जंतु जगत का वर्गीकरण MCQ

By: LM GYAN

On: 5 January 2026

Follow Us:

जंतु जगत का वर्गीकरण MCQ

📊 स्कोर

0 / 0
प्रयास: 0
0% पूरा

🧠 क्विज़ उपयोग करने के लिए निर्देश

📚 प्रिय विद्यार्थियों, आपका स्वागत है!
इस क्विज़ में आप जंतु जगत के वर्गीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। 🎯

📊 इस क्विज़ में कुल 10 प्रश्न शामिल हैं।

  • 1️⃣ हर प्रश्न के नीचे चार विकल्प (A, B, C, D) दिए गए हैं।
  • 2️⃣ सही विकल्प पर क्लिक करें
  • 3️⃣ ✅ सही उत्तर लाइट ग्रीन हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✓ सही” लिखा आएगा।
  • 4️⃣ ❌ गलत उत्तर लाइट रेड हो जाएगा और दाहिनी तरफ “✗ गलत” लिखा आएगा।
  • 5️⃣ 📘 नीचे “उत्तर” और “व्याख्या” दिखेगी।
  • 6️⃣ 💡 दाहिनी तरफ स्कोर काउंटर में आपका लाइव स्कोर (सही / प्रयास) और प्रोग्रेस बार दिखेगा। इसे माउस से ड्रैग करके कहीं भी खिसका सकते हो!
  • 7️⃣ सभी प्रश्न हल करें और अंत में अपना स्कोर देखें।

✨ शुभकामनाएँ! 🌟 – टीम LM GYAN

जंतु जगत का वर्गीकरण MCQ

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन से कथन जन्तुओं में अंतःप्रजनन के सम्बन्ध में सही हैं –
A. यह किसी भी जन्तु में एक शुद्ध वंशक्रम का विकास करता है।
B. यह समय के साथ प्रजनन क्षमता एवम् उत्पादकता को बढ़ाता है, विशेष रूप से क्लोज अंतःप्रजनन में।
C. यह श्रेष्ठ किस्म के जीनों के संचयन में सहायक है।
D. यह हानिप्रद अप्रभावी जीन, जो चयन द्वारा निष्कासित किए जाते हैं, को उद्भाषित करता है।
सही विकल्प है:

Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 (Paper- II) (G.K and G.S)
A) केवल A, B और C
B) केवल B, C और D
C) केवल A, C और D
D) केवल A और B
उत्तर: केवल A, C और D
व्याख्या: अंतःप्रजनन शुद्ध वंशक्रम विकसित करता है तथा श्रेष्ठ जीनों को संचित करने में सहायक होता है। लेकिन निकट संबंधी अंतःप्रजनन से हानिकारक अप्रभावी जीन प्रकट होते हैं तथा प्रजनन क्षमता कम हो जाती है (इनब्रीडिंग डिप्रेशन)।

प्रश्न 2: प्लैज्मोडियम में जनन की विधि है

REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
A) द्विखंडन
B) बहुखंडन
C) पुनरुद्भवन
D) मुकुलन
उत्तर: बहुखंडन
व्याख्या: प्लैज्मोडियम (मलेरिया परजीवी) में अलैंगिक जनन बहुखंडन (Schizogony) द्वारा होता है, जिसमें नाभिक बार-बार विभाजित होकर कई मेरोजोइट बनाते हैं।

प्रश्न 3: लेस्मानिया में प्रजनन की विधि है

REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2
A) मुकुलन
B) पुनरूद्धभवन
C) द्विखंडन
D) बहुखंडन
उत्तर: द्विखंडन
व्याख्या: लेशमैनिया (काला-अजार का कारण) प्रोटोजोआ में द्विखंडन (बाइनरी फिशन) द्वारा जनन करता है, जिसमें एक कोशिका दो समान कोशिकाओं में विभाजित होती है।

प्रश्न 4: हायला किस वर्ग से संबंधित है?

A) उभयचर
B) पक्षी
C) मोलस्का
D) सरीसृप
उत्तर: उभयचर
व्याख्या: हायला (ट्री फ्रॉग) एम्फीबिया वर्ग का मेंढक है। ये जल तथा स्थल दोनों में रह सकते हैं तथा त्वचा से भी श्वसन करते हैं।

प्रश्न 5: अल्पविराम के आकार के जीवाणु कहलाते हैं –

CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
A) विब्रियो
B) बेसिलाई
C) स्पाइरिलम
D) कोकाई
उत्तर: विब्रियो
व्याख्या: विब्रियो जीवाणु अल्पविराम (कॉमा) या वक्र आकार के होते हैं। उदाहरण: विब्रियो कॉलेरा (हैजा का कारण)।

प्रश्न 6: जैवविकासीय दृष्टिकोण से, छिपकली, पक्षी व मनुष्य के अग्रपाद की अस्थियों की व्यवस्था में समानता उदाहरण है।

School Lecturer 2022 Gk (G-A)
A) समवृत्तता का
B) समजातता का
C) अस्थि विज्ञान का
D) कालक्रम का
उत्तर: समजातता का
व्याख्या: समजात अंग (Homologous organs) समान मूल से विकसित होते हैं लेकिन कार्य भिन्न हो सकते हैं, जैसे छिपकली का अग्रपाद, पक्षी का पंख तथा मनुष्य का हाथ।

प्रश्न 7: मछलियों से सम्बद्ध अध्ययन कहलाता है –

A) सीक्रोटोलाॅजी
B) लैपीडेटेरियोलाॅजी
C) क्रिप्टोलाॅजी
D) इक्थियोलाॅजी
उत्तर: इक्थियोलाॅजी
व्याख्या: इक्थियोलॉजी मछलियों का अध्ययन है। यह मत्स्य विज्ञान का हिस्सा है।

प्रश्न 8: अधिकांश कीट श्वसन करते हैं –

A) फेफड़ों से
B) वातक तंत्र से
C) त्वचा से
D) क्लोम से
उत्तर: वातक तंत्र से
व्याख्या: कीटों में ट्रेकियल सिस्टम (वातक तंत्र) होता है जिसमें स्पाइरेकल्स से हवा ट्रेकिया में प्रवेश करती है तथा सीधे ऊतकों तक पहुंचती है।

प्रश्न 9: जानवरों की एक जाति द्वारा उसी जाति के अन्य सदस्यों को आकर्षित करने के लिए मोचित किये जाने वाले रासायनिक द्रव्य हैं –

A) स्टेराॅयड
B) न्यूक्लिक अम्ल
C) फेरोमोन
D) हाॅर्मोन
उत्तर: फेरोमोन
व्याख्या: फेरोमोन्स रासायनिक संकेत हैं जो संभोग, खतरे या भोजन के लिए जाति के सदस्यों को आकर्षित करते हैं। उदाहरण: चींटियों का ट्रेल फेरोमोन।

प्रश्न 10: मानव त्वचा से सम्बद्ध विज्ञान की शाखा कहलाती है –

A) डर्मेटोलाॅजी
B) बायो केमिस्ट्री
C) एनाटाॅमी
D) फीजियोलाॅजी
उत्तर: डर्मेटोलाॅजी
व्याख्या: डर्मेटोलॉजी त्वचा रोगों तथा उसकी संरचना का अध्ययन करती है। यह चिकित्सा की एक विशेष शाखा है।

LM GYAN भारत का प्रमुख शैक्षिक पोर्टल है जो छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य सभी को निःशुल्क और सुलभ शिक्षा प्रदान करना है। हमारे पोर्टल पर आपको सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलेगी।

राजस्थान करंट अफेयर्स

Read Now

राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय करंट अफेयर्स

Read Now

Leave a comment