मुद्रा स्फीति MCQ

By: LM GYAN

On: 4 January 2026

Follow Us:

मुद्रा स्फीति MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप मुद्रा स्फीति से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 10 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

मुद्रा स्फीति MCQ

प्रश्न 1: मुद्रास्फीति के सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
(i) स्थिर आय पर निर्भर रहने वाले लोगों को मुद्रास्फीति से सबसे अधिक हानि होती है।
(ii) मुद्रास्फीति समाज में आय व सम्पत्ति के वितरण के ढाँचे को परिवर्तित करके कुछ वर्गों को दूसरों की तुलना में अधिक लाभ पहुँचाती है।
(iii) मुद्रास्फीति अर्थव्यवस्था में संसाधनों का कुआवण्टन उत्पन्न करती है।

Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)
A) केवल (i) तथा (ii)
B) केवल (ii) तथा (iii)
C) केवल (i) तथा (iii)
D) (i), (ii) तथा (iii) सभी
उत्तर: (i), (ii) तथा (iii) सभी
व्याख्या: मुद्रास्फीति स्थिर आय वालों (पेंशनभोगी) को हानि पहुँचाती है। यह आय वितरण बदलती है (ऋणी लाभान्वित, लेनदार हानि) तथा संसाधन आवंटन में विकृति उत्पन्न करती है।

प्रश्न 2: स्फीति विरोधी मौद्रिक नीति की सीमायें निम्न में से कौन सी हैं –
(A) व्यापारिक बैंकों के निवेश सूची समंजन
(B) गैर-बैंक वित्तीय मध्यस्थों का विकास
(C) अस्थिरीकरण का जोखिम

Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
A) केवल (A) और (B) सही हैं।
B) केवल (B) और (C) सही हैं।
C) केवल (C) और (A) सही हैं।
D) (A), (B) और (C) सभी सही हैं।
उत्तर: (A), (B) और (C) सभी सही हैं।
व्याख्या: सख्त मौद्रिक नीति की प्रभावशीलता बैंक पोर्टफोलियो समायोजन, NBFCs के विकास तथा मंदी के जोखिम से सीमित होती है।

प्रश्न 3: भारत में मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं –
A. कोर मुद्रास्फीति में खाद्य और ऊर्जा की कीमतें शामिल रहती हैं।
B. हैडलाइन मुद्रास्फीति से खाद्य स्फीति बाहर रहती है।
C. कोर मुद्रास्फीति की अपेक्षा हैडलाइन मुद्रास्फीति की प्रकृति ज्यादा परिवर्तनशील होती है।

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024
A) केवल A और B
B) केवल A और C
C) केवल B और C
D) केवल C
उत्तर: केवल C
व्याख्या: हेडलाइन मुद्रास्फीति में खाद्य एवं ईंधन शामिल हैं, कोर में नहीं। हेडलाइन अधिक अस्थिर होती है क्योंकि खाद्य-ईंधन कीमतें उतार-चढ़ाव वाली हैं।

प्रश्न 4: मुद्रास्फीति के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये :
कथन (A) : हैडलाइन मुद्रास्फीति उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में परिवर्तन की दर को संदर्भित करती है जो एक विशिष्ट परिवार द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की एक मानक टोकरी की औसत कीमत का माप है।
कथन (B) : कोर मुद्रास्फीति उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से अस्थिर मूल्य वाली कुछ वस्तुओं जैसे खाद्य और ईंधन को बाहर करने के बाद औसत उपभोक्ता कीमतों में बदलाव को मापती है।

RAS (Pre) Exam – 2023
A) कथन (A) और (B) दोनों ही सही नहीं है।
B) कथन (A) और (B) दोनों सही हैं।
C) केवल कथन (B) सही है।
D) केवल कथन (A) सही है।
उत्तर: कथन (A) और (B) दोनों सही हैं।
व्याख्या: हेडलाइन मुद्रास्फीति CPI आधारित समग्र मुद्रास्फीति है। कोर मुद्रास्फीति अस्थिर खाद्य-ईंधन को बाहर कर स्थिर मुद्रास्फीति मापती है।

प्रश्न 5: फिलिप्स वक्र से हमें निम्नलिखित में से किसके बारे में जानकारी प्राप्त होती है –

A) आर्थिक विकास एवं आय की असमानता
B) मुद्रास्फीति एवं बेरोजगारी में संबंध
C) मुद्रास्फीति एवं राष्ट्रीय आय में संबंध
D) अर्थव्यवस्था के भीतर आय (या धन) का वितरण
उत्तर: मुद्रास्फीति एवं बेरोजगारी में संबंध
व्याख्या: फिलिप्स वक्र मुद्रास्फीति तथा बेरोजगारी के बीच व्युत्क्रम संबंध दर्शाता है। अल्पकाल में नीति निर्माताओं को ट्रेड-ऑफ का संकेत देता है।

प्रश्न 6: भारत में मौद्रिक नीति किसके द्वारा तैयार की जाती है –

A) केंद्र सरकार
B) भारतीय औद्योगिक वित्तीय निगम
C) भारतीय रिजर्व बैंक
D) भारतीय औद्योगिक विकास बैंक
उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक
व्याख्या: RBI मौद्रिक नीति तैयार तथा क्रियान्वित करता है, जिसका उद्देश्य मूल्य स्थिरता तथा विकास संतुलन है।

प्रश्न 7: मुद्रा स्फीति पर नियंत्रण किया जा सकता है-

A) RBI द्वारा खुले बाजार में प्रतिभूतियाँ बेचकर
B) बैंक दर में वृद्धि करके
C) उक्त 1 एवं 2 दोनों
D) केन्द्रीय बैंक द्वारा खुले बाजार से प्रतिभूतियाँ खरीदकर
उत्तर: उक्त 1 एवं 2 दोनों
व्याख्या: मुद्रास्फीति नियंत्रण के लिए RBI प्रतिभूतियाँ बेचता (OMO) तथा बैंक दर बढ़ाता है, जिससे तरलता कम होती है।

प्रश्न 8: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. मुद्रास्फीति से लेनदार को लाभ होता है।
2. मुद्रास्फीति से बांडधारकों को लाभ होता है।

A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2 दोनों
D) न 1 और न ही 2
उत्तर: न 1 और न ही 2
व्याख्या: मुद्रास्फीति से लेनदार तथा बांडधारक हानि उठाते हैं क्योंकि वास्तविक मूल्य कम हो जाता है। ऋणी लाभान्वित होते हैं।

प्रश्न 9: मुद्रा स्फीति की स्थिति में –

A) ऋणदाता (Lender) को आर्थिक फायदा होता है।
B) ऋणदाता को आर्थिक हानि होती है।
C) ऋणी को आर्थिक हानि होती है।
D) उक्त कोई नहीं।
उत्तर: ऋणदाता को आर्थिक हानि होती है।
व्याख्या: मुद्रास्फीति में ऋण की वास्तविक कीमत कम हो जाती है, इसलिए लेनदार हानि तथा देनदार लाभ उठाते हैं।

प्रश्न 10: माँग प्रेरित मुद्रा स्फीति की स्थिति होती है, जबकि-

A) उत्पादन लागत में तेजी से वृद्धि।
B) माँग का उत्पादन एवं पूर्ति की तुलना में कम हो जाना।
C) वस्तुओं एवं सेवाओं की माँग में पूर्ति की अपेक्षा तीव्र वृद्धि।
D) उक्त में से कोई नहीं।
उत्तर: वस्तुओं एवं सेवाओं की माँग में पूर्ति की अपेक्षा तीव्र वृद्धि।
व्याख्या: मांग प्रेरित मुद्रास्फीति तब होती है जब कुल मांग पूर्ति से अधिक बढ़ती है, जिससे कीमतें बढ़ती हैं।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment