बैंकिंग MCQ

By: LM GYAN

On: 4 January 2026

Follow Us:

राजस्थान का अपवाह तंत्र MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 40 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

बैंकिंग MCQ

प्रश्न 1: निम्न कथनों पर विचार कीजिए और इनके नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए :
अभिकथन (A) : केन्द्रीय बैंक अर्थव्यवस्था में मुद्रा की आपूर्ति को पूर्णतः नियंत्रित नहीं कर सकता है।
कारण (R) : अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति की मात्रा अंशत: जमाकर्त्ताओं और बैंकरों के व्यवहार पर निर्भर करती है।
कूट :

Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)
A) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं तथा (A) का सही कारण (R) है।
B) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (A) का सही कारण (R) नहीं है।
C) (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
D) (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
उत्तर: (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं तथा (A) का सही कारण (R) है।
व्याख्या: केन्द्रीय बैंक मुद्रा आपूर्ति को पूर्ण नियंत्रित नहीं कर सकता क्योंकि मौद्रिक गुणक (money multiplier) जमाकर्ताओं एवं बैंकरों के व्यवहार पर निर्भर करता है।

प्रश्न 2: निम्नलिखित में से किस संस्थान ने केंद्रीय वेब पोर्टल ‘उदगम’ की शुरूआत अगस्त 2023 में की –

Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I)
A) UGC
B) ISRO
C) NHAI
D) RBI
उत्तर: RBI
व्याख्या: RBI ने अगस्त 2023 में ‘उदगम’ पोर्टल शुरू किया, जो बैंकों में असुरक्षित जमा राशि की जानकारी प्रदान करता है।

प्रश्न 3: किस तिथि को आर. बी. आई. ने ₹ 2000 के करेन्सी नोट के प्रसार को रोकने की घोषणा की थी।

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A) मई 19, 2023
B) मई 31, 2022
C) अप्रैल 16, 2020
D) अगस्त 15, 2021
उत्तर: मई 19, 2023
व्याख्या: RBI ने 19 मई 2023 को ₹2000 नोटों के प्रसार को रोकने की घोषणा की।

प्रश्न 4: भारत सरकार द्वारा निम्न में से किस वर्ष में मुद्रा के विमुद्रीकरण की घोषणा की गई थी –

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
A) 2018
B) 2019
C) 2016
D) 2017
उत्तर: 2016
व्याख्या: 8 नवंबर 2016 को ₹500 एवं ₹1000 नोटों का विमुद्रीकरण किया गया।

प्रश्न 5: परिसंपत्ति पुनर्निर्माण निधि (ARF) की स्थापना को गई थी।

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) वाणिज्यिक बैंकों के प्रबंधन में भारतीय रिजर्व मैंक की सहायता करने के लिए
B) राष्ट्रीयकृत बैंकों और विकास वित्त संस्थानों के खराब और संदिग्ध ऋणों को अपने नियत्रण में सने के लिए
C) वाणिज्यिक बैंकों को कम दरों पर वित्त प्रदान करने के लिए
D) विकास वित्त संस्थानों को कम दरों पर वित्तपोषित करने के लिए
उत्तर: राष्ट्रीयकृत बैंकों और विकास वित्त संस्थानों के खराब और संदिग्ध ऋणों को अपने नियत्रण में सने के लिए
व्याख्या: ARF NPA प्रबंधन के लिए स्थापित किया गया था।

प्रश्न 6: भारत में वित्तीय प्रणाली पर बनी समिति के अध्यक्ष कौन थे, जिन्होंने परिसंपत्ति के पुनर्निर्माण कोष (ए.आर.एफ.) की स्थापना की सिफारिश की थी –

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) श्री.एम. नरसिम्हा
B) डॉ. मनमोहन सिंह
C) श्री.पी. चिदंबरम
D) श्री. प्रणब मुखर्जी
उत्तर: श्री.एम. नरसिम्हा
व्याख्या: नरसिम्हन समिति ने ARF की सिफारिश की।

प्रश्न 7: अलिखित में से किस बेंक का मूल नाम इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया था –

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
B) भारतीय रिजर्व बैंक
C) भारतीय स्टेट बैंक
D) पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक
व्याख्या: 1955 में इंपीरियल बैंक को SBI बनाया गया।

प्रश्न 8: निम्नलिखित में से किस बैंक को भारत में बैंकर्स बैंक के नाम से जाना जाता है?

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) इंडियन ओवरसीज बैंक
B) पंजाब नेशनल बैंक
C) भारतीय स्टेट बैंक
D) भारतीय रिज़र्व बैंक
उत्तर: भारतीय रिज़र्व बैंक
व्याख्या: RBI ‘Bankers’ Bank’ है क्योंकि यह अन्य बैंकों को नियंत्रित एवं सेवाएं प्रदान करता है।

प्रश्न 9: भारतीय वित्तीय प्रणाली में निम्न में से एस एल आर (SLR) का पूर्ण रूप है :

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A) स्टेट्स लीवरेज रिटर्न
B) सेविंग्स लीज रेट
C) स्टेच्यूटरी लिक्विडिटी रेसियो
D) सेफ लीगल रेंज
उत्तर: स्टेच्यूटरी लिक्विडिटी रेसियो
व्याख्या: SLR वैधानिक तरलता अनुपात है, जो बैंकों को तरल संपत्ति रखने का अनिवार्य करता है।

प्रश्न 10: भारत सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग संस्थानों की स्थापना करने के उद्देश्य हेतु 1982 में निम्न में से किस बैंकिंग संस्थान को प्रारम्भ किया था –

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
A) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
B) सिडबी
C) नाबार्ड
D) भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर: नाबार्ड
व्याख्या: NABARD 1982 में ग्रामीण विकास एवं कृषि वित्त के लिए स्थापित हुआ।

प्रश्न 11: निम्नलिखित में से यथोचित संयोजन को चुनिए:

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) आर. आर. बी. – कृषि वित्त
B) आई. डी. बी. आई. – अल्पकालिक ऋण
C) आर. बी. आई – दीर्घकालिक ऋण
D) एस. बी. आई. – मौद्रिक नीति
उत्तर: आर. आर. बी. – कृषि वित्त
व्याख्या: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) मुख्यतः कृषि एवं ग्रामीण वित्त प्रदान करते हैं।

प्रश्न 12: निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक पद नहीं है –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर)
B) राज्यपाल
C) मुख्य न्यायाधीश
D) आर बी आई गवर्नर
उत्तर: आर बी आई गवर्नर
व्याख्या: RBI गवर्नर सांविधिक पद है, अन्य संवैधानिक हैं।

प्रश्न 13: निम्नलिखित में से कौन सी संस्था भारत में बीमा उद्योग को नियंत्रित करती है –

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
A) सेबी
B) आर. बी. आई.
C) एल. आई.सी.
D) आई. आर. डी. ए. आई.
उत्तर: आई. आर. डी. ए. आई.
व्याख्या: IRDAI बीमा क्षेत्र का नियामक है।

प्रश्न 14: भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर पद पर नियुक्त होने वाले प्रथम भारतीय कौन थे –

Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
A) जित टेल
B) डी. सुब्बाराव
C) घुराम राजन
D) सी.डी. देशमुख
उत्तर: सी.डी. देशमुख
व्याख्या: सी.डी. देशमुख 1943 से 1949 तक RBI के प्रथम भारतीय गवर्नर थे।

प्रश्न 15: ……… अनुपात के अनुसार बैंकों को अपनी जमा राशि का एक अंश रिज़र्व बैंक के पास रखना होता है-

A) सांविधिक तरलता
B) आरक्षित नकद
C) आरक्षित जमा
D) करेंसी जमा
उत्तर: आरक्षित नकद
व्याख्या: CRR (Cash Reserve Ratio) बैंकों को RBI के पास नकद रखने का अनुपात है।

प्रश्न 16: एसएलआर का निर्धारण भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया जाता है। एसएलआर का विस्तारित रूप क्या है –

A) स्टेट्स लीवरेज रिटर्न
B) सेविंग्स लीज रेट
C) स्टेच्यूटरी लिक्विडिटी रेसियो
D) सेफ लीगल रेंज
उत्तर: स्टेच्यूटरी लिक्विडिटी रेसियो
व्याख्या: SLR वैधानिक तरलता अनुपात है।

प्रश्न 17: भारत में बैकिंग प्रणाली के संदर्भ में IFSC का पूरा रूप क्या है –

A) इंडियन फंक्शनल सिस्टम कैलकुलेशन
B) इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड
C) इंडियन फाइनेंशियल स्ट्रक्चरल कोड
D) इंडियन फाइनेंशियल सोशल कोड
उत्तर: इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड
व्याख्या: IFSC बैंक शाखा की पहचान के लिए 11 अंकों का कोड है।

प्रश्न 18: मुद्रा बैंक किसकी सहायता के लिए शुरू की गई है –

A) लघु कारोबार
B) सीमांत किसान
C) गरीब महिलाएँ
D) ग्रामीण क्षेत्र
उत्तर: लघु कारोबार
व्याख्या: MUDRA बैंक सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए वित्त प्रदान करता है।

प्रश्न 19: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की गई –

Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
A) 1980
B) 1981
C) 1982
D) 1985
उत्तर: 1982
व्याख्या: NABARD 12 जुलाई 1982 को स्थापित हुआ।

प्रश्न 20: निम्न में से, किन संस्थानों का नियमन रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान की तरह विनयमित किया जाता है –
1. भारतीय निर्यात आयात बैंक
2. राष्ट्रीय आवास बैंक
3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
4. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
5. सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया

Computor Exam 2023
A) केवल 3 और 5
B) केवल 1, 2, 3 और 5
C) केवल 1 और 2
D) केवल 1, 2 और 4
उत्तर: केवल 1, 2 और 4
व्याख्या: EXIM Bank, NHB एवं SIDBI अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान हैं, जिनका RBI नियमन करता है।

प्रश्न 21: निम्नलिखित में से भारत का पहला बैंक कौन सा है –

Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
A) बैंक ऑफ हिंदुस्तान
B) बैंक ऑफ कलकत्ता
C) अवध कॉमशियल बैंक
D) इम्पीरियल बैंक ऑफ इन्डिया
उत्तर: बैंक ऑफ हिंदुस्तान
व्याख्या: बैंक ऑफ हिंदुस्तान (1770) भारत का पहला बैंक था, जिसकी स्थापना अलेक्जेंडर एंड कंपनी द्वारा कलकत्ता में की गई। यह यूरोपीय प्रबंधन वाला पहला संयुक्त स्टॉक बैंक था।

प्रश्न 22: निम्न में से कौन सा उपाय चयनात्मक साख नियंत्रण के सम्बन्ध में सही विकल्प नहीं है –

RAS (Pre) Exam – 2023
A) उधार सीमा (मार्जिन) में परिवर्तन
B) सरकारी प्रतिभूतियों को बेचना
C) साख राशनिंग
D) नैतिक दबाव
उत्तर: सरकारी प्रतिभूतियों को बेचना
व्याख्या: सरकारी प्रतिभूतियों की बिक्री खुले बाजार संक्रियाएं हैं, जो परिमाणात्मक साख नियंत्रण है। मार्जिन परिवर्तन, साख राशनिंग तथा नैतिक दबाव गुणात्मक (चयनात्मक) उपकरण हैं।

प्रश्न 23: बैंक दर (BANK RATE) वह दर है जिस पर व्यापारिक बैंक-

A) केन्द्रीय बैंक से ऋण लेते हैं
B) बिलों को बट्टा देते हैं।
C) ग्राहकों को ऋण देते हैं
D) ग्राहकों से जमा लेते हैं
उत्तर: केन्द्रीय बैंक से ऋण लेते हैं
व्याख्या: बैंक दर वह दर है जिस पर RBI वाणिज्यिक बैंकों को अंतिम उपाय के रूप में ऋण प्रदान करता है। यह मौद्रिक नीति का महत्वपूर्ण उपकरण है।

प्रश्न 24: देश के प्रत्येक व्यापारिक बैंक को अपनी जमाओं का एक निश्चित भाग अपने ही पास तरल रूप में रखना होता है। जिसमें नकद कोष तथा स्वीकृत प्रतिभूतियों (APPROVED SECURITIES) का समावेश होता है, उसे कहा जाता है-

A) नकद कोषानुपात
B) तरल कोषानुपात
C) बाजार दर
D) उक्त कोई नहीं
उत्तर: तरल कोषानुपात
व्याख्या: वैधानिक तरलता अनुपात (SLR) वह प्रतिशत है जिसे बैंक नकद, सोना या स्वीकृत प्रतिभूतियों में रखते हैं। यह बैंकिंग प्रणाली की तरलता सुनिश्चित करता है।

प्रश्न 25: भारत में निम्न में से कौन सी संस्था भारतीय निर्यातकों और बैंकों को निर्यात साख बीमा सेवायें प्रदान करती हैं –

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
A) निर्यात साख गारण्टी निगम
B) निर्यात साख बीमा निगम
C) विदेशी व्यापार का भारतीय संस्थान
D) वाणिज्यिक मंत्रालय का विदेश व्यापार विभाग
उत्तर: निर्यात साख गारण्टी निगम
व्याख्या: निर्यात साख गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) निर्यातकों को भुगतान जोखिम से सुरक्षा प्रदान करता है।

प्रश्न 26: भारत में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए ऋण प्रदान करने वाली सर्वोच्च संस्था है –

A) रिजर्व बैंक
B) स्टेट बैंक
C) नाबार्ड
D) राज्य सहकारी बैंक
उत्तर: नाबार्ड
व्याख्या: नाबार्ड (1982) कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए शीर्ष संस्था है, जो रिफाइनेंस तथा नीति निर्माण करती है।

प्रश्न 27: दूसरी बार छह नये बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया –

A) 10 अप्रैल, 1985
B) 15 अप्रैल, 1980
C) 10 दिसम्बर, 1977
D) 19 जुलाई, 1969
उत्तर: 15 अप्रैल, 1980
व्याख्या: पहला राष्ट्रीयकरण 1969 में 14 बैंकों का तथा दूसरा 1980 में 6 बैंकों का हुआ।

प्रश्न 28: जब बैंक अपने चालू खाते वाले ग्राहकों को ही उनकी जमा रकम से अधिक रुपया निकालने की अनुमति देता है तो इसे क्या कहते हैं –

A) नकद साख
B) अधिविकर्ष (Overdraft)
C) ऋण
D) उपर्युक्त कोई नहीं
उत्तर: अधिविकर्ष (OVERDRAFT)
व्याख्या: अधिविकर्ष सुविधा चालू खाते में जमा से अधिक निकासी की अनुमति देती है, जो अल्पकालिक ऋण है।

प्रश्न 29: भारत में बिजनेस एक्सपेक्टेशन इंडेक्स (BEI) निम्न में से कौन सा संगठन प्रकाशित करता है –

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
A) वाणिज्य एवं उद्योग मन्त्रालय
B) भारतीय रिजर्व बैंक
C) फिक्की
D) नीति आयोग
उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक
व्याख्या: RBI का इंडस्ट्रियल आउटलुक सर्वे बिजनेस एक्सपेक्टेशन इंडेक्स (BEI) तैयार करता है।

प्रश्न 30: निम्न में से किस बैंक ने देश का प्रथम जीवनशैली व बैंकिंग सेवा प्लेटफॉर्म योनो (यू ओनली नीड वन) शुरू किया है –

Computor Exam 2018
A) SBI
B) IDBI
C) PNB
D) BOB
उत्तर: SBI
व्याख्या: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2017 में YONO लॉन्च किया, जो बैंकिंग तथा जीवनशैली सेवाओं का एकीकृत प्लेटफॉर्म है।

प्रश्न 31: रिजर्व बैंक ऑफ इन्डिया की स्थापना कब हुई –

Computor Exam 2018
A) 1st अप्रैल, 1935
B) 12 जुलाई, 1982
C) 28 मई, 1963
D) 1st मई, 1930
उत्तर: 1st अप्रैल, 1935
व्याख्या: RBI की स्थापना हिल्टन यंग आयोग की सिफारिश पर 1 अप्रैल 1935 को हुई। 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण हुआ।

प्रश्न 32: “मुद्रास्फीति में मुद्रा की अत्यधिक मात्रा बहुत कम वस्तुओं का पीछा करती है ।” यह परिभाषा किसने प्रतिपादित की –

Protection Officer – 2022 (General Studies)
A) हॉट्रै
B) कूलबर्न
C) एमिली जोन्स
D) गार्डनर एकले
उत्तर: कूलबर्न
व्याख्या: क्लासिकल अर्थशास्त्री कूलबर्न ने मुद्रास्फीति की यह प्रसिद्ध परिभाषा दी, जो मांग प्रेरित मुद्रास्फीति को दर्शाती है।

प्रश्न 33: निम्न में से कौन सा राजकोषीय नीति का उपकरण नहीं है –

Police SI 14 September 2021 (Gk)
A) बजट
B) कर
C) सार्वजनिक खर्च
D) साख की उपलब्धता
उत्तर: साख की उपलब्धता
व्याख्या: साख नियंत्रण मौद्रिक नीति का उपकरण है। बजट, कर तथा सार्वजनिक व्यय राजकोषीय नीति के उपकरण हैं।

प्रश्न 34: निम्नलिखित में से कौन, रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के डिप्टी गवर्नर पद पर नहीं हैं – (जुलाई 2023 में)

A) श्री एस. सी. मुर्मु
B) स्वामीनाथन जे
C) डॉ. एम. डी. पात्रा
D) श्री एम. आर. राव
उत्तर: श्री एस. सी. मुर्मु
व्याख्या: जुलाई 2023 में डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, टी. रबी शंकर, एम. राजेश्वर राव तथा एम.डी. पात्रा थे।

प्रश्न 35: किस बैंक द्वारा भारत की प्रथम इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी की गई है –

CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
A) SBI
B) PNB
C) BOB
D) HDFC
उत्तर: HDFC
व्याख्या: HDFC बैंक ने भारत में पहली इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जारी की, जो डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देती है।

प्रश्न 36: निम्न में से कौन सा अनौपचारिक क्षेत्र ऋण का स्रोत है –

3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
A) साहूकार
B) व्यापारी
C) सहकारी संस्थाएँ
D) साहूकार व व्यापारी दोनों
उत्तर: साहूकार व व्यापारी दोनों
व्याख्या: अनौपचारिक क्षेत्र में साहूकार तथा व्यापारी प्रमुख ऋण स्रोत हैं। सहकारी औपचारिक क्षेत्र में आती हैं।

प्रश्न 37: लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार ने भारत का पहला महिला बैंक, ‘भारतीय महिला बैंक लिमिटेड’, नाम से स्थापित किया था। इसे किस वर्ष लॉन्च किया गया था –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A) 1999
B) 2012
C) 2017
D) 2013
उत्तर: 2013
व्याख्या: भारतीय महिला बैंक 2013 में लॉन्च हुआ। 2017 में इसका SBI में विलय हो गया।

प्रश्न 38: निम्नलिखित में से कौन, मौद्रिक नीति को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी है / हैं –
(i) भारतीय स्टेट बैंक
(ii) यूनियन बैंक
(iii) भारतीय रिज़र्व बैंक

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A) केवल (ii)
B) (i),(ii) व (iii)
C) केवल (iii)
D) केवल (i)
उत्तर: केवल (iii)
व्याख्या: RBI मौद्रिक नीति का निर्माण तथा क्रियान्वयन करता है। वाणिज्यिक बैंक केवल माध्यम हैं।

प्रश्न 39: आर.टी.जी.एस. ( वास्तविक समय सकल निपटान प्रणाली) का लाइव रन (जीवन्त प्रचालन) प्रारम्भ हुआ था –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
A) 2006 में
B) 2010 में
C) 2002 में
D) 2004 में
उत्तर: 2004 में
व्याख्या: RTGS 26 मार्च 2004 से शुरू हुआ। यह बड़े मूल्य के तत्काल हस्तांतरण की सुविधा देता है।

प्रश्न 40: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना हुई थी-

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
A) 12 जुलाई, 1986 को
B) 12 जुलाई, 1982 को
C) 12 जुलाई, 1978 को
D) 12 जुलाई, 1992 को
उत्तर: 12 जुलाई, 1982 को
व्याख्या: नाबार्ड की स्थापना 12 जुलाई 1982 को हुई, जो कृषि ऋण की शीर्ष संस्था है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment