्ति सें संबंधित है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) अनुच्छेद 236
B) अनुच्छेद 230
C) अनुच्छेद 233
D) अनुच्छेद 234
उत्तर: अनुच्छेद 233
व्याख्या: अनुच्छेद 233 जिला न्यायाधीश नियुक्ति।
प्रश्न 60: भारत में उच्च न्यायालय द्वारा लिया जाने वाला न्यायालय शुल्क निम्न के अंतर्गत आता है :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) संघ सूची एवं समवर्ती सूची दोनों
B) समवर्ती सूची
C) राज्य सूची
D) संघ सूची
उत्तर: राज्य सूची
व्याख्या: न्यायालय शुल्क राज्य सूची (सूची II, प्रविष्टि 3)।
प्रश्न 61: निम्नलिखित में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि “कानून के शासन के माध्यम से समतावादी सामाजिक व्यवस्था की स्थापना संविधान की मूल संरचना है” –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ
B) समथा बनाम आंध्र प्रदेश राज्य
C) बिहार राज्य बनाम सुभाष सिंह
D) एस. नकारा बनाम भारत संघ
उत्तर: समथा बनाम आंध्र प्रदेश राज्य
व्याख्या: समथा मामले में कानून का शासन मूल संरचना।
प्रश्न 62: भविष्यलक्षी विनिर्णय का सिद्धांत कौन से निर्णय (वाद) में अनुमोदित किया गया था –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) चरनजीत लाल बनाम भारत संघ
B) ए.के. गोपालन बनाम मद्रास राज्य
C) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
D) केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य
उत्तर: गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
व्याख्या: गोलकनाथ मामले में भविष्यलक्षी निर्णय (prospective overruling)।
प्रश्न 63: उच्चतम न्यायालय ने किस मामले में पृथक्करणीयता का सिद्धांत प्रतिपादित किया –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) एस. अजीज बाशा बनाम भारत संघ
B) आर.एम.डी.सी. बनाम भारत संघ
C) बिजॉय इमैनुएल बनाम केरल राज्य
D) रामजीलाल मोदी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
उत्तर: आर.एम.डी.सी. बनाम भारत संघ
व्याख्या: आर.एम.डी.सी. मामले में पृथक्करणीयता का सिद्धांत।
प्रश्न 64: निम्नलिखित कथनों का अध्ययन करके सही कोड चुनें :
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) (क) और (ख) दोनों सही हैं और (ख) कथन (क) को उचित ठहराता है।
B) (क) और (ख) दोनों सही हैं और (ख) कथन (क) को उचित नहीं ठहराता है।
C) कथन (ख) सही है और (क) गलत है।
D) कथन (क) सही है और (ख) गलत है।
उत्तर: (क) और (ख) दोनों सही हैं और (ख) कथन (क) को उचित नहीं ठहराता है।
व्याख्या: उच्च न्यायालय अधीक्षण (227), रिट दायरा व्यापक (226 vs 32)।
प्रश्न 65: भारत में वर्तमान में कितने उच्च न्यायालय हैं –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)उत्तर: 25
व्याख्या: भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं।
प्रश्न 66: भारत के संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई निम्नलिखित सलाहकारी राय का सही कालानुक्रमिक क्रम क्या है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) ख, घ, ग, क
B) ख, ग, घ, क
C) ख, क, ग, घ
D) क, ख, ग, घ
उत्तर: क, ख, ग, घ
व्याख्या: दिल्ली कानून, बेरुबारी, समुद्री शुल्क, विशेष न्यायालय।
प्रश्न 67: निम्नलिखित में से कौन उच्चतम न्यायालय से परामर्शदायी राय प्राप्त करने के लिए सक्षम है –
Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)A) राज्य का राज्यपाल
B) मंत्री परिषद
C) संसद
D) भारत का राष्ट्रपति
उत्तर: भारत का राष्ट्रपति
व्याख्या: अनुच्छेद 143 केवल राष्ट्रपति सलाह मांग सकता है।
प्रश्न 68: मेनका गांधी वाद, 1978 में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अनुच्छेद 21 के न्यायिक निर्वचन के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए।
RAS (Pre) Exam – 2023A) यह भार याचिकाकर्ता पर है, कि वह सिद्ध करे कि जिस कानून की प्रक्रिया से उसे उसके जीवन या दैहिक स्वतंत्रता से वंचित किया गया है, वह स्वेच्छाचारी है।
B) ‘कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया’ संयुक्त राज्य अमरीका में विद्यमान ‘उचित प्रक्रिया’ के मोटे तौर पर समानार्थक है।
C) अनुच्छेद 21, 19 व 14 परस्पर अनन्य नहीं हैं।
D) ‘जीवन का अधिकार’ में ‘गरिमा के साथ जीने का अधिकार’ शामिल है।
उत्तर: यह भार याचिकाकर्ता पर है, कि वह सिद्ध करे कि जिस कानून की प्रक्रिया से उसे उसके जीवन या दैहिक स्वतंत्रता से वंचित किया गया है, वह स्वेच्छाचारी है।
व्याख्या: मेनका गांधी में राज्य पर प्रक्रिया उचित सिद्ध करने का भार।
प्रश्न 69: निम्नलिखित में से किस अधिनियम / रिपोर्ट ने भारत में संघीय न्यायालय का निर्माण किया –
A) भारत सरकार अधिनियम 1909
B) भारत सरकार अधिनियम 1919
C) भारत सरकार अधिनियम 1935
D) भारत स्वतन्त्रता अधिनियम 1947
उत्तर: भारत सरकार अधिनियम 1935
व्याख्या: 1935 अधिनियम द्वारा संघीय न्यायालय 1937 में स्थापित।
प्रश्न 70: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को कदाचार और असमर्थता के प्रमाणित आधारों पर संसद किस तरह महाभियोग का प्रस्ताव पारित कर सकती है –
A) संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल सदस्यों के बहुमत प्रस्ताव द्वारा
B) संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल उपस्थित सदस्यों के बहुमत प्रस्ताव द्वारा
C) संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल सदस्यों की संख्या के बहुमत तथा उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत प्रस्ताव द्वारा
D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल सदस्यों की संख्या के बहुमत तथा उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत प्रस्ताव द्वारा
व्याख्या: अनुच्छेद 124(4) विशेष बहुमत (कुल सदस्य बहुमत + उपस्थित 2/3)।
प्रश्न 71: सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की नियुक्ति करने से -पूर्व राष्ट्रपति को किससे परामर्श लेना आवश्यक है-
A) प्रधानमंत्री से
B) उपराष्ट्रपति से
C) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
D) उक्त सभी से
उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
व्याख्या: अनुच्छेद 124(2) के अनुसार राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्ति CJI परामर्श से करता है (कॉलेजियम सिस्टम)।
प्रश्न 72: निम्न में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह निर्णय दिया कि संवैधानिक संशोधन भी भारत के संविधान के अनुच्छेद 13 के अधीन विधि है, जिन्हें मूल अधिकारों से असंगत होने पर शून्य घोषित किया जा सकता है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)A) गोलकनाथ मामला
B) केशवानंद भारती मामला
C) मिनर्वा मिल्स मामला
D) मेनका गांधी मामला
उत्तर: गोलकनाथ मामला
व्याख्या: गोलकनाथ (1967) में संशोधन को अनुच्छेद 13 के अधीन माना; बाद में केशवानंद में संशोधित।
प्रश्न 73: भारत के संविधान के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन निम्नलिखित में से किसके द्वारा निर्धारित किया जाता है –
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2A) राज्यपाल
B) भारत निर्वाचन आयोग
C) दिल्ली के मुख्यमंत्री
D) संसद
उत्तर: संसद
व्याख्या: अनुच्छेद 125 संसद द्वारा वेतन निर्धारित।
प्रश्न 74: सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए न्यायाधीश को न्यूनतम कितने समय के लिए उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अनुभव होना चाहिए –
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1A) 5 साल
B) 10 साल
C) 20 साल
D) 30 साल
उत्तर: 5 साल
व्याख्या: अनुच्छेद 124(3) उच्च न्यायालय में 5 वर्ष जज या 10 वर्ष एडवोकेट।
प्रश्न 75: निम्नलिखित में से कौनसा अनुच्छेद प्रभावी बनाने हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 अधिनियमित किया गया –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group Aउत्तर: 39 क
व्याख्या: अनुच्छेद 39A समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता; Legal Services Authorities Act 1987 इससे संबंधित।
प्रश्न 76: भारत में उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की आयु के बारे में कोई प्रश्न उठता है तो उसका विनिश्चय कौन करता है –
Protection Officer – 2022 (General Studies)A) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राज्यपाल द्वारा।
B) भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति द्वारा।
C) राष्ट्रपति के परामर्श से भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा।
D) राज्यपाल के परामर्श से भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा।
उत्तर: भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति द्वारा।
व्याख्या: अनुच्छेद 217(3) आयु विवाद राष्ट्रपति CJI परामर्श से।
प्रश्न 77: निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है –
(वाद) (सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्णय का वर्ष )
Protection Officer – 2022 (General Studies)A) अनिल यादव बनाम बिहार राज्य – 1982
B) एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघ – 2001
C) विशाखा बनाम राजस्थान राज्य – 1997
D) ए.डी.एम. जबलपुर बनाम शिवकांत शुक्ला – 1976
उत्तर: एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघ – 2001
व्याख्या: S.P. Gupta (Judges Transfer Case) 1981 में था।
प्रश्न 78: उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना त्याग पत्र संबोधित करता है –
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1A) भारत के मुख्य न्यायाधीश को
B) राष्ट्रपति को
C) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को
D) राज्यपाल को
उत्तर: राष्ट्रपति को
व्याख्या: अनुच्छेद 217 उच्च न्यायालय जज त्यागपत्र राष्ट्रपति को।
प्रश्न 79: भारतीय संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन आधारित है –
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1A) पूर्व निर्णयों और परंपराओं पर
B) विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया पर
C) विधि की उचित प्रक्रिया पर
D) विधि का शासन पर
उत्तर: विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया पर
व्याख्या: अनुच्छेद 21 “विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया” पर आधारित; अमेरिकी “due process” से अलग।
प्रश्न 80: निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत के सर्वोच्च न्यायालय के अपीलीय अधिकार क्षेत्र से प्रत्यक्षतया सम्बन्धित है –
CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1A) केवल संवैधानिक मुकदमों में की गई अपीलें
B) संघ और राज्यों के मध्य विवादों का न्याय निर्णयन
C) राज्यों के मध्य विवादों का न्याय निर्णयन
D) दीवानी, अपराधिक तथा संवैधानिक मुकदमों की अपीलें
उत्तर: दीवानी, अपराधिक तथा संवैधानिक मुकदमों की अपीलें
व्याख्या: अनुच्छेद 132-134 अपीलीय क्षेत्राधिकार।
प्रश्न 81: किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने निर्णय दिया कि प्रस्तावना संविधान का भाग नहीं है –
A) बेरुबारी संघ मामला
B) केशवानंद भारती मामला
C) मिनर्वा मिल्स मामला
D) एस. आर. बोम्मई मामला
उत्तर: बेरुबारी संघ मामला
व्याख्या: Berubari (1960) में प्रस्तावना को संविधान का भाग नहीं माना; बाद में केशवानंद में भाग माना।
प्रश्न 82: निम्नलिखित में से किस तरह के मामले उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय दोनों की अधिकारिता शक्ति के दायरे में आते हैं?
A) केन्द्र और राज्यों के बीच के विवाद।
B) राज्यों के परस्पर विवाद।
C) मूल अधिकारों का संरक्षण
D) संविधान के उल्लंघन से संरक्षण।
उत्तर: मूल अधिकारों का संरक्षण
व्याख्या: अनुच्छेद 32 (सुप्रीम) और 226 (हाई कोर्ट) मौलिक अधिकार प्रवर्तन।
प्रश्न 83: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में न्यायिक पुनरावलोकन (JU- DICIAL REVIEW) का प्रावधान किया गया है –
A) अनुच्छेद 51
B) अनुच्छेद 13
C) अनुच्छेद 368
D) अनुच्छेद 61
उत्तर: अनुच्छेद 13
व्याख्या: अनुच्छेद 13 मौलिक अधिकारों से असंगत कानूनों को शून्य घोषित करने का आधार न्यायिक पुनरावलोकन।
प्रश्न 84: उच्चतम न्यायालय की पद्धति एवं प्रक्रिया के साधारणतया विनियमन के लिए नियम कौन बनाता है –
School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022A) संसद द्वारा राष्ट्रपति के अनुमोदन से
B) उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति के अनुमोदन से
C) संसद
D) सिविल और न्यायिक प्राधिकारी
उत्तर: उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति के अनुमोदन से
व्याख्या: अनुच्छेद 145 सुप्रीम कोर्ट नियम राष्ट्रपति अनुमोदन से।
प्रश्न 85: किस मामले को सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना संविधान की मूल संरचना के रूप में घोषित किया –
School Lecturer 2022 Gk (Group E)A) गोलक नाथ बनाम पंजाब राज्य
B) केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य
C) इंदिरा नेहरू गांधी बनाम राज नारायण
D) इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ
उत्तर: केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य
व्याख्या: केशवानंद (1973) में मूल संरचना सिद्धांत; प्रस्तावना भाग।
प्रश्न 86: गोपनीयता के अधिकार पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के संबंध में से कौन से बयान सही हैं –
(A) गोपनीयता का अधिकार अनुच्छेद-21 के एक आंतरिक भाग के रूप में घोषित किया गया है, जो जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा करता है।
(B) सुप्रीम कोर्ट के 10 न्यायाधीश पीठ ने यह ऐतिहासिक फैसला दिया।
(C) यह निर्णय भारत के मुख्य न्यायाधीश जे. एस. खेहार की अध्यक्षता में खंडपीठ ने दिया था।
(D) सरकार ने तर्क दिया है कि संविधान व्यक्तिगत गोपनीयता को एक असहनीय मौलिक अधिकार के रूप में गारंटी नहीं देता है।
School Lecturer 2022 Gk (G-A)A) केवल A, C और D
B) केवल B और C
C) केवल B, C और D
D) A, B, C और D
उत्तर: केवल A, C और D
व्याख्या: Puttaswamy (2017) 9 जज बेंच, CJI Khehar; गोपनीयता अनुच्छेद 21 का भाग।
प्रश्न 87: श्रेया सिंघल बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (2015) वाद किससे संबंधित है –
Head Master (Sanskrit Edu.) – 20211 (PAPER-I)A) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार से
B) आईपीसी की धारा 498 (क) के दुरूपयोग के रोकने के निर्देशों से
C) मत देने और चुनाव लड़ने के अधिकार से
D) एक लड़की का अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने के अधिकार से
उत्तर: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार से
व्याख्या: Shreya Singhal में IT Act धारा 66A असंवैधानिक।
प्रश्न 88: भारत के मुख्य न्यायमूर्ति, उच्चतम न्यायालय को दिल्ली के अलावा अन्य स्थान पर अधिविष्ठ करना चाहते हैं इसके लिए उसे जरूरी है –
Head Master (Sanskrit Edu.) – 20211 (PAPER-I)A) राष्ट्रपति का अनुमोदन
B) राष्ट्रपति की सहमति
C) राष्ट्रपति का आशय
D) राष्ट्रपति की अनुमति
उत्तर: राष्ट्रपति का अनुमोदन
व्याख्या: अनुच्छेद 130 CJI राष्ट्रपति अनुमोदन से अन्य स्थान।
प्रश्न 89: राष्ट्राध्यक्ष को न्यायापालिका द्वारा परामर्श देने का प्रावधान भारतीय संविधान में किस देश के संविधान से लिया गया है –
A) आॅस्ट्रेलिया
B) कनाडा
C) अमेरिका
D) स्विट्जरलैण्ड
उत्तर: कनाडा
व्याख्या: अनुच्छेद 143 सलाहकारी क्षेत्राधिकार कनाडा से।
प्रश्न 90: ‘मूल संरचना का सिद्धान्त’ न्यायपालिका ने किस वाद में प्रतिपादित किया –
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IIIA) ए.के. गोपालन
B) केशवानंद भारती
C) एस.आर. बोम्मई
D) गोलकनाथ
उत्तर: केशवानंद भारती
व्याख्या: Kesavananda Bharati (1973) मूल संरचना सिद्धांत।
प्रश्न 91: “दो राज्यों के मध्य विवाद” उच्चतम न्यायालय के किस क्षेत्राधिकार का हिस्सा है –
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IIIA) मौलिक
B) अपीलीय
C) सलाहकारी
D) रिट (याचिका)
उत्तर: मौलिक
व्याख्या: अनुच्छेद 131 राज्य vs राज्य मूल क्षेत्राधिकार।
प्रश्न 92: भारत में विधिक सेवा दिवस कब मनाया जाता है –
A) 1 जनवरी
B) 10 अगस्त
C) 9 नवम्बर
D) 10 दिसम्बर
उत्तर: 9 नवम्बर
व्याख्या: 9 नवम्बर विधिक सेवा दिवस।
प्रश्न 93: संविधान का कौनसा अनुच्छेद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित है –
Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)उत्तर: 126
व्याख्या: अनुच्छेद 126 कार्यवाहक CJI।
प्रश्न 94: भारत के संविधान के उपबन्धों के अनुसार, उच्चतम न्यायालय को संघ सूची के विषयों में से किसी के सम्बन्ध में ऐसी अतिरिक्त अधिकारिता और शक्तियाँ होंगी जो –
A) भारत सरकार विनिश्चय द्वारा प्रदान करें।
B) उच्चतम न्यायालय नियमों द्वारा प्रदान करे।
C) संसद विधि द्वारा प्रदान करें।
D) राष्ट्रपति आदेश द्वारा प्रदान करें।
उत्तर: संसद विधि द्वारा प्रदान करें।
व्याख्या: अनुच्छेद 138(1) संसद द्वारा अतिरिक्त क्षेत्राधिकार।
प्रश्न 95: निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने “संविधान के मूल ढाँचे” की अवधारणा को प्रतिपादित किया था –
A) केशवानंद भारती वाद (1973)
B) गोलकनाथ वाद (1967)
C) सज्जनसिंह वाद (1965)
D) शंकरी प्रसाद वाद (1951)
उत्तर: केशवानंद भारती वाद (1973)
व्याख्या: Kesavananda मूल संरचना।
प्रश्न 96: भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने के लिए प्रस्ताव पारित करते है –
Police SI 14 September 2021 (Gk)A) संसद के निम्न सदन के साधारण बहुमत द्वारा।
B) संसद के उच्च सदन के दो-तिहाई बहुमत द्वारा।
C) प्रत्येक सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा।
D) प्रत्येक सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा और उस सदन में उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत द्वारा।
उत्तर: प्रत्येक सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा और उस सदन में उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत द्वारा।
व्याख्या: अनुच्छेद 124(4) विशेष बहुमत।
प्रश्न 97: भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्यों के उच्च न्यायालयों को मूल अधिकारों के प्रवर्तन का अधिकार देता है –
Police SI 13 September 2021 (Gk)A) अनुच्छेद-124
B) अनुच्छेद-226
C) अनुच्छेद-229
D) अनुच्छेद-32
उत्तर: अनुच्छेद-226
व्याख्या: अनुच्छेद 226 हाई कोर्ट रिट शक्ति।
प्रश्न 98: भारत में न्यायपालिका –
A) स्वतंत्र है।
B) केन्द्र सरकार के अधीन है।
C) संसद् के अधीन है।
D) राष्ट्रपति के अधीन है।
उत्तर: स्वतंत्र है।
व्याख्या: भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है।
प्रश्न 99: निम्नलिखित में से जिला स्तर पर उपभोक्ता विवादों का निपटारा कौन करता है –
REET 2021 2nd Level (sst)A) सत्र न्यायालय
B) जिला न्यायालय
C) जिला फोरम
D) जिलाधीश
उत्तर: जिला फोरम
व्याख्या: Consumer Protection Act के तहत जिला फोरम।
प्रश्न 100: संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत सर्वोच्च नयायालय को ‘अभिलेख न्यायालय’ का स्थान दिया गया है –
REET 2021 2nd Level (sst)उत्तर: 129
व्याख्या: अनुच्छेद 129 सुप्रीम कोर्ट को Court of Record।
प्रश्न 101: उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों के अधिकतम स्वीकृत पद किलने हैं –
Rajasthan High Court LDC 2020उत्तर: 34
व्याख्या: सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित अधिकतम 34 न्यायाधीश (2021 संशोधन से)।
प्रश्न 102: संविधान का कौन सा अनुच्छेद न्याय पर आधारित सामाजिक व्यवस्था प्रदान करता है –
Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)A) अनुच्छेद 39
B) अनुच्छेद 38
C) अनुच्छेद 40
D) अनुच्छेद 45
उत्तर: अनुच्छेद 38
व्याख्या: अनुच्छेद 38 सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय पर आधारित व्यवस्था का निर्देश देता है।
प्रश्न 103: उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के कार्यकाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
A) केवल 1
B) केवल 2
C) दोनों 1 और 2
D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: केवल 1
व्याख्या: उच्च न्यायालय न्यायाधीश 62 वर्ष तक (1 सही)। त्यागपत्र राष्ट्रपति को (2 गलत)।
प्रश्न 104: नीचे दिए गए दो वक्तव्यों को अभिकथन और तर्क (R) के रूप में चिह्नित किया गया हैं। दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में, निम्न में से कौन सा सत्य है ?
Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shiftA) (A) असत्य है, परन्तु (R) सत्य है।
B) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
C) (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
D) (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
उत्तर: (A) सत्य है, परन्तु (R) असत्य है।
व्याख्या: न्यायपालिका स्वतंत्र है (A सत्य), सरकार का पक्ष नहीं लेती (R असत्य)।
प्रश्न 105: भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायमू法官 का सही क्रम है –
RPSC Ras Pre. Exam 2021A) के.जी. बालकृष्णन, एस.एच. कापड़िया, एच.एल.दत्तु
B) रंजन गोगोई, एन. वी. रमण, दीपक मिश्रा
C) एच.एल. दत्तु, टी.एस. ठाकुर, जगदीश सिंह खेहर
D) बी.पी. सिन्हा, पी.बी. गजेन्द्रगडकर, एस.आर. दास
उत्तर: एच.एल. दत्तु, टी.एस. ठाकुर, जगदीश सिंह खेहर
व्याख्या: क्रम: एच.एल. दत्तु → टी.एस. ठाकुर → जे.एस. खेहर।
प्रश्न 106: राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग से संबंधित कौन से संविधान संशोधन अधिनियम को उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था –
RPSC Ras Pre. Exam 2021A) 97वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
B) 99वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
C) 100वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
D) 98वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
उत्तर: 99वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
व्याख्या: 99वें संशोधन द्वारा NJAC असंवैधानिक घोषित।
प्रश्न 107: भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) न तो 1 और न ही 2
उत्तर: न तो 1 और न ही 2
व्याख्या: उच्च न्यायालय केंद्रीय कानून अमान्य घोषित कर सकता है, संशोधन पर भी प्रश्न उठ सकता है (मूल संरचना सिद्धांत)।
प्रश्न 108: सर्वोच्च न्यायालय का वह कौन सा न्यायाधीश था जिसके खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया आरंभ की गई लेकिन महाभियोग पास नहीं हो सका –
Reet 2015 level-2 SSTA) के. जी. बालकृष्ण
B) वी. रामास्वामी
C) सोमित्र सेन
D) स्वतंत्र कुमार
उत्तर: वी. रामास्वामी
व्याख्या: जस्टिस वी. रामास्वामी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित नहीं हुआ।
प्रश्न 109: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन निर्धारित किया जाता है –
A) राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त वेतन आयोग द्वारा
B) विधि आयोग द्वारा
C) संसद द्वारा
D) मंत्री परिषद द्वारा
उत्तर: संसद द्वारा
व्याख्या: अनुच्छेद 125 संसद द्वारा वेतन निर्धारण।
प्रश्न 110: भारतीय संविधान का संरक्षक कौन है –
A) राष्ट्रपति
B) संसद
C) मंत्रिपरिषद
D) सर्वोच्च न्यायालय
उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय
व्याख्या: सर्वोच्च न्यायालय संविधान का संरक्षक तथा व्याख्याता है।
प्रश्न 111: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत सर्वोच्च न्यायालय भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करता है –
उत्तर: 32
व्याख्या: अनुच्छेद 32 मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए रिट शक्ति।
प्रश्न 112: निम्नांकित में से भारत के किस मुख्य न्यायमूर्ति ने राष्ट्रपति के रूप में भी काम किया –
A) जस्टिस एम हिदायतुल्लाह
B) जस्टिस मेहर चंद महाजन
C) जस्टिस पी. एन. भगवती
D) जस्टिस बी. के. मुखर्जी
उत्तर: जस्टिस एम हिदायतुल्लाह
व्याख्या: जस्टिस हिदायतुल्लाह कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।
प्रश्न 113: भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के सम्बन्ध में निम्न में से क्या सही है –
A) सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णय को परिवर्तित करने का अधिकार है।
B) सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णय को परिवर्तित करने का अधिकार नहीं है।
C) केवल भारत के मुख्य न्यायाधीश को निर्णय परिवर्तित करने का अधिकार है।
D) केवल विधि मंत्रालय को निर्णय परिवर्तित करने का अधिकार है।
उत्तर: सर्वोच्च न्यायालय को अपने निर्णय को परिवर्तित करने का अधिकार है।
व्याख्या: समीक्षा याचिका (अनुच्छेद 137) से निर्णय परिवर्तित कर सकता है।
प्रश्न 114: उच्चतम न्यायालय मामलों की सुनवाई नई दिल्ली में करता है, परन्तु अन्य स्थान पर भी सुनवाई कर सकता है –
A) राष्ट्रपति के अनुमोदन से
B) यदि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बहुमत से यह तय करें
C) संसद के अनुमोदन से
D) राज्य विधान सभा के अनुरोड पर
उत्तर: राष्ट्रपति के अनुमोदन से
व्याख्या: अनुच्छेद 130 अन्य स्थान पर सुनवाई राष्ट्रपति अनुमोदन से।
प्रश्न 115: उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश की पदच्युति किस अनुच्छेद में समाहित है ?
SCHOOL LECTURER (GS) 2020A) अनुच्छेद 56
B) अनुच्छेद 61
C) अनुच्छेद 56(b)
D) अनुच्छेद 124(4)
उत्तर: अनुच्छेद 124(4)
व्याख्या: अनुच्छेद 124(4) महाभियोग द्वारा पदच्युति।
प्रश्न 116: भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है –
Reet 2017 level-2 SSTA) संविधान की व्याख्या से सम्बन्धित किसी मामले पर राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श मांग सकता है।
B) राष्ट्रपति द्वारा मांगे जाने पर सर्वोच्च न्यायालय उन्हें परामर्श देने हेतु बाध्य है।
C) राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये परामर्श को मानने हेतु बाध्य नहीं है।
D) सर्वोच्च न्यायालय के परामर्श अनुसार सरकार प्रस्तावित विधेयक में आवश्यक संशोधन कर सकती है।
उत्तर: राष्ट्रपति द्वारा मांगे जाने पर सर्वोच्च न्यायालय उन्हें परामर्श देने हेतु बाध्य है।
व्याख्या: अनुच्छेद 143 सलाह बाध्यकारी नहीं, देने के लिए बाध्य नहीं।
प्रश्न 117: निम्न में से सामाजिक न्याय से सम्बन्धित संवैधानिक प्रावधान नहीं है –
A) अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हेतु सरकारी नौकरियों में आरक्षण
B) विधायिका में अनुसूचित जाति, जनजाति हेतु आरक्षण
C) समान कार्य हेतु समान वेतन
D) बाल श्रम निषेध
उत्तर: समान कार्य हेतु समान वेतन
व्याख्या: समान वेतन DPSP (39घ), अन्य मौलिक अधिकार या आरक्षण से।
प्रश्न 118: लोकायुक्त संस्था है –
Tax Assitant Exam 2018(P1)A) संविधिक एवं सलाहकारी संस्था
B) सांविधिक एवं न्यायिक संस्था
C) संवैधानेत्तर एवं सलाहकारी संस्था
D) संवैधानेत्तर एवं न्यायिक संस्था
उत्तर: संविधिक एवं सलाहकारी संस्था
व्याख्या: लोकायुक्त राज्य स्तर पर लोकपाल जैसी सलाहकारी संस्था।
प्रश्न 119: जब भारतीय न्याय पद्धति में लोक हित मुकदमा (PIL) लाया गया तब भारत के मुख्य न्यायमूर्ति कौन थे –
Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2A) पी. एन. भगवती
B) ए. एस. आनंद
C) ए. एम. अहमदी
D) इ. एम. हिदायतुल्ला
उत्तर: पी. एन. भगवती
व्याख्या: जस्टिस पी.एन. भगवती PIL के जनक।
प्रश्न 120: केंद्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति आती है –
Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 2A) इसकी परामर्शी अधिकारिता के अंतर्गत
B) इसकी सांविधानिक अधिकारिता के अंतर्गत
C) इसकी मूल अधिकारिता के अंतर्गत
D) इसकी अपीली अधिकारिता के अंतर्गत
उत्तर: इसकी मूल अधिकारिता के अंतर्गत
व्याख्या: अनुच्छेद 131 केंद्र-राज्य विवाद मूल अधिकारिता।