संविधान संशोधन MCQ

By: LM GYAN

On: 1 January 2026

Follow Us:

संविधान संशोधन MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप संविधान संशोधन MCQ से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 60 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

संविधान संशोधन MCQ

प्रश्न 1: संविधान (बयालीसवाँ संशोधन) अधिनियम, 1976 के द्वारा राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों में निम्नलिखित में से कौन से अनुच्छेद अन्तःस्थापित किए गए –

Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group – A)
A) केवल (I) और (IV)
B) केवल (II) और (III)
C) केवल (I), (III) और (IV)
D) (I), (II), (III) और (IV) सभी
उत्तर: केवल (I) और (IV)
व्याख्या: 42वें संशोधन से अनुच्छेद 39क (समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता) तथा 48क (पर्यावरण संरक्षण) जोड़े गए।

प्रश्न 2: किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति की अनुमति को अनिवार्य बना दिया गया है –

Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam-2024 (G.K. Group – A)
A) 24वें
B) 42वें
C) 43वें
D) 44वें
उत्तर: 24वें
व्याख्या: 24वें संशोधन (1971) से राष्ट्रपति संशोधन विधेयक पर अनुमति देने बाध्य।

प्रश्न 3: भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को किस संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया था –

RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
A) 42वां
B) 44वां
C) 50वां
D) 36वां
उत्तर: 42वां
व्याख्या: 42वें संशोधन (1976) से अनुच्छेद 51A में मौलिक कर्तव्य जोड़े गए।

प्रश्न 4: भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है –

Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
A) कनाडा
B) यूनाइटेड किंगडम
C) दक्षिण अफ्रीका
D) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर: दक्षिण अफ्रीका
व्याख्या: संशोधन प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गई।

प्रश्न 5: भारत में 61वें संविधान संशोधन द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा संशोधन किया गया था –

REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
A) दलबदल को रोकना
B) मताधिकार की आयु 18 वर्ष करना
C) न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु
D) नौकरियों में आरक्षण
उत्तर: मताधिकार की आयु 18 वर्ष करना
व्याख्या: 61वें संशोधन (1988) से मतदान आयु 21 से 18 वर्ष।

प्रश्न 6: भारत में किस संवैधानिक संशोधन द्वारा मताधिकार की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई –

REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2
A) 60 वाँ
B) 61 वाँ
C) 62 वाँ
D) 63 वाँ
उत्तर: 61 वाँ
व्याख्या: 61वें संशोधन से मतदान आयु 18 वर्ष।

प्रश्न 7: किस संवैधानिक संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का भाग जोड़ा गया –

Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
A) 42वां संवैधानिक संशोधन
B) 62वां संवैधानिक संशोधन
C) 78वां संवैधानिक संशोधन
D) 34वां संवैधानिक संशोधन
उत्तर: 42वां संवैधानिक संशोधन
व्याख्या: 42वें संशोधन से मौलिक कर्तव्य जोड़े गए।

प्रश्न 8: ‘नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
A) केवल (i)
B) केवल (i) और (ii)
C) केवल (ii) और (iii)
D) (i), (ii) और (iii)
उत्तर: केवल (i)
व्याख्या: CAA 2019 12 दिसंबर 2019 को अधिसूचित, नियम 2024 में मार्च।

प्रश्न 9: 1976 के किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया था –

Prahari 2024 Shift 1
A) 42वां
B) 44वां
C) 43वां
D) 41वां
उत्तर: 42वां
व्याख्या: 42वें संशोधन से प्रस्तावना में समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा अखंडता जोड़े गए।

प्रश्न 10: संविधान संसोधन सम्बन्धी कौनसा भाग है-

A) अनुच्छेद 368 व भाग 20
B) अनुच्छेद 268 व भाग 18
C) अनुच्छेद 366 व भाग 20
D) अनुच्छेद 368 व भाग 22
उत्तर: अनुच्छेद 368 व भाग 20
व्याख्या: भाग XX (अनुच्छेद 368) संशोधन प्रक्रिया।

प्रश्न 11: भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के अन्तर्गत संशोधन किया जा सकता है –

A) अनुच्छेद 368
B) अनुच्छेद 365
C) अनुच्छेद 362
D) अनुच्छेद 356
उत्तर: अनुच्छेद 368
व्याख्या: अनुच्छेद 368 संशोधन प्रक्रिया।

प्रश्न 12: भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया-

A) 1949
B) 1950
C) 1951
D) 1952
उत्तर: 1951
व्याख्या: प्रथम संशोधन 1951 में।

प्रश्न 13: भारतीय संविधान की उद्देशिका में संशोधन किया गया-

A) 40 वें संशोधन द्वारा
B) 42 वें संशोधन द्वारा
C) 44 वें संशोधन द्वारा
D) 46 वें संशोधन द्वारा
उत्तर: 42 वें संशोधन द्वारा
व्याख्या: 42वें संशोधन से प्रस्तावना में संशोधन।

प्रश्न 14: किस संविधान संशोधन द्वारा किन्हीं विशेष परिस्थितियों में नीति निर्देशक सिद्धान्तों को मूल अधिकारों के उपर अधिक महत्व देने का प्रावधान है-

A) 24 वें
B) 42 वें
C) 52 वें
D) 31 वें
उत्तर: 42 वें
व्याख्या: 42वें संशोधन से DPSP को कुछ मामलों में मौलिक अधिकारों से ऊपर।

प्रश्न 15: संविधान की कौनसी धारा संसद को संविधान में संशोधन करने का अधिकार देती है-

A) 324
B) 368
C) 350
D) 370
उत्तर: 368
व्याख्या: अनुच्छेद 368 संशोधन शक्ति।

प्रश्न 16: संविधान की आठवीं अनुसूची में कौन सी तीन भाषाएं जोड़ी गई हैं-

A) सिंधी,मणिपुरी,कोंकणी
B) कोंकणी, कश्मीरी, नेपाली
C) नेपाली, कोंकणी, मणिपुरी
D) नेपाली, कोंकणी, असमिया
उत्तर: नेपाली, कोंकणी, मणिपुरी
व्याख्या: 71वें संशोधन से कोंकणी, मणिपुरी, नेपाली जोड़ी गईं।

प्रश्न 17: मूल कर्तव्य किस संविधान संसोधन से जोडे गये।

A) 7 वां संविधान संसोधन 1956
B) 21 वां संविधान संसोधन 1967
C) 42 वां संविधान संसोधन 1976
D) 44 वां संविधान संसोधन 1978
उत्तर: 42 वां संविधान संसोधन 1976
व्याख्या: 42वें संशोधन से मौलिक कर्तव्य।

प्रश्न 18: निम्न में से असंगत को छोटिये –

A) 2002 पोटा विधेयक
B) 1961 दहेज निषेध विधेयक
C) 1978 बैकिंग विधेयक
D) 2002 मंत्रिपरिषद का आकार 15 प्रतिशत से अधिक नहीं
उत्तर: 2002 मंत्रिपरिषद का आकार 15 प्रतिशत से अधिक नहीं
व्याख्या: मंत्रियों की संख्या सीमा 91वें संशोधन (2003) से।

प्रश्न 19: भारत के संविधान के अनुच्छेद 74 को निम्नलिखित में से कौन से संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा प्रथम बार संशोधित किया गया था –

SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)
A) 7वें
B) 42वें
C) 44वें
D) 91वें
उत्तर: 42वें
व्याख्या: 42वें संशोधन से अनुच्छेद 74 में मंत्रिपरिषद सलाह बाध्यकारी।

प्रश्न 20: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद वर्ष 2019 में महत्वपूर्ण रूप से संशोधित कर दिया गया है –

Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
A) अनुच्छेद 360
B) अनुच्छेद 356
C) अनुच्छेद 366
D) अनुच्छेद 370
उत्तर: अनुच्छेद 370
व्याख्या: 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त।

प्रश्न 21: प्रथम संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान के भाग 3 में निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद जोड़ा/अंतःस्थापित/प्रतिस्थापित किया गया –
(i) 15(4) (ii) 19(2)
(iii) 31क (iv) 31ख
(v) 32क (vi) 35(क)

SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
A) केवल (i), (ii), (iii) और (iv)
B) केवल (i), (iii), (iv) और (v)
C) केवल (i), (ii), (v) और (vi)
D) केवल (ii), (iii), (iv) और (v)
उत्तर: केवल (i), (ii), (iii) और (iv)
व्याख्या: प्रथम संशोधन (1951) ने अनुच्छेद 15(4), 19(2), 31A और 31B जोड़े; 9वीं अनुसूची भी जोड़ी गई।

प्रश्न 22: किस संविधान संशोधन के परिणामस्वरूप भारत का निर्वाचन आयोग, संसद और राज्यों की विधानमंडलों के निर्वाचनों से उद्भूत या संसक्त संदेहों और विवाद के निर्णय के लिए निर्वाचन न्यायाधिकरण की नियुक्ति नहीं कर सकता –

RPSC EO/RO Re-Exam – 2022
A) 19वां संविधान संशोधन अधिनियम
B) 44वां संविधान संशोधन अधिनियम
C) 76वां संविधान संशोधन अधिनियम
D) 42वां संविधान संशोधन अधिनियम
उत्तर: 19वां संविधान संशोधन अधिनियम
व्याख्या: 19वाँ संशोधन (1966) ने चुनाव न्यायाधिकरण समाप्त किए और उच्च न्यायालयों को चुनाव याचिकाएँ सौंपी।

प्रश्न 23: वह संशोधन अधिनियम जिसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में एंग्लों इंडियन के लिए सीटों का आरक्षण समाप्त कर दिया गया:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
A) 105 वाँ संशोधन अधिनियम
B) 106 वाँ संशोधन अधिनियस
C) 107 वाँ संशोधन अधिनियम
D) 104 वाँ संशोधन अधिनियम
उत्तर: 104 वाँ संशोधन अधिनियम
व्याख्या: 104वाँ संशोधन (2020) ने एंग्लो-इंडियन आरक्षण समाप्त किया।

प्रश्न 24: किस वर्ष भारत के संविधान में यह अन्तःस्थापित किया गया कि राज्य आर्थिक या अन्य निर्योग्यताओं के कारण किसी नागरिक को निःशुल्क विधिक सहायता सुनिश्चित करेगा –

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024
A) 1978
B) 1976
C) 1975
D) 1979
उत्तर: 1976
व्याख्या: 42वाँ संशोधन (1976) ने अनुच्छेद 39A जोड़ा – निःशुल्क विधिक सहायता।

प्रश्न 25: 86वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51ए में निम्नलिखित में से कौनसा मौलिक कर्त्तव्य माता पिता अथवा अभिभावक के लिए जोड़ा गया है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
A) भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना।
B) अपने संरक्षित या अपने छह से चौदह वर्ष की आयु के बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करना।
C) सार्वजनिक सम्पति की सुरक्षा करना और हिंसा से दूर रहना।
D) देश की रक्षा करना, आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सेवा प्रदान करना।
उत्तर: अपने संरक्षित या अपने छह से चौदह वर्ष की आयु के बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करना।
व्याख्या: 86वाँ संशोधन (2002) ने अनुच्छेद 51A(k) जोड़ा – 6-14 वर्ष बच्चों को शिक्षा।

प्रश्न 26: 44वें संशोधन अधिनियम द्वारा निम्नलिखित में से किस मौलिक अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया है –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A) स्वतंत्रता का अधिकार
B) शोषण के विरुद्ध अधिकार
C) सम्पत्ति का अधिकार
D) समानता का अधिकार
उत्तर: सम्पत्ति का अधिकार
व्याख्या: 44वाँ संशोधन (1978) ने अनुच्छेद 19(1)(f) और 31 हटाकर संपत्ति अधिकार मौलिक से हटाया।

प्रश्न 27: किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक संस्था का दर्जा दिया गया –

CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
A) 44वां संवैधानिक संशोधन
B) 74वां संवैधानिक संशोधन
C) 73वां संवैधानिक संशोधन
D) 42वां संवैधानिक संशोधन
उत्तर: 74वां संवैधानिक संशोधन
व्याख्या: 74वाँ संशोधन (1992) नगरपालिकाओं को संवैधानिक दर्जा।

प्रश्न 28: निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 42वें संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया है –

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A) समानता
B) अखंडता
C) बंधुत्व
D) स्वतंत्रता
उत्तर: अखंडता
व्याख्या: 42वाँ संशोधन (1976) ने समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता जोड़े।

प्रश्न 29: किस संवैधानिक संशोधन द्वारा ग्रामसभा को संवैधानिक दर्जा दिया गया है?

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A) 73वाँ
B) 74वाँ
C) 75वाँ
D) 72वाँ
उत्तर: 73वाँ
व्याख्या: 73वाँ संशोधन (1992) ने ग्राम सभा को दर्जा दिया।

प्रश्न 30: निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन ने भारत में पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा और सुरक्षा प्रदान की?

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) 75वां
B) 72वां
C) 73वां
D) 74वां
उत्तर: 73वां
व्याख्या: 73वाँ संशोधन पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा।

प्रश्न 31: 73वें संविधान संशोधन, 1992 से संविधान में कौन-सी अनुसूची जोड़ी गई –

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) 11वीं
B) 6वीं
C) 7वीं
D) 9वीं
उत्तर: 11वीं
व्याख्या: 73वाँ संशोधन ने 11वीं अनुसूची (29 विषय) जोड़ी।

प्रश्न 32: शहरी स्थानीय निकाय में महिलाओं हेतु सीटों के आरक्षण का प्रावधान निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा किया गया –

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) 74वें
B) 65वें
C) 68वें
D) 73वें
उत्तर: 74वें
व्याख्या: 74वाँ संशोधन नगरपालिकाओं में महिलाओं के लिए 1/3 आरक्षण।

प्रश्न 33: किस भारतीय संविधान संशोधन ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) 18वाँ संविधान संशोधन
B) 15वाँ संविधान संशोधन
C) 16वाँ संविधान संशोधन
D) 17वाँ संविधान संशोधन
उत्तर: 15वाँ संविधान संशोधन
व्याख्या: 15वाँ संशोधन (1963) ने उच्च न्यायालय जजों की रिटायरमेंट आयु 62 वर्ष की।

प्रश्न 34: कौन सा संविधान संशोधन अधिनियम दल बदल विरोधी कानून से सम्बंधित है –

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
A) 42वाँ संविधान संशोधन – 1976
B) 44वाँ संविधान संशोधन – 1978
C) 52वाँ संविधान संशोधन – 1985
D) 64वाँ संविधान संशोधन – 1989
उत्तर: 52वाँ संविधान संशोधन – 1985
व्याख्या: 52वाँ संशोधन ने 10वीं अनुसूची जोड़ी – दल-बदल विरोधी कानून।

प्रश्न 35: भारतीय संविधान के निम्न में से किस संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया –

A) 69वें संशोधन अधिनियम
B) 76वें संशोधन अधिनियम
C) 74वें संशोधन अधिनियम
D) 63वें संशोधन अधिनियम
उत्तर: 69वें संशोधन अधिनियम
व्याख्या: 69वाँ संशोधन (1991) ने दिल्ली को NCT दर्जा दिया।

प्रश्न 36: भारत के संविधान में किस वर्ष पहली बार संशोधन किया गया था –

A) 1960
B) 1961
C) 1954
D) 1951
उत्तर: 1951
व्याख्या: पहला संशोधन 1951 में।

प्रश्न 37: भारत के संविधान की प्रस्तावना में ‘पंथनिरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) 44वें संशोधन अधिनियम द्वारा
B) 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा
C) 41वें संशोधन अधिनियम द्वारा
D) 39वें संशोधन अधिनियम द्वारा
उत्तर: 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा
व्याख्या: 42वाँ संशोधन (1976) ने धर्मनिरपेक्ष जोड़ा।

प्रश्न 38: जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 किस तारीख को लागू हुआ –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) 30 अक्टूबर, 2019
B) 15 अगस्त, 2019
C) 9 सितम्बर, 2019
D) 31 अक्टूबर, 2019
उत्तर: 31 अक्टूबर, 2019
व्याख्या: J&K पुनर्गठन अधिनियम 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी।

प्रश्न 39: ‘24वें संविधान संशोधन’ को किस वाद में चुनौती दी गई थी –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) शंकरी प्रसाद
B) मिनर्वा मिल्स
C) केशवानन्द भारती
D) गोलकनाथ
उत्तर: केशवानन्द भारती
व्याख्या: केशवानंद भारती (1973) में 24वें संशोधन को चुनौती दी गई।

प्रश्न 40: राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग से संबंधित कौन से संविधान संशोधन अधिनियम, को उच्चतम न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) 100वें
B) 99वें
C) 97वें
D) 98वें
उत्तर: 99वें
व्याख्या: 99वाँ संशोधन NJAC; 2015 में असंवैधानिक घोषित।

प्रश्न 41: निम्नलिखित में से 100वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम का उद्देश्य क्या है –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) संविधान में अनुच्छेद 371 जे सम्मिलित करना।
B) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए सीटों के आरक्षण को अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाना।
C) उच्चतम न्यायांलयों में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाना।
D) भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा समझौता संधि।
उत्तर: भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा समझौता संधि।
व्याख्या: 100वें संशोधन (2015) से भारत-बांग्लादेश भूमि सीमा समझौता लागू।

प्रश्न 42: संवैधानिक संशोधन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम – 1975
B) संविधान (31वाँ संशोधन) अधिनियम – 1973
C) संविधान (14वाँ संशोधन) अधिनियम – 1962
D) संविधान (7वाँ संशोधन) अधिनियम – 1956
उत्तर: संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम – 1975
व्याख्या: 42वें संशोधन 1976 में, अन्य सही वर्षों में।

प्रश्न 43: भारतीय संविधान में अनुच्छेद 16 में खंड (4-ख) द्वारा जोड़ा गया था।

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) 81वें संशोधन अधिनियम
B) 85वें संशोधन अधिनियम
C) 80वें संशोधन अधिनियम
D) 77वें संशोधन अधिनियम
उत्तर: 81वें संशोधन अधिनियम
व्याख्या: 81वें संशोधन (2000) से अनुच्छेद 16(4B) बैकलॉग वैकेंसी।

प्रश्न 44: निम्नलिखित में से कौन से निदेशक तत्त्व 42वें संशोधन द्वारा संविधान में जोड़े गये थे –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) (a) तथा (b)
B) (b), (c) तथा (d)
C) (a) तथा (c)
D) (b) तथा (c)
उत्तर: (b), (c) तथा (d)
व्याख्या: 42वें से 39A (विधिक सहायता), 43A (श्रमिक भागीदारी), 48A (पर्यावरण)।

प्रश्न 45: निम्नलिखित में से कौन से संविधान संशोधन के द्वारा अनुच्छेद 19(ग) में शब्द “अथवा सहकारी संस्थाओं” जोड़े गए थे –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) 96वें
B) 97वें
C) 95वें
D) 98वें
उत्तर: 97वें
व्याख्या: 97वें संशोधन (2011) से सहकारी समितियों को मौलिक अधिकार।

प्रश्न 46: अनुच्छेद 19 में “लोक व्यवस्था” शब्द संविधान के किस संशोधन से जोड़ा गया –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) पाँचवें संशोधन अधिनियम
B) चौथे संशोधन अधिनियम
C) पहले संशोधन अधिनियम
D) दूसरे संशोधन अधिनियम
उत्तर: पहले संशोधन अधिनियम
व्याख्या: प्रथम संशोधन (1951) से अनुच्छेद 19 में लोक व्यवस्था आदि आधार।

प्रश्न 47: निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत नहीं है –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) सभी कथन सही हैं।
B) केवल (ख) और (ग)
C) केवल (क) और (ग)
D) केवल (क) और (ख)
उत्तर: केवल (क) और (ख)
व्याख्या: 103वें से EWS आरक्षण, जनहित अभियान मामले में वैध (5 जज पीठ)।

प्रश्न 48: निम्नलिखित में से किस संशोधन ने अनुच्छेद 368 में “अनुच्छेद 13 की कोई बात इस अनुच्छेद के अधीन किये किसी संशोधन को लागू नहीं होगी” शब्द शामिल किए –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) 22वें संशोधन
B) 24वें संशोधन
C) 44वें संशोधन
D) 42वें संशोधन
उत्तर: 24वें संशोधन
व्याख्या: 24वें संशोधन से संसद संशोधन शक्ति असीमित।

प्रश्न 49: प्रथम संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 द्वारा निम्न में से कौन सा अनुच्छेद संविधान में सम्मिलित किया गया –

Junior Legal Officer – 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A) अनुच्छेद 15(5)
B) अनुच्छेद 15(4)
C) अनुच्छेद 15(2)
D) अनुच्छेद 15(3)
उत्तर: अनुच्छेद 15(4)
व्याख्या: प्रथम संशोधन से 15(4) SC/ST/OBC आरक्षण।

प्रश्न 50: भारत के संविधान की निम्नांकित में से कौन सी अनुसूची पहले संवैधानिक संशोधन द्वारा संविधान में जोड़ी गई थी –

RAS (Pre) Exam – 2023
A) छठी
B) दसवीं
C) नवीं
D) सातवीं
उत्तर: नवीं
व्याख्या: प्रथम संशोधन से नवीं अनुसूची भूमि सुधार कानूनों के लिए।

प्रश्न 51: सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों हेतु शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने हेतु पारित संविधान संशोधन अधिनियम कौनसा है –

A) 101वाँ संशोधन अधिनियम
B) 102वाँ से संशोधन अधिनियम
C) 103वाँ संशोधन अधिनियम
D) 104वाँ संशोधन अधिनियम
उत्तर: 103वाँ संशोधन अधिनियम
व्याख्या: 103वें संशोधन (2019) से EWS 10% आरक्षण।

प्रश्न 52: किस संविधान संशोधन के तहत एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल बनाया जा सकता है –

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
A) 5वाँ संविधान संशोधन
B) 7वाँ संविधान संशोधन
C) 10वाँ संविधान संशोधन
D) 25वाँ संविधान संशोधन
उत्तर: 7वाँ संविधान संशोधन
व्याख्या: 7वें संशोधन (1956) से एक व्यक्ति कई राज्यों का राज्यपाल।

प्रश्न 53: निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा “सहकारी समितियों” की स्थापना को मूल अधिकार के रूप में अन्तःस्थापित किया गया –

Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
A) 88वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
B) 89वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
C) 97वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
D) 98वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
उत्तर: 97वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
व्याख्या: 97वें संशोधन से सहकारी समितियां अनुच्छेद 19(1)(c) में।

प्रश्न 54: निम्नांकित में से कौन सा भारत के संविधान में 42वें संशोधन द्वारा अन्तःस्थापित नहीं किया गया है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
A) राज्य देश के पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्द्धन का और वन तथा वन्य जीवों की रक्षा का प्रयास करेगा।
B) राज्य सहकारी समितियों के स्वैच्छिक निर्माण के प्रोत्साहन का प्रयास करेगा।
C) राज्य यह सुनिश्चित करेगा कि विधिक तन्त्र इस प्रकार काम करे कि समान अवसर के आधार पर न्याय सुलभ हो।
D) भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्त्तव्य होगा कि वह हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझे और उसका परिरक्षण करे।
उत्तर: राज्य सहकारी समितियों के स्वैच्छिक निर्माण के प्रोत्साहन का प्रयास करेगा।
व्याख्या: सहकारी समितियां 97वें से, अन्य 42वें से।

प्रश्न 55: निम्नलिखित में से कौन से अनुच्छेद में संशोधन करने के लिए कम से कम आधे राज्यों के विधान-मंडलों के अनुसमर्थन की आवश्यकता नहीं होती है –

Protection Officer – 2022 (General Studies)
A) अनुच्छेद – 53
B) अनुच्छेद – 54
C) अनुच्छेद – 55
D) अनुच्छेद – 73
उत्तर: अनुच्छेद – 53
व्याख्या: संघीय प्रावधानों (54,55,73 आदि) में संशोधन के लिए राज्यों की सहमति।

प्रश्न 56: भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संविधान संशोधन प्रक्रिया दी गई है –

CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
A) अनुच्छेद 368
B) अनुच्छेद 352
C) अनुच्छेद 356
D) अनुच्छेद 268
उत्तर: अनुच्छेद 368
व्याख्या: अनुच्छेद 368 संशोधन प्रक्रिया।

प्रश्न 57: 74वें संशोधन अधिनियम में प्रत्येक राज्य में किस प्रकार की नगरपालिकाओं के गठन का प्रावधान नहीं है –

3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
A) नगर पंचायत
B) टाउन एरिया समिति
C) नगरपालिका परिषद्
D) नगर निगम
उत्तर: टाउन एरिया समिति
व्याख्या: 74वें से नगर पंचायत, नगरपालिका, नगर निगम।

प्रश्न 58: भारतीय संविधान में संशोधन की कौनसी प्रक्रिया प्रचलित है –

A) साधारण बहुमत
B) विशिष्ट बहुमत
C) आधे राज्यों के विधानमण्डलों की सहमति
D) उपरोक्त तीनों
उत्तर: उपरोक्त तीनों
व्याख्या: संशोधन में साधारण, विशेष तथा राज्य सहमति तीनों प्रक्रियाएं।

प्रश्न 59: राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग के गठन हेतु किस संविधान संशोधन अधिनियम को लागू किया गया –

A) 92वाँ
B) 97वाँ
C) 98वाँ
D) 99वाँ
उत्तर: 99वाँ
व्याख्या: 99वें संशोधन से NJAC, बाद में असंवैधानिक।

प्रश्न 60: नवम्बर, 1956 में राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को पुनर्गठन हेतु कौनसा संविधान संशोधन विधेयक पारित हुआ –

A) 5वाँ
B) 6वाँ
C) 7वाँ
D) 8वाँ
उत्तर: 7वाँ
व्याख्या: 7वें संशोधन (1956) राज्य पुनर्गठन अधिनियम से संबंधित।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment