रक्षा प्रौद्योगिकी MCQ

By: LM GYAN

On: 9 January 2026

Follow Us:

रक्षा प्रौद्योगिकी MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप रक्षा प्रौद्योगिकी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 20 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

रक्षा प्रौद्योगिकी MCQ

प्रश्न 1: स्वदेशी रूप से विकसित तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का नाम क्या है –

RSSB Fourth Class Exam 2024 (21 Sep. 2025 1st Shift)
A) अग्नि एम के 2
B) नाग एम के 2
C) आकाश एम के 2
D) अमोघ
उत्तर: नाग एम के 2
व्याख्या: नाग Mk-2 DRDO द्वारा विकसित तीसरी पीढ़ी की फायर-एंड-फॉरगेट एंटी-टैंक मिसाइल है, जो इन्फ्रारेड सीकर से लक्ष्य को लॉक कर स्वतः मार करती है।

प्रश्न 2: ‘भारत के मिसाइल मैन’ के नाम से किनको जाना जाता है –

Raj Police Constable Exam 2025 (Shift-2)
A) होमी भाभा
B) विक्रम साराभाई
C) सतीश धवन
D) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
उत्तर: ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
व्याख्या: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अग्नि, पृथ्वी जैसी मिसाइलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, इसलिए उन्हें ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता है।

प्रश्न 3: डीआरडीओ की निम्नलिखित में से किन प्रयोगशालाओं ने बहु प्रभावकारी जमीनी सुरंग (एमआईजीएम) के विकास में सहयोग किया है –

Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
A) अग्नि विस्फोटक एवं, पर्यावरण सुरक्षा केन्द्र, दिल्ली और रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर
B) अग्नि विस्फोटक एवं पर्यावरण सुरक्षा केन्द्र, दिल्ली और हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेटरी, पुणे
C) हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेटरी, पुणे और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी, चंडीगढ़
D) टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी,चंडीगढ़ और रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर
उत्तर: हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेटरी, पुणे और टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी, चंडीगढ़
व्याख्या: MIGM (Multi Influence Ground Mine) का विकास HEMRL (पुणे) और TBRL (चंडीगढ़) ने मिलकर किया, जो विस्फोटक और बैलिस्टिक्स विशेषज्ञ हैं।

प्रश्न 4: कौन सी बैलिस्टिक मिसाइल नहीं है –

Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
A) ब्रह्मोस
B) K-15 (सागरिका)
C) पृथ्वी-II
D) धनुष
उत्तर: ब्रह्मोस
व्याख्या: ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो सीधी उड़ान भरती है, जबकि अन्य बैलिस्टिक हैं जो परवलयाकार पथ पर चलती हैं।

प्रश्न 5: निम्नलिखित में से कौन सा कथन सक्रिय इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे रडार (AESA) के लिए सही नहीं हैं –

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024
A) यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है।
B) विस्तृत बैंड आर एफ फ्रंट एंड इस रडार की विशेषता है।
C) यह ठोस-अवस्था एक्टिव फ़ेज एरे फायर कंट्रोल रडार है।
D) इसे विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमान के लिए अनुकूलित किया जा सकता है।
उत्तर: यह कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम नहीं है।
व्याख्या: AESA रडार मल्टी-टारगेट ट्रैकिंग में सक्षम है। यह सॉलिड-स्टेट, वाइड बैंड और स्केलेबल होता है।

प्रश्न 6: ‘डीआरडीओ’ द्वारा हवाई खतरों को निष्क्रिय करने हेतु विकसित मानव पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली का नाम क्या है –

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam – 2024
A) Akash-NG
B) QRSAM
C) VL-SRSAM
D) VSHORADS
उत्तर: VSHORADS
व्याख्या: VSHORADS (Very Short Range Air Defence System) MANPADS है जो कम ऊंचाई के हवाई खतरों को नष्ट करता है।

प्रश्न 7: भारत के प्रथम चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ (CDS) कौन थे?

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
A) जनरल सैम माणेकशा
B) जनरल के. एम. कैरियप्पा
C) जनरल बिपिन रावत
D) जनरल अनिल चौहान
उत्तर: जनरल बिपिन रावत
व्याख्या: जनरल बिपिन रावत 2020 में भारत के पहले CDS बने। वर्तमान में जनरल अनिल चौहान हैं।

प्रश्न 8: हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) का विकास किस देश द्वारा किया गया है –

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
A) भारत
B) चीन
C) यू. एस. ए.
D) जापान
उत्तर: यू. एस. ए.
व्याख्या: HIMARS अमेरिकी लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित हल्का रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम है।

प्रश्न 9: निम्नलिखित में से कौन सी मिसाइल, DRDO द्वारा विकसित कनस्तर से प्रक्षेपित की जा सकने वाली हाइपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली सामरिक मिसाइल है?

A) अस्त्र
B) आकाश
C) शौर्य
D) त्रिशूल
उत्तर: शौर्य
व्याख्या: शौर्य हाइपरसोनिक, कैनिस्टर लॉन्च, सतह-सतह बैलिस्टिक मिसाइल है जो 700-1900 किमी रेंज वाली है।

प्रश्न 10: अग्नि -4 किस प्रकार की मिसाइल है –

A) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
B) सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
C) सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल
D) एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल
उत्तर: सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल
व्याख्या: अग्नि-IV इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) है, रेंज 4000 किमी।

प्रश्न 11: भारत के पहले परमाणु परीक्षण का कोड नाम क्या है –

A) छगाई 1-1
B) स्माइलिंग बुद्धा
C) प्रोजेक्ट 596
D) शक्ति 1 – 1
उत्तर: स्माइलिंग बुद्धा
व्याख्या: 1974 का पोखरण-I परीक्षण ‘स्माइलिंग बुद्धा’ कोडनेम से जाना जाता है।

प्रश्न 12: ASTRA (अस्त्रा) मिसाइल है –

A) दृश्य सीमा से परे सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
B) दृश्य सीमा से परे (बियॉन्ड विजुअल रेंज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
C) दृश्य सीमा के भीतर (विथईन विजुअल रेज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
D) दृश्य सीमा के भीतर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
उत्तर: दृश्य सीमा से परे (बियॉन्ड विजुअल रेंज) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
व्याख्या: अस्त्र भारत की पहली BVRAAM है, रेंज 110 किमी तक।

प्रश्न 13: ‘C-17 ग्लोब मास्टर’ है-

A) वायुसेना को प्राप्त विशाल मालवाहक विमान
B) नौसेना को प्राप्त विशाल मालवाहक पोत
C) विमानवाहक पोत
D) सुपर सोनिक प्रक्षेपास्त्र
उत्तर: वायुसेना को प्राप्त विशाल मालवाहक विमान
व्याख्या: C-17 Globemaster भारतीय वायुसेना का भारी परिवहन विमान है।

प्रश्न 14: नौसेना का प्रोजेक्ट-75 किसके सम्बन्ध में है –

A) पनडुब्बी
B) जहाज
C) पदोन्नति
D) मिसाइल
उत्तर: पनडुब्बी
व्याख्या: प्रोजेक्ट-75 स्कॉर्पीन क्लास पनडुब्बियों का निर्माण कार्यक्रम है।

प्रश्न 15: भारत ने राफेल नामक लड़ाकू विमान किस देश से प्राप्त किए हैं –

Computor Exam 2021
A) फ्रांस
B) रूस
C) अमेरिका
D) जापान
उत्तर: फ्रांस
व्याख्या: राफेल दसॉल्ट एविएशन (फ्रांस) द्वारा निर्मित 4.5 जनरेशन फाइटर जेट है।

प्रश्न 16: ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल को विकसित करने वाली मैसर्स ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (BAPL) संयुक्त उद्यम है भारत तथा

Protection Officer – 2022 (General Studies)
A) चीन का
B) यू एस ए का
C) जापान का
D) रूस का
उत्तर: रूस का
व्याख्या: ब्रह्मोस भारत-रूस JV है, दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल।

प्रश्न 17: निम्नलिखित में से कौन सी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है –

Protection Officer – 2022 (General Studies)
A) प्रलय
B) आकाश
C) रुद्रम
D) अस्त्र
उत्तर: प्रलय
व्याख्या: प्रलय सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल है, रेंज 150-500 किमी।

प्रश्न 18: “प्रचण्ड” जिसे हाल ही में शामिल किया गया था, एक _____ है ।

CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
A) हेलीकॉप्टर
B) लड़ाकू विमान
C) हवा से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाईल
D) ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाईल
उत्तर: हेलीकॉप्टर
व्याख्या: प्रचंड (LCH) भारत का स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर है।

प्रश्न 19: “RADAR” का पूर्ण रूप है –

Forest Guard Exam 2022 Shift 1
A) रेडियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग
B) रेडी एडवांस्ड एप्लायंस फॉर रेंजिंग
C) रेंज डिटेक्शन एप्लायंस फॉर एयरप्लेन रेंजिंग
D) रेडी एडवांस्ड एयरप्लेन रेंजिंग
उत्तर: रेडियो डिटेक्शन एंड रेंजिंग
व्याख्या: RADAR = Radio Detection and Ranging, रेडियो तरंगों से वस्तुओं का पता लगाने की तकनीक।

प्रश्न 20: DRDO का “वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान” (ADE ) स्थित है-

A) बैगलुरू
B) पुणे
C) अहमदनगर
D) गाँधीनगर
उत्तर: बैगलुरू
व्याख्या: ADE (Aeronautical Development Establishment) बेंगलुरु में UAV और एयरोनॉटिक्स पर काम करता है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment