सूचना का अधिकार MCQ

By: LM GYAN

On: 2 January 2026

Follow Us:

सूचना का अधिकार MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप सूचना का अधिकार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 20 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

सूचना का अधिकार MCQ

प्रश्न 1: सूचना का अधिकार अधिनियम (2005) के अंतर्गत, निम्नलिखित में से किस विषय से संबंधित जानकारी के प्रकटीकरण के दायित्व से छूट दी गई है –
सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
A) ऐसी जानकारी जो भारत की एकता और संप्रभुता को खतरे में डाल सकती है
B) सार्वजनिक कार्यालयों में नियुक्त अधिकारियों के अधिकार और कर्तव्य
C) किसी सरकारी कार्यालय द्वारा रखे गए दस्तावेजों की श्रेणियाँ
D) किसी निजी निगम के कार्यालय कर्मचारियों द्वारा प्राप्त मासिक वेतन
उत्तर: ऐसी जानकारी जो भारत की एकता और संप्रभुता को खतरे में डाल सकती है
व्याख्या: RTI अधिनियम की धारा 8 में कुछ छूटें दी गई हैं, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता तथा एकता को प्रभावित करने वाली सूचनाएं शामिल हैं। ऐसी जानकारी का खुलासा करने से सार्वजनिक प्राधिकारी को छूट प्राप्त है ताकि देशहित सुरक्षित रहे।

प्रश्न 2: सूचना का अधिकार नियम-2005 के अंतर्गत, A3 या उससे छोटे आकार के पृष्ठ पर सूचना उपलब्ध कराने का प्रति पृष्ठ शुल्क है :-

Livestock Assistant Exam 2025
A) ₹ 100
B) ₹ 10
C) ₹ 5
D) ₹ 2
उत्तर: ₹ 2
व्याख्या: RTI नियम 2005 के अनुसार A3 या उससे छोटे साइज के प्रत्येक पेज की प्रतिलिपि प्रदान करने के लिए ₹2 प्रति पेज का शुल्क निर्धारित है। यह शुल्क सूचना को सुलभ बनाने के उद्देश्य से कम रखा गया है।

प्रश्न 3: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 अधिनियमित किया गया था:

Prahari 2024 Shift 2
A) 22 जून 2005 को
B) 22 जुलाई 2005 को
C) 2 अक्टूबर 2005 को
D) 15 जून 2005 को
उत्तर: 15 जून 2005 को
व्याख्या: RTI अधिनियम को राष्ट्रपति द्वारा 15 जून 2005 को स्वीकृति प्रदान की गई तथा 21 जून 2005 को इसे राजपत्र में अधिसूचित किया गया। पूरे देश में यह 12 अक्टूबर 2005 से प्रभावी हुआ।

प्रश्न 4: आरटीआई अधिनियम का कौन सा प्रावधान आवेदनों के हस्तांतरण के बारे में बताता है –

Prahari 2024 Shift 2
A) धारा 5(3)
B) धारा 6(3)
C) धारा 7(5)
D) धारा 8(1)
उत्तर: धारा 6(3)
व्याख्या: धारा 6(3) के अनुसार यदि RTI आवेदन गलत सार्वजनिक प्राधिकारी को जाता है, तो उसे संबंधित प्राधिकारी को 5 दिनों के अंदर हस्तांतरित करना अनिवार्य है तथा आवेदक को इसकी सूचना देनी होती है।

प्रश्न 5: ‘आरटीआई अधिनियम, 2005’ के लागू होने के बाद, ‘सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम, 2002’ की स्थिति क्या है – (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

Prahari 2024 Shift 2
A) इसे निरस्त कर दिया गया है।
B) जैसे ही केंद्र सरकार इसके तहत नियम बनाएगी, यह लागू हो जाएगा।
C) केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को इसे लागू करने की सलाह दी है।
D) यह मौजूद है और जिस हद तक ‘आरटीआई अधिनियम, 2005’ विरोधाभासी है, यह बाद वाले को खत्म कर देगा।
उत्तर: इसे निरस्त कर दिया गया है।
व्याख्या: RTI अधिनियम 2005 की धारा 31 में स्पष्ट प्रावधान है कि यह सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम 2002 को पूरी तरह निरस्त करता है। नया अधिनियम अधिक व्यापक तथा प्रभावी है।

प्रश्न 6: यदि कोई पीआईओ अनजाने में छूट वाली जानकारी घोषित करता है तो क्या सद्भावना प्रावधान के तहत कार्रवाई लागू होगी -(निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

Prahari 2024 Shift 2
A) हाँ, यह ‘आरटीआई अधिनियम’ या उसके तहत किसी नियम के तहत किसी भी अधिकारी की किसी भी कार्रवाई पर लागू होता है।
B) नहीं, यह लागू नहीं होगा।
C) “सद्भावना से की गई कार्रवाई” का संरक्षण किसी भी पीआईओ पर लागू नहीं होता है।
D) नहीं, यह केवल ‘आरटीआई अधिनियम, 2005’ के तहत जानकारी देने से इनकार करने पर लागू होता है।
उत्तर: हाँ, यह ‘आरटीआई अधिनियम’ या उसके तहत किसी नियम के तहत किसी भी अधिकारी की किसी भी कार्रवाई पर लागू होता है।
व्याख्या: धारा 21 के तहत सद्भावनापूर्वक की गई किसी भी कार्रवाई के लिए PIO के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती। यदि गलती से छूट प्राप्त सूचना दे दी जाती है तथा यह सद्भावना से हुआ है, तो दंड से सुरक्षा मिलती है।

प्रश्न 7: RTI अधिनियम की धारा 19 की उपधारा (3) के तहत दूसरी अपील दायर करने की समय सीमा है:

Prahari 2024 Shift 1
A) FAA के निर्णय की प्राप्ति से 90 दिन
B) FAA के निर्णय की प्राप्ति से 40 दिन
C) FAA के निर्णय की प्राप्ति से 30 दिन
D) FAA के निर्णय की प्राप्ति से 10 दिन
उत्तर: FAA के निर्णय की प्राप्ति से 90 दिन
व्याख्या: धारा 19(3) के अनुसार प्रथम अपीलीय प्राधिकारी (FAA) के निर्णय से असंतुष्ट होने पर सूचना आयोग में दूसरी अपील 90 दिनों के अंदर दायर की जा सकती है।

प्रश्न 8: ए पी आई ओ (सहायक लोक सूचना अधिकारी) को सूचना के लिए आवेदन किसको अग्रषित करना होता है –

Prahari 2024 Shift 1
A) लोक सूचना अधिकारी
B) प्रथम अपीलीय प्राधिकारी
C) द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी
D) प्राधिकरण का का प्रमुख
उत्तर: लोक सूचना अधिकारी
व्याख्या: सहायक PIO का मुख्य कार्य RTI आवेदन प्राप्त करके उसे संबंधित PIO को शीघ्र अग्रेषित करना है, ताकि सूचना प्रदान करने की प्रक्रिया सुचारू रहे।

प्रश्न 9: RTI अधिनियम के निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन सा अनुरोधकर्ताओं द्वारा प्रथम अपील के बारे में बताता है –

Prahari 2024 Shift 1
A) धारा 7(5)
B) धारा 20(1)
C) धारा 19(1)
D) धारा 8(1)
उत्तर: धारा 19(1)
व्याख्या: धारा 19(1) PIO के निर्णय या सूचना न देने की स्थिति में प्रथम अपील दायर करने का अधिकार प्रदान करती है, जो वरिष्ठ अधिकारी (FAA) के पास की जाती है।

प्रश्न 10: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (RTI अधिनियम) प्रत्येक सार्वजनिक प्राधिकरण के कामकाज में निम्नलिखित में से किस गुण को बढ़ावा देने का प्रयास करता है –
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

Prahari 2024 Shift 1
A) पारदर्शिता
B) दक्षता
C) प्रतिष्ठा
D) समय की पाबंदी
उत्तर: पारदर्शिता
व्याख्या: RTI अधिनियम का मूल उद्देश्य सार्वजनिक प्राधिकरणों के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना है, जिससे भ्रष्टाचार कम हो तथा सरकार नागरिकों के प्रति अधिक जवाबदेह बने।

प्रश्न 11: आर. टी. आई. (सूचना का अधिकार) विधेयक को राष्ट्रपति की स्वीकृति किस वर्ष मिली –

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
A) जून 2005
B) अप्रैल 2015
C) जुलाई 1994
D) जून 2000
उत्तर: जून 2005
व्याख्या: सूचना का अधिकार विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी 15 जून 2005 को मिली, जिसके बाद यह अधिनियम बन गया तथा अक्टूबर 2005 से लागू हुआ।

प्रश्न 12: सूचना का अधिकार अधिनियम की निम्न में से कौन सी धारा केन्द्रीय सूचना आयोग के कार्य और शक्तियों से सम्बन्धित नहीं है –

RAS (Pre) Exam – 2023
A) 25
B) 19
C) 18
D) 12
उत्तर: 12
व्याख्या: धारा 12 केंद्रीय सूचना आयोग के गठन तथा संरचना से संबंधित है, जबकि धारा 18, 19 तथा 25 इसके कार्यों, शक्तियों तथा रिपोर्टिंग से जुड़ी हैं।

प्रश्न 13: देश के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त थे-

A) न्यायमूर्ति ए.एस. आनन्द
B) वजाहत हबीबुल्लाह
C) मोंटेकसिंह अहलूवालिया
D) वाई.वी. रेड्डी
उत्तर: वजाहत हबीबुल्लाह
व्याख्या: वजाहत हबीबुल्लाह भारत के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त थे, जिन्होंने 2005 में CIC की स्थापना के बाद इसकी कमान संभाली तथा RTI को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रश्न 14: सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 8(1) में निम्नलिखित में से किस विकल्प का उल्लेख नहीं है, जिसमें कहा गया है कि किसी भी नागरिक को सूचना देने की बाध्यता नहीं होगी –

Protection Officer – 2022 (General Studies)
A) सूचना, जिसके प्रकटन से संसद या किसी राज्य के विधान-मंडल के विशेषाधिकार का भंग कारित होगा ।
B) किसी विदेशी सरकार से विश्वास में प्राप्त सूचना।
C) सूचना, जिसके प्रकटन से भारत की संप्रभुता और अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो।
D) सूचना, जो राज्य के विकास की प्रक्रिया को बाधित करती हो।
उत्तर: सूचना, जो राज्य के विकास की प्रक्रिया को बाधित करती हो।
व्याख्या: धारा 8(1) में राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंध, संसदीय विशेषाधिकार आदि से जुड़ी छूटें हैं, किंतु राज्य विकास प्रक्रिया को बाधित करने वाली सूचना का उल्लेख स्पष्ट रूप से नहीं है।

प्रश्न 15: निम्न में से क्या सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 4 के अनुसार लोक प्राधिकारी की बाध्यता में शामिल नहीं है –

Protection Officer – 2022 (General Studies)
A) अपने संगठन की विशिष्टयाँ, कृत्यों और कर्त्तव्यों को 120 दिन के भीतर प्रकाशित करना।
B) प्रकाशित सूचनाओं को हर माह अद्यतन करना।
C) सभी अभिलेखों को सम्यक रूप से सूची पत्रित करना जिससे इस अधिकार का उपयोग सुकर बने।
D) सभी अभिलेखों का सुनिश्चित कम्प्यूटरीकरण।
उत्तर: प्रकाशित सूचनाओं को हर माह अद्यतन करना।
व्याख्या: धारा 4 में स्वतः प्रकाशन तथा अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण का प्रावधान है, किंतु मासिक अद्यतन की बाध्यता नहीं है; यह समय-समय पर उचित अंतराल पर करना होता है।

प्रश्न 16: निम्नलिखित कथनों को पढ़िए –
(i) सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व लाना है।
(ii) अरुणा राय ने उस आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसने सूचना के अधिकार अधिनियम के अधिनियमित होने का मार्ग प्रशस्त किया ।
सही कूट चुनिए –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A) न तो (i) ना ही (ii) सही है
B) दोनों कथन सही हैं
C) केवल (i) सही है
D) केवल (ii) सही है
उत्तर: दोनों कथन सही हैं
व्याख्या: RTI का प्रमुख लक्ष्य प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाना है। मजदूर किसान शक्ति संगठन (MKSS) की अरुणा रॉय ने सूचना के अधिकार आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे यह कानून बना।

प्रश्न 17: आई.टी. नियम, 2021 में ट्रेसेबिलिटी प्रावधान क्या है –

Police SI 14 September 2021 (Gk)
A) जी.पी.एस. आधारित व्यवस्था, जो सड़क पर प्रत्येक वाहन को चिह्नित करेगा।
B) किसी सूचना के प्रथम निर्गतकर्ता की पहचान प्रदान करने की सोशल मीडिया मंचों की विधिक जिम्मेदारी।
C) एक अद्वितीय डिजिटल पहचान चिह्न जो प्रत्येक डिजिटल यंत्र पर उसकी चोरी रोकने हेतु लगाया जाएगा।
D) बेहतर संपदा कर संग्रहण हेतु भूमि एवं स्वामित्व की डिजिटल मैपिंग।
उत्तर: किसी सूचना के प्रथम निर्गतकर्ता की पहचान प्रदान करने की सोशल मीडिया मंचों की विधिक जिम्मेदारी।
व्याख्या: IT नियम 2021 में बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को संदेशों के प्रथम स्रोत (originator) की पहचान करने की क्षमता रखनी होती है, जिसे ट्रेसेबिलिटी कहा जाता है।

प्रश्न 18: सूचना का अधिकार अधिनियम पूर्णतः कब लागू हुआ –

A) 12 अक्टूबर, 2005
B) 1 नवम्बर, 2005
C) 2 अक्टूबर, 2005
D) 26 जनवरी, 2006
उत्तर: 12 अक्टूबर, 2005
व्याख्या: RTI अधिनियम पूरे भारत (जम्मू-कश्मीर को छोड़कर उस समय) में 12 अक्टूबर 2005 से लागू हो गया, जिसने नागरिकों को सूचना प्राप्त करने का मजबूत अधिकार दिया।

प्रश्न 19: सूचना के अधिकार अधिनियम के उद्देश्यों के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा सही नहीं है –

RPSC Ras Pre. Exam 2021
A) नागरिकों को सशक्त करना ।
B) समाज की महिलाओं एवं कमज़ोर तबकों (वर्गों) को सशक्त करने के लिए काम करना ।
C) हमारे लोकतंत्र को ऐसा, बनाना ताकि वह वास्तव में लोगों के लिए काम करें
D) सरकार के कार्यकरण में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को बढ़ाना
उत्तर: समाज की महिलाओं एवं कमज़ोर तबकों (वर्गों) को सशक्त करने के लिए काम करना ।
व्याख्या: RTI अधिनियम का उद्देश्य सामान्य रूप से सभी नागरिकों को सूचना के माध्यम से सशक्त बनाना तथा प्रशासन में पारदर्शिता लाना है, न कि विशेष रूप से महिलाओं या कमजोर वर्गों पर केंद्रित।

प्रश्न 20: निम्नांकित में से कौन सी शब्दावली सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की उद्देशिका में उल्लेखित है –
अ. सूचना की पारदर्शिता
ब. सूचना का प्रकटन
स. ससूचित नागरिकता
द. लोकतांत्रिक आदर्श की प्रभुता
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए –
कूट –

RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018
A) केवल अ
B) अ और ब
C) अ, ब और स
D) अ, ब, स और द
उत्तर: अ, ब, स और द
व्याख्या: RTI अधिनियम की प्रस्तावना में पारदर्शिता, सूचना का प्रकटन, सूचित नागरिकता तथा लोकतांत्रिक आदर्शों की संप्रभुता जैसे सभी शब्दों का उल्लेख है, जो इसके व्यापक उद्देश्यों को दर्शाते हैं।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment